Saturday, October 10, 2026
Home Blog Page 2

‘बेटी की ला/श से पहले कातिल का श/व दिखाओ…’ मुठभेड़ के बाद फूटा मां का गुस्सा, Yogi सरकार से मांगी फां/सी की सजा

0

jhansi News: सिरफिरे प्रेमी की सनक ने एक 19 साल की खिलखिलाती मासूम की सांसें छीन लीं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वारदात के महज 5 घंटे के भीतर आरोपी को एनकाउंटर में लंगड़ा तो कर दिया, लेकिन अपनी कलेजे के टुकड़े को खो चुकी मां-बाप की आंखों के आंसू इस कार्रवाई से थमने का नाम नहीं ले रहे।

मिली जानकारी के मुताबिक, झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित सिद्धेश्वर नगर में बुधवार को उस वक्त कोहराम मच गया, जब प्रेमिका चंचल के घर में घुसकर सिरफिरे आशिक कमल ने उसे सीने में गोली मार दी। चंचल खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सीपरी बाजार पुलिस, स्वाट टीम और एनडीआरएफ के साथ मिलकर कॉम्बिंग ऑपरेशन में जुट गई। 5 घंटे के भीतर आरोपी कमल से पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे दबोच लिया।.

वारदात के बाद बदहवास पिता सोनू का कहना है कि पुलिस ने अपना काम बहुत मुस्तैदी से किया और 5 घंटे के भीतर हत्यारे को सलाखों के पीछे भेज दिया। लेकिन एक बाप का कलेजा इस लंगड़े एनकाउंटर से ठंडा नहीं हुआ है। सोनू का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई अपनी जगह सही है, पर जब तक मेरी बेटी के कातिल को फांसी नहीं होती, तब तक हमारे परिवार को न्याय नहीं मिलेगा।

अपनी 19 साल की बेटी के शव से लिपटकर रो रही मां सपना का गुस्सा और दर्द हर किसी का कलेजा चीर रहा है। बिलखती हुई मां ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हाथ जोड़कर इंसाफ की गुहार लगाई है। मृतका चंचल की मां सपना का कहना है कि मुझे एनकाउंटर से कोई तसल्ली नहीं मिली है। मेरी बेटी की जान लेने वाले की लाश मेरे सामने आनी चाहिए। अगर कानून उसे फांसी नहीं दे सकता तो मुझे इजाजत दे, मैं खुद उस दरिंदे के सीने में गोली उतारूंगी।

फिलहाल पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में और सख्त कानूनी धाराएं जोड़ी जाएंगी। पूरे इलाके में इस वक्त मातम और भारी तनाव का माहौल है, जहां हर शख्स बस यही कह रहा है कि एक सिरफिरे की सनक ने हंसता-खेलता परिवार तबाह कर दिया।

अखिलेश की अयोध्या यात्रा पर केशव मौर्य का तंज, बोले- ‘राम भक्ति संदेह के घेरे में’

0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि अखिलेश यादव की राम भक्ति संदेह के घेरे में है। बृहस्पतिवार को अयोध्या में श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में जहां उप्र के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी, वहीं यादव ने यह भी कहा कि ”’हमारे लिए जो प्रभु राम हैं, वही प्रभु श्रीकृष्‍ण हैं और जो प्रभु श्रीकृष्ण है वही हमारे लिए प्रभु श्रीराम हैं।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार मौर्य ने कहा, ”अयोध्या पहुंचने के बावजूद रामलला के दर्शन नहीं करना अखिलेश की राम भक्ति पर सवाल खड़े करता है।” उन्‍होंने कहा, “प्रदेश की जनता, प्रदेश के राम भक्त सब देख रहे हैं। जो अयोध्या जाकर भी रामलला के मंदिर में नहीं जा रहे हैं, इसका मतलब है कि उनकी राम भक्ति संदेह के घेरे में है। क्योंकि देश ही नहीं दुनिया के कोने-कोने से लोग अयोध्या जाकर राम मंदिर के दर्शन करते हैं।

अखिलेश यादव के ‘राम और कृष्ण एक ही हैं’, वाले बयान पर मौर्य ने कहा, “तो अखिलेश यादव कृष्ण जन्मभूमि चले जाएं, श्री राम जन्मभूमि चले जाएं, काशी विश्वनाथ जी चले जाएं, लेकिन उनको वोट बैंक खिसकने का डर लगेगा।” मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर भी मौर्य ने कहा, “कांग्रेस को जवाब देश की जनता देगी।

कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, विरोधियों को सुनाई खरी-खोटी, सरकार से की बड़ी डिमांड

0

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और केंद्र सरकार से उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किए जाने की मांग की। मायावती ने सामाजिक परिवर्तन एवं आर्थिक मुक्ति के लिए कांशीराम के योगदान को याद किया। मायावती ने कहा कि कांशीराम के मिशन की बदौलत उत्तर प्रदेश में उनके (मायावती के) नेतृत्व में बसपा की सरकार चार बार बनी और सामाजिक परिवर्तन एवं आर्थिक मुक्ति की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए गए।

PunjabKesari

मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि कांशीराम ने सदियों से जाति के आधार पर शोषित और पिछड़े बहुजन समाज के करोड़ों दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अन्य कमजोर वर्गों को वोट की ताकत से सत्ता की ”मास्टर चाबी” दिलाने के लिए काम किया। उन्होंने कहा, ”कांशीराम ने इन वर्गों को शोषित से शासक वर्ग बनाने और उनके मसीहा बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के आत्मसम्मान एवं स्वाभिमान के रुके और बिखरे हुए कारवां को उसकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।” मायावती ने बसपा परिवार की ओर से कांशीराम की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बसपा अध्यक्ष ने कहा, ”कांशीराम के मिशनरी संकल्प का ही यह सुखद परिणाम था कि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल एवं महत्वपूर्ण राज्य में मेरे नेतृत्व में बसपा की सरकार चार बार बनी।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि इन सरकारों ने सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति के लिए ऐतिहासिक कार्य किए तथा समानता के अधिकार के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले, नारायण गुरु, राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जैसे महापुरुषों द्वारा किए गए संघर्ष और योगदान को जमीनी स्तर पर अमल में लाकर संविधान की भावना को साकार करने का प्रयास किया। मायावती ने कहा, ”इन महापुरुषों की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश में समाज के सभी वर्गों के हित में अपराध पर नियंत्रण किया गया और कानून-व्यवस्था को मजबूत कर कानून का राज स्थापित किया गया। साथ ही जनहित, जनकल्याण और विकास के लिए बेहतर शासन देकर कांशीराम को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई।

उन्होंने बहुजन समाज के लोगों से संकीर्ण राजनीतिक सोच से ऊपर उठकर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और जनकल्याण जैसे बुनियादी मुद्दों पर ठोस प्रगति के लिए मिलकर काम करने की अपील भी की। बाद में पार्टी की ओर से जारी एक बयान में मायावती ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन में कांशीराम के ऐतिहासिक योगदान और बहुजन समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें ‘भारत रत्न’ मिल जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ”इसीलिए बसपा की पुनः यह जोरदार मांग है कि कांशीराम जी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाए।

मायावती ने आरोप लगाया कि विरोधी दल अब अपने राजनीतिक हथकंडों में मुख्यधारा के मीडिया, सोशल मीडिया और कृत्रिम मेधा (एआई) का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। बसपा की ओर से जारी बयान के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी मायावती के साथ लखनऊ स्थित पार्टी के केंद्रीय शिविर कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कांशीराम को पुष्पांजलि अर्पित की। समाज सुधारक कांशीराम का जन्म 15 मार्च, 1934 को पंजाब में हुआ था। उन्होंने 1984 में बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की थी। उनका निधन नौ अक्टूबर, 2006 को हुआ था।

जिस घर में गूंजती थीं पत्नी-बेटी की आवाजें, वहीं पसरा मातम… होमगार्ड पति पर हत्या का आरोप

0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक होमगार्ड ने कृष्णा नगर क्षेत्र में स्थित अपने घर पर पत्नी और बेटी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी रविंद्र शंकर (56) को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार सुबह करीब छह बजे आपातकालीन सेवा डायल-112 के माध्यम से एक महिला और उसकी बेटी की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। उसने बताया कि मृतकों की पहचान होमगार्ड की पत्नी श्यामा दुलारी (50) और बेटी पूजा साहू (32) के रूप में हुई।
बयान के अनुसार, शंकर लखनऊ जिले में होमगार्ड के रूप में तैनात है और प्रारंभिक जांच से संकेत मिला है कि उसका अपनी पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता था,साथ ही उसकी बेटी का दो बार तलाक हो चुका था तथा वह अब अपने पिता के साथ ही रह रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। पंचनामा की कार्रवाई पूरी होने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

इसी थाना क्षेत्र में एक अन्य घटना में 28 वर्षीय पेंटर सुखपाल अपने कमरे के बाहर घायल अवस्था में मिला, बाद में लोकबंधु अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि पार्टी के दौरान अपने दोस्त राजेश रावत उर्फ काली के साथ विवाद होने पर सुखपाल के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई थी। पुलिस ने बताया कि फरार रावत को गिरफ्तार करने के लिए चार टीम गठित की गई हैं। सुखपाल का शव परिवार के सदस्यों के आने और कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने तक अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। मामले की जांच जारी है।

UP में SIR पर सियासी संग्राम तेज, ‘वोट चोरी’ के बाद अब ‘वोट डकैती’ का जयराम रमेश ने लगाए आरोप

0
नई दिल्ली: देश भर में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चल रहे सियासी बवाल तेज चल रहा है। इसे लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद एवं महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वोट चोर अब उत्तर प्रदेश में SIR के जरिए वोट डकैती कर रहा है। मोदी-शाह की षड्यंत्रकारी जोड़ी उत्तर प्रदेश में अपनी निश्चित हार के डर से वोट चोरी का अपना आखिरी हथियार आजमा रही है। The Reporter’s Collective की रिपोर्ट बताती है कि यूपी में वोटर लिस्ट से बड़े पैमाने पर नाम हटाए गए, संदिग्ध तरीके से नए वोटर जोड़े गए और पूरी प्रक्रिया में नियमों का गंभीर उल्लंघन हुआ।

1. सबसे पहले, mass deletion।
उत्तर प्रदेश में SIR के दौरान 2.96 करोड़ वोटर हटाए गए। जिन राज्यों में अब तक SIR हो चुका है, उनमें यह सबसे बड़ी संख्या है।

2. दूसरा, suspicious voter addition।

· करीब 16 लाख वोटर Form 6 के जरिए जोड़े गए, लेकिन कानून के मुताबिक जिन वोटरों को जोड़ा जा रहा है, उनकी जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए थी। इन 16 लाख वोटरों का विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया और अब भी UP CEO (Chief Electoral Officer) ने उनकी जानकारी देने से इनकार किया है। इस मामले में UP CEO और ECI एक-दूसरे के कंधों पर बात डालने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों संस्थान यह स्पष्ट कर दें कि यह विशेष अनुरोध कहां से आई थी और किसके कहने पर यह सब हुआ?

जेवर एयरपोर्ट को मिलेगा नया नाम, अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ के नाम से होगी पहचान; योगी कैबिनेट की मुहर

0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होना देश के लिए गौरव का अवसर है। मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री के सेवाकाल के इस ऐतिहासिक पड़ाव पर उनके योगदान का अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम प्रधानमंत्री मोदी के जीवन के मूल मंत्र रहे हैं।  मुख्यमंत्री ने लोकभवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि सात अक्टूबर का दिन देश के गौरवशाली इतिहास में दर्ज हुआ है। उत्तर प्रदेश के लिए यह विशेष गौरव का अवसर है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से सांसद हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनसेवा, जनकल्याण और जनभागीदारी के माध्यम से जनता का विश्वास अर्जित किया है। उनके नेतृत्व में भारत ने अपने ऐतिहासिक मूल्यों को सहेजने के साथ वैश्विक मंच पर भी नई पहचान बनाई है।  मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में औद्योगिक विकास, कृषि, स्टाटर्अप, कृत्रिम मेधा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें मुख्यतौर पर जेवर एयरपोटर् का नाम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोटर् रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई ।योगी ने कहा कि वर्ष 2014 में वाराणसी आने पर प्रधानमंत्री ने कहा था कि मां गंगा ने उन्हें बुलाया है। इसके बाद से उन्होंने देश और प्रदेश के विकास को प्राथमिकता दी। उनकी कार्यशैली में कर्तव्यनिष्ठा और जनकल्याण की भावना प्रमुख रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लघु एवं सीमांत किसानों की कर्जमाफी, लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण इकाई की स्थापना और गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने जैसे कार्य विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 65 लाख से अधिक गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत करीब 15 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर घर नल से जल योजना के तहत 46 लाख से अधिक लोगों को नल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। जनधन खातों और बैंक मित्र व्यवस्था के विस्तार से वित्तीय सेवाओं की पहुंच बढ़ी है और प्रदेश बैंकिंग समावेशन के क्षेत्र में अग्रणी बना है।

योगी ने कहा कि वर्ष 2014 में वाराणसी आने पर प्रधानमंत्री ने कहा था कि मां गंगा ने उन्हें बुलाया है। इसके बाद से उन्होंने देश और प्रदेश के विकास को प्राथमिकता दी। उनकी कार्यशैली में कर्तव्यनिष्ठा और जनकल्याण की भावना प्रमुख रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लघु एवं सीमांत किसानों की कर्जमाफी, लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण इकाई की स्थापना और गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने जैसे कार्य विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 65 लाख से अधिक गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत करीब 15 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर घर नल से जल योजना के तहत 46 लाख से अधिक लोगों को नल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। जनधन खातों और बैंक मित्र व्यवस्था के विस्तार से वित्तीय सेवाओं की पहुंच बढ़ी है और प्रदेश बैंकिंग समावेशन के क्षेत्र में अग्रणी बना है।

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्राथमिकताओं में आम नागरिकों को सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं और आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत छह करोड़ से अधिक आयुष्मान काडर् जारी किए गए हैं, जिनसे लगभग 9.80 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिलने का दावा किया गया है। गोरखपुर और रायबरेली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भी संचालित हो रहे । मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषय अब जनआंदोलन का हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने इन पहलों को संवेदनशील प्रशासनिक द्दष्टिकोण और जनभागीदारी का परिणाम बताया।

मंजूर प्रस्तावों में उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के लिए मॉडल भवन विनियम, 2026 लागू करना शामिल है। इसके अलावा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत धान खरीद नीति निर्धारित करने को स्वीकृति दी गई। प्रदेश में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश स्टाटर्अप क्रय योजना-2026 को भी मंजूरी प्रदान की गई। साथ ही उत्तर प्रदेश कृत्रिम मेधा मिशन (यूपी-एआईएम) की स्थापना, क्रियान्वयन और संचालन का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।  मंत्रिपरिषद ने प्रदेश में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को एक अतिरिक्त साड़ी उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। भदोही जिले का नाम बदलकर संत रविदासनगर भदोही किए जाने संबंधी प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई। बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में मैनपुरी जिले में शिकोहाबाद-भोगांव राज्य मार्ग संख्या-84 को चार लेन में चौड़ा करने और सुद्दढ़ीकरण कार्य के लिए संशोधित प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।  इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश ब्याज माफी योजना-2026 लागू करने के प्रस्ताव को भी मंत्रिपरिषद ने मंजूरी दी। हालांकि, इन प्रस्तावों के विस्तृत प्रावधानों और क्रियान्वयन की समयसीमा का विवरण अलग से जारी किया जाना बाकी है।

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने गठबंधन का दिया प्रस्ताव, सपा सांसद ने पहल का स्वागत किया

0

बलिया: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने शुक्रवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन की पहल का स्वागत किया। सलेमपुर से सांसद विद्यार्थी ने सिकंदरपुर क्षेत्र में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) के बीच लड़ाई शुरू हो चुकी है तथा इस लड़ाई में जो भी साथ आएगा, उसका स्वागत है। उन्होंने कहा, “सपा के लिए सीट मायने नहीं रखती, जीत मायने रखती है।कांग्रेस और सपा में जिस सीट पर जो जीत सकता है, उसे टिकट मिलेगा।” ओवैसी ने एक अक्टूबर को कहा था कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनावी गठबंधन करने के लिए तैयार है क्योंकि वह नहीं चाहती कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीसरी बार राज्य की सत्ता में आए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पीडीए के नए नामकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा

सांसद ने कहा, “भस्मासुर और भाजपा से नौजवानों दूर रहो।” उन्होंने कहा, “सरकार उनकी है और फिर भी वे सपा पर दोष मढ़ते रहते हैं। भस्मासुर भाजपा ही है, इससे बचना चाहिए।” विद्यार्थी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि उनके पाप का घड़ा भर चुका है।

अखिलेश यादव का नई पीढ़ी पर दांव: धनराज नथवानी बनेंगे संसद में उत्तर प्रदेश की प्रोफेशनल आवाज

0

नैशनल डैस्क : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनावों से पहले एक साहसिक और दूरदर्शी फैसला लिया है। उन्होंने अगली पीढ़ी के बिजनेस लीडर और संस्थान-निर्माता धनराज नथवानी को संसद में भेजने का निर्णय किया है। राजनीतिक हलकों में इस कदम को अखिलेश यादव का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। यह सिर्फ एक नामांकन नहीं, बल्कि बड़ा दांव है। अखिलेश यादव ने साफ संकेत दिया है कि समाजवादी पार्टी अब नई पीढ़ी के प्रोफेशनल्स, बिजनेस लीडर्स और संस्थान बनाने वाले लोगों को आगे बढ़ाएगी। धनराज नथवानी को इस बदलाव की नई पीढ़ी की सबसे बड़ी आवाज के रूप में देखा जा रहा है।

अखिलेश यादव ने हमेशा उत्तर प्रदेश के भविष्य को लेकर एक प्रगतिशील और दूरदर्शी दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है। एक ऐसा दृष्टिकोण जो आधुनिक बुनियादी ढांचे, तकनीक और प्रदेश के युवाओं के लिए नए अवसरों के निर्माण पर केंद्रित है। मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे, लखनऊ मेट्रो, इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और बड़े स्तर पर लैपटॉप वितरण कार्यक्रम जैसी महत्वपूर्ण पहलों के माध्यम से कनेक्टिविटी, डिजिटल पहुंच, आधुनिक बुनियादी ढांचे और युवा सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी। ये पहल उत्तर प्रदेश को आधुनिक विकास की दिशा में आगे ले जाने की उनकी सोच को दर्शाती हैं।

इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए, उत्तर प्रदेश की अगली पीढ़ी के लिए उनकी दृष्टि बेहतर शिक्षा और मजबूत डिजिटल बुनियादी ढांचे, औद्योगिक एवं स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में व्यापक निवेश, प्रदेश में ही गुणवत्तापूर्ण रोजगार के अवसर, विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं तथा नीतिगत निर्माण में पेशेवरों और विषय-विशेषज्ञों की अधिक भागीदारी पर केंद्रित है। उत्तर प्रदेश को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप आगे ले जाने की उनकी व्यापक सोच एक ऐसे आधुनिक, समृद्ध और भविष्य के लिए तैयार प्रदेश के निर्माण की है, जहां विकास केवल आंकड़ों तक सीमित न रहे, बल्कि प्रदेश के युवाओं के लिए ठोस और वास्तविक अवसरों में परिवर्तित हो। धनराज नथवानी लंबे समय से उद्योग, इंफ्रास्ट्रक्चर, नई ऊर्जा, तकनीक और संस्थागत प्रबंधन से जुड़े रहे हैं। अब उनकी इस विशेषज्ञता को उत्तर प्रदेश के विकास और नीति-निर्माण से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। पार्टी का मानना है कि आधुनिक राजनीति में सिर्फ राजनीतिक अनुभव काफी नहीं है। उसके साथ प्रोफेशनल ज्ञान और जमीनी अनुभव भी जरूरी है।

बठिंडा कोर्ट परिसर में हंगामा, सरपंच के पति और शिकायतकर्ता में चले लात-घूंसे! वीडियो वायरल

0

बठिंडा (विजय वर्मा): गांव कालझरानी की सरपंच एवं आम आदमी पार्टी की पूर्व जिला महिला विंग अध्यक्ष सतवीर कौर सिद्धू से जुड़े कथित रिश्वत मामले में अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है। बठिंडा कोर्ट परिसर में शिकायतकर्ता जतिंदर सिंह और सरपंच के पति नरोतम सिंह के बीच कथित तौर पर झगड़ा हो गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि नरोतम सिंह ने उन पर हमला कर उनका मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया, ताकि फोन में मौजूद उनकी पत्नी के खिलाफ कथित सबूत नष्ट किए जा सकें। वहीं, दूसरी ओर नरोतम सिंह ने शिकायतकर्ता पर ही हमला करने और उनके कपड़े फाड़ने के आरोप लगाए हैं। कोर्ट परिसर में दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई थी और न ही कोई एफआईआर दर्ज होने की जानकारी सामने आई थी। ऐसे में दोनों पक्षों के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।

गिरफ्तारी से जुड़ी कार्रवाई के सिलसिले में कोर्ट पहुंचे थे शिकायतकर्ता
जतिंदर सिंह का दावा है कि वह सतवीर कौर सिद्धू की गिरफ्तारी से संबंधित विजिलेंस कार्रवाई के सिलसिले में कोर्ट परिसर पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नरोतम सिंह के साथ कहासुनी हो गई, जो कथित तौर पर झगड़े में बदल गई। शिकायतकर्ता ने मोबाइल फोन तोड़ने की घटना को रिश्वत मामले से जुड़े सबूतों को खत्म करने की कोशिश बताया है। दूसरी तरफ, सरपंच के पति ने भी शिकायतकर्ता पर हमला करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों के परस्पर विरोधी दावों के बीच अब मामले की निष्पक्ष जांच अहम हो गई है।

नौकरी के बदले हर महीने 10 हजार रुपये मांगने का आरोप
मामले की जड़ वर्ष 2023 से जुड़ी है। शिकायतकर्ता जतिंदर सिंह सोहल, निवासी गांव भगवानगढ़, को 24 जुलाई 2023 को पंजाब स्टेट फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन में आउटसोर्सिंग के माध्यम से ड्राइवर की नौकरी मिली थी। उनकी ड्यूटी कॉरपोरेशन के चेयरमैन राकेश पुरी के साथ लगाई गई थी। जतिंदर सिंह का आरोप है कि नौकरी दिलाने और उसे जारी रखने के बदले गांव कालझरानी की सरपंच सतवीर कौर सिद्धू ने उनसे हर महीने 10 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, बाद में यह रकम 8,500 रुपये प्रतिमाह तय हुई। उनका दावा है कि जब उन्होंने कथित रकम देने से इनकार किया तो अक्टूबर 2023 में उन्हें नौकरी से हटा दिया गया।

विजिलेंस ने 25 जनवरी 2026 को दर्ज किया था मामला
नौकरी से हटाए जाने के बाद शिकायतकर्ता ने कथित सबूतों के साथ विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा से संपर्क किया। विजिलेंस ब्यूरो ने जांच के बाद 25 जनवरी 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7-ए के तहत एफआईआर नंबर 2 दर्ज की थी। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को पेन ड्राइव में 11 ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग देने का दावा किया था। इन रिकॉर्डिंग के ट्रांसक्रिप्ट में कथित तौर पर रकम की मांग और भुगतान से संबंधित बातचीत का उल्लेख बताया गया। मामले में कॉरपोरेशन के चेयरमैन राकेश पुरी की भूमिका को लेकर भी जांच की बात सामने आई थी। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उनके खिलाफ ठोस सबूत नहीं मिलने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई।

लुधियाना ब्रौस्टल जेल में रैकेट का खुलासा, सहायक सुपरिंटेंडेंट और वार्डन सस्पेंड

0

लुधियाना(स्याल): लुधियाना की ताजपुर रोड स्थित ब्रौस्टल जेल में कथित तौर पर बंदियों को मोबाइल फोन, नशा और बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने का मामला सामने आया है। इस मामले में जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट हरमिंदर सिंह और वार्डन बलजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में चार बंदियों को भी आरोपी बनाया गया है। इनमें विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का एक कथित साथी भी शामिल बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, ब्रौस्टल जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट (सिक्योरिटी) जगजीत सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। आरोप है कि जेल के उक्त कर्मचारी कुछ बंदियों को मोबाइल फोन, नशा और बेहतर बैरक व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाते थे। मामले की जांच रिपोर्ट एडीजीपी (जेल), डीआईजी जेल सर्कल पटियाला और लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा को भेजी गई थी। इसके बाद सहायक सुपरिंटेंडेंट हरमिंदर सिंह और वार्डन बलजीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई।

इस मामले में साहिल, लवप्रीत, अभिषेक और जतिन नामक चार बंदियों को भी आरोपी बनाया गया है। इनमें से एक को गोल्डी बराड़ का साथी बताया जा रहा है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। गौरतलब है कि इससे पहले ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल में भी बंदियों को बेहतर बैरक और सुविधाएं देने से जुड़ा मामला सामने आया था। अब ब्रौस्टल जेल में कथित रैकेट का खुलासा होने से जेलों की सुरक्षा व्यवस्था और अंदर मोबाइल व नशे की पहुंच को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।