Saturday, October 10, 2026
Home Blog Page 3

लुधियाना ब्रौस्टल जेल में रैकेट का खुलासा, सहायक सुपरिंटेंडेंट और वार्डन सस्पेंड

0

लुधियाना(स्याल): लुधियाना की ताजपुर रोड स्थित ब्रौस्टल जेल में कथित तौर पर बंदियों को मोबाइल फोन, नशा और बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने का मामला सामने आया है। इस मामले में जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट हरमिंदर सिंह और वार्डन बलजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में चार बंदियों को भी आरोपी बनाया गया है। इनमें विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का एक कथित साथी भी शामिल बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, ब्रौस्टल जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट (सिक्योरिटी) जगजीत सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। आरोप है कि जेल के उक्त कर्मचारी कुछ बंदियों को मोबाइल फोन, नशा और बेहतर बैरक व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाते थे। मामले की जांच रिपोर्ट एडीजीपी (जेल), डीआईजी जेल सर्कल पटियाला और लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा को भेजी गई थी। इसके बाद सहायक सुपरिंटेंडेंट हरमिंदर सिंह और वार्डन बलजीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई।

इस मामले में साहिल, लवप्रीत, अभिषेक और जतिन नामक चार बंदियों को भी आरोपी बनाया गया है। इनमें से एक को गोल्डी बराड़ का साथी बताया जा रहा है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। गौरतलब है कि इससे पहले ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल में भी बंदियों को बेहतर बैरक और सुविधाएं देने से जुड़ा मामला सामने आया था। अब ब्रौस्टल जेल में कथित रैकेट का खुलासा होने से जेलों की सुरक्षा व्यवस्था और अंदर मोबाइल व नशे की पहुंच को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

‘हम ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा पक्का करवाएंगे’: विरोध मार्च से पहले अभिजीत दिपके ने कहा, ‘जेल जाने को तैयार’

0

मुंबई: शनिवार को नई दिल्ली में होने वाले ‘जंतर-मंतर 2.0’ विरोध प्रदर्शन से पहले, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता अभिजीत दिपके ने मुंबई से दिल्ली रवाना होते समय कहा कि वे जेल जाने को तैयार हैं और कथित तौर पर हटाए गए वोटों के मुद्दे पर अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। साथ ही, उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग की।
दिपके ने कहा कि जेल की धमकियां उन्हें लड़ाई जारी रखने से नहीं रोक पाएंगी और वे जेल जाने के लिए तैयार हैं।

 हम ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा पक्का करवाएंगे
दिपके ने कहा, “अगर आपको लगता है कि आप हमें जेल की धमकी देकर या जेल के डर से डराकर रोक सकते हैं, तो आप गलतफहमी में हैं। हम जेल जाने को तैयार हैं। अगर आप हमें जेल में डालना चाहते हैं, तो ज़रूर डालें-NSA, UAPA या जो भी कानून चाहें, लागू करें- लेकिन हम इस देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ते रहेंगे।”

उन्होंने दावा किया कि लोगों को उनके वोटिंग के अधिकार से वंचित किया जा रहा है और ज़ोर देकर कहा कि वे “भारत के लोकतंत्र को बचाने” के लिए लड़ते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा, “और हम ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा पक्का करवाएंगे, क्योंकि 13 करोड़ से ज़्यादा वोट हटा दिए गए हैं और लोगों से उनके वोटिंग के अधिकार छीने जा रहे हैं; हम इस मुद्दे के लिए लड़ते रहेंगे। हमें भारत के लोकतंत्र को बचाना है।”

दिपके ने राष्ट्रीय राजधानी में लगाई गई पाबंदियों पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि कुमार को बचाने के लिए पूरे शहर को बंद कर दिया गया है। दिपके ने कहा, “मुझे समझ नहीं आता कि नरेंद्र मोदी सिर्फ़ एक व्यक्ति, ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए पूरी राष्ट्रीय राजधानी को कैसे बंद कर सकते हैं। आपने रेल सेवाएं रोक दी हैं, मेट्रो बंद कर दी है, सभी सड़कें ब्लॉक कर दी हैं और इंटरनेट सस्पेंड कर दिया है।”

इस बीच, प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा के कड़े इंतज़ामों और केंद्रीय गृह सचिव के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश के बीच, दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के 35,000 से ज़्यादा जवानों को तैनात किया गया है। आज जंतर-मंतर पर होने वाले इस प्रदर्शन का मकसद वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न’ (SIR) को लेकर जवाबदेही तय करना बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस से प्रदर्शन की इजाज़त न मिलने के बावजूद, CJP ने बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा होने के लिए कहा है।

CJP ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, “10 अक्टूबर। जंतर-मंतर 2.0। हम ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए फिर से एकजुट हो रहे हैं। हज़ारों लोगों के आने की उम्मीद है…” इस घोषणा के बाद, दिल्ली पुलिस ने अपनी टीमों को निर्देश दिया है कि वे प्रदर्शन करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को हिरासत में लें, चाहे वे कहीं भी हों। पुलिस ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) की यूनिट्स को यह भी निर्देश दिया है कि वे प्रदर्शन से जुड़ी तैनाती के लिए हथियार जारी न करें। अलॉटमेंट प्लान के बारे में संबंधित डायरेक्टोरेट को पत्र भेजे गए हैं।

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के दौरान किए गए इंतज़ामों के उलट, अब पुलिस टीमों को लाठी और बैटन साथ रखने की इजाज़त दी गई है। पुलिसकर्मियों को नकारात्मक रूप में दिखाने वाले वीडियो रिकॉर्ड करने और फैलाने की कथित कोशिशों को देखते हुए, टीमों को प्रदर्शनकारियों के साथ ज़ुबानी बहस से बचने का निर्देश दिया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों को छह तय सेंटर्स पर ले जाया जाएगा: छत्रसाल स्टेडियम, राजीव गांधी स्टेडियम, यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सूरजमल स्टेडियम, दौलतपुर का कम्युनिटी सेंटर और पांड्रावल का कम्युनिटी सेंटर।

गुरदासपुर में दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराकर आग का गोला बनी कार, चालक की मौ+त

0

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर के विधानसभा हलका दीनानगर के अंतर्गत गांव मियाणी के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में कार चालक सन्नी भगत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सड़क किनारे खड़े सफेदे के पेड़ से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गई। मृतक की पहचान बहरामपुर निवासी सन्नी भगत के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सन्नी भगत अपनी कार में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान गांव मियाणी के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े सफेदे के पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग के कारण कार बुरी तरह जल गई। इस हादसे की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर फैल गई। सन्नी भगत की अचानक मौत से परिवार और परिचितों में गम का माहौल है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है।

CJP Protest LIVE: सीजेपी कार्यकर्ता हिरासत में, जंतर-मंतर के 4 KM दायरे में इंटरनेट और 45 मेट्रो स्टेशन बंद

0

CJP Protest Delhi Live Updates: सीजेपी के 10 अक्टूबर यानी आज प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कमर कस ली है। अपने पुराने अनुभव से सबक लेते हुए दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। एक ओर जहां पुलिस ने एनडीएमसी एरिया की किलेबंदी कर दी है, वहीं राजधानी की हर सीमा पर भी कड़ा पहरा है। दिल्ली आने व दिल्ली से जाने वाली 150 से ज्यादा ट्रेनें रद करने के साथ ही दिल्ली मेट्रो के 45 मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ तमाम रास्तों और दिल्ली की सीमाओं पर कड़ी पहरेदारी है।

UPSC NDA 2 Result 2026: यूपीएससी ने एनडीए 2 परीक्षा रिजल्ट का किया एलान, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड

0

 नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी-II परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे। वे UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर UPSC NDA II Result 2026 देख व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, यूपीएससी की ओर से परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर, 2026 को किया गया था। यूपीएससी की ओर से रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों का नाम रिजल्ट में शामिल होगा। उन्हें एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

पिथौरागढ़-तवाघाट हाईवे बंद, कूलागाड़ में फंसे आदि कैलास यात्री

0

पिथौरागढ़। टनकपुर – पिथौरागढ़ -तवाघाट हाईवे कूलागाड़ में बंद हो गया है। शनिवार सुबह पांच बजे बोल्डर मलबा आने से मार्ग बंद है।

मार्ग के खुलने के बाद ही आदि कैलास यात्री धारचूला से आगे को रवाना होंगे। हाईवे बंद होने से चीन सीमा का संपर्क  भंग हो चुका है।

हिमाचल में 3000 करोड़ से 340 सड़कों का होगा चौड़ीकरण, PWD मंत्री का बड़ा ऐलान

0

शिमला। हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत करने और दूरदराज के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी सुधारने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला सचिवालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि ‘प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना’ (PMGSY-4) के दूसरे चरण के तहत प्रदेश की 340 सड़कों के उन्नयन (Upgradation) और चौड़ा करने के लिए करीब 3000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

1659 किलोमीटर सड़क नेटवर्क को होगा लाभ

इससे लगभग 1659 किलोमीटर सड़क नेटवर्क को लाभ होगा। नवंबर के पहले या दूसरे सप्ताह तक केंद्र से औपचारिक मंजूरी मिलने की संभावना है। सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री विक्रमादित्य ने कहा कि पहले बैच में 294 सड़कों के लिए करीब 2300 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई-4) के दूसरे चरण में प्रदेश की 340 सड़कों के उन्नयन और चौड़ा किए जाने पर करीब 3000 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है।

बदला ट्रैफिक प्लान: दो दिन भारी वाहनों पर रोक, टैक्सी और दोपहिया से नहीं जा पाएंगे Kainchi Dham

0

हल्द्वानी। कैंची धाम में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस ने आज और कल के लिए यातायात और डायवर्जन प्लान जारी किया है। इस दौरान कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।

भारी वाहनों का सुबह तीन बजे से रात 11 बजे तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, कैंची धाम जाने वाले बाहरी पर्यटकों को निजी वाहन निर्धारित पार्किंग में खड़े करने होंगे। मंदिर तक पहुंचने के लिए शटल सेवा की व्यवस्था रहेगी।

ये है प्लान

  • अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों में आने वाले वाहन लमगड़ा, धानाचूली, धारी, खुटानी बैंड और भीमताल होकर गुजरेंगे।
  • रानीखेत से मैदानी क्षेत्रों में आने वाले वाहनों को क्वारब, ओड़ाखान, रामगढ़, खुटानी बैंड और भीमताल से भेजा जाएगा।
  • हल्द्वानी, काठगोदाम और मैदानी क्षेत्रों से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जाने वाले वाहन खुटानी बैंड से धारी और धानाचूली बैंड होते हुए जाएंगे।
  • काठगोदाम से रानीखेत जाने वाले वाहनों को खुटानी से मुक्तेश्वर और रामगढ़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

दो स्थानों पर होगी पार्किंग

भीमताल के रास्ते कैंची धाम जाने वाले बाहरी पर्यटकों के निजी वाहन विकास भवन पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे। यहां से श्रद्धालु शटल सेवा से भवाली और कैंची धाम पहुंचेंगे।

गेठिया और नैनीताल की ओर से आने वाले पर्यटकों के वाहन भवाली स्थित सैनिटोरियम पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे। यहां से भी मंदिर तक शटल सेवा मिलेगी।

टैक्सी और दोपहिया वाहनों पर रोक

वीकेंड के दौरान टैक्सी और दोपहिया वाहनों का कैंची धाम क्षेत्र और नैनीताल में आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। एसपी यातायात डा. जगदीश चंद्र ने पर्यटकों और वाहन चालकों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले निर्धारित मार्गों और पार्किंग व्यवस्था की जानकारी लेकर ही रवाना हों।

मथुरा में CEC इस्तीफे प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों में मारपीट, जिलाध्यक्ष समेत तीन पर FIR

0

मथुरा। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार को होने वाले कांग्रेस के प्रदर्शन में कांग्रेस के दो गुटों में हुई मारपीट का मामला अब तूल पकड़ रहा है। कार्यकर्ता की तहरीर पर जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर समेत तीन लोगों पर मारपीट और अनुसूचित जाति अधिनियम के तहत शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मंग को लेकर गुरुवार को कांग्रेस जिला और महानगर इकाई ने अलग-अलग प्रदर्शन कलक्ट्रेट पर किए थे। इस दौरान जिला इकाई से जुड़े नौहझील के सद्दीकपुर निवासी आशा और उनके पति ज्ञान सिंह का जिलाध्यक्ष के करीबी विवेक धनगर से मारपीट हुई थी।

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ता और उनकी पत्नी के साथ हुई थी मारपीट

आरोप था कि अनुसूचित जाति की आशा पर विवेक ने जातिसूचक टिप्पणी की थी। आशा ने सदर थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया कि विवेक धनगर और राजन पाठक के अज्ञात चालक ने जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के इशारे पर उनके साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। विरोध करने पर उनके पति ज्ञान सिंह के साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई। आशा ने आरोप लगाया कि जब वह अपने पति को बचाने आई तो आरोपित ने उसकी लज्जा भंग की।

बैक पैनल से साफ दिखेगा लिक्विड कूलिंग पाइप! 27 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा ये यूनिक लुक वाला गेमिंग फोन

0

नई दिल्ली। Infinix GT 50 Pro इस महीने भारत में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है और ब्रांड ने अब इसकी लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। ये कंपनी की गेमिंग-फोकस्ड GT सीरीज का लेटेस्ट मॉडल होगा, जो पिछले साल जून में भारत में आए Infinix GT 30 Pro की जगह लेगा। आने वाला ये हैंडसेट ‘Cyber Mecha’ से इंस्पायर्ड एक्सटीरियर और दो कलर ऑप्शन्स में आएगा। ग्लोबल मॉडल की तरह ही Infinix ने इसमें लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया है, जो बैक पैनल से पार्शियली विजिबल है।

Infinix GT 50 Pro की भारत में लॉन्च डेट

भारत में Infinix GT 50 Pro का लॉन्च 27 अक्टूबर को तय किया गया है। टीजर इमेज से कंफर्म होता है कि ये फोन खरीदारी के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर उपलब्ध होगा। Infinix के मुताबिक, GT 50 Pro में ‘Cyber Mecha’ डिजाइन लैंग्वेज दी गई है, जो सुपरकार्स के स्कल्प्टेड फॉर्म्स और एरोडायनैमिक लाइन्स से इंस्पायर्ड है। इसके 2D कंपोजिट रियर पैनल पर केवलर-स्टाइल टेक्स्चर्ड फिनिश मिलती है। कंपनी का कहना है कि ये डिजाइन मजबूती के साथ-साथ फोन को हल्का बनाए रखने में मदद करता है।