पिथौरागढ़। टनकपुर – पिथौरागढ़ -तवाघाट हाईवे कूलागाड़ में बंद हो गया है। शनिवार सुबह पांच बजे बोल्डर मलबा आने से मार्ग बंद है।
मार्ग के खुलने के बाद ही आदि कैलास यात्री धारचूला से आगे को रवाना होंगे। हाईवे बंद होने से चीन सीमा का संपर्क भंग हो चुका है।