Saturday, October 10, 2026
Home Blog

जिस घर में गूंजती थीं पत्नी-बेटी की आवाजें, वहीं पसरा मातम… होमगार्ड पति पर हत्या का आरोप

0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक होमगार्ड ने कृष्णा नगर क्षेत्र में स्थित अपने घर पर पत्नी और बेटी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी रविंद्र शंकर (56) को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार सुबह करीब छह बजे आपातकालीन सेवा डायल-112 के माध्यम से एक महिला और उसकी बेटी की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। उसने बताया कि मृतकों की पहचान होमगार्ड की पत्नी श्यामा दुलारी (50) और बेटी पूजा साहू (32) के रूप में हुई।
बयान के अनुसार, शंकर लखनऊ जिले में होमगार्ड के रूप में तैनात है और प्रारंभिक जांच से संकेत मिला है कि उसका अपनी पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता था,साथ ही उसकी बेटी का दो बार तलाक हो चुका था तथा वह अब अपने पिता के साथ ही रह रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। पंचनामा की कार्रवाई पूरी होने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

इसी थाना क्षेत्र में एक अन्य घटना में 28 वर्षीय पेंटर सुखपाल अपने कमरे के बाहर घायल अवस्था में मिला, बाद में लोकबंधु अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि पार्टी के दौरान अपने दोस्त राजेश रावत उर्फ काली के साथ विवाद होने पर सुखपाल के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई थी। पुलिस ने बताया कि फरार रावत को गिरफ्तार करने के लिए चार टीम गठित की गई हैं। सुखपाल का शव परिवार के सदस्यों के आने और कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने तक अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। मामले की जांच जारी है।

UP में SIR पर सियासी संग्राम तेज, ‘वोट चोरी’ के बाद अब ‘वोट डकैती’ का जयराम रमेश ने लगाए आरोप

0
नई दिल्ली: देश भर में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चल रहे सियासी बवाल तेज चल रहा है। इसे लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद एवं महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वोट चोर अब उत्तर प्रदेश में SIR के जरिए वोट डकैती कर रहा है। मोदी-शाह की षड्यंत्रकारी जोड़ी उत्तर प्रदेश में अपनी निश्चित हार के डर से वोट चोरी का अपना आखिरी हथियार आजमा रही है। The Reporter’s Collective की रिपोर्ट बताती है कि यूपी में वोटर लिस्ट से बड़े पैमाने पर नाम हटाए गए, संदिग्ध तरीके से नए वोटर जोड़े गए और पूरी प्रक्रिया में नियमों का गंभीर उल्लंघन हुआ।

1. सबसे पहले, mass deletion।
उत्तर प्रदेश में SIR के दौरान 2.96 करोड़ वोटर हटाए गए। जिन राज्यों में अब तक SIR हो चुका है, उनमें यह सबसे बड़ी संख्या है।

2. दूसरा, suspicious voter addition।

· करीब 16 लाख वोटर Form 6 के जरिए जोड़े गए, लेकिन कानून के मुताबिक जिन वोटरों को जोड़ा जा रहा है, उनकी जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए थी। इन 16 लाख वोटरों का विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया और अब भी UP CEO (Chief Electoral Officer) ने उनकी जानकारी देने से इनकार किया है। इस मामले में UP CEO और ECI एक-दूसरे के कंधों पर बात डालने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों संस्थान यह स्पष्ट कर दें कि यह विशेष अनुरोध कहां से आई थी और किसके कहने पर यह सब हुआ?

जेवर एयरपोर्ट को मिलेगा नया नाम, अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ के नाम से होगी पहचान; योगी कैबिनेट की मुहर

0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होना देश के लिए गौरव का अवसर है। मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री के सेवाकाल के इस ऐतिहासिक पड़ाव पर उनके योगदान का अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम प्रधानमंत्री मोदी के जीवन के मूल मंत्र रहे हैं।  मुख्यमंत्री ने लोकभवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि सात अक्टूबर का दिन देश के गौरवशाली इतिहास में दर्ज हुआ है। उत्तर प्रदेश के लिए यह विशेष गौरव का अवसर है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से सांसद हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनसेवा, जनकल्याण और जनभागीदारी के माध्यम से जनता का विश्वास अर्जित किया है। उनके नेतृत्व में भारत ने अपने ऐतिहासिक मूल्यों को सहेजने के साथ वैश्विक मंच पर भी नई पहचान बनाई है।  मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में औद्योगिक विकास, कृषि, स्टाटर्अप, कृत्रिम मेधा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें मुख्यतौर पर जेवर एयरपोटर् का नाम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोटर् रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई ।योगी ने कहा कि वर्ष 2014 में वाराणसी आने पर प्रधानमंत्री ने कहा था कि मां गंगा ने उन्हें बुलाया है। इसके बाद से उन्होंने देश और प्रदेश के विकास को प्राथमिकता दी। उनकी कार्यशैली में कर्तव्यनिष्ठा और जनकल्याण की भावना प्रमुख रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लघु एवं सीमांत किसानों की कर्जमाफी, लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण इकाई की स्थापना और गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने जैसे कार्य विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 65 लाख से अधिक गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत करीब 15 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर घर नल से जल योजना के तहत 46 लाख से अधिक लोगों को नल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। जनधन खातों और बैंक मित्र व्यवस्था के विस्तार से वित्तीय सेवाओं की पहुंच बढ़ी है और प्रदेश बैंकिंग समावेशन के क्षेत्र में अग्रणी बना है।

योगी ने कहा कि वर्ष 2014 में वाराणसी आने पर प्रधानमंत्री ने कहा था कि मां गंगा ने उन्हें बुलाया है। इसके बाद से उन्होंने देश और प्रदेश के विकास को प्राथमिकता दी। उनकी कार्यशैली में कर्तव्यनिष्ठा और जनकल्याण की भावना प्रमुख रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लघु एवं सीमांत किसानों की कर्जमाफी, लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण इकाई की स्थापना और गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने जैसे कार्य विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 65 लाख से अधिक गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत करीब 15 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर घर नल से जल योजना के तहत 46 लाख से अधिक लोगों को नल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। जनधन खातों और बैंक मित्र व्यवस्था के विस्तार से वित्तीय सेवाओं की पहुंच बढ़ी है और प्रदेश बैंकिंग समावेशन के क्षेत्र में अग्रणी बना है।

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्राथमिकताओं में आम नागरिकों को सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं और आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत छह करोड़ से अधिक आयुष्मान काडर् जारी किए गए हैं, जिनसे लगभग 9.80 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिलने का दावा किया गया है। गोरखपुर और रायबरेली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भी संचालित हो रहे । मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषय अब जनआंदोलन का हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने इन पहलों को संवेदनशील प्रशासनिक द्दष्टिकोण और जनभागीदारी का परिणाम बताया।

मंजूर प्रस्तावों में उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के लिए मॉडल भवन विनियम, 2026 लागू करना शामिल है। इसके अलावा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत धान खरीद नीति निर्धारित करने को स्वीकृति दी गई। प्रदेश में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश स्टाटर्अप क्रय योजना-2026 को भी मंजूरी प्रदान की गई। साथ ही उत्तर प्रदेश कृत्रिम मेधा मिशन (यूपी-एआईएम) की स्थापना, क्रियान्वयन और संचालन का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।  मंत्रिपरिषद ने प्रदेश में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को एक अतिरिक्त साड़ी उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। भदोही जिले का नाम बदलकर संत रविदासनगर भदोही किए जाने संबंधी प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई। बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में मैनपुरी जिले में शिकोहाबाद-भोगांव राज्य मार्ग संख्या-84 को चार लेन में चौड़ा करने और सुद्दढ़ीकरण कार्य के लिए संशोधित प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।  इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश ब्याज माफी योजना-2026 लागू करने के प्रस्ताव को भी मंत्रिपरिषद ने मंजूरी दी। हालांकि, इन प्रस्तावों के विस्तृत प्रावधानों और क्रियान्वयन की समयसीमा का विवरण अलग से जारी किया जाना बाकी है।

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने गठबंधन का दिया प्रस्ताव, सपा सांसद ने पहल का स्वागत किया

0

बलिया: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने शुक्रवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन की पहल का स्वागत किया। सलेमपुर से सांसद विद्यार्थी ने सिकंदरपुर क्षेत्र में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) के बीच लड़ाई शुरू हो चुकी है तथा इस लड़ाई में जो भी साथ आएगा, उसका स्वागत है। उन्होंने कहा, “सपा के लिए सीट मायने नहीं रखती, जीत मायने रखती है।कांग्रेस और सपा में जिस सीट पर जो जीत सकता है, उसे टिकट मिलेगा।” ओवैसी ने एक अक्टूबर को कहा था कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनावी गठबंधन करने के लिए तैयार है क्योंकि वह नहीं चाहती कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीसरी बार राज्य की सत्ता में आए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पीडीए के नए नामकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा

सांसद ने कहा, “भस्मासुर और भाजपा से नौजवानों दूर रहो।” उन्होंने कहा, “सरकार उनकी है और फिर भी वे सपा पर दोष मढ़ते रहते हैं। भस्मासुर भाजपा ही है, इससे बचना चाहिए।” विद्यार्थी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि उनके पाप का घड़ा भर चुका है।

अखिलेश यादव का नई पीढ़ी पर दांव: धनराज नथवानी बनेंगे संसद में उत्तर प्रदेश की प्रोफेशनल आवाज

0

नैशनल डैस्क : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनावों से पहले एक साहसिक और दूरदर्शी फैसला लिया है। उन्होंने अगली पीढ़ी के बिजनेस लीडर और संस्थान-निर्माता धनराज नथवानी को संसद में भेजने का निर्णय किया है। राजनीतिक हलकों में इस कदम को अखिलेश यादव का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। यह सिर्फ एक नामांकन नहीं, बल्कि बड़ा दांव है। अखिलेश यादव ने साफ संकेत दिया है कि समाजवादी पार्टी अब नई पीढ़ी के प्रोफेशनल्स, बिजनेस लीडर्स और संस्थान बनाने वाले लोगों को आगे बढ़ाएगी। धनराज नथवानी को इस बदलाव की नई पीढ़ी की सबसे बड़ी आवाज के रूप में देखा जा रहा है।

अखिलेश यादव ने हमेशा उत्तर प्रदेश के भविष्य को लेकर एक प्रगतिशील और दूरदर्शी दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है। एक ऐसा दृष्टिकोण जो आधुनिक बुनियादी ढांचे, तकनीक और प्रदेश के युवाओं के लिए नए अवसरों के निर्माण पर केंद्रित है। मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे, लखनऊ मेट्रो, इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और बड़े स्तर पर लैपटॉप वितरण कार्यक्रम जैसी महत्वपूर्ण पहलों के माध्यम से कनेक्टिविटी, डिजिटल पहुंच, आधुनिक बुनियादी ढांचे और युवा सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी। ये पहल उत्तर प्रदेश को आधुनिक विकास की दिशा में आगे ले जाने की उनकी सोच को दर्शाती हैं।

इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए, उत्तर प्रदेश की अगली पीढ़ी के लिए उनकी दृष्टि बेहतर शिक्षा और मजबूत डिजिटल बुनियादी ढांचे, औद्योगिक एवं स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में व्यापक निवेश, प्रदेश में ही गुणवत्तापूर्ण रोजगार के अवसर, विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं तथा नीतिगत निर्माण में पेशेवरों और विषय-विशेषज्ञों की अधिक भागीदारी पर केंद्रित है। उत्तर प्रदेश को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप आगे ले जाने की उनकी व्यापक सोच एक ऐसे आधुनिक, समृद्ध और भविष्य के लिए तैयार प्रदेश के निर्माण की है, जहां विकास केवल आंकड़ों तक सीमित न रहे, बल्कि प्रदेश के युवाओं के लिए ठोस और वास्तविक अवसरों में परिवर्तित हो। धनराज नथवानी लंबे समय से उद्योग, इंफ्रास्ट्रक्चर, नई ऊर्जा, तकनीक और संस्थागत प्रबंधन से जुड़े रहे हैं। अब उनकी इस विशेषज्ञता को उत्तर प्रदेश के विकास और नीति-निर्माण से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। पार्टी का मानना है कि आधुनिक राजनीति में सिर्फ राजनीतिक अनुभव काफी नहीं है। उसके साथ प्रोफेशनल ज्ञान और जमीनी अनुभव भी जरूरी है।

बठिंडा कोर्ट परिसर में हंगामा, सरपंच के पति और शिकायतकर्ता में चले लात-घूंसे! वीडियो वायरल

0

बठिंडा (विजय वर्मा): गांव कालझरानी की सरपंच एवं आम आदमी पार्टी की पूर्व जिला महिला विंग अध्यक्ष सतवीर कौर सिद्धू से जुड़े कथित रिश्वत मामले में अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है। बठिंडा कोर्ट परिसर में शिकायतकर्ता जतिंदर सिंह और सरपंच के पति नरोतम सिंह के बीच कथित तौर पर झगड़ा हो गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि नरोतम सिंह ने उन पर हमला कर उनका मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया, ताकि फोन में मौजूद उनकी पत्नी के खिलाफ कथित सबूत नष्ट किए जा सकें। वहीं, दूसरी ओर नरोतम सिंह ने शिकायतकर्ता पर ही हमला करने और उनके कपड़े फाड़ने के आरोप लगाए हैं। कोर्ट परिसर में दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई थी और न ही कोई एफआईआर दर्ज होने की जानकारी सामने आई थी। ऐसे में दोनों पक्षों के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।

गिरफ्तारी से जुड़ी कार्रवाई के सिलसिले में कोर्ट पहुंचे थे शिकायतकर्ता
जतिंदर सिंह का दावा है कि वह सतवीर कौर सिद्धू की गिरफ्तारी से संबंधित विजिलेंस कार्रवाई के सिलसिले में कोर्ट परिसर पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नरोतम सिंह के साथ कहासुनी हो गई, जो कथित तौर पर झगड़े में बदल गई। शिकायतकर्ता ने मोबाइल फोन तोड़ने की घटना को रिश्वत मामले से जुड़े सबूतों को खत्म करने की कोशिश बताया है। दूसरी तरफ, सरपंच के पति ने भी शिकायतकर्ता पर हमला करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों के परस्पर विरोधी दावों के बीच अब मामले की निष्पक्ष जांच अहम हो गई है।

नौकरी के बदले हर महीने 10 हजार रुपये मांगने का आरोप
मामले की जड़ वर्ष 2023 से जुड़ी है। शिकायतकर्ता जतिंदर सिंह सोहल, निवासी गांव भगवानगढ़, को 24 जुलाई 2023 को पंजाब स्टेट फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन में आउटसोर्सिंग के माध्यम से ड्राइवर की नौकरी मिली थी। उनकी ड्यूटी कॉरपोरेशन के चेयरमैन राकेश पुरी के साथ लगाई गई थी। जतिंदर सिंह का आरोप है कि नौकरी दिलाने और उसे जारी रखने के बदले गांव कालझरानी की सरपंच सतवीर कौर सिद्धू ने उनसे हर महीने 10 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, बाद में यह रकम 8,500 रुपये प्रतिमाह तय हुई। उनका दावा है कि जब उन्होंने कथित रकम देने से इनकार किया तो अक्टूबर 2023 में उन्हें नौकरी से हटा दिया गया।

विजिलेंस ने 25 जनवरी 2026 को दर्ज किया था मामला
नौकरी से हटाए जाने के बाद शिकायतकर्ता ने कथित सबूतों के साथ विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा से संपर्क किया। विजिलेंस ब्यूरो ने जांच के बाद 25 जनवरी 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7-ए के तहत एफआईआर नंबर 2 दर्ज की थी। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को पेन ड्राइव में 11 ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग देने का दावा किया था। इन रिकॉर्डिंग के ट्रांसक्रिप्ट में कथित तौर पर रकम की मांग और भुगतान से संबंधित बातचीत का उल्लेख बताया गया। मामले में कॉरपोरेशन के चेयरमैन राकेश पुरी की भूमिका को लेकर भी जांच की बात सामने आई थी। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उनके खिलाफ ठोस सबूत नहीं मिलने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई।

लुधियाना ब्रौस्टल जेल में रैकेट का खुलासा, सहायक सुपरिंटेंडेंट और वार्डन सस्पेंड

0

लुधियाना(स्याल): लुधियाना की ताजपुर रोड स्थित ब्रौस्टल जेल में कथित तौर पर बंदियों को मोबाइल फोन, नशा और बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने का मामला सामने आया है। इस मामले में जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट हरमिंदर सिंह और वार्डन बलजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में चार बंदियों को भी आरोपी बनाया गया है। इनमें विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का एक कथित साथी भी शामिल बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, ब्रौस्टल जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट (सिक्योरिटी) जगजीत सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। आरोप है कि जेल के उक्त कर्मचारी कुछ बंदियों को मोबाइल फोन, नशा और बेहतर बैरक व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाते थे। मामले की जांच रिपोर्ट एडीजीपी (जेल), डीआईजी जेल सर्कल पटियाला और लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा को भेजी गई थी। इसके बाद सहायक सुपरिंटेंडेंट हरमिंदर सिंह और वार्डन बलजीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई।

इस मामले में साहिल, लवप्रीत, अभिषेक और जतिन नामक चार बंदियों को भी आरोपी बनाया गया है। इनमें से एक को गोल्डी बराड़ का साथी बताया जा रहा है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। गौरतलब है कि इससे पहले ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल में भी बंदियों को बेहतर बैरक और सुविधाएं देने से जुड़ा मामला सामने आया था। अब ब्रौस्टल जेल में कथित रैकेट का खुलासा होने से जेलों की सुरक्षा व्यवस्था और अंदर मोबाइल व नशे की पहुंच को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

लुधियाना ब्रौस्टल जेल में रैकेट का खुलासा, सहायक सुपरिंटेंडेंट और वार्डन सस्पेंड

0

लुधियाना(स्याल): लुधियाना की ताजपुर रोड स्थित ब्रौस्टल जेल में कथित तौर पर बंदियों को मोबाइल फोन, नशा और बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने का मामला सामने आया है। इस मामले में जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट हरमिंदर सिंह और वार्डन बलजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में चार बंदियों को भी आरोपी बनाया गया है। इनमें विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का एक कथित साथी भी शामिल बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, ब्रौस्टल जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट (सिक्योरिटी) जगजीत सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। आरोप है कि जेल के उक्त कर्मचारी कुछ बंदियों को मोबाइल फोन, नशा और बेहतर बैरक व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाते थे। मामले की जांच रिपोर्ट एडीजीपी (जेल), डीआईजी जेल सर्कल पटियाला और लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा को भेजी गई थी। इसके बाद सहायक सुपरिंटेंडेंट हरमिंदर सिंह और वार्डन बलजीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई।

इस मामले में साहिल, लवप्रीत, अभिषेक और जतिन नामक चार बंदियों को भी आरोपी बनाया गया है। इनमें से एक को गोल्डी बराड़ का साथी बताया जा रहा है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। गौरतलब है कि इससे पहले ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल में भी बंदियों को बेहतर बैरक और सुविधाएं देने से जुड़ा मामला सामने आया था। अब ब्रौस्टल जेल में कथित रैकेट का खुलासा होने से जेलों की सुरक्षा व्यवस्था और अंदर मोबाइल व नशे की पहुंच को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

‘हम ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा पक्का करवाएंगे’: विरोध मार्च से पहले अभिजीत दिपके ने कहा, ‘जेल जाने को तैयार’

0

मुंबई: शनिवार को नई दिल्ली में होने वाले ‘जंतर-मंतर 2.0’ विरोध प्रदर्शन से पहले, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता अभिजीत दिपके ने मुंबई से दिल्ली रवाना होते समय कहा कि वे जेल जाने को तैयार हैं और कथित तौर पर हटाए गए वोटों के मुद्दे पर अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। साथ ही, उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग की।
दिपके ने कहा कि जेल की धमकियां उन्हें लड़ाई जारी रखने से नहीं रोक पाएंगी और वे जेल जाने के लिए तैयार हैं।

 हम ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा पक्का करवाएंगे
दिपके ने कहा, “अगर आपको लगता है कि आप हमें जेल की धमकी देकर या जेल के डर से डराकर रोक सकते हैं, तो आप गलतफहमी में हैं। हम जेल जाने को तैयार हैं। अगर आप हमें जेल में डालना चाहते हैं, तो ज़रूर डालें-NSA, UAPA या जो भी कानून चाहें, लागू करें- लेकिन हम इस देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ते रहेंगे।”

उन्होंने दावा किया कि लोगों को उनके वोटिंग के अधिकार से वंचित किया जा रहा है और ज़ोर देकर कहा कि वे “भारत के लोकतंत्र को बचाने” के लिए लड़ते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा, “और हम ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा पक्का करवाएंगे, क्योंकि 13 करोड़ से ज़्यादा वोट हटा दिए गए हैं और लोगों से उनके वोटिंग के अधिकार छीने जा रहे हैं; हम इस मुद्दे के लिए लड़ते रहेंगे। हमें भारत के लोकतंत्र को बचाना है।”

दिपके ने राष्ट्रीय राजधानी में लगाई गई पाबंदियों पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि कुमार को बचाने के लिए पूरे शहर को बंद कर दिया गया है। दिपके ने कहा, “मुझे समझ नहीं आता कि नरेंद्र मोदी सिर्फ़ एक व्यक्ति, ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए पूरी राष्ट्रीय राजधानी को कैसे बंद कर सकते हैं। आपने रेल सेवाएं रोक दी हैं, मेट्रो बंद कर दी है, सभी सड़कें ब्लॉक कर दी हैं और इंटरनेट सस्पेंड कर दिया है।”

इस बीच, प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा के कड़े इंतज़ामों और केंद्रीय गृह सचिव के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश के बीच, दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के 35,000 से ज़्यादा जवानों को तैनात किया गया है। आज जंतर-मंतर पर होने वाले इस प्रदर्शन का मकसद वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न’ (SIR) को लेकर जवाबदेही तय करना बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस से प्रदर्शन की इजाज़त न मिलने के बावजूद, CJP ने बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा होने के लिए कहा है।

CJP ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, “10 अक्टूबर। जंतर-मंतर 2.0। हम ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए फिर से एकजुट हो रहे हैं। हज़ारों लोगों के आने की उम्मीद है…” इस घोषणा के बाद, दिल्ली पुलिस ने अपनी टीमों को निर्देश दिया है कि वे प्रदर्शन करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को हिरासत में लें, चाहे वे कहीं भी हों। पुलिस ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) की यूनिट्स को यह भी निर्देश दिया है कि वे प्रदर्शन से जुड़ी तैनाती के लिए हथियार जारी न करें। अलॉटमेंट प्लान के बारे में संबंधित डायरेक्टोरेट को पत्र भेजे गए हैं।

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के दौरान किए गए इंतज़ामों के उलट, अब पुलिस टीमों को लाठी और बैटन साथ रखने की इजाज़त दी गई है। पुलिसकर्मियों को नकारात्मक रूप में दिखाने वाले वीडियो रिकॉर्ड करने और फैलाने की कथित कोशिशों को देखते हुए, टीमों को प्रदर्शनकारियों के साथ ज़ुबानी बहस से बचने का निर्देश दिया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों को छह तय सेंटर्स पर ले जाया जाएगा: छत्रसाल स्टेडियम, राजीव गांधी स्टेडियम, यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सूरजमल स्टेडियम, दौलतपुर का कम्युनिटी सेंटर और पांड्रावल का कम्युनिटी सेंटर।

गुरदासपुर में दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराकर आग का गोला बनी कार, चालक की मौ+त

0

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर के विधानसभा हलका दीनानगर के अंतर्गत गांव मियाणी के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में कार चालक सन्नी भगत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सड़क किनारे खड़े सफेदे के पेड़ से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गई। मृतक की पहचान बहरामपुर निवासी सन्नी भगत के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सन्नी भगत अपनी कार में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान गांव मियाणी के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े सफेदे के पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग के कारण कार बुरी तरह जल गई। इस हादसे की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर फैल गई। सन्नी भगत की अचानक मौत से परिवार और परिचितों में गम का माहौल है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है।