लखनऊ- पलिया MLA रोमी साहनी ने CM योगी से मुलाकात की, थारू समाज के लोगों के साथ सीएम योगी से मिले, थारु समाज के लोगों पर दर्ज FIR खत्म करने की मांग, पिछली सरकार में वन विभाग ने केस दर्ज कराए थे-साहनी, 2 हजार से ज्यादा थारुओं पर केस दर्ज कराए थे-साहनी, निर्दोष लोगों पर दर्ज मुकदमा समाप्त करने की मांग की, सीएम योगी ने बात सुनी और आश्वासन दिया है-साहनी
अवध चौराहे पर जल्द जाम से मिलेगी निजात , प्रथम फेज का 90 फीसदी काम पूरा हुआ
लखनऊ- अवध चौराहे पर जल्द जाम से मिलेगी निजात , प्रथम फेज का 90 फीसदी काम पूरा हुआ , 887 मीटर अंडरपास 121 करोड़ लागत से बन रहा , टू लेन अंडरपास पारा रोड से वीआईपी रोड तक बनेगा, सेतु निगम ने काम की अवधि दिसंबर 2026 रखी है, चार फेज में कंप्लीट होना है अवध चौराहा अंडरपास , 350 मीटर का काम अब तक पूरा हो चुका है , सुबह से रात तक लगने वाले जाम से निजात मिलेगी
विकसित यूपी @2047 का विजन बना जनआंदोलन
लखनऊ- विकसित यूपी @2047 का विजन बना जनआंदोलन, 60 लाख सुझावों से सजे ‘समर्थ यूपी’ के सपने, CM योगी के विजन के अनुरूप @2047 महाभियान, छात्रों,शिक्षकों,उद्यमियों,महिलाओं,किसानों ने रखी राय, कृषि और शिक्षा रहे सबसे ज्यादा चर्चा के विषय, ग्रामीण युवाओं का रोजगार,स्किल डेवलपमेंट पर जोर,, महिला सुरक्षा और डिजिटल सशक्तिकरण पर मिले सुझाव, पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर नागरिकों ने जताई अपेक्षा, खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रमों के स्थानीय विस्तार की मांग, साफ-सुथरे प्रशासन और बेहतर कानून व्यवस्था की मांग, शिक्षा को व्यावहारिक और कौशल आधारित बनाने की अपील, महिला उद्यमिता और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के सुझाव, आईटी और टेक्नोलॉजी सेक्टर में भी बढ़ती रुचि दिखी, अभियान बना जनता और शासन के बीच संवाद का सेतु
तुर्की में फिर लगे भूकंप के तेज झटके, कई इमारतें ढहीं; दहशत में लोग
इंटरनेशनल डेस्कः तुर्की में सोमवार को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे कम से कम तीन इमारतें ढह गईं, जो पहले आए भूकंप में क्षतिग्रस्त हो गई थीं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई है। तुर्की की आपदा और आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (AFAD) ने पुष्टि की है कि भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर थी और यह झटका इतना शक्तिशाली था कि इस्तांबुल, बुरसा, मनिसा और इजमिर जैसे शहरों में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बालिकेसिर प्रांत के सिंदिरगी शहर में था।
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, कई इमारतें जो फरवरी 2023 के विनाशकारी भूकंप में पहले से क्षतिग्रस्त थीं, इस बार की हलचल में ढह गईं। राहत एजेंसियां घटनास्थलों पर पहुंच गई हैं। अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कई लोगों के घायल होने की खबरें सामने आ रही हैं।
अगस्त और सितंबर में भी आए थे झटके
अगस्त 2025: इसी क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और दर्जनों लोग घायल हुए थे।
सितंबर 2025: बालिकेसिर के सिंदिरगी क्षेत्र में 4.9 तीव्रता का झटका दर्ज हुआ था। दोनों घटनाओं के बाद सरकार ने चेतावनी जारी की थी कि क्षेत्र“उच्च जोखिम जोन में है और इमारतों की मजबूती की जांच की जाएगी।
तीन इमारतें गिरीं, कई जगह दरारें
सोमवार को आए झटके के बाद तीन पुरानी इमारतें ढह गईं, जबकि आसपास के इलाकों में कई मकानों और सरकारी इमारतों की दीवारों में दरारें देखी गईं। AFAD और रेस्क्यू टीमें बालिकेसिर, इजमिर और मनिसा के इलाकों में राहत कार्य चला रही हैं। लोगों को घरों से खुले मैदानों और पार्कों में निकाल लिया गया है और आपातकालीन शेल्टर सक्रिय कर दिए गए हैं।
तुर्की का भूकंपीय इतिहास: बार-बार हिलती ज़मीन
तुर्की दो प्रमुख टेक्टॉनिक प्लेट्स — एनाटोलियन और यूरेशियन प्लेट्स के संगम पर स्थित है। यही कारण है कि यह देश दुनिया के सबसे ज़्यादा भूकंप-प्रवण (earthquake-prone) क्षेत्रों में शामिल है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस क्षेत्र में भूकंपीय दबाव लगातार बढ़ रहा है और 2023 में आए भीषण भूकंप के बाद प्लेट्स की असंतुलन स्थिति अब भी बनी हुई है।
तुर्की भूकंप अनुसंधान संस्थान (Kandilli Observatory) के वैज्ञानिकों ने कहा कि,“यह झटका फरवरी 2023 के बड़े भूकंप से जुड़ी फॉल्ट लाइन के उत्तर-पश्चिमी विस्तार में आया है। इस क्षेत्र में छोटे-छोटे झटके पिछले कुछ महीनों से लगातार दर्ज किए जा रहे थे।”
2023 में 7.8 तीव्रता का भूकंप
2023 में, 7.8 तीव्रता के भूकंप ने तुर्की में 53,000 से ज़्यादा लोगों की जान ले ली और 11 दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी प्रांतों में लाखों इमारतों को नष्ट या क्षतिग्रस्त कर दिया। पड़ोसी सीरिया के उत्तरी हिस्सों में 6,000 और लोग मारे गए थे।
Daily horoscope: आज इन राशियों की खुशियों से भरी रहेगी झोली
मेष : धार्मिक तथा सामाजिक कामों में रुचि, यत्न करने पर आपका कोई प्रोग्राम मेच्योर हो सकता है, तेज प्रभाव, दबदबा बना रहेगा।
वृष: मौसम का एक्सपोइयर आपकी तबीयत को अपसैट कर सकता है, मन भी कुछ अशांत, परेशान सा रहेगा, सफर भी न करें।
मिथुन: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, हर मामले के प्रति दोनों पति-पत्नी की एक जैसी सोच अपरोच रहेगी।
कर्क : आपने जिनका कभी कुछ बिगाड़ा न होगा, वे भी आपके विरोधियों के साथ खड़े दिखाई देंगे, नुकसान का भी डर।
सिंह : आम सितारा स्ट्रांग, यत्न करने पर आपका कोई उद्देश्य मनोरथ हल हो सकता है, इरादों में मजबूती।
कन्या : प्रॉपर्टी के किसी काम के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा नतीजा दे सकती है, शत्रु भी आपकी पकड़ में रहेंगे।
तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त, एक्टिव तथा इफैक्टिव रखेगा।
वृश्चिक : सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने वाला, कामकाजी टूरिंग तथा भागदौड़ भी अच्छा रिजल्ट देगी, सफर के लिए मन राजी रहेगा।
धनु : व्यापार तथा कामकाजी दशा अच्छी, यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, धार्मिक तथा सामाजिक कामों में ध्यान।
मकर : आप चाह कर भी खर्चों को रोक न सकेंगे, किसी के नीचे अपनी कोई पेमैंट भी न फंसने दें, नुकसान का भी डर।
कुंभ: टीचिंग, कोचिंग, पुस्तक प्रकाशन, मैडीसिन, टूरिज्म, कंसल्टैंसी का काम करने वालों का कारोबारी कदम बढ़त की तरफ रहेगा।
मीन : किसी अफसर के सॉफ्ट रुख के कारण आपको अपनी किसी समस्या को टैकल करने में मदद मिल सकती है।
तेजाब के हर वार से झुलसती जिंदगियां : कानून, सिस्टम और समाज — तीनों की नाकामी की दर्दनाक कहानी!
इंग्लैंड की NHS गाइडलाइन के अनुसार –सबसे पहले प्रभावित हिस्से को कम से कम 20 मिनट तक ठंडे पानी से धोएं।कपड़े या जेवर जो एसिड से गीले हों, तुरंत हटा दें।किसी भी क्रीम या मरहम का उपयोग न करें।जल्द से जल्द मेडिकल सहायता लें।ज़रूरत सिर्फ कानून की नहीं, जागरूकता की भी
एसिड अटैक सिर्फ एक अपराध नहीं — यह समाज की बीमार मानसिकता का आईना है। जब तक लोग बोलेंगे नहीं, जब तक सिस्टम नियमित जांच नहीं करेगा और जब तक ऑनलाइन बिक्री पर सख्त रोक नहीं लगेगी तब तक हर साल सैकड़ों चेहरे यूं ही जलते रहेंगे।
Som Pradosh Vrat: इस दिन रखा जाएगा नवंबर 2025 का पहला सोम प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Som Pradosh Vrat: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व माना गया है, और जब यह व्रत सोमवार के दिन पड़ता है, तो इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाता है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धा और नियमपूर्वक करने से व्यक्ति के जीवन से सभी कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही मन की हर मुराद पूरी होगी। तो आइए जानते हैं सोम प्रदोष व्रत के शुभ मुहूर्त, धार्मिक महत्व के बारे में-
Som Pradosh Vrat Shubh Muhurat सोम प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त
कार्तिक मास की शुक्ल त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 03 नवंबर 2025 को सुबह 5 बजकर 7 मिनट पर होगी और इसका समापन 04 नवंबर 2025 को रात 02 बजकर 5 मिनट पर होगा। चूंकि प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में की जाती है इसलिए सोम प्रदोष व्रत 03 नवंबर 2025 को रखा जाएगा।
यूपी लोकसेवा आयोग से जुड़ी ख़बर, UPPSC एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित
प्रयागराज- यूपी लोकसेवा आयोग से जुड़ी ख़बर, UPPSC एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित, 8 विषयों के लिए परीक्षा की तारीख घोषित की, 17 जनवरी से 25 जनवरी के बीच परीक्षा, दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा, पहली पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक, 15 विषयों के लिए 7466 पदों पर भर्ती परीक्षा, 12 लाख 36 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया

