Thursday, February 19, 2026
Home Blog Page 129

Bihar Cabinet 2025: जल्द होगी मंत्रियों के विभागों की घोषणा, CM नीतीश ने राज्यपाल को सौंपी लिस्ट

0

Bihar Cabinet 2025: जल्द होगी मंत्रियों के विभागों की घोषणा, CM नीतीश ने राज्यपाल को सौंपी लिस्टBihar Cabinet 2025: बिहार में शपथ ग्रहण के बाद अब मंत्रियों के विभाग बंटवारे को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं। सुत्रों के अनुसार, मंत्रियों के विभागों की सूची तैयार हो गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को मंत्रियों की लिस्ट सौंप दी है। अब जल्द ही विभागों के बंटवारे की घोषणा हो सकती है।

इससे पहले बीजेपी नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विभागों की सूची लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें बीजेपी कोटे के मंत्रियों के विभागों पर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, जदयू कोटे के मंत्रियों के पास पहले वाले विभाग ही रहने की उम्मीद है।

नई कैबिनेट की पहली बैठक!

विभागों के औपचारिक बंटवारे के बाद नई कैबिनेट की पहली बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में बिहार की 18वीं विधानसभा के पहले सत्र की तारीख तय की जा सकती है। साथ ही नई सरकार कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगा सकती है।

हाथरस मजदूरी के दौरान करंट लगने का मामला,

0

हाथरस:- मजदूरी के दौरान करंट लगने का मामला, झुलसे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, अलीगढ़ के अस्पताल में चल रहा था उपचार, सिकंदराराऊ के भिसी मिर्जापुर निवासी था मृतक

हरदोई छेड़छाड़ के आरोप में दो युवकों के मुंडवाए सिर,

0

हरदोई- छेड़छाड़ के आरोप में दो युवकों के मुंडवाए सिर, युवकों की ग्रामीणों ने जमकर की पिटाई, ग्रामीणों ने बाल कटवाकर गांव में घुमाया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, माधवगंज थाना क्षेत्र की बताई जा रही घटना

बहराइच SIR में लापरवाही बरतने में बड़ी कार्रवाई,

0

बहराइच – SIR में लापरवाही बरतने में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने वाले दो BLO निलंबित, DM ने लापरवाह BLO पर की कार्रवाई

 

लखनऊ आज बीजेपी मुख्यालय में बड़ी बैठक , SIR को लेकर बीजेपी मुख्यालय में बैठक ,

0

लखनऊ- आज बीजेपी मुख्यालय में बड़ी बैठक , SIR को लेकर बीजेपी मुख्यालय में बैठक , अवध क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहेंगे , 2022 के हारे हुए प्रत्याशियों को बुलाया गया , बीएलए -1 विधानसभा संयोजक भी मौजूद, विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव पर होगी चर्चा , प्रदेश संगठन महा मंत्री धर्मपाल सिंह रहेंगे मौजूद

थोड़ी ही देर में शुरू होगी बीजेपी की बड़ी बैठक

लखनऊ मुख्य सचिव एसपी गोयल से मिले पुष्पराज सिंह,

0

लखनऊ मुख्य सचिव एसपी गोयल से मिले पुष्पराज सिंह, संवर्ग हितों को लेकर कई मुद्दों पर भी हुई चर्चा, UP PCS एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं पुष्पराज सिंह

 

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज परिस्थिति तथा समय में तालमेल बिठाकर कार्य करने में सक्षम रहेंगे। माता-पिता बुजुर्गों तथा जीवनसाथी के प्रति मन में सेवा भाव बना रहेगा। किसी समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी तथा युवा अपने अध्ययन तथा कैरियर के प्रति पूरी तरह फोकस रहेंगे। उन्नति से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। हल्की थकान महसूस करेंगे। मन अजीब सा रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज कार्यक्षेत्र में उन्नति से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी प्रकार का ठोस निर्णय लेते समय उस पर गंभीरता से विचार विमर्श करना अति आवश्यक है। कामकाज को लेकर की गई यात्राएं सफल रहेंगी। नौकरी से संबंधित परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। मान सम्मान बढेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज जो काम पिछले कुछ समय से रुका हुआ या अटका हुआ था, उसे पूरा करने का उचित समय है। इस समय कोई नई उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है, और आप अपनी योग्यता व प्रतिभा द्वारा उसे पूरा करने में सक्षम भी रहेंगे। धर्म कर्म में रूचि बढेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन मनोनुकूल रहेगा । व्यापार में विस्तार की योजनाओं को मूर्तरूप देने का उचित समय है। फिजूलखर्ची पर जरूर नियंत्रण रखें। किसी अपरिचित इंसान की बातों में आने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग बने हुए हैं। घर – सामाज मे इज्ज्त बढेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज संतान की शिक्षा या कैरियर से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। पैतृक संपत्ति या किसी भी प्रकार का विवाद आज किसी की मध्यस्थता से सुलझाने का उचित समय है। घर के सदस्य की दिक्कतों को हल करने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन मिला जुला रहेगा । कार्यक्षेत्र में कोई चुनौती सामने आ सकती है। खुद को साबित करने के लिए मेहनत की जरूरत हो सकती है। इस समय बिजनेस को लेकर जो योजना चल रही थी, वो और टल सकती है। नौकरी में अपने उसूलों और सिद्धांतों के साथ बिल्कुल भी समझौता ना करें। धन लाभ की पूरी सम्भावना है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप अपने सकारात्मक दृष्टिकोण द्वारा किसी भी समस्या का हल ढूंढने में सक्षम रहेंगे। संतान संबंधी भी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व कृपा प्राप्त होगी। घर की देखरेख और पारिवारिक लोगों के साथ में उचित समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज कार्यक्षेत्र में विस्तार की योजना पर काम शुरू करने से काफी हद तक सफलता मिल सकती है। अपने टैक्स संबंधी सभी कामों को पूरा रखें। अगर आप राजकीय सेवा क्षेत्र में है तो पब्लिक के साथ व्यवहार करते समय सावधानी रखने की आवश्यकता है। बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के सम्बन्धों में मधुरता आएगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आय के नए स्रोत बनने के उचित योग बन रहे हैं। कारोबार में कोई उपलब्धि मिलने पर ज्यादा सोच-विचार ना करके तुरंत उस पर अमल करें। नौकरी में छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती है। बॉस तथा वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से उन्हें सुलझाने में सक्षम रहेंगे। आध्यात्मिक विषयो में वृद्धि होगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप किसी भी परिस्थिति में कार्य को पूरा करने की क्षमता रखेंगे। समाज तथा परिवार में मान-सम्मान तथा प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। व्यवहार कुशलता का सकारात्मक प्रभाव सम्मान में बढोतरी करेगा तथा परिवार में परस्पर प्रेम व सौहार्द बना रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज योजना अनुसार कार्य करने में सफलता मिलेगी। मशीनरी तथा तकनीकी कार्यों से संबंधित व्यवसाय में कामयाब रहोगे। अपनी कार्यप्रणाली तथा व्यस्तता संबंधी योजनाओं को किसी के समक्ष जाहिर ना करे। ऑफिस में आपकी किसी परेशानी में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज घर में किसी नजदीकी रिश्तेदार के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा। तथा किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह-मशविरा होने से कोई समाधान भी मिलेगा। कोर्ट-कचहरी संबंधी जो मामले पिछले काफी समय से लंबित चल रहे थे, उन पर आज काम करने का उचित समय है। सामाजिक दायरा बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के

0

*1* पीएम आज से तीन दिवसीय दक्षिण अफ्रीका दौरे पर, G-20 सम्मेलन में भारत उठाएगा ग्लोबल साउथ के मुद्दे

*2* प्रधानमंत्री मोदी 21 से 23 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय के सचिव सुधाकर दलेला ने कहा कि सम्मेलन में सतत विकास, जलवायु संकट, डिजिटल खाई, ऊर्जा परिवर्तन और वैश्विक संस्थाओं में सुधार जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

*3* भागवत बोले- मुस्लिम-ईसाई भारतीय संस्कृति अपनाएं तो वे भी हिंदू, हिंदुत्व सीमाओं में नहीं बंधा; मणिपुर में कहा- यहां सरकार होनी चाहिए, कोशिशें जारी

*4* नई दिल्ली में हुई कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव की सातवीं एनएसए बैठक में अजीत डोभाल ने कहा कि हिंद महासागर की सुरक्षा सभी देशों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने सीएससी की बढ़ती भूमिका, सहयोग और पांच स्तंभों के तहत क्षमता निर्माण को महत्वपूर्ण बताया

*5* दिल्ली दंगा, पुलिस बोली- पढ़े लिखे आतंकी ज्यादा खतरनाक, सुप्रीम कोर्ट में कहा-ये सरकारी पैसों से डॉक्टर और इंजीनियर बनते, फिर दंगे करते हैं

*6* दिल्ली ब्लास्ट, डॉ.मुजम्मिल आटा चक्की से यूरिया पीसता था, उससे विस्फोटक बनाता; टैक्सी ड्राइवर का खुलासा- आतंकी ने मशीन को बहन का दहेज बताया था

*7* CJI गवई का आज अंतिम कार्य दिवस, 23 नवंबर को रिटायर होंगे; जस्टिस सूर्यकांत देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे

*8* सीजेआई बीआर गवई ने गुरुवार को कहा कि वह बौद्ध धर्म का पालन करते हैं, लेकिन वह वास्तव में एक धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति हैं जो सभी धर्मों में विश्वास रखते हैं। बता दें कि गवई 23 नवंबर को रिटायर होने वाले हैं, और शुक्रवार सुप्रीम कोर्ट में उनका आखिरी कार्य दिवस होगा

*9* डीजीसीए अगले हफ्ते करेगा ऑपरेटरों-पायलटों के संगठनों संग बैठक, क्रू ड्यूटी और अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा

*10* रॉबर्ट वाड्रा पर ED ने कसा शिकंजा, संजय भंडारी केस में बनाया आरोपी; चार्जशीट फाइल

*11* कर्नाटक कांग्रेस में फिर घमासान? दिल्ली पहुंचे शिवकुमार समर्थक विधायक, CM बदलने की मांग

*12* बिहार: कोई बिना चुनाव लड़े बना मंत्री…किसी को विरासत का फायदा; नीतीश की नई कैबिनेट में परिवारवाद का बोलबाला

*13* ममता बोलीं- SIR खतरनाक, इसे रोकें, EC को लेटर लिखा- ये बिना प्लानिंग के हो रही; BSF का दावा- रोज 150 अवैध बांग्लादेशी लौट रहे

*14* मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा: मोबाइल की ‘डिजिटल गिरफ्त’ में 73% लोग, प्रतिदिन सात घंटे तक बिताते हैं स्क्रीन पर

*==============================*

Delhi Suicide Case: छात्र की मौत मामले में प्रिंसिपल समेत चार सस्पेंड, स्कूल के बाहर प्रदर्शन

0

नेशनल डेस्कः दिल्ली के एक मशहूर स्कूल की प्रधानाध्यापिका सहित स्कूल के चार कर्मचारियों को दसवीं कक्षा के एक छात्र की कथित आत्महत्या के संबंध में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। छात्र ने उन पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

निलंबन आदेश के अनुसार, प्रधानाध्यापिका (चौथी से दसवीं कक्षा), नौवीं व दसवीं कक्षा के समन्वयक और दो शिक्षकों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। दिल्ली शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपों की जांच और मामले से निपटने के स्कूल के तरीके की समीक्षा के लिए एक समिति गठित की गई है।

छात्र के पिता ने मीडिया को बताया कि निलंबन “केवल अस्थायी” है और उन्होंने प्राथमिकी में नामजद शिक्षकों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा, “हमें यह संदेश देना होगा कि किसी भी शिक्षक को हमारे बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए।”

दसवीं कक्षा के एक छात्र ने मंगलवार को अपराह्न 2:34 बजे राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म से कथित तौर पर छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उसे बीएलके सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अवैध शराब के साथ 7 अभियुक्त गिरफ्तार,

0

सीतापुर- अवैध शराब के साथ 7 अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्तों से 85 लीटर अवैध शराब बरामद, अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग में बरामदगी, हरगांव,कोतवाली देहात पुलिस ने की कार्रवाई