Thursday, February 19, 2026
Home Blog Page 170

कानपुर की ‘अम्मा’ का एक्शन: मेयर प्रमिला पांडेय ने छेनी-हथौड़ी से खुद खोदी सड़क, बोलीं- ‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

0

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में नगर की महापौर प्रमिला पांडेय ने एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज़ से सभी को चौंका दिया। शहर में सड़क की मरम्मत में घटिया सामग्री इस्तेमाल होने की शिकायत मिलने पर मेयर खुद मौके पर पहुंचीं,  छेनी और हथौड़ी लेकर सड़क की खुदाई शुरू कर दी। यह घटना भन्नानापुरवा स्थित संगीत टॉकीज के पास की है, जहां दो दिन पहले ही पीडब्ल्यूडी ने सड़क का पैचवर्क कराया था। लेकिन मरम्मत के नाम पर सड़क की मोटाई महज 1 सेंटीमीटर ही पाई गई, जबकि मानक कम से कम 1 इंच होना चाहिए था।

प्रमिला पांडेय ने मौके पर ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फोन कर फटकार लगाई और कहा,  “जनता शिकायत कर रही है कि नई बनी सड़क उखड़ रही है। इससे हादसे की आशंका बढ़ गई है। विभाग की लापरवाही से सरकार की छवि धूमिल हो रही है।” उन्होंने आगे कहा कि वे इस सड़क की तकनीकी जांच IIT कानपुर से कराएंगी ताकि सच्चाई सामने आ सके।

अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार
मेयर ने मौके पर मौजूद अधिशासी अभियंता को फटकारते हुए कहा कि जो ठेकेदार या अधिकारी घटिया काम में शामिल हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नारामऊ से रामादेवी तक कई सड़कों की हालत खराब है और उनकी भी जांच की जाएगी।

दोषियों पर होगी कार्रवाई
स्थानीय लोगों में विभाग की लापरवाही को लेकर गुस्सा है। सड़क की सतह उखड़ जाने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। प्रमिला पांडेय ने कहा, “जो लोग घटिया निर्माण में शामिल हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। जनता के पैसों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ उदाहरणीय कार्रवाई होगी।” मेयर ने जनता के बीच पहुंचकर उनकी शिकायतें सुनीं और खुद सड़क पर उतरकर निरीक्षण किया। उनका यह अनोखा अंदाज़ सोशल मीडिया पर “कानपुर की अम्मा” के रूप में जमकर वायरल हो रहा है।

ICC का ऐतिहासिक फैसला, अब World Cup में देखने को मिलेगा ये बड़ा बदलाव

0

नेशनल डेस्क: महिला क्रिकेट के इतिहास में नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वर्ल्ड कप 2025 की अपार सफलता के बाद बड़ा कदम उठाते हुए टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। 2029 महिला वनडे वर्ल्ड कप में अब 8 की जगह 10 टीमें मैदान में उतरेंगी। यह निर्णय दुबई में हुई ICC बोर्ड की बैठक में लिया गया, जिसका उद्देश्य महिला क्रिकेट के वैश्विक विस्तार और प्रतिस्पर्धा को और मजबूत बनाना है।

 

वर्ल्ड कप 2025 की सफलता ने बदली तस्वीर

नवी मुंबई में हुए महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार खिताब जीता था। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया, लेकिन बढ़ती लोकप्रियता और प्रदर्शन स्तर ने आईसीसी को विस्तार पर विचार करने के लिए प्रेरित किया। अब यह बदलाव 2029 से लागू होगा, जिससे महिला क्रिकेट का दायरा और बड़ा होगा।

 

आईसीसी का बयान: दर्शकों ने तोड़ा सभी रिकॉर्ड

आईसीसी ने प्रेस रिलीज में कहा- “वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 की ऐतिहासिक सफलता को देखते हुए, बोर्ड ने 2029 टूर्नामेंट में टीमों की संख्या 8 से बढ़ाकर 10 करने पर सहमति जताई है।” टूर्नामेंट के दौरान लगभग 3 लाख दर्शकों ने स्टेडियम में मैच देखे, जो महिला क्रिकेट के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है। वहीं, टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भारत में करीब 50 करोड़ दर्शक जुड़े, जिसने दर्शकों की अभूतपूर्व रुचि को दर्शाया।

महिला क्रिकेट को मिलेगा नया आयाम

आईसीसी के इस कदम से महिला क्रिकेट को एक वैश्विक मंच मिलेगा, जहां उभरती टीमों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमें लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं, जबकि बांग्लादेश, आयरलैंड और श्रीलंका जैसी टीमें अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं। यह फैसला न केवल खेल के स्तर को ऊंचा उठाएगा, बल्कि महिला क्रिकेट को दुनिया भर में नई पहचान भी दिलाएगा।

Shocking! फेमस इन्फ्लुएंसर Anunay Sood का 32 साल की उम्र में निधन, 1.4 मिलियन थे उनके फॉलोअर्स, फोर्ब्स इंडिया के Top 100 स्टार्स में थे शामिल

0

Anunay Sood : दुबई के प्रसिद्ध ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद के आकस्मिक मृत्यु ने हर किसी को शॉक कर दिया है। इस खबर से उनके लाखों फॉलोअर्स और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया स्तब्ध है। महज 32 साल की कम उम्र में अनुनय भारत के सबसे लोकप्रिय ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर्स में से एक बन चुके थे। उनके निधन ने सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ा दी है। प्रशंसक लगातार उनकी मौत की वजह पूछ रहे हैं।

परिवार ने इमोशनल पोस्ट में की निधन की पुष्टि

अनुनय के परिवार ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट लिखकर उनके निधन की पुष्टि की है। पोस्ट में लिखा गया, “बेहद दुख के साथ हमें अपने प्रिय अनुनय सूद के निधन की खबर साझा करनी पड़ रही है। इस कठिन समय में हम सभी से विनम्र निवेदन है कि हमारी निजता का सम्मान करें…”

मौत का रहस्य और अटकलें

इन्फ्लुएंसर की मौत का असल कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि उनका निधन लास वेगास में हुआ लेकिन परिवार ने इसपर कोई भी विस्तृत विवरण नहीं दिया है। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर उनके करीब 14 लाख फॉलोअर्स और यूट्यूब पर 3.8 लाख सब्सक्राइबर्स हैं

जन्मदिन के दिन ट्रैक्टर ने 8 साल के मासूम को रौंदा, मौत; मिठाई बांटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, दिल दहलाने वाला CCTV फुटेज आया सामने

0

बिजनौर : यूपी के बिजनौर जिले में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। इस हादसे में बेटे के जन्म की खुशी मना रहे परिवार की खुशियां कुछ ही पलों में मातम में बदल गईं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

बेकाबू ट्रैक्टर ने बच्चे को कुचला

घटना किरतपुर क्षेत्र के गांव सराय इम्मा की है। गांव के अलीमुद्दीन के घर बेटे के जन्म की खुशी में परिवार मोहल्ले में मिठाई बांट रहा था। तभी अचानक एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दीवार के सहारे खड़े तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में 8 साल का आयान पुत्र सलीम, आसमा और गुलशन गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में घायल आयान को किरतपुर के कल्याणी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में घायल दोनों महिलाओं का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर में इलाज चल रहा है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चला रहा व्यक्ति एक किशोर था, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पूरा हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। किरतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Anunay Sood : दुबई के प्रसिद्ध ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद के आकस्मिक मृत्यु ने हर किसी को शॉक कर दिया है। इस खबर से उनके लाखों फॉलोअर्स और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया स्तब्ध है। महज 32 साल की कम उम्र में अनुनय भारत के सबसे लोकप्रिय ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर्स में से एक बन चुके थे। उनके निधन ने सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ा दी है। प्रशंसक लगातार उनकी मौत की वजह पूछ रहे हैं…

सरहज और जीजा सालों से साथ बिता रहे थे रातें, राज खुला तो साले के उड़े होश, फिर जो हुआ जान कांप जाएंगे आप….. असलियत जानकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

0

उन्नाव : यूपी के उन्नाव जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव में एक व्यक्ति की उसके ही साले ने खंभे से बांधकर पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी साले को अपने जीजा पर पत्नी से अवैध संबंध की जानकारी हुई थी। जिसके बाद गुस्साए साले गंगाराम, उसकी पत्नी भुनेश्वरी, बेटा कमलेश और बहू ने मिलकर ये दिल दहला देने वाला कांड कर डाला। बता दें कि मृतक की पहचान नरेंद्र उर्फ लाला के रूप में हुई है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक नरेंद्र का गंगाराम की पत्नी से पिछले दो सालों से अवैध संबंध था। कुछ समय पहले भुनेश्वरी ने नरेंद्र से बात करना बंद कर दिया था और किसी अन्य व्यक्ति से बात करने लगी थी। इसी बात से नाराज़ होकर नरेंद्र अपने साले के घर पहुंचा। शराब के नशे में वह भुनेश्वरी से गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान गंगाराम को पत्नी के अवैध संबंध की बात पता चली। जिसके बाद वह अपना आपा खो बैठा और नरेंद्र को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटने लगा। गंगराम अपने जीजा को तबतक पीटता रहा जबतक उसकी मौत नहीं हो गई।

 

मृतक की पत्नी नन्ना देवी ने पुलिस को दी तहरीर में अपने भाई गंगाराम, उसकी पत्नी भुनेश्वरी, बेटे कमलेश और बहू पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने बताया कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चारों ने मिलकर नरेंद्र की पिटाई कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बीघापुर के सीओ मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।

सूरत में चाकू की नोक पर धमकाया सीधी का युवक वापिस लौटा, बेटे से लिपट इतनी रोई मां कि हो गई बेहोश,15 मिनट बाद आया होश

0

सीधी (सूरज शुक्ला): कुछ दिन पहले ही सीधी के युवक का सूरत से टार्चर का वीडियो जारी हुआ था, जिसको देखकर घरवालों के साथ ही प्रदेश में हड़कंप मच गया था। सूरत में चाकू की नोक पर धमकाए गए युवक सुधीर पांडे की सकुशल घर वापसी हो गई है। सीधी में हृदय भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। जैसे ही सुधीर अपनी अंधी मां कमला पांडे के पास पहुँचा माहौल इतना भावुक और हृदयविधारक हो गया कि आंसूंओं की धाराए बहने लगीं।

 

फूट-फूट रोई मां, मानो अंधी मां का उजड़ा संसार फिर से खिल गया होकरीब दो मिनट तक मां-बेटा एक-दूसरे से लिपटकर रोते रहे। मां अपने बेटे के चेहरे को बार-बार छूकर महसूस करती रहीं, और फिर भावनाओं से भरकर अचानक बेहोश हो गईं। करीब 15 मिनट बाद मां को होश आया। बेटे की आने की खुशी ऐसी थी कि मानो उनका उजड़ा संसार फिर से खिल गया हो।बेटे के मिलन की यह मुलाकात सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की मौजूदगी में हुई, उन्होंने न सिर्फ मां और बेटे को मिलवाया, बल्कि उनके लिए भोजन की भी व्यवस्था की। सुधीर के साथ उसकी बहन भी मौजूद थी। सांसद ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी और न्याय दिलाया जाएगा।

सांसद राजेश मिश्रा ने दोषी को सजा दिलाने का दिया भरोसासासंद ने कहा है कि बेटा अब सुरक्षित है। इलाज बेहतर ढंग से होगा। दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।” सांसद ने आगे बढ़कर परिवार की आर्थिक सुरक्षा और भविष्य की चिंता भी जताई। उन्होंने कहा कि हम ऐसे बेटे को बाहर नहीं जाने देंगे जिसकी मां अंधी है और पिता का साया नहीं है। परिवार का इकलौता सहारा यही है। इसलिए इसे यहीं अपने क्षेत्र में ही नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी।”

 

बता दें कि 4 नवंबर की रात सूरत से सुधीर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें “भोला भाई” नाम का युवक उसे चाकू की नोक पर धमकाते हुए माफी मंगवा रहा था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुधीर लापता मिला और उसका फोन बंद हो गया था, जिससे परिवार में दहशत फैल गई थी। बाद में सुधीर का बयान सामने आया कि उसके साथ मारपीट हुई थी । सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, बहरी थाना प्रभारी राजेश पांडे सहित एक अन्य व्यक्ति ने उसकी मदद की, जिसके बाद वह घर लौट सका।

बिहार चुनाव पर राजनाथ सिंह का बड़ा दावा- नीतीश कुमार ही होंगे CM, NDA को 160 से ज्यादा सीटें मिलेंगी

0

बिहार चुनाव पर राजनाथ सिंह का बड़ा दावा- नीतीश कुमार ही होंगे CM, NDA को 160 से ज्यादा सीटें मिलेंगी नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 160 से अधिक सीट जीतेगा और नीतीश कुमार स्वाभाविक रूप से मुख्यमंत्री बनेंगे क्योंकि राजग उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है।

भाजपा नेता ने इन खबरों को खारिज कर दिया कि चुनावी रणनीतिकार से राजनीतिक नेता बने प्रशांत किशोर का चुनाव परिणामों पर प्रभाव पड़ेगा और कहा कि ‘‘प्रशांत किशोर कारक इतना महत्वपूर्ण नहीं है कि उस पर विचार भी किया जाए” क्योंकि मतदाता अच्छी तरह से समझते हैं कि चुनाव कौन लड़ रहा है, वे जानते हैं कि जन सुराज पार्टी के प्रमुख एक भी सीट नहीं जीत पाएंगे।

सिंह ने एक न्यूज चैनल के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘हमारी जनसभाओं में मतदाताओं के उत्साह को देखते हुए, मैं कह सकता हूं कि हमारी सरकार निश्चित रूप से बनेगी और हम दो-तिहाई बहुमत भी हासिल कर सकते हैं।” उन्होंने दावा किया कि राजग बिहार में 160 से अधिक सीट जीतेगा। यह पूछे जाने पर कि अगले भाजपा अध्यक्ष का नाम कब घोषित किया जाएगा, सिंह ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि बिहार चुनाव के बाद नाम की घोषणा की जाएगी।” उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भाजपा का वैचारिक मार्गदर्शक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पार्टी के राजनीतिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सच है कि हम आरएसएस के स्वयंसेवक हैं और जीवन भर रहेंगे। लेकिन आरएसएस हमारे राजनीतिक मामलों में कभी दखल नहीं देता।” नीतीश कुमार के बारे में सिंह ने कहा, ‘‘देखिए, चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जा रहा है। इसलिए यह स्वाभाविक है कि वह ही मुख्यमंत्री होंगे।”

उन्होंने कहा कि महिलाओं को लगता है कि नीतीश कुमार के शासन में राजद के शासन के विपरीत, कानून-व्यवस्था कायम है। भाजपा तथा चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) से एक-एक उपमुख्यमंत्री होने की खबरों पर सिंह ने कहा कि भविष्य में जो कुछ भी होगा वह आम सहमति से तय किया जाएगा, जब सभी लोग एक साथ बैठेंगे और तय करेंगे कि क्या किया जाना है।

जुमे की नमाज पढ़कर घर लौट रहे युवक को पहले खंभे से बांधकर जमकर पीटा, फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया!

0

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के मोहल्ला मुस्तफाबाद नई बस्ती में शुक्रवार को मस्जिद से नमाज पढ़कर वापस लौट रहे युवक को तीन युवकों ने जिंदा जलाने की कोशिश की। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक युवक आग से लगभग 70 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उसे उच्च स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया है।

 

पुलिस के अनुसार थाना इस्लामनगर क्षेत्र के मोहल्ला मुस्तफाबाद नयी बस्ती के रहने वाला महबूब (20) शुक्रवार को सहसवान रोड पर स्थित मस्जिद में नमाज पढ़कर लौट रहा था, एक दिन पूर्व नमाज पढ़ने के दौरान उसकी तीन आरोपियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, लेकिन उस बीच वहां मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों का बीच-बचाव कर दिया और मामला शांत करा दिया।

 

आज जुमे की नमाज के बाद महबूब अपने घर लौट रहा था जब वह कुछ दूरी पर पहुंचा, तभी तीनों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और महबूब को रस्सियों से बिजली के खंभे से बांधकर पहले जमकर पीटा। इसके बाद पेट्रोल डालकर जिंदा आग लगा दी गई। आग से रस्सियां जल गईं, इससे वो बंधनमुक्त हो गया और चीख-पुकार करते घर पहुंच गया। हालांकि, तब तक वह 70 फीसदी जल चुका था।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हिरदेश कुमार कठेरिया के अनुसार विवाद की कोई सूचना युवक द्वारा पुलिस को नहीं दी गई और ना ही युवक के परिजनों द्वारा पुलिस को कोई तहरीर दी गई है। उन्होंने बताया कि जांच और आसपास के लोगों से पूछताछ में पाया गया कि युवक महबूब ने ही एक पेट्रोल पंप से बोतल में पेट्रोल लिया था और घटना भी उसी वक्त के आसपास की है। उनके अनुसार मामला संदिग्ध है। जांच के लिए पेट्रोल पंप का सीसीटीवी फुटेज भी लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सुबह उठते ही ये 3 चीजें देखने से बचें, बढ़ सकती हैं परेशानियां

0

नेशनल डेस्कः वास्तु शास्त्र और प्राचीन मान्यताओं में सुबह का समय अत्यंत संवेदनशील माना गया है। कहा जाता है कि सुबह आंख खुलते ही जो चीज़ हमारी पहली नजर में आती है, वह हमारे पूरे दिन की ऊर्जा, विचारों और भाग्य पर असर डालती है। इसी वजह से कुछ दृश्य या वस्तुएं सुबह उठते ही देखना अशुभ माना गया है, जो मन में नकारात्मकता, तनाव और बाधाएं पैदा कर सकती हैं। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार सुबह का पहला दृश्य हमेशा शुभ होना चाहिए ताकि दिन सकारात्मकता और सफलता के साथ गुजरे।

 

आइए जानें वे 3 चीजें जिन्हें सुबह उठते ही देखने से बचना चाहिए—

 

1. जूठे बर्तन – दरिद्रता और अशांति का संकेत

वास्तु शास्त्र में जूठे और गंदे बर्तनों को अत्यंत नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना गया है।

सुबह उठते ही जूठे बर्तन दिखने के प्रभाव:

 

घर में मां अन्नपूर्णा की कृपा कम होने का संकेत

 

घर में दरिद्रता और आर्थिक संकट का प्रवेश

 

मानसिक तनाव और दांपत्य कलह में वृद्धि

 

घर के वातावरण में भारीपन और बेचैनी बढ़ना

 

वास्तु विशेषज्ञ रोज़ रात को किचन साफ रखकर सोने की सलाह देते हैं। साफ रसोई को सौभाग्य और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है।

 

2. बंद या खराब घड़ी – समय रुकने और अड़चन बढ़ने का प्रतीक

घड़ी सिर्फ समय बताने का साधन ही नहीं बल्कि जीवन की गति, प्रगति और उन्नति का प्रतीक मानी जाती है।

सुबह उठते ही रुकी, टूटी या खराब घड़ी देखने के नकारात्मक प्रभाव:

 

जीवन में रुकावटें

 

कामों में देरी और योजनाओं का बिगड़ना

 

आर्थिक प्रगति में अवरोध

 

मानसिक बेचैनी और दिमाग पर नकारात्मक प्रभाव

 

खराब घड़ियों को तुरंत ठीक करवाना या घर से हटाना शुभ माना जाता है।

 

3. परछाई – मन की अशांति और बाधाओं का संकेत

सुबह उठते ही अपनी या किसी अन्य की परछाई देखना वास्तु में शुभ नहीं माना गया है।

कारण: परछाई को ऊर्जा के व्यतिक्रम का प्रतीक माना जाता है, व्यक्ति के भीतर भय, भ्रम और तनाव बढ़ता है,कार्यों में असफलता और बाधाएं आती हैं और मन का मूड नकारात्मक होकर दिनभर प्रभावित रहता है।

 

विशेषज्ञ कहते हैं कि सुबह उठते ही सीधेतौर पर परछाई की तरफ देखना अवचेतन मन पर गलत प्रभाव डाल सकता है।

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप काफी सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। दिन आनंद पूर्वक बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा। शुभ चिंतकों की सलाह पर ध्यान देना चाहिए। सलाह है कि अति उत्साह में सेहत की अनदेखी ना करें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आज आपका दिन मंगलमय होगा। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। दिन उत्सव और आनंद में बीतेगा। शत्रुओं पर विजय कर पाएंगे। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी। वैवाहिक जीवन में काफी रोमांटिक नजर आएंगे। बच्चों से खुशी मिलेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन बढिया रहेगा। लेखक और कलाकार अपने क्षेत्र में कुछ अलग और बेहतर कर सकते हैं। मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। रोमांटिक मूड में रहेंगे। लोगों से विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। आपका सम्मान और महत्व बढ़ेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी मनःस्थिति नकारात्मकता की ओर प्रेरित करेगी इसका ध्यान रखें । मन को सकारात्मक रखें। परिवार में आपसी तालमेल और सहयोग के लिए योगदान दें। खुद को सबल रखें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें धन लाभ होगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। नींद अच्छी आएगी। मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। शॉपिंग कर सकते हैं, अपनों से मेल-मुलाकात होगी। यात्रा का योग है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। आज रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। धन निवेश के लिए दिन लाभकारी है। स्वयं पर विश्वास रखकर ही आज कार्यों को क्रियान्वित करें। खान-पान के मामले में संयम रखें। सामाजिक जीवन में सक्रिय रह सकते हैं। यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन खुशनुमा व अनुकूल रहेगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। सुबह से ही आप सक्रिय रहेंगे और काम को समय पर पूरा कर लेंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सहयोग बढ़ेगा। दोपहर के बाद अधिक आनंदित और उत्साहित रहेंगे। यात्रा हो सकती है। सामाजिक दायरा बढेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। सुस्ती रहेगी , खान-पान का ध्यान रखें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप से बचें क्योंकि आज किसी का भला करने के चक्कर में आप खुद परेशानी में आ सकते हैं। पैसों की लेन-देन से दूर रहें। धर्म में नीयती रहेगी। स्वास्थ्य आज नरम रह सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। दिन विशेष लाभदायी है। निवेश, व्यापार, नौकरी, शिक्षा सभी क्षेत्रों में आज लाभ के संकेत हैं। सभी कार्य समय से पूरे होंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। मित्रों और शुभचिंतकों से संवाद होगा, कोई अच्छी खबर मिलेगी।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन ऊर्जावान रहेगा। आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च अधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की व्यस्तता रहेगी एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन भी आज आनंद में बीतेगा। कोई उपहार भी मिल सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सही रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। पूर्वनिर्धारित कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहेंगे। परिवार संग खान-पान का आयोजन हो सकता है। मित्रों और सहकर्मियों के सहयोग से मिलेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बढिया रहेगा। आज का दिन संयम और शांति से गुजारें। किसी नए काम को शुरू करने के लिए दिन उचित नहीं है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। दूसरों के मामलों से दूर रहना बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी।