औरैया। छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति बनाने के संकल्प के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 20 युवा कार्यकर्ताओं का दल शुक्रवार को कानपुर के लिए रवाना हुआ। ये कार्यकर्ता वहां पर आयोजित होने वाले चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग में हिस्सा लेंगे।कानपुर प्रांत का यह अभ्यास वर्ग 19 से 22 जून तक पीएसआईटी में आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में कानपुर प्रांत के विभिन्न जिलों से जुटे कार्यकर्ताओं को नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक कौशल, वैचारिक चिंतन और व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा।विभाग संयोजक सुदीप चौहान ने कहा कि यह वर्ग सिर्फ एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं बल्कि युवाओं को उनके सामाजिक दायित्वों का बोध कराने का सशक्त माध्यम है। यहां से मिले अनुभव युवाओं को राष्ट्रहित में काम करने की नई ऊर्जा देंगे।
Auraiya News: जेवर व नकदी लूटने में कोर्ट ने दिया परिवाद दर्ज का आदेश
औरैया। अजीतमल थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने गांव के लोगों पर घर में घुसकर जेवर और नकदी लूटने का आरोप लगाया है।महिला का आरोप यह भी है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर पीटा। मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की गई। अब मामले में कोर्ट ने घटना को परिवाद में दर्ज करने का आदेश दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव शहवाजपुर निवासी सपना देवी ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 16 मई 2026 की रात वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि दीपू, अजीत, नौमी, अजय, सोनी, अजूबी और दो अज्ञात लोग घर में घुस आए। महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसे कमरे में बंद कर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। तमंचा सटाकर सोने का हार, चार चूड़ी, चांदी की करधनी, कमर की पेटी और घर में रखे 1.05 लाख रुपये लूटकर भाग गए।महिला ने 112 पर कॉल करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही। न्यायालय के आदेश पर अजीतमल पुलिस ने जांच की। उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने अपनी आख्या में बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने पाया कि मेडिकल रिपोर्ट में केवल साधारण चोटें हैं जो वारदात के एक दिन बाद कराई गई थीं।
UP Weather: प्रदेश में अभी एक सप्ताह तक रहेगा लू का असर, आज चढ़ सकता है पारा; जानिए मानसून अपडेट
प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक लू का असर जाती रहेगा। अभी फिलहाल मानसून की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक सप्ताह तक रहेगा लू का प्रभाव रहेगा। ज्यादातर जिलों में एक से दो डिग्री हुई तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई । शनिवार को भी तापमान में आंशिक वृद्धि के आसार हैं। बारिश की संभावना एक सप्ताह तक नहीं है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी एक सप्ताह के दौरान सीमित छिटपुट मौसम गतिविधियों के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश के पूर्वी मध्यवर्ती एवं दक्षिणी भाग में उष्ण लहर (लू) चलने की संभावना है। दो दिन में एक से दो डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है जिससे गर्मी का असर बढ़ेगा। प्रदेश में कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार भी हैं।
यूपी: प्रदेश में हो सकता है बड़ा बिजली संकट, तकनीकी वजहों से कई इकाइयों में उत्पादन ठप; 21 जून से मिलेगी राहत
प्रदेश में तकनीकी गड़बडी से कई बिजली उत्पादन इकाइयां ठप हो गई हैं। इससे उत्तर प्रदेश के हिस्से की करीब चार हजार मेगावाट बिजली उत्पादन प्रभावित हुई है। इन इकाइयों को ठीक करने के लिए टीमें लगी हैं। उम्मीद है कि 21 जून तक सभी इकाइयां फिर से उत्पादन करने लगेंगी।प्रदेश में इन दिनों अधिकतम बिजली की मांग करीब 30 से 31 हजार मेगावाट के बीच बनी हुई है। अधिकतम मांग बढ़ने के साथ ही न्यूनतम मांग में भी इजाफा हुआ है। सप्ताहभर पहले जहां न्यूनतम मांग 15 हजार मेगावाट थी, वह बढ़कर अब 22 हजार मेगावाट से अधिक हो गई है। इस बीच 18 जून की शाम सिंगरौली क्षेत्र की दोनों उच्च वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइनों में अर्थ फॉल्ट आ गया। इससे ट्रिपिंग हुई और एनटीपीसी की रिहंद तापीय विद्युत स्टेशन की तीनों इकाइयों से करीब तीन हजार मेगावाट बिजली उत्पादन ठप हो गया।
Live PM Kisan Samman 23rd Installment Live: आज कितने बजे किसानों को मिलेगी 23वीं किस्त? जानें कौन पात्र-कौन नहीं
PM Kisan 23rd Installment Status Live Updates: आज का दिन किसानों के लिए बेहद खास होने जा रहा है क्योंकि आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी होनी है। 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को इस किस्त का लाभ आज मिलेगा।
PM Kisan 23 Kist Kab Aayegi: कितने किसानों को मिलेगा 23वीं किस्त का लाभ?
- सरकार की तरफ से जानकारी दी गई है कि कितने पात्र किसानों को 23वीं किस्त का लाभ मिलेगा
- सरकार के मुताबिक, 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को 23वीं किस्त का लाभ आज दिया जाएगा
सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत, 2 घायल:लखनऊ में रोडवेज बस और पिकप की टक्कर, स्कूटी व बाइक भी चपेट में आई
लखनऊ में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों ने करीब ढाई घंटे रोड जाम करके प्रदर्शन किया। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर उचित मुआवजा व कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
घटना शुक्रवार शाम को काकोरी क्षेत्र में हरदोई रोड पर हुई। पहले रोडवेज बस और पिकप की टक्कर हुई। उनकी चपेट में बाइक और स्कूटी भी आ गई। हादसे में स्कूटी सवार की मौत हुई। पिकप और बाइक चालक घायल हुआ।

बस और पिकप की टक्कर के बाद दो वाहन भी भिड़े
शुक्रवार शाम 4:10 बजे हरदोई की तरफ से आ रही रोडवेज बस UP78KN0465 और दुबग्गा की तरफ से आ रही पिकप UP32NN1591 के बीच आयशा हॉस्पिटल के पास एक्सीडेंट हो गया। उसी दौरान दुबग्गा की तरफ से आ रही स्कूटी UP32PW1306 व हरदोई की तरफ से आ रही स्प्लेंडर बाइक UP32FE5480 भी इन दोनों वाहनों की चपेट में आ गयी।
स्कूटी चालक मोहम्मद मलिक पुत्र मोबीन निवासी कटरा बाजार कस्बा काकोरी की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक धर्मेश चौरसिया पुत्र सियाराम निवासी न्यू हैदरगंज बालागंज व पिकअप चालक अनिल यादव पुत्र रामदेव निवासी ग्राम बीरबल थाना लालगंज जिला प्रतापगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें इलाज हेतु सीएचसी काकोरी भेजा गया, जहां से उक्त दोनों व्यक्तियों को केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। जिनका इलाज केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। रोडवेज चालक मौके से फरार हो गया।

गुस्साए परिजनों ने ढाई घंटे सड़क जाम किया मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक के शव को हरदोई रोड पर रखकर सड़क जाम कर दिया। 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। मौके पर पारा , दुबग्गा काकोरी समेत कई थानों की पुलिस, पीएसी पहुंची।
सहायक पुलिस आयुक्त काकोरी शकील अहमद ने परिजनों को समझाने की कोशिश की। तहसीलदार जयप्रकाश सिंह ने परिजनों को उचित मुआवजा का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। करीब ढाई घंटे सड़क जाम रहा।
औरैया में पंचायत घर में शॉर्टसर्किट से आग:पांच लाख का नुकसान, कंप्यूटर-कुर्सियां समेत कई उपकरण जले
पुरवा फकीरे पंचायत के पंचायत घर में शॉर्टसर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना में लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने से कमरे में रखे कई महत्वपूर्ण उपकरण और दस्तावेज जलकर खाक हो गए।
यह घटना सहायल थाना क्षेत्र में हुई। प्रधान प्रतिनिधि बंटी सेंगर ने बताया कि आग सुबह लगभग 3 बजे शॉर्टसर्किट से लगी। उन्हें सुबह करीब 4 बजे सूचना मिली, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। तब तक आग की लपटों ने एक कमरे को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था।

प्रधान प्रतिनिधि और ग्रामीणों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग बुझने तक कमरे में रखा सामान जल चुका था। नुकसान हुए सामान में एक कंप्यूटर, मॉनिटर, यूपीएस, एक इन्वर्टर, दो बैटरा, 28 कुर्सियां, 3 रेस्टिंग चेयर, दो टेबिल, एक सीसीटीवी कैमरा, एक सीलिंग फैन, एक अलमारी और एक वाई-फाई मशीन शामिल हैं।

इसके अलावा, पंचायत के कई महत्वपूर्ण कागजात भी जल गए। प्रधान प्रतिनिधि बंटी सेंगर के अनुसार, कुल नुकसान लगभग 5 लाख रुपये का है। घटना की सूचना सहार ब्लॉक के अधिकारियों को दे दी गई है। सूचना मिलने पर सुबह सहायल थाना के उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की।
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर पिता-पुत्र की मौत:औरैया के व्यवसायी और बेटे की कार बस से टकराई
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में दिबियापुर निवासी व्यवसायी परमहंस पांडेय और उनके बेटे पुष्पेंद्र की मौत हो गई। यह घटना बलदेव थाना क्षेत्र के बरौली गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब तीन बजे माइलस्टोन 136 के पास हुआ, जब सुल्तानपुर डिपो की एक रोडवेज बस के पीछे से एक किआ कार अनियंत्रित होकर टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार परमहंस पांडेय और उनके बेटे पुष्पेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वे दिल्ली जा रहे थे, जहां वे अपना कारोबार संभालते थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजन दिबियापुर से मथुरा के लिए रवाना हो गए।
शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई
इस दुखद खबर से उनके परिवार और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

