Monday, December 15, 2025
Home Blog Page 198

Rakshabandhan 2025: इस बार कब है राखी का त्योहार, जानिए शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय

0

नेशनल डेस्क: भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, वहीं भाई बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राखी बांधने का सबसे शुभ समय अपराह्न का मुहूर्त माना जाता है।

कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का त्योहार?
इस साल रक्षाबंधन 2025 का त्योहार 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार भद्रा काल सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगा, जिससे बहनें बिना किसी बाधा के सुबह से ही राखी बांध सकेंगी।

रक्षाबंधन 2025 का शुभ मुहूर्त
राखी बांधने का समय: सुबह 06:18 बजे से दोपहर 01:24 बजे तक

कुल अवधि: 7 घंटे 6 मिनट

अर्थात इस बार राखी का पर्व पूरे दिन शुभ रहेगा और किसी भी तरह का भद्रा दोष नहीं रहेगा।

रक्षाबंधन का महत्व
रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने का त्योहार नहीं है बल्कि यह भाई-बहन के रिश्ते में विश्वास, प्रेम और सुरक्षा का प्रतीक है। बहनें राखी बांधकर भाइयों की लंबी उम्र की कामना करती हैं और भाई जीवनभर उनकी रक्षा का वचन देते हैं। इस दिन भाई बहनों को उपहार भी देते हैं, जिससे रिश्ते में मिठास और गहरा जाती है।

दक्षिण-पूर्व एशिया के दो पड़ोसी देशों, थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया है। गुरुवार सुबह से दोनों देशों की सेनाएं सीमा पर जोरदार फायरिंग कर रही हैं। यह घटनाक्रम ठीक एक दिन बाद हुआ जब सीमा पर हुए लैंडमाइन विस्फोट में 5 थाई सैनिक घायल हो गए थे। इसके बाद थाईलैंड ने कंबोडिया के राजदूत को निष्कासित कर दिया और अपने राजदूत को वापस बुला लिया।

0

लखनऊ -भातखंडे संगीत संस्थान अभिमत विवि में गबन मामला,भातखंडे के 2 कर्मचारियों समेत सात गिरफ्तार,3.13 करोड़ रुपये के गबन में किए गए अरेस्ट,14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल,CID भातखंडे संगीत संस्थान के 7 आरोपी को पकड़ा,जिसमें दो विश्वविद्यालय के कर्मचारी भी शामिल है,नृत्य विभागाध्यक्ष ज्ञानेंद्र दत्त बाजपेई हुए गिरफ्तार,तबला शिक्षक मनोज मिश्रा को भी किया गया अरेस्ट,निर्माण कार्य से जुड़ी 5 फर्मों के संचालक गिरफ्तार

हिमाचल में 55 घंटे तक हाईवे जाम… अभी भी NH सहित 344 सड़कें बंद, 27 जुलाई से फिर बढ़ेंगी मुश्किलें

0

हिमाचल में 55 घंटे तक हाईवे जाम… अभी भी NH सहित 344 सड़कें बंद, 27 जुलाई से फिर बढ़ेंगी मुश्किलें

हिमाचल में मौसम विभाग ने 26 जुलाई तक वर्षा से राहत की संभावना जताई है। लेकिन 27 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होगा और भारी वर्षा का अलर्ट है। प्रदेश मेंअभी भी एक एनएच सहित 344 सड़कें बंद हैं।

सांसें चलती हैं, पर इंसान नहीं! जानिए कोमा में जाने के बाद शरीर में क्या होता है? जानकर रह जाएंगे हैरान

0

नेशनल डेस्क। हाल ही में सऊदी अरब के ‘स्लीपिंग प्रिंस’ का 20 साल कोमा में रहने के बाद निधन हो गया। 15 साल की उम्र में हुए एक दुर्घटना के बाद उन्हें आंतरिक रक्तस्राव (इंटरनल ब्लीडिंग) और ब्रेन हेमरेज का सामना करना पड़ा था जिसके चलते वे कोमा में चले गए थे। इस घटना ने एक बार फिर कोमा की स्थिति और उसके दौरान शरीर में होने वाले बदलावों को लेकर लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या होता है कोमा?

कोमा एक तरह की लंबी और गहरी बेहोशी की हालत है। यह तब होता है जब कोई व्यक्ति अपने आस-पास की किसी भी चीज़ पर न्यूनतम प्रतिक्रिया भी न दे सके और न ही हिल-डुल या चल-फिर सके। इस प्रक्रिया के दौरान इंसान सोता हुआ नज़र आता है लेकिन यह एक ऐसी नींद होती है जो किसी के जगाने से, बिजली के झटके से या फिर सुई चुभोने से भी ठीक नहीं हो सकती।

कोमा में जाने के कारण और अवधि

कोमा में जाने की मुख्य वजहें कई हो सकती हैं। सबसे आम कारणों में दिमाग पर किसी तरह की कोई गंभीर चोट लगना (जैसे दुर्घटना में) शामिल है। इसके अलावा दिल का दौरा, दिमागी आघात (स्ट्रोक) या फिर शराब के साथ किसी नशीले पदार्थ का सेवन भी इंसान को कोमा में धकेल सकता है।

आंकड़ों के अनुसार 50% से ज़्यादा कोमा में जाने की वजह दिमाग पर गहरा आघात लगना ही होता है। किसी के कोमा में रहने की अवधि कुछ हफ्तों, महीनों या फिर सालों तक भी हो सकती है। हालाँकि कोई भी मरीज़ कोमा से एकदम से सामान्य अवस्था में नहीं लौट पाता है यह एक धीमी प्रक्रिया होती है।

कोमा के दौरान शरीर में क्या होता है?

कोमा में जाने के बाद व्यक्ति एक तरह से बेहोश हो जाता है और उसका जागना बेहद मुश्किल हो जाता है। उसकी आँखें बंद रहती हैं और वह दर्द या आवाज़ जैसी बाहरी चीज़ों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देता है। उसकी दिमागी चेतना पूरी तरह से बंद हो जाती है यानी मस्तिष्क सोचने, समझने या प्रतिक्रिया देने की स्थिति में नहीं होता है।

कोमा में कुछ लोगों को सांस लेने में कठिनाई होती है जिसके चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ता है। इसके अलावा व्यक्ति को निगलने खांसने जैसी सामान्य क्रियाओं में भी दिक्कत होती है जिसके लिए विशेष मेडिकल सहायता की ज़रूरत पड़ती है।

ना उल्टी, ना पेट बढ़ना… जानिए क्या होती है सीक्रेट प्रेग्नेंसी और इसमें क्यों नहीं दिखते कोई संकेत?

0

नेशनल डेस्क। हर महिला के लिए प्रेग्नेंसी का अनुभव बेहद खास होता है जिसमें शुरुआती हफ्तों से ही शरीर में कई बदलाव महसूस होने लगते हैं लेकिन क्या हो जब कोई महिला गर्भवती हो और उसे इस बात का पता ही न चले? सुनकर भले ही यह हैरान करने वाला लगे पर दुनिया में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जहां महिला को अपने गर्भवती होने का एहसास ही नहीं होता या उसे बहुत देर बाद इसकी जानकारी मिलती है। इसे ‘सीक्रेट प्रेग्नेंसी’ या ‘क्रिप्टिक प्रेग्नेंसी’ कहा जाता है।

यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें महिला के गर्भवती होने के कोई सामान्य लक्षण नहीं दिखते जिससे यह सवाल उठता है कि आखिर इसका कारण क्या है। तो चलिए इसे विस्तार से समझते हैं।

क्या है क्रिप्टिक प्रेग्नेंसी?

आमतौर पर महिलाओं को 4 से 12 हफ्तों के भीतर प्रेग्नेंसी का एहसास हो जाता है लेकिन सीक्रेट प्रेग्नेंसी में महिला को गर्भवती होने का कोई संकेत नहीं मिलता। कभी-कभी तो प्रसव पीड़ा शुरू होने तक भी किसी महिला को पता नहीं चलता कि वह गर्भवती है।

दरअसल क्रिप्टिक प्रेग्नेंसी सामान्य गर्भावस्था से अलग होती है क्योंकि इसमें गर्भावस्था के आम लक्षण (जैसे मासिक धर्म का रुकना, पेट का बढ़ना, या गर्भावस्था टेस्ट में पॉजिटिव परिणाम) बहुत हल्के हो सकते हैं, पूरी तरह अनुपस्थित हो सकते हैं या आसानी से नज़रअंदाज़ हो सकते हैं। ऐसे में महिला को लगता है कि सब कुछ सामान्य है।

क्रिप्टिक प्रेग्नेंसी के प्रमुख कारण

क्रिप्टिक या सीक्रेट प्रेग्नेंसी के कई कारण हो सकते हैं जिनमें से कुछ प्रमुख इस प्रकार हैं:

➤ PCOD/PCOS की समस्या: यह सबसे बड़ा कारण हो सकता है। जिन महिलाओं को पीसीओडी (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) या पीसीओएस (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) की बीमारी होती है उनके पीरियड्स (मासिक धर्म) अनियमित होते हैं या दो से तीन महीने देरी से आते हैं। इस परिस्थिति में ऐसी महिलाएं इसे अपनी आम समस्या समझकर गर्भावस्था के संकेत को अक्सर नज़रअंदाज़ कर देती हैं।

➤ कम HCG हार्मोन का स्तर: कुछ महिलाओं में एचसीजी (ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन) हार्मोन का स्तर कम होता है। यह वही हार्मोन है जिसका पता गर्भावस्था टेस्ट किट लगाती है। हार्मोन का स्तर कम होने के कारण गर्भावस्था टेस्ट नेगेटिव आ सकता है जिससे महिला को पता नहीं चल पाता कि वह गर्भवती है।

➤ मेनोपॉज के लक्षण: कभी-कभी 40 की उम्र के बाद महिलाओं में मेनोपॉज (रजोनिवृत्ति) के लक्षण शुरू हो जाते हैं जैसे अनियमित पीरियड्स या हॉट फ्लैश। ऐसी स्थिति में महिलाएं अक्सर यह मान लेती हैं कि इस उम्र में गर्भावस्था संभव नहीं है लेकिन वे अनजाने में गर्भ धारण कर लेती हैं।

➤ शरीर का प्रकार और पेट का बढ़ना: कुछ महिलाओं का शरीर ऐसा होता है कि गर्भावस्था के दौरान पेट का बढ़ना बहुत धीमा होता है या दिखाई नहीं देता खासकर अगर उनका वजन ज़्यादा हो।

➤ मानसिक या भावनात्मक कारक: कुछ दुर्लभ मामलों में, तनाव या भावनात्मक स्थिति भी शरीर की प्रतिक्रियाओं को प्रभावित कर सकती है जिससे गर्भावस्था के लक्षणों को पहचानने में देरी हो सकती है।

ब्रिटेन पहुंचे PM मोदी, FTA पर साइन कर सकते हैं दोनों देश, किंग चार्ल्स III से भी करेंगे मुलाकात

0

इंटरनेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 23 जुलाई 2025 से ब्रिटेन की अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा की शुरुआत की। यह दौरा भारत-ब्रिटेन संबंधों में नई ऊर्जा और दिशा देने की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। यात्रा के केंद्र में मुक्त व्यापार समझौता (FTA), रक्षा सहयोग और उच्च तकनीक साझेदारी जैसे प्रमुख मुद्दे हैं।

भारत-यूके FTA पर जल्द मुहर संभव

इस दौरे के दौरान भारत और ब्रिटेन के बीच लंबे समय से लंबित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और उनके ब्रिटिश समकक्ष जोनाथन रेनॉल्ड्स की उपस्थिति में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की मौजूदगी में इस ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं।

FTA के जरिए दोनों देशों के बीच टैरिफ कम करने, निवेश प्रवाह बढ़ाने और सेवा क्षेत्रों में सहयोग को प्रोत्साहन मिलेगा। यह समझौता 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को $120 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने के साझा लक्ष्य में अहम भूमिका निभाएगा।

चेकर्स में होगी अहम बैठक

प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को ब्रिटिश प्रधानमंत्री सर कीयर स्टार्मर से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात लंदन से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित “चेकर्स” नामक ब्रिटिश प्रधानमंत्री के आधिकारिक देश-निवास पर होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में रक्षा तकनीक, साइबर सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला सुदृढ़ीकरण और हरित ऊर्जा जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी।

दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच यह पहली द्विपक्षीय वार्ता होगी, जिसमें रणनीतिक साझेदारी को ‘Comprehensive Strategic Partnership 2.0’ का स्वरूप देने पर सहमति बन सकती है।

किंग चार्ल्स III से मुलाकात

अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ब्रिटेन के सम्राट किंग चार्ल्स तृतीय से भी शिष्टाचार भेंट करेंगे। दोनों नेताओं के बीच जलवायु परिवर्तन, वैश्विक स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय प्रवासी समुदाय से जुड़ी विषयों पर चर्चा की संभावना है।

इसके बाद मालदीव की यात्रा

ब्रिटेन यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी सीधे मालदीव रवाना होंगे, जहां वह देश के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा वे मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे, जिसमें समुद्री सुरक्षा, ब्लू इकोनॉमी और द्वीपीय विकास परियोजनाएं एजेंडे में होंगी।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

यात्रा से पहले जारी बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा: “भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी है, जिसमें हाल के वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। हमारा सहयोग व्यापार, निवेश, टेक्नोलॉजी, नवाचार, रक्षा, शिक्षा, अनुसंधान, स्थिरता, स्वास्थ्य और पीपल-टू-पीपल कनेक्ट जैसे क्षेत्रों तक फैला हुआ है।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि उन्हें ब्रिटिश समकक्ष के साथ मिलकर आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाई पर ले जाने का अवसर मिलेगा।

आज का राशिफल जानें क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपकी सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी कार्य के पूर्ण होने से मानसिक तनाव कम होगा। हल्की थकान रहेगी। आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति व सम्मान मिलने के योग हैं। आपका आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। मन हल्का रहेगा। कानूनी मामलों में लापरवाही मत कीजिए। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपको रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं तो आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूर्ण ध्यान रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपकी आज अचानक धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपका दिन भागदौड़ भरा रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। संतान की तरफ से हल्की चिंता रहेगी। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे । मेहनत का फल मिलेगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार के सिलसिले में आप यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है फिर भी जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। निवेश में फायदा मिल सकता है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन मिलाजुला नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना काफी कठिन हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार की समस्याओं का हल निकल सकता है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपको आज धन से जुड़े हुए मामलों में काफी सतर्क रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। व्यवहार कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। अचानक आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप अपने प्रयासों से सफलता हासिल करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगा। पिताजी से व्यापार के विषय में बातचीत कर सकते हैं । स्वास्थ्य सुधार होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। सत्संग से लाभ मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। रचनात्मक कामों में सफलता हासिल होगी। आपका मन कार्यों में लगेगा। आपके अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा । वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। कोई भी जोखिम लेने से बचना होगा। आमदनी के अनुसार खर्चा पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। परिवार में विवाद खत्म होगा और शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। सवास्थ्य सही रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। कानूनी बाधा दूर हो सकती है। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद करेंगे। कामकाज के प्रति आप लापरवाही मत कीजिए। कुछ जरूरी कामों को लेकर आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आखिर में आपको सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कंबोडिया में साइबर क्राइम पर बड़ा एक्शन, 3 हजार से ज्यादा लोग गिरफ्तार, 105 भारतीय भी शामिल

0

इंटरनेशनल डेस्कः भारत में तेजी से बढ़ रहे डिजिटल फ्रॉड और साइबर अपराध के मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक अभूतपूर्व कूटनीतिक और सुरक्षा अभियान चलाया, जिसके तहत कंबोडिया में अंतरराष्ट्रीय ठगों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। इस संयुक्त ऑपरेशन के तहत 15 दिनों में 3,075 ठगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 105 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

ठगों का गढ़ बना था कंबोडिया, भारत सरकार की पहल से हुआ पर्दाफा

पिछले कुछ वर्षों से भारत में लाखों लोग ऑनलाइन स्कैम, फिशिंग कॉल्स, और फेक इन्वेस्टमेंट ऐप्स के जरिए ठगी के शिकार हो रहे थे। गृह मंत्रालय को मिली इनपुट्स से यह पता चला कि इन घोटालों का संचालन भारत के बाहर, विशेष रूप से कंबोडिया से किया जा रहा था। इसके बाद गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने मिलकर कंबोडिया सरकार से इस पर ठोस कार्रवाई की मांग की।

कंबोडिया सरकार ने भारतीय अधिकारियों के सहयोग से देशभर में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान शुरू किया, जिसमें 138 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ रेड की गई।

गिरफ्तार हुए स्कैमर्स: चीन, वियतनाम, पाकिस्तान, भारत समेत कई देशों के नागरिक शामिल

इस व्यापक अभियान के दौरान गिरफ्तार किए गए 3,075 स्कैमर्स में विविध राष्ट्रीयताओं के लोग शामिल हैं:

  • 1,028 चीनी नागरिक
  • 693 वियतनामी
  • 366 इंडोनेशियाई
  • 105 भारतीय
  • 101 बांग्लादेशी
  • 82 थाई
  • 57 दक्षिण कोरियाई
  • 81 पाकिस्तानी
  • 13 नेपाली
  • 4 मलेशियाई

इसके अतिरिक्त फिलीपींस, नाइजीरिया, रूस, युगांडा, म्यांमार आदि देशों के नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में 606 महिलाएं भी शामिल हैं।

भारी मात्रा में डिजिटल उपकरण, नकली पुलिस यूनिफॉर्म और ड्रग्स बरामद

छापेमारी के दौरान कंबोडियाई पुलिस ने हजारों की संख्या में कंप्यूटर, लैपटॉप, स्मार्टफोन, सिम कार्ड, और हाई-टेक सर्वर सिस्टम जब्त किए। इसके अलावा जो चीजें सबसे ज्यादा चौंकाने वाली थीं, वे थीं:

  • भारतीय और चीनी पुलिस की नकली वर्दियां
  • फर्जी ID कार्ड और सरकारी दस्तावेज
  • ड्रग्स और हथियारों का जखीरा

इन सामग्रियों से यह साफ संकेत मिला है कि ठग खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को धमकाते थे और विश्वास में लेकर ठगी करते थे।

भारत का साइबर सुरक्षा ढांचा हुआ सक्रिय, कार्रवाई जारी

भारतीय साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने इस ऑपरेशन को “Cross-Border Cyber Crackdown” का नाम दिया है। सूत्रों के अनुसार, यह सिर्फ पहली लहर है और अभी कई अन्य नेटवर्क की पहचान की जा रही है। भारत में भी इन गिरोहों के लिंक तलाशे जा रहे हैं।

गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार: “यह भारत और कंबोडिया के बीच अभूतपूर्व सहयोग का उदाहरण है। यह कार्रवाई साइबर अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि वे कहीं भी हों, भारत उन्हें ढूंढ़ निकालेगा।”

क्या कहता है यह मामला भारत की साइबर सुरक्षा नीति के बारे में?

  • यह कार्रवाई बताती है कि भारत अब केवल डिफेंसिव साइबर स्ट्रैटेजी तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रोएक्टिव और इंटरनेशनल डिप्लोमैटिक साइबर इन्फोर्समेंट का मार्ग अपना रहा है।
  • यह पहली बार है जब भारत ने विदेश में बैठकर ठगी करने वालों पर इतनी बड़ी कार्रवाई करवाई है।

भारतीय हवाई क्षेत्र में पाकिस्तानी विमानों की अभी नहीं होगी एंट्री,केंद्र सरकार ने 24 अगस्त तक बढ़ाया प्रतिबंध

0

नेशनल डेस्कः भारत ने पाकिस्तान के विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर पाबंदी की अवधि को और एक महीने के लिए 24 अगस्त तक बढ़ा दिया है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने 30 अप्रैल से पाकिस्तान की एयरलाइन (चाहे वे स्वामित्व में हों, लीज पर हों या सैन्य उड़ानें हों) के विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी। सरकार द्वारा आंतकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान के खिलाफ उठाए गए विभिन्न कदमों के तहत यह पाबंदी लगाई गई थी।

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने मंगलवार देर रात ‘एक्स’ पर बताया, “पाकिस्तानी विमानों के भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश पर रोक लगाने वाला ‘नोटिस टू एयरमेन’ (नोटम) आधिकारिक रूप से 23 अगस्त 2025 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।”

मंत्री ने कहा कि यह विस्तार मौजूदा सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप है और रणनीतिक चिंताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। शुरूआत में प्रतिबंध 24 मई तक के लिए था जिसे पहले 24 जून, फिर 24 जुलाई और अब 24 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। नया नोटम यूटीसी समयानुसार 23 अगस्त की रात 23:59 बजे तक लागू रहेगा जिसका मतलब है कि भारतीय समयानुसार 24 अगस्त की सुबह साढ़े पांच बजे तक यह प्रभावी रहेगा।

इस बीच, पाकिस्तान ने भी भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर पाबंदी 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी है। भारत सरकार द्वारा 24 अप्रैल को सिंधु जल संधि निलंबित किए जाने के बाद पाकिस्तान ने 24 मई तक के लिए भारतीय विमानों के उसके हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने पर रोक लगाई थी। इस प्रतिबंध को पहले 24 जून, फिर 24 जुलाई और अब एक महीने और बढ़ा दिया गया है।

Punjab: अग्निवीर भर्ती होने वालों के लिए अच्छी खबर, 24 अगस्त से 6 सितम्बर तक…

0

जालंधर (पुनीत): जिले में अग्निवीर वायु इंटेक 1/2026 के तहत भर्ती रैली 24 अगस्त से 6 सितम्बर तक सरकारी आर्ट्स व स्पोर्ट्स कालेज में आयोजित की जाएगी। डी.सी. हिमांशु अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। यह रैली 1 एयरमैन चयन केन्द्र अंबाला की ओर से आयोजित की जा रही है। आयोजन के सफल संचालन के लिए कालेज के स्टेडियम और इंडोर सुविधाएं 20 अगस्त से 8 सितम्बर तक उपलब्ध करवाई जाएगी।

डिप्टी कमिश्नर ने रैली की निगरानी के लिए एस.डी.एम. आदमपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित हो सकें। उन्होंने कहा कि रैली में भाग लेने वाले युवाओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे, इसके लिए सभी विभाग आपसी तालमेल से कार्य करें।