Monday, March 2, 2026

एक दिन नहीं ली दवा तो खुला अय्याश नौकर का काला राज, रंगे हाथों पकड़ा गया मालकिन से रे/प का आरोपी

यह भी पढ़े

lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से विश्वासघात और हैवानियत की एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शख्स ने अपने ही मालिक के भरोसे का कत्ल करते हुए उसकी बीमार पत्नी के साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दवाइयों की बेसुध हालत का उठाया फायदा
पलिया इलाके की रहने वाली 41 वर्षीय पीड़िता पिछले काफी समय से मानसिक तनाव (डिप्रेशन) का शिकार थी। इसके इलाज के लिए वह भारी दवाइयां लेती थी, जिसके कारण उसे अक्सर बहुत गहरी नींद आती थी। घर के काम में हाथ बंटाने वाला 28 वर्षीय आरोपी आयुष, जो पीड़िता के पति की दुकान पर भी काम करता था, इसी लाचारी का फायदा उठाता रहा। आरोपी को लगा कि दवा के नशे में बेसुध महिला को कभी उसकी करतूतों का पता नहीं चलेगा।

रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी
यह सिलसिला काफी समय से चल रहा था, लेकिन घटना का खुलासा 13 फरवरी को हुआ। उस दिन महिला ने किसी कारणवश अपनी दवा नहीं ली थी। जब आरोपी ने हमेशा की तरह पीड़िता को बेसुध समझकर उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की, तो महिला की नींद खुल गई। महिला ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और कड़ा विरोध किया। खुद को फंसता देख आरोपी आयुष ने अपनी असलियत दिखाई और पीड़िता को चुप रहने के लिए जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे महिला कुछ दिन सहमी रही, लेकिन आखिरकार उसने हिम्मत जुटाई और पूरी आपबीती अपने पति को बताई।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
23 फरवरी को पीड़िता के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पलिया एसएचओ पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत केस दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (रेप) और धारा 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जाल बिछाकर 25 फरवरी को आरोपी आयुष को दबोच लिया। फिलहाल आरोपी सलाखों के पीछे है और मामले की आगे की जांच जारी है।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे