दिबियापुर। त्योहार पर जल्दी घर पहुंचने के लिए ट्रेनों से यात्रा करने वालों की फफूंद स्टेशन पर सोमवार को यात्रियों की भीड़ दिखी। स्टेशन पर रुकी आगरा से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने-उतरने को लेकर धक्का-मुक्की हुई। मौके पर जीआरपी व आरपीएफ ने यात्रियों को नियंत्रित किया। पुलिस ने इस दौरान यात्रियों के सामानों की जांच भी की। लोगों को ट्रेन रुकने पर ही बोगी में चढ़ने के निर्देश दिए गए।इटावा की ओर जाने वाली अलीगढ़ सुपरफास्ट पैसेंजर, गोमती एक्सप्रेस में भीड़ कम देखने को मिली। इससे उसमें यात्रियों को सीटें खाली मिलीं। इसके अलावा नेताजी एक्सप्रेस, ऊंचाहार, संगम, शताब्दी व इटावा मेमू में भीड़ का नजारा देखने को मिला। जैसे ही ट्रेन आकर रुकी। वैसे ही यात्री चढ़ने व उतरने की जद्दोजहद में लगे रहे। सीटों के लिए भी मारामारी रही। कई यात्री तो बोगी के गेट पर खड़े होकर सफर करते नजर आए। यात्रियों ने बताया कि दूर दराज से लोग घर जल्दी आने के लिए ट्रेन का ही सहारा लेते हैं। त्योहार के बाद वापसी में भी यात्रियों की भीड़ अधिक होगी। ऐसे में रेलवे अधिकारियों को कोई वैकल्पिक ट्रेन रोकने की व्यवस्था करनी चाहिए। आरपीएफ व जीआरपी ने ट्रेन की बोगी में किनारे बैठे यात्रियों को ट्रेन के अंदर करवाया और पायदान पर न बैठने की सलाह दी। (संवाद)
पर्यावरण विशेषज्ञों ने बताया कि प्रदूषण का मुख्य कारण पटाखों का धुआं, वाहनों का उत्सर्जन और मौसम में ठंड के कारण धुंध का जमाव है। उन्होंने लोगों से अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचने, बुजुर्गों को बाहर निकलने पर मास्क पहनने की सलाह दी।


