Wednesday, February 18, 2026
Home Blog Page 196

UP govt school closed: आज से सरकारी स्कूल बंद, इतने दिन तक शिक्षक और बच्चों की मौज, जानें कब खुलेंगे स्कूल

0

UP govt school closed:  अक्टूबर के महीने में दिवाली के अवसर पर छात्रों और शिक्षकों को लंबा ब्रेक मिलने वाला है। दरअसल, हर बार दिवाली के मौके एक साथ कई त्योहार आते हैं। जिसकी वजह से एक-एक हफ्ते स्कूल कॉलेज बंद रहते हैं। इन दिनों स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता दिवाली और छठ पूजा के लिए मिलने वाले ब्रेक के लिए बहुत उत्साहित हैं।

इतने पर्व शामिल हैं | UP govt school closed

आपको बता दें कि केवल यूपी में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में इसे त्योहारों का महा-महीना कहा जाता है, जिसमें धनतेरस, रोशनी का त्योहार दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई-दूज और पूर्वी भारत का महा-पर्व छठ पूजा शामिल हैं।

यूपी-बिहार में महापर्व| UP govt school closed

दिवाली तो पूरे देश में मनाई जाती है लेकिन यूपी-बिहार में सबसे बड़ा पर्व छठ का होता है, अगर को दिवाली में घर जाने से चूक जाता है तो छठ के पहले जरूर पहुंच जाता है। दिवाली और छठ पूजा का उत्साह चरम पर होता है। कई स्कूलों में यह अवकाश 10 से 12 दिनों तक लंबा चलता है. इन लंबी छुट्टियों में स्टूडेंट्स न सिर्फ त्योहारों की मस्ती करते हैं, बल्कि अपने घरों को सजाने, रंगोली बनाने, नए कपड़े पहनने और रिश्तेदारों से मिलने का भरपूर आनंद भी लेते हैं।

18 अक्टूबर से लंबा ब्रेक| UP govt school closed

आपको बता दें कि आज यानी कि 18 अक्टूबर को धनतेरस से हो रही है और यह सिलसिला भाई दूज (23 अक्टूबर) तक चलेगा। इस दौरान लगभग सभी राज्यों के स्कूलों में कम से कम 6 दिनों का अनिवार्य अवकाश रहेगा. लेकिन जिन राज्यों में छठ पूजा भी प्रमुखता से मनाई जाती है, वहां यह छुट्टी 10 दिनों से भी अधिक लंबी होने वाली है।

यूपी के इस जिले में भीषण विस्फोट, 2 की दर्दनाक मौत और एक गंभीर घायल

0

फर्रुखाबाद ( दिलीप कटियार ):  यूपी के फर्रुखाबाद में पुलिस की सह पर बिक रहे प्रतिबंधित दैमार से दो मासूम युवक अवैध पटाखों के विस्फोट की भेंट चढ़ गए। इस हादसे में दो की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

फर्रुखाबाद की कायमगंज कोतवाली के पास सीपी तिराहे पर वाइक में जबरदस्त विस्फोट हो गया। आपको को बताते चले प्रतिबंधित दैमार फोड़ते हुए तीन युवक दैमार से भरी बोरी लेकर  बाइक से जा रहे थे। तभी युवकों की बाइक बेकाबू होकर पलट गई। बीच में बैठे युवक के आगे रखी दैमार से भरी बोरी में विस्फोट हो गया। जिससे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए ।  तीनों युवकों को आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां ध्रुव दुबे को मृत घोषित कर दिया गया। धमाके के बाद अफरा तफरी मच गई। लोग दहशत में आ गए।तीनो युवक सीपी विद्या निकेतन के छात्र थे।

शुक्रवार दोपहर 1:45 बजे मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर परौली निवासी आनंद तिवारी का 18 वर्षीय पुत्र प्रयाग तिवारी व इसी गांव के नरायन दुबे का 17 वर्षीय पुत्र ध्रुव दुबे और शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव दलेलगंज निवासी राजेश यादव का पुत्र दीपांशु यादव बाइक के बीच में रखकर दैमार की बोरी लेकर जा रहे थे। इनमें पीछे बैठे दो युवक बोरी से निकालकर दैमार सड़क पर फोड़ रहे थे। तभी सीपी विद्या निकेतन चौराहे के आगे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। बाइक पलटते ही बोरी में रखे दैमार में विस्फोट हो गया। धमाका होने पर आसपास के दुकानदारों व राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। धमाके के कारण पहले तो इधर उधर भागे, लेकिन जब तीनों युवकों लहूलुहान पड़ा देखा तो किसी ने पुलिस को सूचना दी। तीनों युवकों को आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां ध्रुव दुबे को मृत घोषित कर दिया गया।

Gold- Silver Price Today: धनतेरस पर गिरा सोने-चांदी का दाम, खरीदारों के लिए सुनहरा मौका… जानिए आज का ताज़ा रेट

0

Gold-Silver Price Today: धनतेरस के शुभ अवसर पर इस बार सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। त्योहारों के इस सीज़न में जहां सोना-चांदी खरीदने की परंपरा है, वहीं कीमतों में आई यह नरमी आम लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि हालिया तेजी के बाद यह गिरावट एक अस्थायी करेक्शन हो सकता है, ऐसे में यह समय निवेश के लिहाज से भी मुफीद माना जा रहा है।

सोने के दाम में गिरावट – कितना सस्ता हुआ गोल्ड?
24 कैरेट सोना: ₹13,086 / ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹11,995 / ग्राम (1 रुपये की तेजी)
18 कैरेट सोना: ₹9,814 / ग्राम (1 रुपये की गिरावट)

ध्यान दें: ये रेट्स देश के प्रमुख शहरों – दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और पुणे – के औसत बाजार मूल्य पर आधारित हैं।

चांदी भी हुई सस्ती – 13,000 रुपये तक की गिरावट
100 ग्राम चांदी: ₹17,200
1 किलो चांदी: ₹1,72,000 (कल की तुलना में ₹13,000 की गिरावट)

चांदी की इस भारी गिरावट को लेकर जानकारों का कहना है कि धनतेरस और दिवाली की डिमांड से पहले यह डिप खरीदारी का अच्छा मौका है।

लखनऊ और पटना में भाव
पटना और लखनऊ में बात करें तो पटना में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,20,000 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,30,910 प्रति 10 ग्राम है जबकि लखनऊ में 22 कैरट गोल्ड ₹1,20,100 और 24 कैरट गोल्ड ₹1,31,010 में मिल रहा है।

अब क्यों खरीदें सोना-चांदी?
धार्मिक मान्यता: धनतेरस पर की गई सोने-चांदी की खरीद को शुभ माना जाता है।
कीमत में गिरावट: त्योहार के दिन दाम कम होना अपने आप में दुर्लभ है।
भविष्य में निवेश: सोना-चांदी लंबी अवधि के निवेश के लिए सुरक्षित माने जाते हैं।

साहब चार माह से नहीं मिला मानदेय हम कैसे मनाएं दीपावली …पीड़ित कर्मचारियों की पुकार

0

अम्बेडकरनगर (कार्तिकेय द्विवेदी): अम्बेडकरनगर में स्वास्थ्य विभाग के एक हज़ार पचास कर्मचारियों की दिवाली इस बार काली साबित हुई है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का आरोप है कि जुलाई माह से मानदेय नहीं मिला है। पीड़ित कर्मचारियों ने कहा का अभी भी मानदेय का इंतज़ार है। कर्मचारियों ने बताया कि बिना मानदेय के हम कैसे दीपावली मनाएं।

एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के इन कर्मियों का कहना है कि लगातार तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। दूसरे जनपदों और प्रदेशों से यहां नौकरी करने आए कई कर्मचारी अब दिवाली पर घर भी नहीं जा पा रहे हैं, क्योंकि जेबें खाली हैं,,आज इन कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर सीएमओ कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया है।

कर्मचारियों की मांग है कि जल्द से जल्द बकाया वेतन जारी किया जाए ताकि वे अपने परिवारों के साथ त्योहार मना सकें,,राजस्थान से यहां नौकरी कर रहे कर्मचारी ने बताया कि इतनी दूर से आये है,, कमरे का किराया नहीं है बच्चों की फीस नही जमा कर पा रहे है। जुलाई माह से वेतन नही मिला है।

धनतेरस की खुशियां गम में बदली: सीएनजी कार पर गिरा हाईटेंशन तार, युवक की जलकर मौत

0

मथुरा: जिले के मांट थाना क्षेत्र में शनिवार को हाईटेंशन तार गिरने से एक सीएनजी कार में आग लग गई और वाहन में सवार युवक की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मांट थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि गांव मांट राजा निवासी अंकित (25) अपनी कार से मांट-राया मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास अपने खेत जा रहा था तभी कार के ऊपर हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया जिससे कार में भीषण आग लग गई और अंकित की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि कार गैस चालित होने के कारण उसमें आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक दमकल वाहन मौके पर पहुंचा, तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, मथुरा जिले के कोसीकलां क्षेत्र में एक अन्य दुर्घटना में स्कूटी सवार तीन युवक हादसे का शिकार हो गए, जिनमें से दो युवकों की मृत्यु हो गई और तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज जारी है।

कोसीकलां पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह गोकुल निवासी तीन युवक माधव (26), कल्लू (33) और निर्मल (15) स्कूटी पर सवार होकर नंदगांव से कोसीकलां की ओर जा रहे थे तभी सुरवारी गांव के समीप उनकी स्कूटी फिसल गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान माधव व कल्लू को मृत घोषित कर दिया गया। निर्मल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Premanand Maharaj ki News : प्रेमानंद महाराज आखिर क्यों नहीं ले रहे किसी से किडनी? सामने आई चौंकाने वाली वजह, खुद बताया ये बड़ा कारण

0

Premanand Maharaj ki News : वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की आए दिन तबियत बिगड़ने की खबर सामने आती रहती है। संत पिछले करीब दो दशकों से पॉलीसिस्टिक किडनी रोग से पीड़ित हैं, जिसके कारण उनकी दोनों किडनियां खराब हैं। उनके वृंदावन स्थित आवास पर नियमित रूप से उनका डायलिसिस किया जाता है। 18 से 20 सालों से लगातार वह इस बीमारी से जूझ रहे हैं। ऐसे में उनके भक्त काफी चिंतित दिखाई पड़ते हैं और उन्हें अपनी किडनी देना चाहते हैं। मगर संत हरबार भक्तों की इस प्रेमभरी पेशकश को ठुकरा देते हैं।

भक्त की भावपूर्ण पेशकश (premananad maharaj ki news) 
इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिला निवासी रमेश चंद्र शुक्ला ने प्रेमानंद महाराज को अपनी एक किडनी दान करने की इच्छा जाहिर की है। प्रेमानंद महाराज से अद्भुत प्रेम करने वाले रमेश चंद्र शुक्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनको अपनी एक किडनी दान करने की भावपूर्ण पेशकश की है। उन्होंने कहा कि प्रेमानंद महाराज केवल एक संत ही नहीं, बल्कि समाज के सच्चे मार्गदर्शक और विचारक हैं। उनकी आवश्यकता समाज को हर समय रहती है। इसलिए रमेश चंद्र चाहते हैं कि महाराज स्वस्थ रहें और समाज को अपना आशीर्वाद और मार्गदर्शन लगातार देते रहें।

आपको बता दें कि अब पता चल गया है कि आखिर संत किसी से किडनी क्यों नहीं ले रहे हैं। दरअसल, संत किसी और का अंग लेकर जीवित नहीं रहना चाहते और इस शरीर का त्याग करना चाहते हैं।

Diwali Bank Holidays: दीपावली पर कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? बैंकिंग से पहले जान लें राज्यवार पूरी छुट्टियों की लिस्ट

0

Diwali Bank Holidays: दीपावली का पर्व नजदीक है और देशभर में तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। जहां एक ओर घरों और बाजारों में रौनक दिखाई दे रही है, वहीं दूसरी ओर लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि त्योहारों के दौरान बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, दीवाली सप्ताह में अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं पूरी जानकारी राज्यवार और तारीखों के हिसाब से।

दीपावली पर कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
19 अक्टूबर 2025 – रविवार… 
पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश, सभी बैंक बंद रहेंगे।

20 अक्टूबर 2025 – नरक चतुर्दशी / काली पूजा… बैंक बंद: दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश समेत अधिकांश राज्यों में।
बैंक खुले: महाराष्ट्र, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर और बिहार में बैंक खुले रहेंगे।

21 अक्टूबर 2025 – दिवाली / लक्ष्मी पूजन
बैंक बंद: 
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों में। यह दिन मुख्य दीपावली का है, जब लक्ष्मी पूजन होता है।

22 अक्टूबर 2025 – बलिप्रतिपदा / विक्रम संवत नववर्ष
बैंक बंद: गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, कर्नाटक, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में।

23 अक्टूबर 2025 – भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती
बैंक बंद: 
गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में।
त्योहार: भाई दूज, चित्रगुप्त पूजा, निंगोल चकौबा आदि।

सिक्किम में रहेगा सबसे लंबा बैंक अवकाश
सिक्किम में 21 से 23 अक्टूबर तक लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि यहां इन सभी तिथियों पर विभिन्न पर्व मनाए जाते हैं।

अक्टूबर में कुल 21 बैंक हॉलिडे
4 रविवार + 2 शनिवार = 6 छुट्टियाँ
स्थानीय पर्वों के चलते = 15 छुट्टियाँ (राज्यवार)
कुल छुट्टियाँ: 21 दिन (राज्यवार गणना के अनुसार)
ध्यान दें कि ये छुट्टियाँ सभी राज्यों में एक जैसी नहीं होतीं। इसलिए अगर आपको बैंक से जुड़ा जरूरी कार्य करना है, तो पहले अपने राज्य की बैंक छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक करें।

बैंक की छुट्टी में कोई जरूरी काम हो तो क्या करें?
त्योहारों या खास मौकों पर देशभर में बैंकों की छुट्टियां होती हैं। लेकिन ये छुट्टियां हर जगह एक जैसी नहीं होतीं, कुछ शहरों में बैंक बंद रहते हैं, तो कुछ में खुले रहते हैं। ऐसे में अगर आपको चेक जमा करना है या किसी ब्रांच में जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो छुट्टी के दिन ये काम नहीं हो पाएंगे।

ऑनलाइन बैंकिंग चालू रहेगी
बैंक हॉलिडे के दिन घबराने की जरूरत नहीं है। बैंक की छुट्टी का मतलब ये नहीं कि आपकी सारी बैंकिंग रुक जाएगी। आजकल ज्यादातर काम आप मोबाइल या इंटरनेट बैंकिंग से घर बैठे कर सकते हैं। IMPS, NEFT, RTGS जैसी ऑनलाइन सेवाएं चालू रहती हैं। UPI से पेमेंट, ट्रांसफर और बिल पेमेंट जैसे काम बिना रुकावट होते रहते हैं। ATM से पैसे निकालना, बैलेंस चेक करना या मिनी स्टेटमेंट लेना भी संभव होता है।

व्यापारी मिलन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,

0

लखनऊ- व्यापारी मिलन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, साल में एक दिन व्यापारी एक साथ चर्चा करें-राजनाथ, समस्याएं बहुत हैं, साथ में समाधान निकाले-राजनाथ, बिना व्यापार अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं हो सकती है-राजनाथ, हमें स्वदेशी अपनाना होगा- राजनाथ सिंह, कारोबार और व्यापार हमेशा चलते रहना चाहिए-राजनाथ, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की ख्याति बढ़ी है-राजनाथ

CM योगी आदित्यनाथ मोंटेसरी स्कूल में ‘दीपोत्सव’ कार्यक्रम में शामिल हुए और संबोधित किया..

0

CM योगी आदित्यनाथ मोंटेसरी स्कूल में ‘दीपोत्सव’ कार्यक्रम में शामिल हुए और संबोधित किया..!

१. CM ने कहा, हमने बचपन में ईद मिलन का कार्यक्रम तो देखा था…

२. लेकिन दिवाली मिलन और होली मिलन का कार्यक्रम कभी नहीं देखा था। 2014 से पहले देश में और 2017 से पहले यूपी में भी ईद मिलन और रोज़ा इफ्तार होता था।*लेकिन कभी भी सनातन धर्म की इन विरासत से जुड़े हुए विशिष्ट आयोजनों के साथ हो सके ये कभी नहीं होता था।

Live डिबेट में अर्जेंटीना के विपक्षी नेता को आ गया हार्ट अटैक, मौत से सन्न रह गए लोग..!

0

Live डिबेट में अर्जेंटीना के विपक्षी नेता को आ गया हार्ट अटैक, मौत से सन्न रह गए लोग..!

1. अर्जेंटीना के पूर्व कांग्रेसी हर्नान दानियानी का लाइव डिबेट के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

2. वह यूनियन सिविका रेडिकल के नेता थे। डिबेट के बीच में ही वे बेहोश हो गए थे।

*यूसीआर और ह्यूगो पासलाक्वा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।*