Wednesday, February 18, 2026

Premanand Maharaj ki News : प्रेमानंद महाराज आखिर क्यों नहीं ले रहे किसी से किडनी? सामने आई चौंकाने वाली वजह, खुद बताया ये बड़ा कारण

यह भी पढ़े

Premanand Maharaj ki News : वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की आए दिन तबियत बिगड़ने की खबर सामने आती रहती है। संत पिछले करीब दो दशकों से पॉलीसिस्टिक किडनी रोग से पीड़ित हैं, जिसके कारण उनकी दोनों किडनियां खराब हैं। उनके वृंदावन स्थित आवास पर नियमित रूप से उनका डायलिसिस किया जाता है। 18 से 20 सालों से लगातार वह इस बीमारी से जूझ रहे हैं। ऐसे में उनके भक्त काफी चिंतित दिखाई पड़ते हैं और उन्हें अपनी किडनी देना चाहते हैं। मगर संत हरबार भक्तों की इस प्रेमभरी पेशकश को ठुकरा देते हैं।

भक्त की भावपूर्ण पेशकश (premananad maharaj ki news) 
इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिला निवासी रमेश चंद्र शुक्ला ने प्रेमानंद महाराज को अपनी एक किडनी दान करने की इच्छा जाहिर की है। प्रेमानंद महाराज से अद्भुत प्रेम करने वाले रमेश चंद्र शुक्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनको अपनी एक किडनी दान करने की भावपूर्ण पेशकश की है। उन्होंने कहा कि प्रेमानंद महाराज केवल एक संत ही नहीं, बल्कि समाज के सच्चे मार्गदर्शक और विचारक हैं। उनकी आवश्यकता समाज को हर समय रहती है। इसलिए रमेश चंद्र चाहते हैं कि महाराज स्वस्थ रहें और समाज को अपना आशीर्वाद और मार्गदर्शन लगातार देते रहें।

आपको बता दें कि अब पता चल गया है कि आखिर संत किसी से किडनी क्यों नहीं ले रहे हैं। दरअसल, संत किसी और का अंग लेकर जीवित नहीं रहना चाहते और इस शरीर का त्याग करना चाहते हैं।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे