Thursday, February 19, 2026
Home Blog Page 173

मुगलसराय में सड़क हादसे में युवक घायल,

0

चंदौली-मुगलसराय में सड़क हादसे में युवक घायल, घायल युवक आधे घंटे तक तड़पता रहा, पीआरवी टीम,अस्पताल कर्मी बने रहे लापरवाह, स्ट्रेचर न मिलने पर फर्श पर पड़ा रहा घायल, इलाज शुरू होने से पहले ही युवक की हुई मौत, घटना के बाद लोगों में आक्रोश, जांच की मांग

 

 

ददरी मेले के आयोजन को लेकर डीएम का बयान,

0

बलिया-ददरी मेले के आयोजन को लेकर डीएम का बयान, मेला आज से शुरू हुआ, झूले से लेकर दुकानें आवंटित, पिछली साल से दोगुनी दुकान यानी 1050 दुकान आवंटित, अलग-अलग कैटेगरी में बांटी गई सभी दुकानें-DM

 

 

CP जोगिंदर कुमार ने फोर्स के साथ किया पैदल मार्च

0

प्रयागराज-CP जोगिंदर कुमार ने फोर्स के साथ किया पैदल मार्च, सिविल लाइन के सुभाष चौराहे पर वाहनों की चेकिंग, ACP अजय पाल, DCP मनीष कुमार ने की चेकिंग, ट्रिपल राइड, हेलमेट न लगने पर कार्रवाई के निर्देश

 

अजगर निकलने से गांव वालों में मचा हड़कंप,

0

इटावा-अजगर निकलने से गांव वालों में मचा हड़कंप, सड़क किनारे अजगर निकलने से कौतूहल का माहौल, 5 फिट लंबा लगभग 45 किलो का दिखा था अजगर, ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112,वन विभाग को सूचना दी, कड़ी मशक्कत से अजगर का सुरक्षित जंगल में छोड़ा, भर्थना तहसील क्षेत्र के चन्द्रपुरा गांव का मामला

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप काफी सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। दिन आनंद पूर्वक बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा। शुभ चिंतकों की सलाह पर ध्यान देना चाहिए। सलाह है कि अति उत्साह में सेहत की अनदेखी ना करें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपका दिन मंगलमय होगा। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। दिन उत्सव और आनंद में बीतेगा। शत्रुओं पर विजय कर पाएंगे। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी। वैवाहिक जीवन में काफी रोमांटिक नजर आएंगे। बच्चों से खुशी मिलेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन बढिया रहेगा। लेखक और कलाकार अपने क्षेत्र में कुछ अलग और बेहतर कर सकते हैं। मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। रोमांटिक मूड में रहेंगे। लोगों से विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। आपका सम्मान और महत्व बढ़ेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी मनःस्थिति नकारात्मकता की ओर प्रेरित करेगी इसका ध्यान रखें । मन को सकारात्मक रखें। परिवार में आपसी तालमेल और सहयोग के लिए योगदान दें। खुद को सबल रखें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें धन लाभ होगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। नींद अच्छी आएगी। मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। शॉपिंग कर सकते हैं, अपनों से मेल-मुलाकात होगी। यात्रा का योग है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। आज रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। धन निवेश के लिए दिन लाभकारी है। स्वयं पर विश्वास रखकर ही आज कार्यों को क्रियान्वित करें। खान-पान के मामले में संयम रखें। सामाजिक जीवन में सक्रिय रह सकते हैं। यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन खुशनुमा व अनुकूल रहेगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। सुबह से ही आप सक्रिय रहेंगे और काम को समय पर पूरा कर लेंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सहयोग बढ़ेगा। दोपहर के बाद अधिक आनंदित और उत्साहित रहेंगे। यात्रा हो सकती है। सामाजिक दायरा बढेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। सुस्ती रहेगी , खान-पान का ध्यान रखें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप से बचें क्योंकि आज किसी का भला करने के चक्कर में आप खुद परेशानी में आ सकते हैं। पैसों की लेन-देन से दूर रहें। धर्म में नीयती रहेगी। स्वास्थ्य आज नरम रह सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। दिन विशेष लाभदायी है। निवेश, व्यापार, नौकरी, शिक्षा सभी क्षेत्रों में आज लाभ के संकेत हैं। सभी कार्य समय से पूरे होंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। मित्रों और शुभचिंतकों से संवाद होगा, कोई अच्छी खबर मिलेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन ऊर्जावान रहेगा। आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च अधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की व्यस्तता रहेगी एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन भी आज आनंद में बीतेगा। कोई उपहार भी मिल सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन सही रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। पूर्वनिर्धारित कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहेंगे। परिवार संग खान-पान का आयोजन हो सकता है। मित्रों और सहकर्मियों के सहयोग से मिलेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बढिया रहेगा। आज का दिन संयम और शांति से गुजारें। किसी नए काम को शुरू करने के लिए दिन उचित नहीं है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। दूसरों के मामलों से दूर रहना बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी।

 

CGST एवं सीमाशुल्क के 26वें बैच से जुड़ी खबर

0

लखनऊ – CGST एवं सीमाशुल्क के 26वें बैच से जुड़ी खबर, निरीक्षकों का प्रारंभिक पाठ्यक्रम समापन समारोह , NACIN जोनल परिसर में संपन्न हुआ कार्यक्रम, महानिदेशक अरुण कुमार कार्यक्रम में चीफ गेस्ट

लखनऊ पुलिस ई-साथी कैंपेन की करेगी शुरुआत

0

लखनऊ: लखनऊ पुलिस ई-साथी कैंपेन की करेगी शुरुआत – लोगों को पुलिस हेल्पलाइन की मिलेगी जानकारी, JCP एलओ बबलू कुमार ने खाका तैयार किया , इनफ्लुएंसर के माध्यम से लोगों को करेंगे जागरूक , ज्यादा से ज्यादा लोग UPCOP ऐप से जुड़े- JCP

 

ED की बड़ी कार्रवाई, सुरेश रैना और शिखर धवन की 11.14 करोड़ की संपत्ति अटैच..!

0

ED की बड़ी कार्रवाई, सुरेश रैना और शिखर धवन की 11.14 करोड़ की संपत्ति अटैच..!

१. ED ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन की कुल ₹11.14 करोड़ की संपत्ति…

२. अस्थायी रूप से जब्त कर ली है, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA), 2002 के तहत की गई है।

*अटैच की गई संपत्तियों में सुरेश रैना के नाम पर ₹6.64 करोड़ के म्यूचुअल फंड निवेश और शिखर धवन के नाम पर ₹4.5 करोड़ की एक अचल संपत्ति शामिल है।*

Kanpur Suicide: अधेड़ ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

0

महाराजपुर थानाक्षेत्र के मोतीपुर गांव में बुधवार देर रात बाबू सिंह उर्फ बब्बू (40) ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेज दिया। बेटे करन ने बताया कि शराब पीने के कारण पिता का मां सीमा से आए दिन विवाद होता था। मां दो दिन पहले अन्य बच्चों अर्जुन व शिवानी को लेकर मौसी के घर चली गई थीं। बुधवार रात पिता खाना खाने के बाद कमरे में चले गए। गुरुवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आए तो दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिलने पर सूचना महाराजपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा वहां पिता का शव फंदे पर लटका हुआ था। महाराजपुर इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि युवक नशे का लती था। प्रथम दृष्टया पत्नी से विवाद के बाद खुदकुशी की है।

Bihar Election : सीएम योगी बोले-अपराधियों को जब भी सत्ता का स्वाद चखाओगे तो…कीमत चुकाओगे; पढ़ें पूरा बयान

0

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, आज बिहार में विकास की सारी योजनाएं हैं। बिहार बदलकर समृद्धि की तरफ बढ़ा है। राजद काल में 1990 से 2005 के मध्य 60 से अधिक जातीय नरसंहार व अपहरण की 30 हजार घटनाएं हुईं। उस समय इंजीनियर, डॉक्टर, बच्चे, व्यापारी के साथ ही सड़क, पुल का भी अपहरण हो जाता था। पेशेवर माफिया व अपराधी इनके शागिर्द बनते थे। यूपी में माफिया को अब बुलडोजर से रौंद दिया गया है। सीएम ने मतदाताओं को चेताया कि माफिया व अपराधियों को सत्ता का स्वाद नहीं चखने देना चाहिए। जब भी इन्हें सत्ता का स्वाद चखाओ तो कीमत चुकाओगे। दंगाइयों को सत्ता का स्वाद चखने नहीं देना है।पीएम ने कांग्रेस व राजद की दलाली रोक दी

योगी ने कहा, पीएम मोदी ने भारत को बदला है। जो काम कांग्रेस 65-70 वर्ष में नहीं कर पाई, मोदी जी ने 11 वर्ष में कर दिया। 46 करोड़ बैंक अकाउंट खोल दिए गए, जिससे गरीबों, महिलाओं व लाभार्थियों का पैसा सीधे अकाउंट में जाता है। पीएम ने कांग्रेस व राजद की दलाली को रोक दिया है, इसलिए यह लोग मोदी जी को गाली देते हैं। राजद के समय बिजली नहीं आती थी, जबकि अब तीन करोड़ लोगों के घर में बिजली कनेक्शन दिए गए।

 

लालटेन की लाइट में मोबाइल-लैपटॉप नहीं चार्ज कर पाएंगे, क्योंकि बिजली तो एनडीए ही देगी। यह लोग लालटेन दिखाकर बंद कर देते थे, फिर रात में डकैती डालते थे। कांग्रेस, राजद व सपा वाले जाति के नाम पर बांटने का कार्य कर रहे हैं। सीएम ने मतदाताओं को आगाह किया कि बंटे थे तो कटे थे। बंटना नहीं है, एकजुट होकर कांग्रेस-राजद के माफियाराज व जंगलराज का मुंहतोड़ जवाब देना है।

कांग्रेस ने किसानों को भूखमरी की ओर ढकेला तो राजद ने उनका शोषण किया

सीएम ने बिहार की गौरवशाली धरा पर महापुरुषों का स्मरण किया। बोले कि मां जानकी ने इस धरा पर जन्म लेकर साक्षात लक्ष्मी का अवतार बनकर लोककल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। यूपी व बिहार सांझी विरासत के प्रतीक हैं। हमारा संबंध श्रीराम व मां सीता जैसा है। एक-दूसरे के साथ पवित्र संबंध के साथ जुड़े हैं। इसे कोई अलग नहीं कर सकता। शास्त्रीय संगीत की ध्रुपद शैली का जन्म बेतियाराज घराने में हुआ था।

 

बिहार में जो संभावनाएं थीं, उसे पहले कांग्रेस, फिर राजद ने धूल-धूसरित किया। अंग्रेजों की विरासत के अनुसार कांग्रेस ने किसानों को भूखमरी की ओर ढकेला तो राजद ने उनका शोषण किया। इन लोगों ने समृद्ध बिहार बनने के सपनों को जंगलराज में बदलकर नौजवानों, नागरिकों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया, लेकिन 20 वर्ष पहले नौजवानों ने अंगड़ाई ली। नीतीश बाबू के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनी तो इसके साथ ही सुशासन की आधारशिला खड़ी की गई, जिस पर मजबूत इमारत का निर्माण करना है और विकसित बिहार की पीएम मोदी की संकल्पना को आगे बढ़ाना है।

कांग्रेस व राजद नहीं सिखा सकती कृतज्ञता ज्ञापित करना

सीएम योगी ने कहा, कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय में कहा कि श्रीराम हुए ही नहीं। कांग्रेस ने मां सीता और महर्षि वाल्मीकि को भी झुठलाने का बड़ा पाप किया। कांग्रेस आस्था व विरासत का अपमान करती है। राजद ने राम मंदिर के रथ को रोक दिया। यूपी में इनके पार्टनर सपा ने रामभक्तों पर गोली चलाकर अयोध्या को लहुलूहान कर दिया, लेकिन हमने जो कहा-वह करके दिखाया। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो गया।

 

इससे पहले अयोध्या में बने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नामकरण महर्षि वाल्मीकि के नाम पर हुआ। रसोई मां शबरी और रैनबसेरा निषादराज के नाम पर बना है। 25 नवंबर को पीएम मोदी अयोध्या आ रहे हैं। राम मंदिर में राम दरबार भी है। हनुमानगढ़ी में हनुमानजी महाराज विराजमान हैं।

 

वहां सुग्रीव किला भी है। रामायण काल के पहले बलिदानी गिद्धराज जटायु भी राम मंदिर की तरफ देख रहे हैं। जिस गिलहरी ने सेतु निर्माण में योगदान दिया, उसकी भी मूर्ति लगाई गई है। यह कृतज्ञता ज्ञापित करने की संस्कृति है। कांग्रेस व राजद कृतज्ञता ज्ञापित करना नहीं सिखा सकती। एनडीए सरकार सीतामढ़ी में भी मां जानकी का मंदिर बना रही है। एनडीए का रथ बिना रुके, झुके, डिगे डबल स्पीड से बढ़ रहा है