Tuesday, February 17, 2026
Home Blog Page 219

लापरवाही: मासूम को स्कूल में बंद कर चले गए शिक्षक, दो घंटे तक बंद कमरे में रोती रही बच्ची

0

मासूम भाई संग गई थी। दो घंटे तक बंद कमरे में रोती रही। परिजनों के बताने पर शिक्षक ने ताला खोलकर बच्ची को बाहर निकाला।

एक गांव स्थित एक कंपोजिट विद्यालय में सोमवार को एक मासूम को छुट्टी में शिक्षक स्कूल में ताला लगाकर चले गए। वो अपने भाई के संग स्कूल आई थी। बंद कमरे मेंं वो रोते हुए खिड़की के पास बैठ गई। गनीमत यह रही कि वहां से गुजरे बच्चों की उस पर नजर पड़ी तो परिजनों को खबर दी, हालांकि जानकारी पाकर पहुंचे शिक्षक ने ताला खोलकर उसे बाहर निकाला। ऐसे में वो करीब दो घंटे तक बंद कमरे में रोती रही। इसी बीच किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो से शिक्षा विभाग में खलबली है।

गांव कन्हो में कंपोजिट विद्यालय है। सोमवार शाम गांव के कुछ बच्चे स्कूल की ओर खेलने गए तो वहां स्कूल के कमरे की खिड़की में बैठी एक चार वर्षीय बालिका को रोते देखा। पूछताछ में उसने अपना नाम तन्नू बताया। बच्चों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। इस पर बालिका के पिता शिवरतन सिंह, देव सिंह, भोले सिंह, गौरव व मनोज गुप्ता के साथ स्कूल पहुंचे। उन्होंने शिक्षक रामचंद्र को फोन कर बालिका के स्कूल में बंद होने की सूचना दी। तब पहुंचे शिक्षक ने ताला खोलकर बालिका को बाहर निकाला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

कक्षा चार का छात्र प्रियांशु अपनी छोटी बहन तन्नू को स्कूल लेकर आया था बच्ची खेलते-खेलते सो गई। प्रियांशु छुट्टी के समय उसे भूल गया। बालिका लगभग दो घंटे तक स्कूल में बंद रही। विद्यालय स्टाफ की लापरवाही से ग्रामीणों में गुस्सा था। उन्होंने जिला प्रशासन से लापरवाही की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कंपोजिट विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक ऊषा ने बताया कि बालिका का स्कूल में नाम नहीं लिखा है। वह स्कूल में पढ़ने वाले अपने घर के बच्चों के साथ आई होगी। उसके सो जाने के कारण स्टाफ नहीं देख पाया और वह स्कूल में रह गई। खंड शिक्षा अधिकारी अछल्दा प्रवीन कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी की जा रही है। लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

कोल्डरिफ सिरप को लेकर लखनऊ में छापेमारी,

0

लखनऊ- कोल्डरिफ सिरप को लेकर लखनऊ में छापेमारी, कई अस्पतालों में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की रेड, लोहिया अस्पताल में टीम पहुंची, जांच में जुटी, लोहिया अस्पताल के बाहर मेडिकल स्टोर में छापा, सन फार्मा की कोल्डरिफ उत्तर प्रदेश में बैन, राजस्थान, MP में सिरप पीने से बच्चों की मौत

फोन छिनैती करने वाले 2 शातिरों से मुठभेड़,

0

हरदोई- फोन छिनैती करने वाले 2 शातिरों से मुठभेड़, पुलिस से मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली, शाहाबाद क्षेत्र कई लोगों से छीने थे मोबाइल, दोनों पर घोषित हुआ था 25 हजार इनाम, रामलखन, अंकित को पुलिस ने किया अरेस्ट, 3 साथियों को पुलिस पहले भेज चुकी जेल

 

 

5 साल की बच्ची से नाबालिग ने किया दुष्कर्म,

0

प्रयागराज – 5 साल की बच्ची से नाबालिग ने किया दुष्कर्म, किशोर ने फोन में पोर्न वीडियो देखकर किया रेप, बच्ची को टॉफी का लालच देकर घर लाकर दुष्कर्म, आरोपी ने घर की सीढ़ी पर बच्ची से की हैवानियत, 15 साल का आरोपी नाबालिग हाईस्कूल का छात्र, पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया, वारदात के वक्त बच्ची के मां-बाप गए थे धान काटने, बच्ची इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराई गई, मऊआइमा थाना क्षेत्र का मामला

 

BJP विधायक ने श्याम लाल निषाद से माइक छीना,

0

सुल्तानपुर – BJP विधायक ने श्याम लाल निषाद से माइक छीना, राष्ट्रीय मोस्ट संगठन के अध्यक्ष श्याम लाल निषाद, साधु, गेरूआ वस्त्र पहनने वालों पर की थी टिप्पणी, मंच पर बैठे विधायक राजेश गौतम ने जताई आपत्ति, श्याम लाल निषाद का माइक छीन सुनाई खरी खोटी, बीते 2 अक्टूबर को कार्यक्रम के दौरान हुआ था विवाद, करौंदीकला थानाक्षेत्र के अमरेमऊ गांव में था कार्यकम

 

तेंदुए से किसान की मौत पर भड़के धौरहरा MLA

0

लखीमपुर खीरी- तेंदुए से किसान की मौत पर भड़के धौरहरा MLA, MLA विनोद शंकर अवस्थी ने अधिकारियों से कहा, विधायक ने कहा- कौन वापस करेगा इसकी जान, अब इसका परिवार कहां जाएगा- विनोद शंकर अवस्थी, जब विधायक की नहीं सुनते अधिकारी- विनोद शंकर, तो आम जनता की क्या सुनेंगे- विनोद शंकर अवस्थी, धौरहरा रेन्ज में तेंदुआ के हमले से हुई थी मौत

 

18 लाख से अधिक कीमत के 117 खोए फोन बरामद

0

बहराइच – 18 लाख से अधिक कीमत के 117 खोए फोन बरामद, सर्विलांस, SOG की टीम ने बरामद किए सभी फोन, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद किए फोन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा सौंपा गया, कोतवाली देहात क्षेत्र पुलिस लाइन में सौंपे फोन

 

 

 

न ड्रम और ना ही पहाड़ का लिया सहारा , इस बार एक पत्नी ने सिलबट्टे से कूँचकर पति की कर दी हत्या ,पूरी रात शव के साथ बैठी रही :-

0

न ड्रम और ना ही पहाड़ का लिया सहारा , इस बार एक पत्नी ने सिलबट्टे से कूँचकर पति की कर दी हत्या ,पूरी रात शव के साथ बैठी रही :-

मामला वाराणसी का है , जहाँ के बादशाह बाग में स्थित एक मदरसे में पढ़ने वाले शिक्षक दानिश रजा की हत्या हो गई , हत्या निर्मम थी , चेहरे पर मसाला पिसने वाले बट्टे से कई प्रहार किया गया था , जिससे दानिश की मौत हुई , सूचना पर पहुचीं पुलिस ने मामले की जांच की , और शक की सुई पत्नी पर जा कर टिकी , पूछताछ हुआ तो मामला सामने आया।

दानिश की शादी रुबीना से हुई थी , रुबीना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया , रुबीना ने पूछताछ में बताया कि वो दानिश से बहुत परेशान थी , दानिश उसे प्रताड़ित करता था , मारना -पीटना और गलत काम के लिए दबाव डालना उसकी आदत बन चुकी थी , कई बार परिवार वाले से शिकायत की ,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

रुबीना के अनुसार बृहस्पतिवार की रात भी हम दोनों में लड़ाई हुई और फिर उसने इस हत्या की अंजाम दिया , दानिश जब सो रहा था तब रुबीना ने घर में रखे हुए मसाला के बट्टे से उस पर प्रहार करना शुरू कर दिया ,जिससे उसकी मौत हो गई।

मौत के बाद रुबीना पूरी रात अपने शौहर दानिश के शव के साथ बैठी रह

जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में भीषण आग, ICU में छह मरीजों की दर्दनाक मौत

0

जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में भीषण आग, ICU में छह मरीजों की दर्दनाक मौत

_जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लगने से छह मरीजों की दुखद मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल थे।_

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के फ्लैट पर पहुंची पत्नी, तभी आ गई पुलिस…फिर इस वजह से घंटो चला ट्रामा

0

लखनऊ। भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर सार्वजनिक रूप से चर्चा बना। रविवार को सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सेलिब्रिटी गार्डन अपार्टमेंट में पवन के फ्लैट पर ज्योति पहुंची तो उनको रोकने पुलिस आ धमकी

इससे नाराज ज्योति ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर आरोप लगाया कि उनके पति पवन सिंह ने पुलिस बुलाई है। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी फोन पर उनको धमका रहे हैं। ज्याेति ने इसके अलावा तमाम तरह के आरोप पवन सिंह पर लगाए।पवन सिंह सेलिब्रिटी गार्डन अपार्टमेंट में रहते हैं। रविवार को ज्योति का जो वीडियो वायरल हुआ उसमें वह कह रही हैं कि दोपहर को वह पवन सिंह के घर पर आई हैं। पवन सिंह ने उन्हें फ्लैट में घुसने से रोकने के लिए पुलिस बुला ली है। उन्होंने बताया कि वह बिना मिले हुए नहीं जाएंगी। पुलिस उनको फ्लैट में नहीं जाने दे रही है।

वीडियो में ज्योति हाथ जोड़कर रो रही हैं और पास में दो महिला दारोगा और पुलिस कर्मी भी खड़े हैं। ज्योति ने कहा वह जनता से न्याय की मांग कर रही हैं। उन्हें बेज्जत किया जा रहा है। पुलिस पता नहीं किस कारण उनको लेने आई है इसकी भी जानकारी नहीं दे रही है।

इस बारे में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल का कहना है कि पवन सिंह और ज्योति का पारिवारिक विवाद चल रहा है।

ज्योति पहुंची थीं उन्हें अपार्टमेंट के गार्ड ने फ्लैट में जाने से रोका था। सूचना पर पुलिस पहुंची। इसके बाद पवन सिंह के भाई फ्लैट से निकले और ज्योति अंदर चली गई।