इटावा- खेत में खड़े ट्रैक्टर हटाने को लेकर विवाद, गांव के ही दो पक्षों में मारपीट, 4 लोग घायल, एक पक्ष की महिला समेत2 चार लोग हुए घायल, थाना चौबिया क्षेत्र के नगला पंछी गांव की घटना
आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में समय व्यतीत करेंगे। आपकी योग्यता उभरकर सबके सामने आएगी। इस समय ग्रह गोचर आपके पक्ष हो गए है । घर तथा व्यवसाय संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लेंगे। जीवनसाथी या मित्र का भरपूर सहयोग मिलेगा व बातचीत भी होंगी जिससे मानसिक दबाव दूर होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज कड़ी मेहनत व परिश्रम से बेहतर उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम रहेंगे। व्यावसायिक योजनाओं को कार्य रूप देने से पहले किसी जानकार के साथ अच्छी तरह सलाह-मशविरा अवश्य कर लें। नौकरी में तबादला या किसी प्रकार का मनमुटाव हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप में हिम्मत और साहस भरपूर रहेगा। अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कोई भी तरीका अपनाकर सफलता हासिल करेंगे। किसी मनोहर जगह जाकर बदलते मौसम और प्रकृति का आनंद उठाने का भी मौका मिलेगा। सेहत बेहतर रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
समय तरक्की दायक चल रहा है। लक्ष्य को पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। मीडिया, कला, ऑनलाइन आदि से संबंधित कार्यों में विशेष सफलता हासिल होगी। आर्थिक मामलों पर गंभीरता से विचार करना अति आवश्यक है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज कुछ अनूठा या नया करने की धुन सवार रहेगी। रूपए-पैसे के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। विशेष तौर पर महिलाओं के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। उन्हें अपनी योग्यता व कार्य क्षमता का प्रदर्शन करने का भरपूर मौका मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
बॉस व अधिकारियों के साथ रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। धन प्राप्ति के योग प्रबल बने हुए हैं इसलिए अपने काम के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्त रहें। सहकर्मियों का भी पूर्ण सहयोग रहेगा। किसी मित्र की सलाह आपके व्यवसाय के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
काम में विस्तार की योजना को कार्य रूप में परिणत करने का उचित समय है। परंतु शेयर, सट्टा जैसे रिस्की काम में निवेश करने से बचें। नौकरी में बॉस या अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज फोन द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी जो कि भविष्य संबंधी कार्यों के लिए फायदेमंद साबित रहेगी। परिवार तथा परिवार जनों की जरूरतों व इच्छाओं को प्राथमिकता देना उनके मन में आपके प्रति सम्मान उत्पन्न करेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
व्यवसायिक गतिविधियों में अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आप अपनी प्रतिभा के दम पर कार्यस्थल पर एक नई पहचान बनाने में सक्षम रहेंगे। अधिकारी भी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। घरेलू जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आत्मविश्वास को कमजोर न होने दें सफलता अवश्य मिलेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज कोई आश्चर्यचकित करने वाली घटना घटित हो सकती है। नए-नए संपर्क बनेंगे। घर में कीमती वस्तुओं की शॉपिंग भी होगी। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता परीक्षा में पूरे आत्मविश्वास से कामयाबी हासिल करेंगे।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
तकनीकी कामों से जुड़े बिजनेस में बेहतरीन सफलता प्राप्त हो सकती हैं। परंतु ध्यान रखें कि कहीं पैसा अटक सकता है इसलिए आज धन संबंधी लेनदेन ना ही करें। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। ओवर टाइम भी करना पड़ सकता है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां सामने आएंगी, परंतु आप अपनी सकारात्मक सोच द्वारा परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने के लिए सक्षम भी रहेंगे। चिंता से बाहर निकलने की कोशिश करें। आपके हाथों समाज सेवा संबंधी कोई कार्य भी संपन्न हो सकता है, जिससे आत्मिक खुशी महसूस होगी
मशहूर कॉमेडियन असरानी का 84 वर्ष की उम्र में निधन, दिवाली की शाम हुआ अंतिम संस्कार..!
मशहूर कॉमेडियन असरानी का 84 वर्ष की उम्र में निधन, दिवाली की शाम हुआ अंतिम संस्कार..!
१. बालीवुड के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर असरानी का 84 वर्ष का आयु में निधन हो गया है. वो पिछले पांच दिन से अस्पताल में थे।
२. बॉलीवुड के सदाबहार हास्य कलाकार असरानी का पूरा नाम गोवर्धन असरानी था।
1 जनवरी 1941 को जयपुर में जन्मे असरानी ने 1960 के दशक से अपने करियर की शुरुआत की और 400 से अधिक फिल्मों में काम किया।
हेलो सर… मेरी मां ने जहर खा लिया… 6 की मासूम बच्ची की कॉल पर देवदूत बनकर पहुंची योगी की पुलिस, फिर…
मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक भावनात्मक और प्रेरणादायक खबर सामने आई है। यहां महज 6 साल की बच्ची शिवानी ने अपनी सूझबूझ और साहस से मां की जान बचा ली। मामला मड़िहान थाना क्षेत्र के तेन्दुइया गोपालपुर गांव का है, जहां घरेलू विवाद के बाद महिला ने जहर खा लिया। मां की हालत बिगड़ती देख बच्ची ने घबराने के बजाय तुरंत वीमेन पावर लाइन 1090 पर कॉल किया और कहा “मेरी मां ने जहर खा लिया है, जल्दी एम्बुलेंस भेजिए।”

मौके पर पहुंची पीआरवी-112 की टीम
सूचना मिलते ही मड़िहान पुलिस और पीआरवी-112 की टीम मौके पर पहुंची और महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान ले जाया गया। डॉक्टरों ने समय रहते इलाज शुरू किया, जिससे महिला की जान बच गई।
पुलिस अधिकारी बोले- ‘मिशन शक्ति’ अभियान जागरूकता का ये परिणाम
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना ‘मिशन शक्ति’ अभियान की जागरूकता का परिणाम है। अभियान के तहत स्कूलों में बच्चों को 1090, 181 और 112 जैसे हेल्पलाइन नंबर याद करवाए जाते हैं। शिवानी ने भी यह नंबर इसी अभियान के दौरान सीखा था। अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि “शिवानी की तत्परता और साहस ने एक जीवन बचाया है। उसकी समझदारी सभी के लिए प्रेरणादायक है। यह घटना साबित करती है कि साहस उम्र का मोहताज नहीं, और अगर बच्चों को सही दिशा और जानकारी मिले, तो वे किसी की जिंदगी भी बचा सकते हैं।
कानपुर देहात से बड़ी खबर: महिला आरक्षी ने थाने के अंदर खाया ज़हर, गंभीर हालत में रेफर
Kanpur News: जनपद के बरौर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब महिला आरक्षी अंशू शर्मा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। घटना के समय वह थाने के अंदर ही मौजूद थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंशू शर्मा पिछले दो वर्षों से इस थाना में तैनात थीं, और हाल ही में उनका स्थानांतरण जनपद के किसी अन्य थाना में हो चुका था। उन्होंने नया थाना जॉइन करने से पहले अपना सामान भी स्थानांतरित कर लिया था।

बताया जा रहा है कि रवानगी के सिलसिले में महिला थानाध्यक्ष अमिता वर्मा से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि अंशू ने ग़ुस्से में आकर यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के तुरंत बाद थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला और थानाध्यक्ष अमिता वर्मा द्वारा महिला आरक्षी को तुरंत पास के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहां से उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही जनपद के वरिष्ठ अधिकारी भी नर्सिंग होम पहुंचे। फिलहाल, उच्चाधिकारियों ने मामले में चुप्पी साध रखी है और कहा है कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। इस घटना से पुलिस विभाग में खलबली मची हुई है, और महिला पुलिसकर्मियों की कार्यस्थल पर स्थिति को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

डॉ. अमित कटियार, निदेशक, अनंतराज हॉस्पिटल ने बताया कि आरक्षी की हालत गंभीर थी, और उन्हें उचित इलाज के लिए रेफर किया गया है। सीओ, प्रिया सिंह ने बताया कि यह घटना थाने में आंतरिक तनाव की ओर इशारा करती है, जिसकी गहराई से जांच की जानी चाहिए।
गुस्से में भाभी ने उठाया खौफनाक कदम, देवर का काटा प्राइवेट पार्ट, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में प्रेम-प्रसंग में धोखा देना एक युवक को महंगा पड़ गया है। मामला मऊआइमा थाना क्षेत्र के मलखानपुर का है, जहां एक भाभी ने अपनी बहन को प्यार में धोखा देने से गुस्सा होकर अपने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया और मौके से फरार हो गई। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तीन साल से था प्रेम-प्रसंग
जानकारी के अनुसार, मलखानपुर निवासी राम आसरे के बेटे उमेश कुमार का अपनी भाभी की बहन के साथ पिछले करीब तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने शादी करने तक का फैसला कर लिया था, और इस रिश्ते की जानकारी परिवार वालों को भी थी। उमेश के दूसरे भाई उदय कुमार की शादी कहली गांव की रहने वाली मंजू से करीब चार साल पहले हुई थी, और मंजू ही आरोपी भाभी है।
युवक ने शादी से किया इनकार
सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन करीब तीन महीने पहले उमेश ने अचानक प्रेमिका से शादी करने से इनकार कर दिया। उसने घर वालों को बताया कि वह किसी और से प्यार करता है और उसी से शादी करना चाहता है। देवर के इस फैसले से गुस्साई भाभी ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। दूसरी ओर, प्यार में मिले धोखे से युवती (भाभी की बहन) गहरे डिप्रेशन में चली गई और उसने आत्महत्या करने तक की धमकी दे डाली।
रात में कमरे में घुसकर किया हमला
अपनी छोटी बहन को प्यार में मिले धोखे का बदला लेने के लिए गुस्साई भाभी ने एक खौफनाक योजना बनाई। 16 अक्टूबर की रात, जब देवर उमेश अपने कमरे में सो रहा था, तब करीब 2 बजे भाभी मंजू उसके कमरे में पहुंची। इसके बाद, उसने देवर के प्राइवेट पार्ट पर करीब चार बार वार कर उसे काट डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाभी मौके से फरार हो गई। दर्द से कराह रहे युवक की आवाज़ सुनकर परिजन तुरंत उसके कमरे में पहुंचे और उसे आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले गए। बाद में उसे एसआरएन के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, करीब डेढ़ घंटे चले ऑपरेशन के बाद उमेश की जान बचाई जा सकी। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी भाभी की तलाश शुरू कर दी है।

