औरैया। बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर गुरुवार को सपाइयों ने आयोजित कार्यक्रम में उन्हें नमन किया। श्रद्धांजलि देते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने उन्हें भारतीय राजनीति का मर्मज्ञ व समाज सुधारक बताया।सपा कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांशीराम ने भारतीय वर्ण व्यवस्था में बहुजनों के राजनीतिक एकीकरण व उत्थान के लिए कार्य किया। उन्होंने छह दिसंबर 1978 में आल इंडिया दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदायों के कर्मचारी महासंघ की स्थापना की, जो बामसेफ के नाम से जाना जाता है। महाराष्ट्र में कार्य करते हुए उन्होंने पुणे में विस्फोटक अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला में पहली बार जातिगत भेदभाव का अनुभव किया।
Auraiya News: घर में बेटा व पोता भी बुखार की चपेट में
फोटो-09एयूआरपी 03- बिस्तर पर लेटा मृतका मुन्नी देवी का बेटा विनीत। संवादऔरैया। सहायल गांव के जिस घर में बुखार से महिला की मौत हुई। उस घर में उसका बेटा व पोता भी बुखार की चपेट में है। दोनों को पिछले तीन चार दिन से बुखार से ग्रसित हैं। इनका गांव में ही एक निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है। बुखार ने इस मोहल्ले के अन्य घरों में रहने वाले लोगों को भी चपेट में ले रखा है। गांव में फैले बुखार के पीछे गंदगी व जलभराव वजह बताई जा रही है।
सहायल गांव में बुखार से पीड़ित मुन्नी देवी (60) की बुधवार को मौत हो गई थी। मौत की सूचना पर संवाद न्यूज एजेंसी की टीम गांव पहुंची। टीम के पहुंचने से पहले मुन्नी देवी का अंतिम संस्कार परिजन कर चुके थे। वहां पर चारपाई पर लेटे विनीत (32) मिले। बताया कि वो खुद भी पिछले चार दिन से बुखार से ग्रसित हैं। विनीत का बेटा सूर्बी (9) को भी बुखार आ रहा है। पिछले चार दिन से दोनों गांव में ही अपना इलाज करा रहे हैं लेकिन अभी तक हालत में कोई सुधार नहीं है। इनके पड़ोसी श्याम किशोर के घर में भी पत्नी अलका (30), बेटी रिचा (13) व निशा (10) बुखार से ग्रसित मिले।पड़ोस में ही रहने वाले संदीप बाथम (27) पुत्र रामचंद्र भी बिस्तर पर कराहते मिले। संदीप को भी दो दिन से बुखार आ रहा है। आगे बढ़े तो एक घर में जमीन पर बिस्तर लगाए रामकुमार (45) लेटे मिले जबकि उनके बगल में चारपाई पर उनकी भाभी लक्ष्मी देवी (45) भी बुखार से कराहती नजर आई। दोनों को पिछले तीन दिनों से बुखार आ रहा है। इसके अलावा पड़ोस के मकान में मिंटा यादव की बेटी ज्योति (12) भी बुखार से ग्रसित मिली। थोड़ा आगे बढ़ने पर रामदत्त यादव के घर बेटा आलोक (20) व बेटी लाडो (14) बिस्तर पर बुखार में लेटी दिखीं। ज्यादातर मरीजों का शरीर तप रहा है।
——————-
फोटो-09एयूआरपी07- मोहल्ले में जलभराव के बीच फैली गंदगी। संवाद
फोटो-09एयूआरपी08- नालियों की जाती सफाई। संवाद
मोहल्ले में दिखी गंदगी और जलभराव
सहायल गांव में बुखार पांव पसारे है। जिस मोहल्ले में संवाद न्यूज एजेंसी की टीम पहुंची। वहां गंदगी व जलभराव दिखा। जगह-जगह कूड़े के ढेर मिले। नालियां बजबजाती मिलीं। हालांकि मौत की सूचना पर यहां सफाई कर्मी तेजी से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गए। स्थानीय लोगों ने कहा कि बुखार की आफत आने पर गांव में सफाई शुरू कराई गई है। यदि पहले से ही सफाई होती तो बुखार न फैलता।

फोटो-09एयूआरपी 02- बुखार से कराहती अलका देवी व बगल में बैठी बेटी रिचा। संवाद

फोटो-09एयूआरपी 02- बुखार से कराहती अलका देवी व बगल में बैठी बेटी रिचा। संवाद

फोटो-09एयूआरपी 02- बुखार से कराहती अलका देवी व बगल में बैठी बेटी रिचा। संवाद

फोटो-09एयूआरपी 02- बुखार से कराहती अलका देवी व बगल में बैठी बेटी रिचा। संवाद

फोटो-09एयूआरपी 02- बुखार से कराहती अलका देवी व बगल में बैठी बेटी रिचा। संवाद

फोटो-09एयूआरपी 02- बुखार से कराहती अलका देवी व बगल में बैठी बेटी रिचा। संवाद
Auraiya News: क्रॉसिंग बंद, 10 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाकर निकले वाहन
औरैया/कंचौसी। रेलवे ट्रैक मरम्मत के चलते कंचौसी रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन बंद रहेगी। पहले दिन गुरुवार को क्राॅसिंग बंद होने से वाहनों को 10 किमी का चक्कर लगाते हुए सूखमपुर व परजनी होकर निकलना पड़ा। दूर-दराज से आए लोगों ने इस नए रास्ते काफी पूछताछ के बाद पूरा किया। उधर, सुबह आठ बजे के बाद स्लीपर के साथ पटरियां बदली गईं। इस दौरान कॉशन के जरिए ट्रेनों को मंद गति से गुजारा गया। यह काम शाम तक जारी रहा।
Auraiya News: बैसौली में आक्रोशित किसानों ने सचिव को खेत में दौड़ाकर पीटा
बिधूना। अछल्दा के बैसौली गांव स्थित पीसीएफ केंद्र पर लगातार दूसरे दिन भी खाद वितरण नहीं हो सका। दो दिन से पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था गुरुवार को पूरी तरह नाकाम रही। यहां खाद न मिलने से गुस्साए किसानों ने सचिव को घेर लिया। बचने को सचिव ने खेतों के रास्ते भागने का प्रयास किया तो किसानों ने खेतों में दौड़ाकर पीटा। बाद में पुलिस की मशक्कत के बाद सचिव को किसानों से बचाया गया। मामले में सचिव ने थाना में तहरीर दी है।
Auraiya News: बुखार से महिला की मौत, एक मोहल्ले में 50 से ज्यादा बीमार
औरैया। बदलते मौसम में बुखार ने पांव पसारने शुरू किए हैं। सहायल में बुखार से ग्रसित एक महिला ने बुधवार की देर शाम को दम तोड़ दिया। वो पिछले 15 दिन से बुखार से पीड़ित थी। वहीं, गांव के इस मोहल्ले में 50 से ज्यादा लोग बुखार से बीमार हैं। ये लोग सरकारी व निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। हाल यह है कि घर-घर में चारपाई पर बिछे बिस्तर पर मरीज लेटे हैं। मौत की सूचना पर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची। साथ ही घर-घर जाकर मरीजों की जांच के सैंपल लिए। किट से हुई जांच में एक मरीज में डेंगू होने की आशंका भी जताई गई।
UP: ट्रक के कुचलने से लाश के उड़े चिथड़े… पति के सामने सड़क पर धड़कता रहा महिला का दिल; करवाचौथ से पहले मौत
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। धौलाना के कपूरपुर थाना इलाके में सपनावत मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। इसमें पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर दुर्घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। घटना के दौरान महिला का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। महिला का दिल सड़क पर बाहर निकलकर गिर गया। पति के सामने पत्नी का दिल धड़कता रहा।
Live Karwa Chauth 2025 Live: पूजा के लिए रहेगा सिर्फ इतना वक्त, जानिए पूजन मुहूर्त और चंद्र अर्घ्य की सही विधि
Karwa Chauth 2025 Shubh Muhurat, Puja Vidhi Samagri, Moonrise Time Today: आज पूरे देश में सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख रही हैं और अब चंद्र दर्शन का इंतजार कर रही हैं, क्योंकि व्रत का समापन चांद देखने के बाद ही होता है। करवा चौथ के दिन अक्सर बादलों के कारण चांद के दर्शन देर से होते हैं, जिससे महिलाएं आसमान की ओर टकटकी लगाए रहती हैं। आइये जानते हैं कब निकलेगा चांद।
Karwa Chauth 2025 Puja Vidhi At Home: अकेले करवा कैसे बदलें?
अगर आप करवा चौथ की पूजा अकेले कर रही हैं और किसी के साथ करवा बदलने का अवसर नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में महिलाएं माता गौरी के साथ करवा बदलती हैं। इसके लिए आप पार्वती माता की तस्वीर रख सकती हैं या मिट्टी से गौरी माता की छोटी प्रतिमा बनाकर उन्हें पूजन स्थल पर स्थापित कर सकती हैं।
करवा बदलने की प्रक्रिया में, आपको सात बार हाथों को क्रॉस करते हुए करवा घुमाना होता है। इस दौरान आप बोलें:
“ले सुहागन ले करवा, दे सुहागन दे करवा”।
यह प्रक्रिया माता गौरी को साक्षी मानकर पूरी श्रद्धा से करनी चाहिए। पूजा पूरी होने के बाद करवा को दान कर देना चाहिए, जो इस व्रत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।
इस तरह अकेले में भी करवा चौथ की पूजा पूरी विधि-विधान के साथ की जा सकती है।
दोस्ती…मोहब्बत और कत्ल: पहला प्लान फेल, दूसरे में किया मर्डर, गर्भवती बेगम ने प्रेमी संग मिल पति को मार डाला
गाजियाबाद के डासना में रहने वाले आसिफ उर्फ गुल्लू की हत्या उसकी दूसरी पत्नी अरशी ने अपने प्रेमी से कराई। पांच माह पहले जेल से छूटा आसिफ पत्नी के प्रेम संबंधों में बाधक बन रहा था। आसिफ ने पत्नी और उसके प्रेमी को रंगेहाथ घर में पकड़ा था। ऐसे में अरशी ने पति की हत्या की साजिश रची। अरशी के प्रेमी रेहान और उसके साथी बिलाल ने रफीकाबाद फाटक पर सात सितंबर की रात को गोली मारकर आसिफ की हत्या कर दी थी। पुलिस ने अरशी, रेहान, बिलाल, जीशान और उबैश को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि रेकी करने वाले गुलफाम और दानिश अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

