Monday, February 16, 2026

Kanpur: ‘साहब बोल रहा हूं’ गंदी फिल्म देखी है, फर्जी पुलिस अफसर बन डराने वाले दो ठग गिरफ्तार, ऐसे करते थे ठगी

यह भी पढ़े

Kanpur News: गोविंद नगर पुलिस ने फर्जी अफसर बन अश्लील वीडियो देखने के आरोप में डराने वाले दो साइबर ठगों को पकड़ा है। ये आरोपियों दूसरों के बैंक खातों का इस्तेमाल कर वसूली करते थे।

कानपुर में फर्जी पुलिस अधिकारी बन लोगों को फोन करके उन्हें गंदी फिल्में देखने के आरोप में जेल भेजने की धमकी देकर उनसे साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दबौली वेस्ट निवासी सौरभ गौतम ने शातिरों के खिलाफ गोविंदनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो इटावा के भरथना चंदनपुर निवासी राजा सिंह और रेऊना थाना क्षेत्र के राहुल सिंह का नाम सामने आया।

पुलिस ने दाेनों को जैना पैलेस के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 10 विभिन्न बैंकों के डेबिट कार्ड, एक सिम, पांच मोबाइल फोन और 10500 रुपये बरामद हुए। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वह व्हाट्सएप व टेलीग्राम जैसे एप के जरिये अनजान लोगों के नंबर जुटाते थे। खुद न फंसे इसलिए पहले किसी अनजान शख्स को लोन दिलाने का झांसा देकर उसका बैंक खाता व उससे जुड़ी सिम अपने कब्जे में लेते फिर उन्हीं नंबरों से ठगी के लिए कॉल करते थे। 

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे