सीतापुर- बाघ की दहाड़ सुन खेत से भागे दंपति, गन्ने की पत्ती निकालने खेत गए थे पति पत्नी, बाघ की दहाड़ से इलाके में दहशत, खेतों में काम करने नहीं जा रहे किसान, महोली कोतवाली के बहेर गांव का मामला
प्रतापगढ़- गांजा ले जा रहे तस्कर को पुलिस ने पकड़ा, कार में 25 किलो गांजा बरामद किया, दूसरे तस्कर को 1 किलो 350 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा , गांजे की कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी गई, चाय की दुकान की आड़ में करते गांजे की सप्लाई, तस्कर बृजेश ने गांव के अखिलेश सिंह से लिया था माल,, ASP पूर्वी शैलेन्द्र लाल ने प्रेसवार्ता कर किया खुलासा, मांधाता पुलिस ने गजेहड़ी पुलिया के पास पकड़ा
रायबरेली- राहुल की अध्यक्षता दिशा की बैठक का मामला, बैठक में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी रहे मौजूद, दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी पर उठाये सवाल, राहुल, केएल शर्मा की कुर्सी के पीछे 5 लोग बैठे थे-दिनेश, वही कागज की पर्ची राहुल को दे रहे थे-दिनेश, वही बात राहुल गांधी कह रहे थे- दिनेश, ‘सोनिया गांधी चुनाव जीतने के बाद नहीं आती थी’, अच्छी बात राहुल 4 महीने में रायबरेली आ रहे-दिनेश
‘मेरी मेहनत देख कर हर महीने रायबरेली में रहेंगे राहुल
उन्नाव – बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी गई राहत सामग्री में बड़ा खेल, तहसील से भेजे गए लंच पैकेट झाड़ियों,पानी में फेंके गए, युवक पानी और झाड़ियों से पैकेट निकालते दिखा,. पैकेट खोलने पर भोजन भरा हुआ साफ नजर आया, जिम्मेदार कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप, पैकेट एक खास व्यक्ति को थमा दिए गए-ग्रामीण, पैकेट बोरियों में भरकर पानी में फेंके गए-ग्रामीण, कुंशी और रतई पुरवा गांव का बताया जा रहा वीडियो, बाढ़ की विभिषिका झेल रहे पीड़ितों का बड़ा आरोप
🔸Gen Z Protest: नेपाल में सैन्य कमान के बावजूद उपद्रव जारी, मॉल से AC-फ्रिज व कपड़े लूटकर भागे लोग
🔸नेपाल में फंसे भारतीयों के लिए योगी सरकार का जबरदस्त कदम: हेल्पलाइन नंबर जारी, सीमावर्ती इन 4 जिलों में हाई अलर्ट घोषित!
🔸नेपाल की जेलों में भी बगावत: 13000 कैदी हो गए फरार ! झड़प में 5 किशोर बंदियों की मौत
🔸प्रधानमंत्री मोदी ने कतर के अमीर से की बात, दोहा पर इजरायली हमले की निंदा की
🔸ट्रंप की एक और धमकी- भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाए यूरोपीय यूनियन
🔸भारत-चीन पर 100% टैरिफ नहीं लगा सकते…EU ने ट्रंप का प्रस्ताव ठुकराया
🔸नेपालः काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह ने अंतरिम पीएम के लिए सुशीला कार्की का किया समर्थन
🔸रायबरेली में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने रोका राहुल गांधी का काफिला, कहा- कांग्रेस ने PM Modi की मां को गाली दी, मांफी मांगे
🔸Nepal Unrest: जिंदा हैं नेपाल के पूर्व पीएम खनल की पत्नी, हालत गंभीर, कीर्तिपुर अस्पताल में जारी है इल
🔸पंजाब में AAP विधायक गिरफ्तार:टैक्सी ड्राइवर रहते युवती से मारपीट-छेड़छाड़ की थी; कोर्ट ने दोषी करार दिया
🔸सीएम भजनलाल ने कहा- विपक्ष जनता के मुद्दे नहीं रख पाया, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
🔸नेपाल के बाद फ्रांस में विद्रोह की आग, PM मोदी ने की मेलोनी से बात
🔸लैरी एलिसन बने दुनिया के सबसे रईस अरबपति, टेस्ला के एलन मस्क को पछाड़ा
🔸9 मई दंगों का मामलाः पाकिस्तान कोर्ट ने सुनाई इमरान खान के 17 समर्थकों को 10-10 साल की सजा
🔸इजरायल ने यमन की राजधानी सना पर किया हमला, निशाने पर हूतियों का मुख्यालय
🔸मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में पुलिस ने धर्मांतरण के बड़े खेल का किया भंडाफोड़, हिरासत में पांच आरोपी
🔸SIS के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, दिल्ली और झारखंड से 8 संदिग्ध गिरफ्तार
🔸आत्महत्या की रोकथाम और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए एम्स ने लॉन्च किया एआई आधारित ऐप “नेवर अलोन”
🔹एशिया कप- भारत ने UAE को 9 विकेट से हराया:58 रन का टारगेट 27 गेंदों में चेज किया, कुलदीप प्लेयर ऑफ द मैच
*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*
जय हो🙏
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका मन अनमना सा रह सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल जाएगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर – बाहर पूछ रहेगी। व्यस्तता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । धनहानि को बचाना है। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है । लापरवाही न करें। कार्य करते समय हल्की चोट लग सकती है। गृहिणियां विशेष ध्यान रखें। जल्दबाजी से बचें। अकारण विवाद हो सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। संतान को समय दें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन व्यस्त सा रहेगा । व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेशादि सोच-समझकर करें। बाहर लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। जीवन सुखमय गुजरेगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेंगे। प्रमाद न करें। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी के इच्छुक लोगों को जीवनसाथी मिलने के योग हैं।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको किसी मांगलिक व आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। शैक्षणिक व शोध इत्यादि रचनात्मक कार्य के परिणाम सुखद मिलेंगे। व्यापार -व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । दूर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। विवाद से बचें व क्रोध न करें। कोई बड़ा काम तथा लंबी यात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पुराने विवादों का समापन होगा। उत्साह व प्रसन्नता की वृद्धि होगी। व्यापार निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। प्रमाद से बचें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। बेरोजगारी दूर होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। व्यापार निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा लेकिन फिर भी प्रत्येक कार्य सोच समझ कर ही करें । लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से आत्मसम्मान कम हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनहानि के योग हैं। जोखिम न लें। कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी। आर्थिक परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । डूबी हुई रकम प्राप्ति की संभावना बनती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि संभव है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बुद्धि के कार्य करें। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रुके काम पूरे होंगे। प्रमाद न करें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन सम्मान से भरा होगा । सामाजिक मान-सम्मान प्राप्त होगा। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। लंबी व्यावसायिक यात्रा की योजना बन सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । योजना फलीभूत होगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में अमन-चैन रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । व्यापार ठीक चलेगा। दूर से समाचार प्राप्त हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। वाणी में हंसी-मजाक समय व स्थिति को देखकर करें।फालतू बातों पर ध्यान न दें।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।