Saturday, February 21, 2026
Home Blog Page 154

जयपुर में तांत्रिक कपल का काला खेल! भूत-प्रेत के नाम पर 3 साल तक किया टॉर्चर, ठगे 1 करोड़

0

नेशनल डेस्क: राजस्थान की राजधानी जयपुर से अंधविश्वास और धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक दंपति पर आरोप लगा है कि उन्होंने भूत-प्रेत और जादू-टोने के नाम पर एक पूरे परिवार को अपने जाल में फंसाकर लगभग तीन साल में 1 करोड़ रुपये से अधिक की रकम ऐंठ ली। पीड़ित परिवार ने इस मामले में विद्याधर नगर थाने में FIR दर्ज कराई है।

ऐसे जाल में फंसाया

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, आरोपित अंबिका प्रसाद और उनकी पत्नी विजया शर्मा ने ससुराल पक्ष के संपर्क के माध्यम से पीड़ित परिवार को मानसिक और आर्थिक रूप से वश में किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि 2008 में शादी के बाद जीवन सामान्य चल रहा था, लेकिन 2022 में उनके कारोबार में अचानक तंगी आ गई। इसी दौरान तांत्रिक दंपति उनके घर आए और दावा किया कि परिवार पर भूत-प्रेत का साया है, जिसके कारण कारोबार ठप हो रहा है।

 

इलाज के नाम पर शुरू हुई ठगी

पीड़ित परिवार ने बताया कि तांत्रिकों ने निजी जानकारियों का प्रदर्शन कर उनका भरोसा जीता। अगस्त 2022 में, तांत्रिकों ने शिकायतकर्ता की पत्नी को बीमार बताकर डॉक्टर की दवा लेने से मना किया और अपनी ‘औषधि’ के नाम पर नकली इलाज शुरू कर दिया। इलाज का ‘रहस्य’ उजागर करने पर जान के खतरे की धमकी देकर शुरू में ही लगभग 2 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। जब पीड़ित ने डॉक्टर से सलाह लेने की कोशिश की, तो तांत्रिक दंपति ने इसका कड़ा विरोध किया और परिवार को दूसरों से अलग-थलग करने की कोशिश की।

 

डराकर पत्नी को भी रखा अपने पास

नवंबर 2022 में स्थिति और भी गंभीर हो गई। अंधविश्वास के नाम पर तांत्रिकों ने पीड़ित की पत्नी को कुछ समय के लिए अपने साथ रखा और परिवार को एक वीडियो दिखाया, जिसमें पत्नी भूत-प्रेत का नाटक कर रही थी। जब परिवार ने उसे वापस लाने की कोशिश की, तो तांत्रिक दंपति ने उसे दहेज की तरह अपना हक बताकर रोकने की कोशिश की।

 

ब्लैकमेलिंग और धमकी के बाद FIR

पीड़ित परिवार का आरोप है कि तीन साल तक तांत्रिक दंपति नकली उपचारों और अनुष्ठानों के नाम पर बार-बार पैसे ऐंठते रहे। जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी, तो तांत्रिकों ने उन्हें ब्लैकमेल किया और जान से मारने की धमकी दी। इस पूरे घटनाक्रम से तनाव में आए परिवार ने आखिरकार जयपुर के विद्याधर नगर थाने में धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज कर ली है और कहा है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

इजराइलियों ने वेस्ट बैंक में फूंक दी फिलीस्तीनी मस्जिद, दीवारों पर लिखा-‘हम बदला लेंगे’…‘हमें डर नहीं’

0

International Desk: इजराइली बस्ती में रहने वाले लोगों ने वेस्ट बैंक के मध्य एक फिलीस्तीनी गांव में एक मस्जिद को देर रात आग लगा दी और उसे विरूपित कर दिया तथा विरोध स्वरूप मस्जिद की दीवारों पर नफरत भरे संदेश भी लिखे। कुछ इजराइली नेताओं ने बस्ती में रहने वाले लोगों द्वारा फलस्तीन के नागरिकों पर हाल ही में किए गए हमलों की निंदा की थी, जिसके एक दिन बाद यह घटना हुई। बृहस्पतिवार को जब ‘एपी’ का एक पत्रकार फलस्तीन के डेर इस्तिया शहर स्थित मस्जिद में पहुंचा तो वहां की एक दीवार और कुरान की कम से कम तीन प्रतियां व कुछ कालीन जला दिए गए थे।मस्जिद के एक तरफ ‘हमें डर नहीं है’, ‘हम फिर से बदला लेंगे’ और ‘निंदा करते रहो’ जैसे संदेश लिखे थे। हिब्रू में लिखी इस लिपि को समझना मुश्किल है और ऐसा लग रहा है कि यह सेना की मध्य कमान के प्रमुख मेजर जनरल एवी ब्लुथ के बारे में थी, जिन्होंने बुधवार को हिंसा की निंदा की थी। इस तरह के हमलों ने शीर्ष अधिकारियों, सैन्य नेताओं और ट्रंप प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इजराइली सेना के सैनिक घटनास्थल पर मौजूद थे लेकिन उन्होंने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वेस्ट बैंक में जो कुछ हो रहा है उसे लेकर चिंता है और इसके प्रभाव गाजा में हमारे प्रयासों को कमजोर कर सकते हैं।  इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इजराइली सेना के सैनिक घटनास्थल पर मौजूद थे लेकिन उन्होंने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वेस्ट बैंक में जो कुछ हो रहा है उसे लेकर चिंता है और इसके प्रभाव गाजा में हमारे प्रयासों को कमजोर कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

बेटा दिनभर खेलता था पबजी गेम… परेशान हो कर मां ने कर लिया Suicide, बाद में लाश देख लिपट कर रोता रहा

0

नेशनल डेस्क: एक मां की चिंता और बेटे की आदतें एक परिवार के लिए दुःस्वप्न बन गईं। रक्सा की आरएस रेजीडेंसी कॉलोनी में बुधवार आधी रात को 38 वर्षीय शीला देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति रविंद्र सिंह ने उन्हें पंखे से उतारकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

बेटे का ध्यान पढ़ाई से हटकर गेम्स में

चित्रकूट के हरदौली गांव की रहने वाली शीला देवी और उनके पति रविंद्र का 13 साल का बेटा शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद में परिवार ने झांसी में आवास खरीदा था।

 

लेकिन बीते कुछ सालों में बेटे को मोबाइल गेम्स की लत लग गई थी। रविंद्र के दफ्तर जाने के बाद बच्चा दिन-रात गेम खेलता, और पढ़ाई में बिल्कुल ध्यान नहीं देता। जब उसे गेम न खेलने दिया जाता, तो वह रोता या झगड़ता। इस लगातार तनाव ने शीला को मानसिक रूप से पूरी तरह प्रभावित कर दिया।

 

रात के 2 बजे का भयानक मंजर

रविंद्र ने बताया कि मंगलवार रात लगभग 11 बजे तक सब सामान्य था। शीला ने बेटे की आदत के बारे में चिंता जताई थी, लेकिन करीब दो बजे जब वे उठे, तो शीला घर में नहीं मिली। दूसरे कमरे में जाने पर देखा कि वह गमछे से पंखे पर लटकी हुई थी। उन्होंने तुरंत शीला को नीचे उतारकर झांसी मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टरों ने कुछ देर प्रयास करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

पुलिस जांच में क्या मिला

सीओ सदर रामवीर सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि शीला की आत्महत्या का मुख्य कारण बेटे की मोबाइल गेमिंग लत और उससे उत्पन्न पारिवारिक तनाव था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजन चित्रकूट ले गए।

 

बेटे की टूटती दुनिया

मां की मौत के बाद बच्चा पूरी तरह टूट गया। वह बार-बार अपनी मां को पुकारते हुए रो रहा था। परिवार के बुजुर्गों को ही उसे संभालना पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके पैतृक गांव चित्रकूट ले जाया गया।

बिजनौर स्कूल में डरावना मंजर: क्लाशरूम में घुसा 3 मीटर लंबा जहरीला सांप, बच्चों में मची भगदड़; वन विभाग ने किया रेस्क्यू!

0

Bijnor News: उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के ग्राम धर्मनगरी स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में बुधवार दोपहर एक डरावनी घटना सामने आई। लंच के समय जब बच्चे खेल रहे थे, तभी अचानक स्कूल के मैदान से एक तीन मीटर लंबा जहरीला सांप कक्षा में घुस गया। सांप को देखकर बच्चे डर के मारे इधर-उधर भागने लगे और पूरी जगह में भगदड़ मच गई। शोर सुनकर शिक्षक तुरंत बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले गए और उन्हें स्कूल भवन से दूर किया। घटना की सूचना विद्यालय प्रशासन ने खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार को दी। उन्होंने इस मामले में वन विभाग को भी जानकारी दी और मदद मांगी।

 

वन विभाग ने किया साहसिक रेस्क्यू

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दो प्रशिक्षित सर्प मित्रों के साथ सांप को पकड़ने की कोशिश की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सर्प मित्रों ने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। पकड़ा गया सांप घोड़ा पछाड़ प्रजाति का बताया गया है। वन विभाग के अनुसार यह प्रजाति बेहद तेज और खतरनाक होती है। यह आमतौर पर घनी झाड़ियों या खेतों में रहती है और इसकी गति घोड़े से भी तेज होती है।

 

स्कूल सुरक्षा और साफ-सफाई की अहमियत

सांप के पकड़ लिए जाने के बाद बच्चों और स्कूल स्टाफ ने राहत की सांस ली। सौभाग्य से किसी को कोई चोट नहीं आई। वन विभाग ने बाद में स्कूल परिसर का निरीक्षण किया और उन संभावित स्थानों को बंद किया, जिससे भविष्य में फिर से ऐसी घटनाएं न हों। यह घटना एक बार फिर स्कूल परिसरों में सुरक्षा और सफाई की अहमियत को उजागर करती है। विशेषज्ञों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल के आसपास झाड़ियों की नियमित सफाई और निगरानी जरूरी है ताकि बच्चे सुरक्षित रह सकें।

मां ने दुधमुंहे बेटे को जलते चुल्हे में डाला; जिंदा जला मासूम, फिर किया सुसाइड…जानिए क्यों उठाया ये खौफनाक कदम

0

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश में सोनभद्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक मां ने अपने दुधमुंहे बेटे को जलते चुल्हे में डाल दिया। यह मामला जिले के बभनी थाना क्षेत्र से सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला ने रात में सोते समय अपने दस माह के पुत्र को चुल्हे की आग में डालकर जला दिया और फिर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

 

जानिए पूरा मामला

सूत्रों ने बताया कि आसनडीह ग्राम पंचायत के जोबेदह गांव में पतिराज की 28 वर्षीय पत्नी राजपति बुधवार शाम अपने मायके से अपने घर ससुराल आई थी। रात में सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए थे। रात में पत्नी राजपति भी अपने 10 माह के बेटे को लेकर एक कमरे में सोने चली गई, जबकी बड़ा बेटा अपने मामा के साथ सोने चला गया था। सभी लोगों के सोने के बाद वह अपने छोटे बेटे को जलते चूल्हे में डालकर जला दिया और खुद घर के अंदर बड़ेर में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। गुरूवार की सुबह जब परिजन सो कर उठे तो घटना देखकर स्तब्ध रह गए।

 

क्यों उठाया ये कदम?

राजपति का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था जबकी दस वर्षीय बालक का शव चुल्हे में पड़ा हुआ था। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है। बभनी थाना के प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मामले की जांच हर पहलु पर की जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला ने वारदात से पहले अपने पति से फोन पर बात की थी। इसके बाद ही उसने वारदात को अंजाम दिया। परिजनों व ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। पोस्टमाटर्म रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

कार में दोस्तों संग छलका रही थी जाम, दरोगा बोला- गलत काम, सुन बौखलाई महिला प्रोड्यूसर; SI की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों को चप्पल से पीटा, दातों से काटा

0

लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ से एक अजब गजब मामला प्रकाश में आया है। यहां एक लड़की अपने तीन दोस्तों के साथ कार में बीयर पी रही थी। तभी अचानक पुलिस वहां पहुंच गई और उसे रोकते हुए कहा कि ये गलत बात है। इस बात पर युवती इतना चिढ़ गई कि उसने दरोगा के साथ मारपीट कर डाली। इतना ही नहीं महिला सिपाहियों पर चप्पल चला दी और दांत से कांट लिया। जैसे तैसे महिला सिपाहियों ने युवती को पकड़ा और थाने ले आई।

 

तफ्सील से जानें पूरा मामला

पूरा मामला लखनऊ के नाका हिण्डोला थाना क्षेत्र का है। यहां सोमवार-मंगलवार की दर्मियानी रात पुलिस गश्त के दौरान चार लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस टीम ने जब बीच सड़क पर खड़ी ऑल्टो की जांच की, तो उसमें एक महिला और तीन पुरुष बीयर पार्टी करते मिले। वहीं रोक-टोक पर महिला भड़क गई और पुलिस टीम के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। महिला ने एसआई अमजद अली की कॉलर पकड़कर वर्दी फाड़ने की कोशिश की, जिससे उनकी शर्ट की बटन टूट गई। स्थिति बिगड़ने पर महिला को काबू करने के लिए लेडी कॉन्स्टेबलों को मौके पर बुलाया गया। फिर जैसे-तैसे महिला को थाने ले जाया गया। वहां भी उसका हंगामा जारी रहा। उसने पुलिसकर्मियों को जमकर गाली दी और चप्पल से मारपीट भी की।

 

पुलिसकर्मियों का हाथ दातों से काटा

थाने में मौजूद लेडी कॉन्स्टेबल रानी वर्मा, शशि देवी, किरण और फरहीन रिजवी ने किसी तरह उसे काबू में किया। इस दौरान महिला ने फरहीन रिजवी और किरण के हाथ में दांत से काट लिया। जिसके बाद घायल कॉन्स्टेबलों को बलरामपुर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की। पूछताछ में महिला ने अपना नाम फिल्म लाइन प्रोड्यूसर मानसी पांडेय बताया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें थाने से ही जमानत दे दी थी।

 

मिली जानकारी के मुताबिक, मानसी पांडेय लखनऊ में बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज़ की शूटिंग कराती है। उसने जबरिया जोड़ी और ठुकरा के मेरा प्यार जैसे प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में लोकल लाइन प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है।

 

 

वीडियो वायरल कर दूंगी” की धमकी! IPL स्टार विपराज निगम को महिला ने किया ब्लैकमेल, बाराबंकी में FIR दर्ज

0

Barabanki News: आईपीएल क्रिकेटर और दिल्ली कैपिटल्स टीम के ऑलराउंडर विपराज निगम ने बाराबंकी के कोतवाली नगर में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उन्हें लगातार फोन पर धमकियां दी जा रही हैं और ब्लैकमेल किया जा रहा है।

 

फोन पर धमकियों का आरोप

विपराज निगम का कहना है कि एक महिला उनसे अनुचित मांगें कर रही थी। जब उन्होंने यह मांग पूरी नहीं की, तो महिला ने उनका वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि नंबर ब्लॉक करने के बाद भी कई अंतरराष्ट्रीय नंबरों से धमकी भरे कॉल आते रहे, जिनमें उनकी और उनके परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की बात कही गई।

 

करियर और मानसिक स्थिति पर असर

खिलाड़ी ने बताया कि यह सब उनके करियर और मानसिक स्थिति पर बुरा असर डाल रहा है। इसलिए उन्होंने पुलिस से इस मामले में सख्त और ठोस कार्रवाई की मांग की है।

 

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बाराबंकी नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में एक महिला पत्रकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर विपराज निगम पर गंभीर आरोप लगाए थे। पत्रकार ने दावा किया था कि पीड़िता ने नोएडा पुलिस के चक्कर काटते हुए न्याय की गुहार लगाई, लेकिन उसकी शिकायत पर सुनवाई नहीं हो रही है।

 

कौन हैं विपराज निगम

विपराज निगम को आईपीएल 2025 सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। 21 वर्षीय इस युवा ऑलराउंडर ने अपने डेब्यू सीजन में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। 14 मैचों में उन्होंने 142 रन बनाए और 11 विकेट लिए। विपराज आज (13 नवंबर) से शुरू हो रही भारत-ए और साउथ अफ्रीका-ए के बीच वनडे सीरीज में भी खेलते नजर आएंगे। वह घरेलू क्रिकेट में यूपी की टीम से खेलते हैं, जहां उन्होंने 5 फर्स्ट क्लास मैचों में 19 विकेट और 116 रन बनाए हैं। 6 लिस्ट-ए मैचों में उनके नाम 4 विकेट और 35 रन हैं। ओवरऑल 21 टी20 मैचों में उन्होंने 19 विकेट और 206 रन हासिल किए हैं

30 हजार सीट, हाईवे-एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी… इस शहर में बनेगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

0

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले को खेल जगत में नई पहचान मिलने जा रही है। जल्द ही यहां 392 करोड़ रुपये की लागत से एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण शुरू होने वाला है। राज्य कैबिनेट ने बुधवार को सर्कुलेशन के जरिए इस परियोजना को मंजूरी दे दी है। निर्माण कार्य नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी (NCC) को सौंपा गया है, जिसे विभागीय दर से थोड़ी अधिक बोली पर ठेका मिला है। सरकार ने लक्ष्य तय किया है कि दो महीने के भीतर शिलान्यास और दो साल में स्टेडियम का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।

 

स्थान और कनेक्टिविटी

यह स्टेडियम गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन के पास ताल नदौर में 50 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। लोकेशन भी बेहद रणनीतिक है-

 

गोरखपुर एयरपोर्ट से दूरी: 23.6 किमी

राप्तीनगर बस अड्डे से दूरी: 22 किमी

गोरखपुर जंक्शन से दूरी: 20 किमी

 

सुविधाएं और क्षमता

गोरखपुर स्टेडियम में 30,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता, 11 पिचें, आधुनिक फ्लडलाइट्स, वीआईपी बॉक्स, मीडिया सेंटर, जिम, और इंडोर प्रैक्टिस एरिया जैसी सुविधाएं होंगी। इसके साथ ही, एक विशाल पार्किंग एरिया भी तैयार किया जाएगा जिसमें 1500 कारें एक साथ खड़ी की जा सकेंगी।

 

गोरखनाथ मंदिर की झलक

वाराणसी स्टेडियम की तरह, गोरखपुर का यह स्टेडियम भी धार्मिक और सांस्कृतिक थीम पर आधारित होगा। यहां की डिज़ाइन में गोरखनाथ मंदिर की वास्तुकला और नाथ परंपरा की आध्यात्मिकता को दर्शाया जाएगा। मुख्य प्रवेश द्वार और दर्शक दीर्घाएं इस थीम से मेल खाएँगी।

 

पूर्वांचल के लिए नई उम्मीद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में देखा जा रहा यह स्टेडियम, पूर्वांचल में क्रिकेट और अन्य खेलों को नई उड़ान देगा। राज्य के खेल निदेशक डॉ. आर.पी. सिंह के अनुसार, “मुख्यमंत्री ने स्टेडियम को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। यह गोरखपुर ही नहीं, पूरे पूर्वांचल की पहचान बनेगा।” कानपुर और लखनऊ के बाद, वाराणसी का स्टेडियम लगभग तैयार है, और अब गोरखपुर उत्तर प्रदेश का चौथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनने जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि यह स्टेडियम साल 2027 के अंत तक तैयार हो जाए।

पत्नी करती है कुत्तों से प्यार, इसलिए मैं नपुंसक हो गया हूं…” पति ने लगाई हाईकोर्ट में गुहार

0

UP Desk: आवारा कुत्तों के हमले के मामले तो आपने बहुत सुने होंगे। लेकिन, अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक कुत्ते की वजह से पति-पत्नी का रिश्ता खराब हो गया और तलाक तक की नौबत आ गई। पति ने हाईकोर्ट में गुहार लगाकर अपनी पत्नी से तलाक मांगा है। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी कुत्तों से प्यार करती है। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी बार-बार घर में आवारा कुत्ते लाती है और एक बार उसने उसके नाम से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का प्रैंक कॉल करवाया, जिससे समाज में उसकी बदनामी हुई।

अब जानिए क्या है मामला
बता दें कि गुजरात हाईकोर्ट में 41 साल के एक व्यक्ति ने क्रूरता के आधार पर अपनी पत्नी से तलाक की मांग की है। यह जोड़ा 2006 में शादी के बंधन में बंधा था। पति का कहना है कि मुश्किलें तब शुरू हुईं जब पत्नी ने उस सोसाइटी में एक आवारा कुत्ता पाल लिया, जहां कुत्ते रखने पर पाबंदी थी। बाद में उसने और भी कुत्ते लाना शुरू कर दिए और पति को उनकी देखभाल करने को कहा। इसी दौरान एक कुत्ते ने पति को काट लिया।

पड़ोसी भी रहते है नाराज
पति ने बताया कि कुत्तों की वजह से पड़ोसी भी उनसे नाराज हो गए। पत्नी एक एनिमल राइट्स ग्रुप से जुड़ गई और अक्सर दूसरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने लगी। उसने कई बार पति को थाने बुलाया और मना करने पर अपमान किया। पति का दावा है कि इन झगड़ों से उसकी सेहत पर असर पड़ा और उसे नपुंसकता (इरेक्टाइल डिस्फंक्शन) की समस्या हो गई। तनाव से परेशान होकर पति बेंगलुरु चला गया, लेकिन पत्नी उसे लगातार परेशान करती रही। 2017 में उसने अहमदाबाद की पारिवारिक अदालत में तलाक का मामला दायर किया। पत्नी ने जवाब दिया कि पति ने ही उसे छोड़ दिया था और वही उसे एनिमल राइट्स से जुड़ने के लिए प्रेरित करता था। पत्नी ने पति के द्वारा कुत्तों को गले लगाते और चूमते हुए तस्वीरें भी पेश कीं।

हाईकोर्ट की टिप्पणी
प्रैंक कॉल के मुद्दे पर गुजरात हाईकोर्ट ने कहा, “यह तलाक का आधार नहीं हो सकता।” पति ने अपील में कहा कि शादी पूरी तरह टूट चुकी है और उसने पत्नी को 15 लाख रुपये गुजारा भत्ता देने की पेशकश की, जबकि पत्नी 2 करोड़ रुपये की मांग पर अड़ी रही। पत्नी के वकील ने कहा कि पति का परिवार विदेश में रिसॉर्ट चलाता है, इसलिए उसे ज्यादा रकम देनी चाहिए।

इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर छात्र ने दी जान, कहा- सुसाइड से पहले छोड़ा आखिरी संदेश

0

कानपुर: छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के एक छात्र की आत्महत्या की खबर से हड़कंप मच गया। बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्र वरुण यादव ने रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात कही। इसके कुछ घंटे बाद उसने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

जानकारी के अनुसार, वरुण यादव (20) कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बारा सिरोही इलाके का रहने वाला था। देर रात उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, “यह मेरी जिंदगी का आखिरी वीडियो है… मैंने जिंदगी में बहुत गलतियां की हैं, मैं अब जिंदगी से ऊब चुका हूं।” यह वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल छात्र की तलाश शुरू की, लेकिन सुबह आठ बजे तक छात्र का शव कल्याणपुर रेलवे ट्रैक के पिलर नंबर 124 के पास मिला। बताया जा रहा है कि वरुण ने ट्रेन के आगे लेटकर जान दी। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को सूचना दी गई तो घर में कोहराम मच गया।

एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।