मुंबई। गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के 18वें सीजन लिए रजिस्ट्रेशन फिर से खुल गए हैं, जो नौ जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक खुले रहेंगे।
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन इस बार फिर से शो की मेजबानी करते नजर आएंगे। गुरुवार को सोनी चैनल तथा सोनी लिव के इंस्टाग्राम पर बिग बी के साथ फिल्माया प्रोमो जारी करते हुए रजिट्रेशन फिर से खुलने की घोषणा की गई।इससे पहले रजिस्ट्रेशन नौ मार्च से लेकर 27 मार्च तक खुले थे। केबीसी की हाटसीट तक पहुंचने की पहली सीढ़ी यानी रजिस्ट्रेशन से लेकर शो के सवालों की तैयारी के लिए शो के निर्माताओं ने एआई प्लेटफार्म गूगल जेमिनाई से हाथ मिलाया है।जिसके माध्यम से सिर्फ एक क्यूआर कोड स्कैन करके या उससे पूछकर जिज्ञासु व्यक्ति शो की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से लेकर आगे के ऑडिशन और तैयारियों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसी को देखते हुए केबीसी का रजिस्ट्रेशन गुरुवार से फिर से खोला गया।
अब प्रतिभागी सोनी लिव एप के माध्यम से रजिट्रेशन करके नौ जुलाई से 24 जुलाई के बीच हर दिन पूछे जाने वाले सवालों का जवाब देखकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
हर सवाल का जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय रहेगा। रजिस्ट्रेशन करने लिए आवेदन की उम्र 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए और वह भारतीय नागरिक होना चाहिए।


