Petrol Price Hike: आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार कम होने का नाम नहीं ले रही है। तेल कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तगड़ा इजाफा कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले महज 10 दिनों के भीतर यह चौथी बार है जब फ्यूल प्राइस बढ़ाए गए हैं। ताजा बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपए और डीजल में 2.71 रुपए प्रति लीटर की तेजी आई है। इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.12 रुपए और डीजल के लिए 95.20 रुपए चुकाने होंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार, 25 मई की सुबह 6 बजे से तेल की नई दरें लागू हो चुकी हैं। इस बढ़ोतरी का सीधा असर देश के चारों महानगरों (दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई) में देखने को मिल रहा है, जिससे आने वाले दिनों में मालभाड़ा बढ़ने और आम जरूरत की चीजें और महंगी होने की आशंका गहरा गई है।
देश के प्रमुख शहरों में आज से लागू हुए नए दाम इस प्रकार हैं:
महानगरों में पेट्रोल की नई कीमतें (प्रति लीटर):
– दिल्ली: ₹102.12 (₹2.61 की बढ़ोतरी)

