Monday, May 25, 2026

वाराणसी के नमो घाट पर खूनी जंग: पर्यटकों और गार्ड्स की मारपीट में किशोर की मौत, CCTV खोलेगा राज!

यह भी पढ़े

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नमो घाट पर रविवार तड़के पर्यटकों और निजी सुरक्षा गार्डों के बीच हुई मारपीट में सोनभद्र निवासी एक नाबालिग की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

नमो घाट पर मामूली कहासुनी और सुरक्षाकर्मियों से झड़प
कोतवाली क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सोनभद्र से घूमने आए कुछ पर्यटक रविवार तड़के आदमपुर थाना क्षेत्र के नमो घाट पहुंचे थे और इस दौरान रैंप के गेट पर तैनात निजी सुरक्षा गार्डों से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई, जो मारपीट मे तब्दील हो गई।

नाबालिग पर्यटक की मौत, 4 हिरासत में और CCTV की जांच शुरू
उन्होंने बताया कि मारपीट में सोनभद्र निवासी राजेश उर्फ चिंटू (17) गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तत्काल मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिंह ने बताया कि सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में ले लिया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे