Sunday, February 15, 2026
Home Blog Page 251

New GST Rates List:ब्रेड दूध से लेकर क्या-क्या होगा सस्ता यह रही जीएसटी की नई रेट लिस्ट

0

New GST Rates List:ब्रेड दूध से लेकर क्या-क्या होगा सस्ता यह रही जीएसटी की नई रेट लिस्ट

मोदी सरकार ने जीएसटी दरों में बड़े बदलाव किए हैं जिसके तहत अब सिर्फ दो दरे- 5% और 18% होगी! 12% और 28% के स्लैब खत्म कर दिए गए हैं! इस फैसले से महंगाई से जूझ रही जनता को राहत मिलेगी और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा! ब्रेड, दूध , एसी और कारे सस्ती होंगी! नई दरें 22 सितंबर से लागू होगी!

12 और 28% के स्लैब को खत्म करने के फैसले पर जीएसटी काउंसलिंग ने सर्वसम्मति से मुहर लगा दी है!

यह फैसला महंगाई से जूझ रही आम जनता के लिए बडा राहत देने वाला और अर्थव्यवस्था को बूस्टर डोस देने वाला साबित हो सकता है इससे ब्रेड और दूध से लेकर एसी और कार तक सकते होंगे!

नई दरे 22 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन से लागू होगी! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से पहले ही कह चुके है इस बार देशवासियों को दोहरी दीपावली बनाने का शुभ अवसर प्राप्त होगा!

*अब प्रमुख वस्तुओं पर कर ( New GST Rates List)*

* 350 सीसी इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिल 18%

* हैंडीक्राफ्ट, मार्बल, ग्रेनाइट ,ब्लाक 5% सीमेंट 18%

* तिपहिया वाहन 18% सभी प्रकार के ऑटो उपकरण 18%

* पान मसाला, तंबाकू उत्पाद, सिगरेट अतिरिक्त चीनी युक्त पैय 40

*आम आदमी के इस्तेमाल की अधिकांश वस्तुओं के मूल्य में कमी आएगी*…………👇👇👇

लॉटरी टिकट, सट्टेबाजी ,जुआ, घुडदौड़ और कैसीनो पर 40% जीएसटी लगेगा!

छोटे कृषि ट्रैक्टरों को पूरी तरह जीएसटी से मुक्त!

बीमा पॉलिसी पर छूट!

दवाइयां पर 5% जीएसटी लगेगा कुछ पर शून्य दर भी हैं!

सर्जिकल और डेंटल उपकरणों पर 5% जीएसटी लगेगा!

छोटी कारों पर 18% जीएसटी लगेगा!

बड़े वाहन (1500 सीसी से ऊपर या 4000 मिमी से अधिक लंबाई )और एसयूवी पर 40% जीएसटी लगेगा!

कापी, किताबें ,पेंसिल ,रबर ,शॉपनर आदि कर मुक्त कर दिए गए हैं!

दूध अब पूरी तरह टैक्स फ्री हो गया है पनीर घी मक्खन और नमकीन जैसी चीजों पर टैक्स घटकर 5% कर दिया गया है!

प्राकृतिक शहद टैक्स फ्री रहेगा, जबकि कृत्रिम शहर पर टैक्स जारिक रहेगा!

साइकिल और उसके पार्ट्स पर टैक्स 5% कर दिया गया है!

Lucknow News: विवेकानंद अवॉर्ड के लिए आठ तक करें आवेदन

0

लखनऊ। ग्रामीण युवाओं को राष्ट्र के विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में विवेकानंद यूथ अवॉर्ड (व्यक्तिगत श्रेणी) प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सामाजिक सेवा, खेलकूद समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 से 35 वर्ष के युवाओं से प्रस्ताव आठ सितंबर तक आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रस्ताव जिला स्तरीय निर्धारित समिति की ओर से चयन करके महानिदेशालय प्रेषित किया जाना है। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि आवेदक एक अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2025 तक किए गए कार्यों के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। प्रस्ताव इंदिरानगर विकास भवन स्थित जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय में प्राप्त किए जाएंगे।

 

Lucknow: बेहटा गांव में तीसरे दिन भी भारी मात्रा में मिले पटाखे, पुलिस ने कराया डिस्पोज

0

गुडंबा के बेहटा व सेमरा गांव में हुए विस्फोट के तीसरे दिन भी पुलिस की छापेमारी जारी रही। मृतक आलम के एक रिश्तेदार की कॉस्मेटिक की दुकान से पुलिस ने तीन बोरे पटाखे बरामद किए। इसके अलावा पुलिस ने कुछ जगहों से पटाखों में प्रयोग होने वाला बारूद और पटाखों के खोल भी जब्त किए हैं। पुलिस ने बरामद पटाखों का डिस्पोज करा दिया है। इस मामले में दर्ज केस के आरोपियों को पुलिस नहीं पकड़ सकी है। आरोपियों की तलाश में बाराबंकी व अन्य कुछ जगहों पर दबिश भी दी गई।

एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मृतक आलम के एक रिश्तेदार की शानू कॉस्मेटिक नाम से दुकान में कुछ पटाखे रखे गए हैं। इस सूचना पर पुलिस की टीम ने दुकान का ताला खुलवा कर तीन बोरे पटाखे बरामद किए। उन्होंने बताया कि दुकान मालिक का नाम शानू बताया गया है। पुलिस उसके बारे में पता लगा रही है। इसके अलावा दिन भर पुलिस ने बेहटा गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया। कुछ जगहों से पुलिस को पटाखों में प्रयोग वाली सामग्री और खोल मिले। पुलिस ने सारे सामान को जब्त कर लिया।
सुबह आंख खुली तो खेत व प्लाट में मिले पटाखे
पुलिस की सख्ती के बाद इलाके में चोरी छुपे पटाखों का काम करने वालों को कार्रवाई का डर सताने लगा है। यहीं वजह है कि रात के अंधेरे में अवैध धंधा करने वाले खेतों व खाली प्लाट में पटाखों को फेंक दे रहे हैं। मंगलवार सुबह भी गांव के कई खेतों व प्लाट में कुछ बोरियों में पटाखे मिले। कुछ जगहों पर रोड पर सुतली बम व अन्य सामान बिखरा हुआ मिला। पुलिस ने सभी को जब्त कर लिया है।

कुछ नए नाम सामने आए, जल्द बनाए जाएंगे आरोपी
एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि निलंबित चौकी इंचार्ज संतोष पटेल की तहरीर पर दर्ज हुए केस के आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सभी आरोपी घर छोड़कर भागे हुए हैं। पुलिस के सूत्र बताते हैं कि आरोपियों के बाराबंकी में छिपे होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने वहां दबिश भी दी, पर आरोपी हाथ नहीं लगे। एसीपी ने बताया कि पुलिस को अपनी जांच में कुछ नए नाम पता चले हैं। उनकी भूमिका की पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही उन लोगों को भी केस में आरोपी बनाया जाएगा। 

पटाखों को फेंकने से ग्रामीणों में दहशत

बेहटा गांव में रविवार को हुए विस्फोट के बाद ग्रामीण अब खेतों व खाली प्लाट में मिलने वाले पटाखों से खौफजदा है। लोगों का कहना है कि अंधेरा होता ही लोग पटाखे फेंक दे रहे हैं और ऐसे में फिर से कोई हादसा होने का डर है। रात को लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। लोगों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। कुछ लोगों ने कहा कि इतनी सख्ती के बावजूद भी अंधेरा होते ही पटाखों के अवैध कारोबार से जुड़े लोग पटाखे फेंक दे रहे हैं और पुलिस को भनक तक नहीं लग पा रही है।

घायलों की हालत बेहद नाजुक, इलाज जारी
पटाखों के विस्फोट में घायल हुए इरशाद और नदीम की हालत बेहद गंभीर बनी है। केजीएमयू के प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार ने बताया कि दोनों युवक आईसीयू में भर्ती है। डॉक्टरों की टीम पूरा प्रयास कर रही है।

UP: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा, आगे चल रहे ट्रक में घुसी कार, तीन की दर्दनाक मौत; कार काटकर निकाले शव

0

अमेठी जिले के बाजार शुकुल क्षेत्र से गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह अनियंत्रित कार आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। कार हादसे के बाद पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। तीनों शव अंदर फंसे हुए थे। थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।

मृतकों की पहचान कानपुर नगर निवासी अर्पित विश्वकर्मा पुत्र बसंत लाल, लखनऊ निवासी विमल पांडेय पुत्र रामसुंदर और विनय दुबे (पता अज्ञात) के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। यातायात सामान्य है। 

UP Weather: आज बुंदेलखंड और आगरा मंडल में भारी बारिश की चेतावनी, एहतियात के तौर पर इन जिलों में स्कूल बंद

0

उत्तरप्रदेश में मानसूनी बारिश बुधवार को भी जारी रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून का प्रसार मध्य भारत की ओर शिफ्ट हुआ है जिसके असर से यूपी में फिलहाल चार-पांच दिनों के लिए बारिश का दायरा सिमटेगा। माैसम विभाग की ओर से बुधवार के लिए प्रदेश के बुंदेलखंड और आगरा मंडल के 10 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बृहस्पतिवार के लिए यूपी में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। मंगलवार को पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनाैर आदि जिलों में मध्यम से भारी बारिश देखने को मिली।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बंगाला की खाड़ी में बना वेदर सिस्टम कमजोर पड़ा है। साथ ही मानसूनी प्रसार मध्य भारत की ओर खिसका है। इसके असर से उत्तर प्रदेश में 4 सितंबर से बारिश की तीव्रता में कमी आने के संकेत हैं।
इन जिलों में है भारी बारिश का यलो अलर्ट
हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन व आसपास के इलाकों में। 

कई जिलों में स्कूलों को किया गया बंद

प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए एहतियात के तौर पर पहले से कई जिलों में अवकाश घोषित कर दिया गया। ये ज्यादातर जिले पश्चिम यूपी के हैं। मंगलवार को भी अवध और पश्चिम यूपी के कई जिलों में छुट्टी रही है।

गाजियाबाद में सभी स्कूल बंद
गाजियाबाद में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है कि 3 सितंबर को कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश
गौतमबुद्धनगर जनपद में संचालित सभी बोर्ड के स्कूल अत्यधिक वर्षा के कारण कल बंद रहेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर बारिश को देखते हुए छुट्टी करने का निर्देश जारी किया है। जनपद के चारों ब्लॉक में परिषदीय, राजकीय,सहायता प्राप्त सीबीएसईआईसीएसई के साथ अन्य बोर्ड के नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल में बुधवार को अवकाश घोषित रहेगा।

बरेली में भारी बारिश के कारण लगातार तीसरे दिन भी स्कूल बंद
बरेली जिले में बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए लगातार तीसरे दिन भी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह ने कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी और सभी बोर्ड के स्कूलों में बुधवार को छुट्टी की घोषणा की है। यह लगातार तीसरा दिन है जब भारी बारिश के चलते स्कूलों को बंद किया गया है।

मेरठ में भी कक्षा 8वीं तक के स्कूल बंद

मेरठ में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने आदेश जारी किया है कि 3 सितंबर को भी सभी परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई और मदरसा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के छात्रों की छुट्टी रहेगी।

राजधानी में बुधवार को भी पड़ सकती हैं फुहारें

राजधानी में बुधवार के बाद कुछ दिनों के लिए बारिश धीमी पड़ेगी। धूप खिलने की वजह से उमस भरी गर्मी दोबारा सिर उठाएगी और लोगों के लिए परेशानी का सबब बनेगी। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एम. दानिश ने बताया कि बुधवार को लखनऊ में बूंदाबांदी की संभावना है। बृहस्पतिवार से अगले पांच दिनों के लिए बारिश की तीव्रता में कमी के आसार हैं। मंगलवार को सुबह लखनऊ में छिटपुट बूंदाबांदी हुई। दिन में बादलों की आवाजाही और धूप-छांव की स्थिति ने दोपहर बाद उमस और तापमान में इजाफा किया।

अगले दो दिनों में 2 डिग्री तक चढ़ेगा दिन का पारा
माैसम विभाग की ओर से राजधानी में बुधवार के बाद बारिश थमने और धूप के असर से अगले दो दिनों में 2 डिग्री तक की उछाल का पूर्वानुमान है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 3.4 डिगी की उछाल के साथ 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।वहीं रात का पारा 2.9 डिग्री की बढ़त के साथ 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

सोमवार को कटरा बाजार के पास सरयू नहर में दिखी डॉल्फिन

0

सोमवार को कटरा बाजार के पास सरयू नहर में दिखी डॉल्फिन

*अयोध्या:* गजब नहर में अठखेलियाँ करती दिखी डाल्फिन,देखने के लिए जुटे लोग, एम्बुलेंस से ले जाई गई डाल्फिन,सोमवार को सरयू नहर में बहकर पहुंची डॉल्फिन, घंटों की मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू, सरयू नहर में बहकर आ गई डॉल्फिन को वन विभाग की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। कटरा बाजार क्षेत्र के देवापसिया के पास दिखाई देने पर ग्रामीणों की सूचना पर बहराइच और गोंडा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची,लखनऊ से आई विशेष एम्बुलेंस में डॉल्फिन को अयोध्या ले जाकर सरयू नदी में छोड़ा गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डॉल्फिन नदी की धारा के साथ बहकर नहर में पहुंच गई थी। ग्रामीणों की सतर्कता और विभाग की तत्परता से उसे सुरक्षित प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ दिया गया।

नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान पर परिवहन विभाग ने शुरु की सख्ती, 18 वाहन चालको के चालान व 1 डग्गामार बस सीज

0

नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान पर परिवहन विभाग ने शुरु की सख्ती, 18 वाहन चालको के चालान व 1 डग्गामार बस सीज

बाराबंकी। सड़क दुर्घटनाओं मे अंकुश लगाने एंव रोड़ सेफ्टी नियमो के पालन के प्रति जागरुक करने को लेकर परिवहन विभाग ने नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान को गति देना शुरु कर दिया है। आज मंगलवार को जनपद के विभिन्न पेट्रोल पम्पो पर ईधन भरवाने आये 18 वाहन चालको के चालान तथा 1 डग्गामार बस यू0पी 43 टी 6374 को सीज किया गया। अभियान की जानकारी देते हुये सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन अंकिता शुक्ला ने बताया कि आज मंगलवार को यात्री/मालकर अधिकारी रवि चन्द्र त्यागी की टीम ने आलापुर स्थित पेट्रोल पम्प पर जांच के दौरान ईधन भरवाने आये 18 दो पहिया वाहन के चालान किये। तथा पेट्रोप पम्प संचालको को नो हेलमेट नो फ्यूल की रणनीति पर अमल करते हुये बिना हेलमेट लगाये पेट्रोल खरीदने वाले चालको को विक्रय न करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही पीटीओ ने लखनऊ-बाराबंकी हाइवे पर 1 डग्गामार बस यू0पी 43 टी 6374 के पत्रावलियो की जांच करते हुये थाने मे निरुद्ध किया गया।

NDA करेगा बिहार बंद..!

0

NDA करेगा बिहार बंद..!NDA 4 सितंबर को बिहार बंद करेगा।PM मोदी की माता जी को गाली देने के मामले में NDA का ऐलान।

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

🔸मजबूत जीडीपी डेटा से भारतीय शेयर बाजार गदगद, सेंसेक्स 554 अंक उछला

🔸मुंबई में मराठा आरक्षण आंदोलन: हाईकोर्ट ने सड़कें खाली कराने का दिया आदेश

🔸बिहार मतदाता सूची विवाद: सुप्रीम कोर्ट बोला, भरोसे की कमी है, राजनीतिक दल सक्रिय हों

🔸 एससीओ ने पहलगाम हमले की निंदा की; आतंकवाद से लड़ने में दोहरे मापदंडों को अस्वीकार्य कहा

🔸अफगानिस्तान भूकंप: 800 से ज्यादा लोगों की मौत, पीएम मोदी ने कहा- हर संभव मदद के लिए तैयार

🔸”रूसी तेल से भारत में ‘ब्राह्मण’ कमा रहे मुनाफ़ा”- ट्रंप के सलाहकार ने फिर साधा निशाना

🔸कश्मीर के पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम: PoK से आए आतंकियों ने भागने की कोशिश की, सेना ने इलाके की घेराबंदी की

🔸SCO Summit: पीएम नरेन्द्र मोदी और पुतिन के बीच बैठक, चीन में दो ‘महाशक्तियों’ के मिलन पर दुनिया की नजर

🔸SCO Summit China 2025 पाकिस्तान के पीएम की किरकिरी, बात करते निकले मोदी-पुतिन, हाथ-बांधे खड़े रहे शहबाज

🔸अफगानिस्तान भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, 1000 तंबू और 15 टन खाद्य सामग्री भेजी; विदेश मंत्री ने जताई संवेदना

🔸मोदी-पुतिन-जिनपिंग की मुलाकात का असर, भारत से दोस्ती की दुहाई देने लगा US, नरम पड़े तेवर

🔸भारत ने दिखाया अमेरिकी ‘दादागिरी’ को आईना, यूएस ट्रेज़री बिल से मुंह मोड़ा

🔸’डॉक्टर बनना है!’ — मासूम मायरा की ख्वाहिश पर मुस्कराए CM योगी, स्कूल में दाखिले का दिया आदेश

🔸’वोट अधिकार यात्रा’ के समापन पर राहुल गांधी ने बीजेपी पर बोला बड़ा हमला

🔸पाक में डील के लिए ट्रंप ने भारत से रिश्ते कुर्बान किए, पूर्व US अधिकारी का दावा

🔸राज्यों में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के आकलन के लिए गृह मंत्रालय ने IMCTs का किया गठन

🔸मोदी जापान और चीन की चार दिन की सफल यात्रा के बाद स्वदेश पहुंचे

🔸बंगाल: इस्लामिक संगठनों के विरोध के बाद ममता सरकार ने जावेद अख़्तर का कार्यक्रम टाला

🔹Asia Cup Hockey: भारत ने कजाकिस्तान को 15-0 से रौंदा, अभिषेक के 4 गोल से जीत की हैट्रिक

 

 

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*02 सितम्बर 2025 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका दिन सामान्य रहेगा। बोलने से पहले थौड़ा सोचें। आज कोई समाचार मिल सकता है। आराम का अवसर मिलेगा। किसी परिजन की चिंता रहेगी। कारोबार में विवेक से कार्य करें, थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। संतान और स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। गुस्सा नियन्त्रित हो तो जिन्दगी में शुकुन ही शुकुन सिद्ध होगा। समय का सदुपयोग करना सबसे बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आपका आज का दिन अनुकूल रहेगा । कम बोलें पर अच्छा बोलें। आज कई स्त्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों से भागदौड़ अधिक होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा हो सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
समय की अनुकूलता का आभास होगा। बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा होगी। नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा। आप की लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। विवाह प्रयास सफल रहेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी। करियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। यात्रा सफल रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल परिश्रम अधिक होगा। बुजुर्गजनों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा। कीमती वस्तुएं संभाल कर रखें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
नई व्यापारिक योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। राजकीय सहयोग मिलेगा, उन्नति होगी। अपनों से मनमुटाव हो सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अपनी जिम्मेदारी को समझें। गृहस्थ सुख मिलेगा। आज धनलाभ होगा। व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आलस्य की अधिकता से कार्यों में विलंब होगा। संतान के विवाह के लिए किये प्रयास सफल रहेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
अपनी बातों से लोगों का दिल जित लेंगे। संतान के लिए समय अनुकूल है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज की गई यात्रा-निवेश सफल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
मनोबल बढेगा ।न चाहते हुए भी फालतू खर्च बढ़ सकता है। मामूली चोट, विवाद आदि से हानि हो सकती है लेकिन ध्यान रखें तो सामान्य रहेगा सब कुछ । कुसंगति से बचें, जोखिम न लें। तीर्थयात्रा संभव है। परिवार के प्रति सजग रहेंगे। गाय सेवा हर दृष्टि से लाभकारी होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
रोजगार के लिए उत्तम समय है ।आज किया निवेश शुभ रहेगा। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। काम की अधिकता रहेगी। झूठ बोलने से बचें। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होगा। दान धर्म फलदायी होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰