Thursday, February 12, 2026

Auraiya News: मरम्मत के कारण रेलवे फाटक बंद, लगा जाम

यह भी पढ़े

बिधूना। अछल्दा कस्बे से होकर गुजरने वाले दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग स्थित 13-बी रेलवे क्रॉसिंग बृहस्पतिवार को मरम्मत कार्य के चलते फाटक अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया। इससे बिधूना-फफूंद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रैक पर जाम से नेताजी एक्सप्रेस को आउटर पर दो मिनट रोकना पड़ गया।दोपहर 1:20 बजे रेलकर्मियों ने इमरजेंसी बूम लगाकर फाटक बंद किया। लगभग 22 मिनट की मशक्कत के बाद मरम्मत कार्य पूरा किया गया। इसके बाद दोपहर 1:42 बजे फाटक खोला गया। फाटक खुलते ही जल्दबाजी में वाहन निकालने की होड़ लग गई। इससे ट्रैक पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद आरपीएफ कांस्टेबल अजय चौहान ने कड़ी मशक्कत कर यातायात सुचारु कराया।

इसी बीच इटावा से कानपुर की ओर जा रही नेताजी एक्सप्रेस को फाटक समय पर बंद न होने के कारण आउटर होम सिग्नल पर लगभग दो मिनट तक रोकना पड़ा। इसके बाद आरपीएफ की मदद से 1:50 बजे फाटक दोबारा बंद कराया गया और ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे