औरैया। शहर के मोहल्ला नारायनपुर कंजर बस्ती में शनिवार रात शाम आवाज के साथ एक घर में गैस सिलिंडर फट गया। इस हादसे से फैली आग की चपेट में पड़ोसी का मकान भी आ गया।स्थानीय लोगों ने दोनों घरों में उठती लपटों को बुझाने का प्रयास किया। समरसेबल से पानी लेकर आग पर काबू पाया गया। आग लगने से शादी का सामान जल गया। नरायनपुर निवासी शेरू ने बताया कि एक माह बाद उसकी बहन संध्या की शादी है। इसको लेकर वह लोग शादी का सामान एकत्रित कर रहे थे।शनिवार की शाम को उसकी बहन संध्या घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक से सिलिंडर में आग लग गई। आग लगती देख उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल की आवाज सुनकर वह भी वहां पर पहुंच गया और घर के अंदर सो रहीं अपनी दोनों बेटियों एवं परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला।
इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल संविदा कर्मियों का मेडिकल कराया गया है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर उपकेंद्र से जुड़े सभी संविदा कर्मी सुबह 9:30 बजे सहायक अभियंता सौरभ उपाध्याय व अवर अभियंता विशाल चौधरी के साथ गुडंबा थाने पहुंचे। लेकिन थाने में कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। सहायक अभियंता ने एसीपी गाजीपुर अनिंद्य विक्रम सिंह को कॉल करके पूरी घटना बताई। कुछ देर बाद इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा थाने पहुंचे।

