Tuesday, February 17, 2026
Home Blog Page 212

राजनीति के मर्मज्ञ व समाज सुधारक थे कांशीराम : बाबूराम

0

औरैया। बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर गुरुवार को सपाइयों ने आयोजित कार्यक्रम में उन्हें नमन किया। श्रद्धांजलि देते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने उन्हें भारतीय राजनीति का मर्मज्ञ व समाज सुधारक बताया।सपा कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांशीराम ने भारतीय वर्ण व्यवस्था में बहुजनों के राजनीतिक एकीकरण व उत्थान के लिए कार्य किया। उन्होंने छह दिसंबर 1978 में आल इंडिया दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदायों के कर्मचारी महासंघ की स्थापना की, जो बामसेफ के नाम से जाना जाता है। महाराष्ट्र में कार्य करते हुए उन्होंने पुणे में विस्फोटक अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला में पहली बार जातिगत भेदभाव का अनुभव किया।

वे जातिगत भेदभाव को ख़त्म करने के लिए 1964 में एक दलित सामाजिक कार्यकर्ता बन गए थे। इस मौके पर मदन सिंह गौतम, महेंद्र त्रिपाठी,भगवती निषाद, मधु यादव,राज नारायण बघेल, अरविंद पोरवाल, राधे यादव,अरविंद कुशवाहा, नन्नू यादव, योगेश विरासिया,अजय यादव, राजकुमार गौतम, गजराज सिंह, राजीव शाक्य, मनोज शाक्य व अमित यादव मौजूद रहे।

Auraiya News: घर में बेटा व पोता भी बुखार की चपेट में

0

फोटो-09एयूआरपी 03- बिस्तर पर लेटा मृतका मुन्नी देवी का बेटा विनीत। संवादऔरैया। सहायल गांव के जिस घर में बुखार से महिला की मौत हुई। उस घर में उसका बेटा व पोता भी बुखार की चपेट में है। दोनों को पिछले तीन चार दिन से बुखार से ग्रसित हैं। इनका गांव में ही एक निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है। बुखार ने इस मोहल्ले के अन्य घरों में रहने वाले लोगों को भी चपेट में ले रखा है। गांव में फैले बुखार के पीछे गंदगी व जलभराव वजह बताई जा रही है।
सहायल गांव में बुखार से पीड़ित मुन्नी देवी (60) की बुधवार को मौत हो गई थी। मौत की सूचना पर संवाद न्यूज एजेंसी की टीम गांव पहुंची। टीम के पहुंचने से पहले मुन्नी देवी का अंतिम संस्कार परिजन कर चुके थे। वहां पर चारपाई पर लेटे विनीत (32) मिले। बताया कि वो खुद भी पिछले चार दिन से बुखार से ग्रसित हैं। विनीत का बेटा सूर्बी (9) को भी बुखार आ रहा है। पिछले चार दिन से दोनों गांव में ही अपना इलाज करा रहे हैं लेकिन अभी तक हालत में कोई सुधार नहीं है। इनके पड़ोसी श्याम किशोर के घर में भी पत्नी अलका (30), बेटी रिचा (13) व निशा (10) बुखार से ग्रसित मिले।पड़ोस में ही रहने वाले संदीप बाथम (27) पुत्र रामचंद्र भी बिस्तर पर कराहते मिले। संदीप को भी दो दिन से बुखार आ रहा है। आगे बढ़े तो एक घर में जमीन पर बिस्तर लगाए रामकुमार (45) लेटे मिले जबकि उनके बगल में चारपाई पर उनकी भाभी लक्ष्मी देवी (45) भी बुखार से कराहती नजर आई। दोनों को पिछले तीन दिनों से बुखार आ रहा है। इसके अलावा पड़ोस के मकान में मिंटा यादव की बेटी ज्योति (12) भी बुखार से ग्रसित मिली। थोड़ा आगे बढ़ने पर रामदत्त यादव के घर बेटा आलोक (20) व बेटी लाडो (14) बिस्तर पर बुखार में लेटी दिखीं। ज्यादातर मरीजों का शरीर तप रहा है।

——————-

फोटो-09एयूआरपी07- मोहल्ले में जलभराव के बीच फैली गंदगी। संवाद
फोटो-09एयूआरपी08- नालियों की जाती सफाई। संवाद
मोहल्ले में दिखी गंदगी और जलभराव
सहायल गांव में बुखार पांव पसारे है। जिस मोहल्ले में संवाद न्यूज एजेंसी की टीम पहुंची। वहां गंदगी व जलभराव दिखा। जगह-जगह कूड़े के ढेर मिले। नालियां बजबजाती मिलीं। हालांकि मौत की सूचना पर यहां सफाई कर्मी तेजी से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गए। स्थानीय लोगों ने कहा कि बुखार की आफत आने पर गांव में सफाई शुरू कराई गई है। यदि पहले से ही सफाई होती तो बुखार न फैलता।

फोटो-09एयूआरपी 02- बुखार से कराहती अलका देवी व बगल में बैठी बेटी रिचा। संवाद

फोटो-09एयूआरपी 02- बुखार से कराहती अलका देवी व बगल में बैठी बेटी रिचा। संवाद

फोटो-09एयूआरपी 02- बुखार से कराहती अलका देवी व बगल में बैठी बेटी रिचा। संवाद

फोटो-09एयूआरपी 02- बुखार से कराहती अलका देवी व बगल में बैठी बेटी रिचा। संवाद

फोटो-09एयूआरपी 02- बुखार से कराहती अलका देवी व बगल में बैठी बेटी रिचा। संवाद

फोटो-09एयूआरपी 02- बुखार से कराहती अलका देवी व बगल में बैठी बेटी रिचा। संवाद

फोटो-09एयूआरपी 02- बुखार से कराहती अलका देवी व बगल में बैठी बेटी रिचा। संवाद

फोटो-09एयूआरपी 02- बुखार से कराहती अलका देवी व बगल में बैठी बेटी रिचा। संवाद

फोटो-09एयूआरपी 02- बुखार से कराहती अलका देवी व बगल में बैठी बेटी रिचा। संवाद

फोटो-09एयूआरपी 02- बुखार से कराहती अलका देवी व बगल में बैठी बेटी रिचा। संवाद

फोटो-09एयूआरपी 02- बुखार से कराहती अलका देवी व बगल में बैठी बेटी रिचा। संवाद

फोटो-09एयूआरपी 02- बुखार से कराहती अलका देवी व बगल में बैठी बेटी रिचा। संवाद

Auraiya News: क्रॉसिंग बंद, 10 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाकर निकले वाहन

0

औरैया/कंचौसी। रेलवे ट्रैक मरम्मत के चलते कंचौसी रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन बंद रहेगी। पहले दिन गुरुवार को क्राॅसिंग बंद होने से वाहनों को 10 किमी का चक्कर लगाते हुए सूखमपुर व परजनी होकर निकलना पड़ा। दूर-दराज से आए लोगों ने इस नए रास्ते काफी पूछताछ के बाद पूरा किया। उधर, सुबह आठ बजे के बाद स्लीपर के साथ पटरियां बदली गईं। इस दौरान कॉशन के जरिए ट्रेनों को मंद गति से गुजारा गया। यह काम शाम तक जारी रहा।

रेल पथ विभाग की टीम ने पहले दिन तकरीबन 500 मीटर तक का ट्रैक दुरुस्त कराया। इसका असर ट्रेनों की गति पर देखने को मिला। वंदे भारत, राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, बनारस दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हावड़ा जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें काॅशन से गुजरी। वहीं, क्रॉसिंग बंद रहने से तकरीबन 10 किमी चक्कर काटने को वाहन सवार मजबूर हुए। कंचौसी की पूर्वी क्रॉसिंग से कानपुर देहात के रसूलाबाद और औरैया की ओर लोग आते जाते हैं। बड़े वाहनों का दबाव ज्यादा है।रेल पथ विभाग की ओर से इस रेलवे क्रॉसिंग की लाइनों को और ज्यादा मजबूती देने का कार्य गुरुवार से शुरू कराया गया है। क्रॉसिंग बंद होने की जानकारी के बाद वाहन से निकलने वाले लोगों को झींझक, परजनी, बिझाई, दिबियापुर या फिर रानेपुर अंडरपास से निकलना पड़ा। कुछ वाहन सवार जानकारी न होने से वापस लौट गए। स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया रेलवे ट्रैक दुरुस्तीकरण का कार्य किया जा रहा है। नोटिस बोर्ड पहले ही लगा दिया गया था। (संवाद)

—————
क्या बोले लोग—–
10 किमी लगाया चक्कर
फोटो-09एयूआरपी23- संदीप बाथम। संवाद
कस्बा निवासी संदीप बाथम ने बताया कि औरैया जाने के लिए दिबियापुर होकर गए थे। वहीं, वापसी में सुखमपुर होकर निकले थे। क्राॅसिंग बंद होने से तकरीबन 10 किमी का चक्कर लगाना पड़ रहा है।

—————
परजनी होकर जाना पड़ा
फोटो-09एयूआरपी24- दीपक गौर। संवाद
कस्बा निवासी दीपक गौर ने बताया कि कानपुर देहात जाने के लिए अभी तक लहरापुर होते हुए रसूलाबाद जाते थे। क्राॅसिंग बंद होने की वजह से आज परजनी होकर 10 किमी का चक्कर लगाना पड़ा है।

Auraiya News: बैसौली में आक्रोशित किसानों ने सचिव को खेत में दौड़ाकर पीटा

0

बिधूना। अछल्दा के बैसौली गांव स्थित पीसीएफ केंद्र पर लगातार दूसरे दिन भी खाद वितरण नहीं हो सका। दो दिन से पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था गुरुवार को पूरी तरह नाकाम रही। यहां खाद न मिलने से गुस्साए किसानों ने सचिव को घेर लिया। बचने को सचिव ने खेतों के रास्ते भागने का प्रयास किया तो किसानों ने खेतों में दौड़ाकर पीटा। बाद में पुलिस की मशक्कत के बाद सचिव को किसानों से बचाया गया। मामले में सचिव ने थाना में तहरीर दी है।

गुरुवार को बैसौली पीसीएफ केंद्र के सचिव कृष्ण कुमार सुबह 10 बजे डीएपी खाद बांटने पहुंचे थे। तभी कुछ ग्रामीण व महिलाओं ने बिना कागजात दिखाए जबरन खाद की मांग शुरू कर दी। सचिव ने जब उनसे आवश्यक दस्तावेज मांगे गए तो वे कागजात न दिखाकर हंगामा करने लगे। इसी दौरान कुछ महिलाओं व पुरुष किसानों ने सचिव को घेर कर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने सचिव को केंद्र से बाहर निकाल लिया। तभी सचिव उग्र भीड़ से बचने के लिए खेतों के रास्ते भागा। ग्रामीणों ने खेतों में दौड़ते सचिव का पीछा करते हुए पीटा।हैरानी की बात यह रही कि घटना के समय वहां पुलिस मौजूद थी। इसके बावजूद पुलिस भीड़ से सचिव को बचाना मुश्किल हो गया। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने सचिव को भीड़ के बीच से सुरक्षित गांव से बाहर निकाला। ग्रामीणों के उग्र रवैए से माहौल तनावपूर्ण बना रहा। सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि दो दिन से पुलिस केंद्र पर जा रही है लेकिन ग्रामीण खाद वितरण नहीं करने दे रहे हैं। 300 बोरी खाद मिली लेकिन भीड़ अधिक आ रही है। गुरुवार को भी पुरुष और महिलाओं ने हंगामा किया। अछल्दा थानाध्यक्ष पकंज मिश्रा ने बताया कि सचिव ने मारपीट का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Auraiya News: बुखार से महिला की मौत, एक मोहल्ले में 50 से ज्यादा बीमार

0

औरैया। बदलते मौसम में बुखार ने पांव पसारने शुरू किए हैं। सहायल में बुखार से ग्रसित एक महिला ने बुधवार की देर शाम को दम तोड़ दिया। वो पिछले 15 दिन से बुखार से पीड़ित थी। वहीं, गांव के इस मोहल्ले में 50 से ज्यादा लोग बुखार से बीमार हैं। ये लोग सरकारी व निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। हाल यह है कि घर-घर में चारपाई पर बिछे बिस्तर पर मरीज लेटे हैं। मौत की सूचना पर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची। साथ ही घर-घर जाकर मरीजों की जांच के सैंपल लिए। किट से हुई जांच में एक मरीज में डेंगू होने की आशंका भी जताई गई।

रोजाना सरकारी अस्पतालों में बुखार से ग्रसित मरीज पहुंच रहे हैं। निजी अस्पतालों में भी बड़ी तादाद में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। शहर से लेकर गांवों में बुखार फैला है। सहायल में तेजी से बुखार पांव पसारे हैं। यहां पर करीब 50 से ज्यादा बच्चे, महिलाएं व पुरुष बुखार से कराहते मिले। बुखार से पीड़ित मुन्नी देवी (60) पत्नी रामकिशोर की बुधवार शाम मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक वो पिछले 15 दिनों से बुखार से पीड़ित थी। मुन्नी देवी को पहले निजी अस्पताल में अपना इलाज कराया। सुधार न होने पर तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भी दिखाया। दवा लेकर वो घर आई। इसी बीच बुधवार को उसकी मौत हो गई।गांव में मौत व बुखार फैले होने की सूचना पर संवाद न्यूज एजेंसी की टीम पहुंची। जहां टीम को घर-घर बिछे बिस्तरों पर लेटे मरीज कराहते नजर आए। इस पर टीम ने स्वास्थ्य महकमे के अफसर को सूचना दी। जानकारी पाकर सहार सीएचसी अधीक्षक डॉ. राकेश सचान व अन्य चिकित्सीय टीम गांव पहुंची। टीम ने घर-घर जाकर पीड़ित मरीजों की जांच की। मरीजों के सैंपल लिए गए। किट की जांच में मरीज रामकुमार को डेंगू होने की आशंका जताई गई। हालांकि आशंका पर स्वास्थ्य टीम ने मरीजों के सैंपल लेकर एलाइजा जांच के लिए भेजे हैं। इसमें डेंगू की हकीकत स्पष्ट हो सकेगी।

उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में बुखार से ग्रसित मरीजों को उपचार के लिए सहायल पीएचसी ले गई। जहां उपचार किया जा रहा है। सहार सीएचसी अधीक्षक डॉ. राकेश सचान ने बताया कि गांव में वायरल बुखार से लोग ग्रसित हैं। किट से हुई जांच में एक मरीज को डेंगू होने की आशंका है। ऐसे में एलाइजा जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। शेष मरीजों को सीएचसी व पीएचसी में उपचार कराने के लिए कहा गया है।

UP: मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश- 2027 के लिए तन, मन और धन से जुट जाएं… साथ ही सावधान भी किया

0

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर बयान जारी कर लखनऊ में नौ अक्तूबर को हुई रैली में आने वाले बसपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार जताया साथ ही यह आह्वान किया कि 2027 के चुनाव की तैयारी में तन, मन और धन से जुट जाएं।

इसके साथ ही यह भी कहा कि कार्यकर्ता विरोधियों के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि हथकण्डों से सजग व सावधान रहें। जारी किए गए बयान में उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर कांशीराम के कल 19वें परिनिर्वाण दिवस पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वीआईपी रोड पर बीएसपी की सरकार द्वारा निर्मित किये गये विशाल व भव्य ‘मान्यवर श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल’ में हुये महाआयोजन में अपने खून-पसीने की कमाई से हर उम्र के आये लोगों में भी ख़ासकर युवाओं व महिलाओं की रिकार्ड तोड़ भीड़ व उनके जोश और उमंग के साथ-साथ यूपी के अगले चुनाव में अपनी बहनजी की पांचवीं बार सरकार बनाने के लिये जिद के साथ काम करने के गगनचुम्बी नारों आदि के साथ व्यक्त किये गये दृढ़ संकल्प को देखकर विरोधी पार्टियों और संगठनों आदि की नींद व उनके नेताओं के होश उड़ जाना स्वाभाविक हैं और इस क्रम में इनकी बेतुकी बातें एवं बयानबाजी को महत्व ना देकर इनके बारे में कुछ ना कहा जाये तो यही बेहतर होगा।उन्होंने आगे कहा कि वैसे भी ‘बहुजन समाज’ के लोग अपने वोटों के बलबूते पर शोषित से शासक वर्ग बनकर बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का सपना पूरा करने के लिए कितने तत्पर व संघर्षशील हैं। इसकी स्पष्ट झलक कल उन लोगों ने यूपी सहित पूरे देश को दिखा दी है। अब उन्हें विरोधियों के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि हथकण्डों से सजग व सावधान रहते हुये आगे अपने मिशन 2027 में पूरे तन, मन, धन से लग जाना है, यही संदेश है।

मायावती ने कहा कि साथ ही कल मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में हुये महाआयोजन में, इनको अपने श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ-साथ बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने के लिए यूपी के सभी 75 जिलों के गांव-गांव व शहर-शहर से बीएसपी के लाखों-लाखों की संख्या में पार्टी के लोग पहुंचे थे जिनको सुरक्षित लाने व वापस ले जाने में यूपी बीएसपी यूनिट के हर स्तर के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों, नेताओं व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं आदि ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। इन सभी की पार्टी बहुत-बहुत आभारी है।

इसके साथ ही, इस महाआयोजन में किसी न किसी रूप में उनके योगदान एवं भागीदारी के लिए पार्टी के सभी छोटे-बड़े पदाधिकरियों, कार्यकर्ताओं, अनुयाइयों, शुभचिन्तकों आदि का पूरे तहेदिल से बहुत-बहुत आभार, शुक्रिया व धन्यवाद। इसके अलावा, देश भर में उन सभी लोगों का भी हार्दिक धन्यवाद जिन्होंने अपने-अपने प्रदेश व जिलों में कांशीराम जी को अपने-अपने हिसाब से कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया और उनके बीएसपी मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प किया।

UP: ट्रक के कुचलने से लाश के उड़े चिथड़े… पति के सामने सड़क पर धड़कता रहा महिला का दिल; करवाचौथ से पहले मौत

0

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। धौलाना के कपूरपुर थाना इलाके में सपनावत मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। इसमें पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर दुर्घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। घटना के दौरान महिला का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। महिला का दिल सड़क पर बाहर निकलकर गिर गया। पति के सामने पत्नी का दिल धड़कता रहा।

सीओ अनीता चौहान ने बताया किया थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाना निवासी हरिओम तोमर बुधवार की सुबह करीब नौ बजे अपनी पत्नी आराधना(40) के साथ बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में जा रहे थे।

सपनावत मंदिर के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में पत्नी अराधना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति हरिओम तोमर गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पति हरिओम तोमर को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। सीओ ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Live Karwa Chauth 2025 Live: पूजा के लिए रहेगा सिर्फ इतना वक्त, जानिए पूजन मुहूर्त और चंद्र अर्घ्य की सही विधि

0

 Karwa Chauth 2025 Shubh Muhurat, Puja Vidhi Samagri, Moonrise Time Today: आज पूरे देश में सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख रही हैं और अब चंद्र दर्शन का इंतजार कर रही हैं, क्योंकि व्रत का समापन चांद देखने के बाद ही होता है। करवा चौथ के दिन अक्सर बादलों के कारण चांद के दर्शन देर से होते हैं, जिससे महिलाएं आसमान की ओर टकटकी लगाए रहती हैं। आइये जानते हैं कब निकलेगा चांद।

Karwa Chauth 2025 Puja Vidhi At Home: अकेले करवा कैसे बदलें?

अगर आप करवा चौथ की पूजा अकेले कर रही हैं और किसी के साथ करवा बदलने का अवसर नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में महिलाएं माता गौरी के साथ करवा बदलती हैं। इसके लिए आप पार्वती माता की तस्वीर रख सकती हैं या मिट्टी से गौरी माता की छोटी प्रतिमा बनाकर उन्हें पूजन स्थल पर स्थापित कर सकती हैं।

करवा बदलने की प्रक्रिया में, आपको सात बार हाथों को क्रॉस करते हुए करवा घुमाना होता है। इस दौरान आप बोलें:

“ले सुहागन ले करवा, दे सुहागन दे करवा”।

यह प्रक्रिया माता गौरी को साक्षी मानकर पूरी श्रद्धा से करनी चाहिए। पूजा पूरी होने के बाद करवा को दान कर देना चाहिए, जो इस व्रत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।

इस तरह अकेले में भी करवा चौथ की पूजा पूरी विधि-विधान के साथ की जा सकती है।

दोस्ती…मोहब्बत और कत्ल: पहला प्लान फेल, दूसरे में किया मर्डर, गर्भवती बेगम ने प्रेमी संग मिल पति को मार डाला

0

गाजियाबाद के डासना में रहने वाले आसिफ उर्फ गुल्लू की हत्या उसकी दूसरी पत्नी अरशी ने अपने प्रेमी से कराई। पांच माह पहले जेल से छूटा आसिफ पत्नी के प्रेम संबंधों में बाधक बन रहा था। आसिफ ने पत्नी और उसके प्रेमी को रंगेहाथ घर में पकड़ा था। ऐसे में अरशी ने पति की हत्या की साजिश रची। अरशी के प्रेमी रेहान और उसके साथी बिलाल ने रफीकाबाद फाटक पर सात सितंबर की रात को गोली मारकर आसिफ की हत्या कर दी थी। पुलिस ने अरशी, रेहान, बिलाल, जीशान और उबैश को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि रेकी करने वाले गुलफाम और दानिश अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

ऐसे में अरशी ने पति की हत्या की साजिश रची। अरशी के प्रेमी रेहान और उसके साथी बिलाल ने रफीकाबाद फाटक पर सात सितंबर की रात को गोली मारकर आसिफ की हत्या कर दी थी। पुलिस ने अरशी, रेहान, बिलाल, जीशान और उबैश को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि रेकी करने वाले गुलफाम और दानिश अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि प्राची उर्फ अरशी मूल रूप से मुरादनगर की रहने वाली है। इसकी शादी हापुड़ के दीपक से वर्ष 2017 में हुई। आलीशान मकान में रहने के ख्वाब पालने वाली प्राची ने वर्ष 2022 में दीपक को छोड़ दिया और ड्रग माफिया आसिफ से दोस्ती की। धर्मांतरण कर प्राची से अरशी बनी और शादीशुदा आसिफ से निकाह रचाया। आसिफ की पहली पत्नी जूही एक बेटी सहित डासना के उस्मान नगर स्थित घर पर रहती है। जबकि आसिफ अरशी के साथ डासना के मयूर विहार स्थित किराये के मकान में रहता था। दोनों की एक तीन वर्षीय बेटी है।डेढ़ वर्ष पहले आसिफ ड्रग्स तस्करी के मामले में जेल चला गया। आसिफ का दोस्त रेहान उससे मिलने जेल पहुंचा। जहां आसिफ ने रेहान से कुछ सामान दूसरी पत्नी तक पहुंचाने के लिए कहा। रेहान सामान लेकर अरशी के पास पहुंचा तो दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं। पांच माह पूर्व आसिफ जेल से छूटा तो रेहान और अरशी के प्रेम संबंधों की जानकारी हुई। अरशी गर्भवती भी है विरोध पर रेहान और आसिफ में तनातनी हो गई। अरशी ने रेहान को बताया कि वह रोजाना अपनी पहली पत्नी जूही से मिलने शाम को डासना जाता है। आरोपियों ने गुलफाम और दानिश की मदद से रेकी करवाई और सात सितंबर को रेहान और उसके साथियों ने दो गोली मारकर आसिफ की हत्या कर दी।पुलिस ने मुख्य अभियुक्त रेहान निवासी रामा चौक, थाना वेवसिटी, बिलाल निवासी डासना कॉलोनी पुरानी पैठ, जीशान निवासी डासना कॉलोनी वेव सिटी, उबैश निवासी पुरानी चुंगी जनपद हापुड़, अरसी पत्नी आसिफ निवासी भडभूजो वाली गली मयूर विहार को गिरफ्तार किया है। रेकी करने वाले गुलफाम और दानिश निवासी उस्मान कॉलोनी डासना अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। आरोपियों से दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। रेहान पर चार और उबैश के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है।
एक माह से रैकी, दूसरी बार किया हमला
आसिफ रेहान और अरशी के अवैध संबंधों में बाधक बना था। अरशी का मोबाइल भी आसिफ ने तोड़ दिया था और घर से निकलना भी बंद कर दिया। इसके बावजूद रेहान अरशी से मिलता-जुलता रहा। एक माह पहले रेहान ने अरशी को नींद की टेबलेट दी और आसिफ को दूध में मिलाकर पिलाने को कहा। रेहान रात को आसिफ की हत्या करने के इरादे से घर आया। जहां अरशी ने बताया कि वह आसिफ को नीद की टेबलेट नहीं दे पाई। ऐसे में दोनों ने उसकी हत्या सरेराह करने की साजिश रची। रेहान ने अपने छह साथियों को आसिफ की रेकी के लिए लगाया। सात सितंबर को रेहान ने पहली और जीशान ने दूसरी व उबैश ने तीसरी गोली चलाई थी। दो गोली आसिफ के सिर पर लगीं, जिससे उसकी मौत हो गई।

झांसी बबीना पुलिस और STF लखनऊ की संयुक्त कार्रवाई

0

झांसी – बबीना पुलिस और STF लखनऊ की संयुक्त कार्रवाई, 30 लाख का 64.100 किलो अवैध गांजा बरामद, झांसी-ललितपुर हाईवे पर चेकिंग में पकड़ी कार, मेरठ के 2 तस्कर जावेद और आकाश कुमार अरेस्ट