उत्तरप्रदेश में मानसूनी बारिश बुधवार को भी जारी रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून का प्रसार मध्य भारत की ओर शिफ्ट हुआ है जिसके असर से यूपी में फिलहाल चार-पांच दिनों के लिए बारिश का दायरा सिमटेगा। माैसम विभाग की ओर से बुधवार के लिए प्रदेश के बुंदेलखंड और आगरा मंडल के 10 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बृहस्पतिवार के लिए यूपी में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। मंगलवार को पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनाैर आदि जिलों में मध्यम से भारी बारिश देखने को मिली।
सोमवार को कटरा बाजार के पास सरयू नहर में दिखी डॉल्फिन
सोमवार को कटरा बाजार के पास सरयू नहर में दिखी डॉल्फिन
*अयोध्या:* गजब नहर में अठखेलियाँ करती दिखी डाल्फिन,देखने के लिए जुटे लोग, एम्बुलेंस से ले जाई गई डाल्फिन,सोमवार को सरयू नहर में बहकर पहुंची डॉल्फिन, घंटों की मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू, सरयू नहर में बहकर आ गई डॉल्फिन को वन विभाग की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। कटरा बाजार क्षेत्र के देवापसिया के पास दिखाई देने पर ग्रामीणों की सूचना पर बहराइच और गोंडा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची,लखनऊ से आई विशेष एम्बुलेंस में डॉल्फिन को अयोध्या ले जाकर सरयू नदी में छोड़ा गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डॉल्फिन नदी की धारा के साथ बहकर नहर में पहुंच गई थी। ग्रामीणों की सतर्कता और विभाग की तत्परता से उसे सुरक्षित प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ दिया गया।
नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान पर परिवहन विभाग ने शुरु की सख्ती, 18 वाहन चालको के चालान व 1 डग्गामार बस सीज
नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान पर परिवहन विभाग ने शुरु की सख्ती, 18 वाहन चालको के चालान व 1 डग्गामार बस सीज
बाराबंकी। सड़क दुर्घटनाओं मे अंकुश लगाने एंव रोड़ सेफ्टी नियमो के पालन के प्रति जागरुक करने को लेकर परिवहन विभाग ने नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान को गति देना शुरु कर दिया है। आज मंगलवार को जनपद के विभिन्न पेट्रोल पम्पो पर ईधन भरवाने आये 18 वाहन चालको के चालान तथा 1 डग्गामार बस यू0पी 43 टी 6374 को सीज किया गया। अभियान की जानकारी देते हुये सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन अंकिता शुक्ला ने बताया कि आज मंगलवार को यात्री/मालकर अधिकारी रवि चन्द्र त्यागी की टीम ने आलापुर स्थित पेट्रोल पम्प पर जांच के दौरान ईधन भरवाने आये 18 दो पहिया वाहन के चालान किये। तथा पेट्रोप पम्प संचालको को नो हेलमेट नो फ्यूल की रणनीति पर अमल करते हुये बिना हेलमेट लगाये पेट्रोल खरीदने वाले चालको को विक्रय न करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही पीटीओ ने लखनऊ-बाराबंकी हाइवे पर 1 डग्गामार बस यू0पी 43 टी 6374 के पत्रावलियो की जांच करते हुये थाने मे निरुद्ध किया गया।
प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ
🔸मजबूत जीडीपी डेटा से भारतीय शेयर बाजार गदगद, सेंसेक्स 554 अंक उछला
🔸मुंबई में मराठा आरक्षण आंदोलन: हाईकोर्ट ने सड़कें खाली कराने का दिया आदेश
🔸बिहार मतदाता सूची विवाद: सुप्रीम कोर्ट बोला, भरोसे की कमी है, राजनीतिक दल सक्रिय हों
🔸 एससीओ ने पहलगाम हमले की निंदा की; आतंकवाद से लड़ने में दोहरे मापदंडों को अस्वीकार्य कहा
🔸अफगानिस्तान भूकंप: 800 से ज्यादा लोगों की मौत, पीएम मोदी ने कहा- हर संभव मदद के लिए तैयार
🔸”रूसी तेल से भारत में ‘ब्राह्मण’ कमा रहे मुनाफ़ा”- ट्रंप के सलाहकार ने फिर साधा निशाना
🔸कश्मीर के पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम: PoK से आए आतंकियों ने भागने की कोशिश की, सेना ने इलाके की घेराबंदी की
🔸SCO Summit: पीएम नरेन्द्र मोदी और पुतिन के बीच बैठक, चीन में दो ‘महाशक्तियों’ के मिलन पर दुनिया की नजर
🔸SCO Summit China 2025 पाकिस्तान के पीएम की किरकिरी, बात करते निकले मोदी-पुतिन, हाथ-बांधे खड़े रहे शहबाज
🔸अफगानिस्तान भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, 1000 तंबू और 15 टन खाद्य सामग्री भेजी; विदेश मंत्री ने जताई संवेदना
🔸मोदी-पुतिन-जिनपिंग की मुलाकात का असर, भारत से दोस्ती की दुहाई देने लगा US, नरम पड़े तेवर
🔸भारत ने दिखाया अमेरिकी ‘दादागिरी’ को आईना, यूएस ट्रेज़री बिल से मुंह मोड़ा
🔸’डॉक्टर बनना है!’ — मासूम मायरा की ख्वाहिश पर मुस्कराए CM योगी, स्कूल में दाखिले का दिया आदेश
🔸’वोट अधिकार यात्रा’ के समापन पर राहुल गांधी ने बीजेपी पर बोला बड़ा हमला
🔸पाक में डील के लिए ट्रंप ने भारत से रिश्ते कुर्बान किए, पूर्व US अधिकारी का दावा
🔸राज्यों में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के आकलन के लिए गृह मंत्रालय ने IMCTs का किया गठन
🔸मोदी जापान और चीन की चार दिन की सफल यात्रा के बाद स्वदेश पहुंचे
🔸बंगाल: इस्लामिक संगठनों के विरोध के बाद ममता सरकार ने जावेद अख़्तर का कार्यक्रम टाला
🔹Asia Cup Hockey: भारत ने कजाकिस्तान को 15-0 से रौंदा, अभिषेक के 4 गोल से जीत की हैट्रिक
आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*02 सितम्बर 2025 , मंगलवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका दिन सामान्य रहेगा। बोलने से पहले थौड़ा सोचें। आज कोई समाचार मिल सकता है। आराम का अवसर मिलेगा। किसी परिजन की चिंता रहेगी। कारोबार में विवेक से कार्य करें, थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। संतान और स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। गुस्सा नियन्त्रित हो तो जिन्दगी में शुकुन ही शुकुन सिद्ध होगा। समय का सदुपयोग करना सबसे बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आपका आज का दिन अनुकूल रहेगा । कम बोलें पर अच्छा बोलें। आज कई स्त्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों से भागदौड़ अधिक होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा हो सकती है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
समय की अनुकूलता का आभास होगा। बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा होगी। नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा। आप की लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। विवाह प्रयास सफल रहेंगे।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी। करियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। यात्रा सफल रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल परिश्रम अधिक होगा। बुजुर्गजनों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा। कीमती वस्तुएं संभाल कर रखें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
नई व्यापारिक योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। राजकीय सहयोग मिलेगा, उन्नति होगी। अपनों से मनमुटाव हो सकता है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अपनी जिम्मेदारी को समझें। गृहस्थ सुख मिलेगा। आज धनलाभ होगा। व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आलस्य की अधिकता से कार्यों में विलंब होगा। संतान के विवाह के लिए किये प्रयास सफल रहेंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
अपनी बातों से लोगों का दिल जित लेंगे। संतान के लिए समय अनुकूल है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज की गई यात्रा-निवेश सफल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
मनोबल बढेगा ।न चाहते हुए भी फालतू खर्च बढ़ सकता है। मामूली चोट, विवाद आदि से हानि हो सकती है लेकिन ध्यान रखें तो सामान्य रहेगा सब कुछ । कुसंगति से बचें, जोखिम न लें। तीर्थयात्रा संभव है। परिवार के प्रति सजग रहेंगे। गाय सेवा हर दृष्टि से लाभकारी होगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
रोजगार के लिए उत्तम समय है ।आज किया निवेश शुभ रहेगा। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। काम की अधिकता रहेगी। झूठ बोलने से बचें। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होगा। दान धर्म फलदायी होगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
बिजली बिल अब जीरो! सरकार की योजना का दिखा असर, लखनऊ बना नंबर वन सोलर मॉडल
बिजली बिल अब जीरो! सरकार की योजना का दिखा असर, लखनऊ बना नंबर वन सोलर मॉडल
_PM Surya Ghar Yojana: लखनऊ में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना ने रफ्तार पकड़ी है, जहां पिछले छह महीने में इसका फायदा उठाने वाले लोगों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। बड़ी बात यह है कि लखनऊ ने इस मामले में गुजरात के कई जिलों को पीछे छोड़ा है।_

