Saturday, February 14, 2026
Home Blog Page 251

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

🔸रूस के ड्रोन हमले में डूबा यूक्रेन का सबसे बड़ा नौसैनिक जहाज सिम्फेरोपोल

🔸Bitcoin Scam: गुजरात बिटकॉइन घोटाले में बड़ा फैसला, पूर्व MLA नलिन कोटडिया-IPS समेत 14 को उम्रकैद

🔸पोलैंड: एयर शो रिहर्सल के दौरान F-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

🔸पीए्म मोदी का एशिया दौरा: जापान से पक्की दोस्ती, चीन से अच्छे रिश्ते और रूस से ऊर्जा का भरोसा; ट्रिपल मिशन

🔸संबोधन के दौरान जापानी निर्माताओं से बोले PM मोदी- ‘भारत आएं, जापान की प्रौद्योगिकी और भारत की प्रतिभा मिलकर करेगी प्रौद्योगिकी क्रांति का नेतृत्व : मोदी

🔸भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.8% पर, पहली तिमाही में दिखी मजबूती

🔸बैंकॉक से उड़ान, लखनऊ में पकड़ — 24 करोड़ का हाई-क्वालिटी गांजा, दो तस्कर दबोच

🔸दिसंबर में भारत आ रहे पुतिन, क्रेमलिन के वरिष्ठ अधिकारी ने की पुष्टी

🔸थाईलैंड की प्रधानमंत्री शिनावात्रा को अदालत ने पद से हटाया, लगा नैतिक दुर्व्यवहार का आरोप

🔸​Breaking News in Hindi Today: भारत और जापान के बीच चंद्रयान-5 मिशन को लेकर अहम समझौते पर हस्ताक्षर

🔸ट्रंप को भारत से श्रेय नहीं मिला तो थोप दिया मनमाना टैरिफ, अमेरिकी कंपनी जेफरीज ने किया सनसनीखेज दावा

🔸​​उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया कांग्रेस पार्टी पर हमला, कहा “जनता के खोते विश्वास का प्रतीक है राहुल गांधी की अभद्र भाषा”

🔸​​प्रधानमंत्री मोदी को गाली देने का मामला, बिहार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

🔸​​​​​जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हालात बेहद गंभीर, चौथे दिन भी यातायात ठप

🔸​​​​​​Trump Tariff Not Legal: अमेरिकी अपील अदालत का बड़ा फैसला, कहा- ट्रंप के अधिकांश टैरिफ कानूनी नहीं

🔸​​​खुलासा: संभल में साल-दर-साल घटती गई हिंदू आबादी, पनपते गए आतंकी माड्यूल; अमेरिका तक पहुंचा लोकल टेरर नेटवर्क

🔸हिमाचल में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट:कुल्लू में लैंडस्लाइड, किन्नौर में घर दबे; मणिमहेश यात्रा में 22 मौतें; चंडीगढ़-मनाली फोरलेन बहाल

🔸37 साल बाद पंजाब में बाढ़ से ऐसी तबाही:डेढ़ लाख एकड़ फसलें डूबीं, 250 गांवों के लोग-360 जवान फंसे; नहीं पहुंच रही राहत

🔹​शुभमन गिल एशिया कप से पहले बेंगलुरु पहुंचे:BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रेनिंग करेंगे; भारतीय टीम 4 सितंबर को दुबई रवाना होगी

*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*

जय हो🙏

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका मन नए-नए कामों में लगेगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नयी योजना बना सकते हैं। यात्रा योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म में रूची रहेगी। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। खरीददारी कर सकते हैं। बच्चों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे जिससे जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपकी आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आपके सामने कई चुनौतियां उत्पन्न हो सकती है जिसका सामना करने के लिए आप तैयार रहें। अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपनी मेहनत का मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। अचानक रिश्तेदारों से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर हाथ लग सकते हैं।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप जिस क्षेत्र में कोशिश करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आपकी किसी बड़ी योजना का अच्छा फायदा मिल सकता है। भविष्य के लिए धन इकट्ठा करने में आप सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। नया वाहन खरीदने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। रुके हुए कामों में गति आएगी। धार्मिक यात्रा योग। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अचानक अपनों से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसा कमाने के कई मार्ग हासिल होंगे। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। छात्रों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से विषम परिस्थितियों पर काबू पाने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ेगा। आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली होंगे। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका आज का दिन बेहतरीन रहेगा सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। जीवन में आज ढेरों खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। पुराने किए गए निवेश का अच्छा मुनाफा मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कार्यालय में आपके कार्यों की सराहना होगी। अचानक लाभ मिलने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। भाग्य प्रबल रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिलने की उम्मीद है।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन मौज मस्ती भरा व्यतीत होने वाला है। सामाजिक मेलजोल से आपको खुशी और सुकून मिलेगा। कामकाज में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। जो लोग प्रेम प्रसंग में हैं, वह अपने प्रिय के साथ रोमांस भरा पल व्यतीत करेंगे। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। सभी से मधुर सम्बंध बनाएँ रखें व हर प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज सकारात्मक बने रहना होगा। आपके मन में कोई पुरानी बात चिंता का कारण बन सकती है। आप कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको अपने किसी जरूरी काम में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन अति उत्तम रहेगा। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। खर्चों में कमी आएगी। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। पारिवारिक जीवन की परेशानियों का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी पुरानी योजना का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*

यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

 

 

‘साली से शादी कराओ वरना कूद जाऊंगा…’, कन्नौज में बिजली के टावर पर चढ़ा जीजा, फिल्मी स्टाइल में रचाया ड्रामा

0

Kannauj News: जिले के खोजीपुर गांव में एक शख्स ने अपनी साली से शादी की जिद में ऐसा कदम उठा लिया, जिसने पूरे गांव को हैरानी में डाल दिया। युवक ने खेत में लगे बिजली के टावर पर चढ़कर साली से शादी की मांग रखी और नीचे कूदने की धमकी देने लगा। यह घटना बिल्कुल फिल्मी अंदाज में तब्दील हो गई, जब लोगों की भारी भीड़ उसे नीचे उतारने की कोशिश में जुट गई।

दूसरी शादी के बाद भी रखा तीसरी का प्रस्ताव
बता दें कि यह मामला छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के तहत आने वाले गांव का है, जहां नवल किशोर नामक युवक ने यह हाईवोल्टेज ड्रामा किया। जानकारी के अनुसार, नवल किशोर की शादी वर्ष 2021 में लाली नामक युवती से हुई थी, लेकिन पत्नी की एक साल पहले मृत्यु हो जाने के बाद उसने लाली की छोटी बहन से विवाह कर लिया। हालांकि, इस शादी के बाद भी नवल किशोर का दिल उसकी दूसरी साली पर आ गया और उसने परिजनों के सामने तीसरी शादी का प्रस्ताव रख दिया। परिजनों के इंकार के बाद गुस्से में नवल खेत की ओर गया और बिजली के टावर पर चढ़ गया।

साली के नाम पर हंगामा, गांव में मची अफरातफरी
टावर पर चढ़कर युवक बार-बार चिल्लाता रहा कि उसकी शादी उसकी साली से करवाई जाए, नहीं तो वह जान दे देगा। यह नज़ारा देखते ही देखते पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। गांव वालों की काफी कोशिशों के बाद भी युवक नीचे नहीं उतरा। अंत में जब उसकी साली खुद मौके पर पहुंची और उसे नीचे उतरने की गुजारिश की, तब जाकर युवक शांत हुआ और नीचे आ गया।

पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि युवक और उसकी वर्तमान पत्नी के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था, जिससे परेशान होकर वह अपनी साली से शादी करने की जिद पर अड़ गया। करीब 4 से 5 घंटे तक चले इस पूरे घटनाक्रम ने ग्रामीणों को भी तनाव में डाल दिया और पुलिस प्रशासन को भी मशक्कत करनी पड़ी।

ऑनलाइन मंगाया सैंडविच, अंदर निकले प्लास्टिक ग्लव्स – नोएडा ग्राहक ने फोटो के साथ उठाया स्वच्छता पर सवाल

0

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप से मंगाए गए सैंडविच में प्लास्टिक का ग्लव्स निकलने का मामला सामने आया है। यह घटना शहर के सेक्टर 45 इलाके की बताई जा रही है। ग्राहक ने सैंडविच ऑर्डर किया था, लेकिन जब उसने उसे खाने की कोशिश की, तो उसके अंदर से प्लास्टिक का डिस्पोजेबल ग्लव्स निकला।

सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद ग्राहक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर इस मामले को उठाया। उसने सैंडविच की तस्वीरें साझा करते हुए फूड से जुड़ी साफ-सफाई और क्वालिटी पर सवाल उठाए। पोस्ट में ग्राहक ने लिखा कि यह एक बेहद गंभीर मामला है और इसकी जांच होनी चाहिए।

दो सैंडविच किए थे ऑर्डर
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राहक ने दो तरह के सैंडविच ऑर्डर किए थे। ब्रोकली, कॉर्न और बेसिल पेस्टो सैंडविच, स्मोक्ड कॉटेज चीज और पेपर सैंडविच, इनमें से एक सैंडविच में सब्जियों और दूसरी सामग्री के साथ एक प्लास्टिक ग्लव्स पाया गया, जिससे ग्राहक को काफी झटका लगा।

डिलीवरी ऐप की प्रतिक्रिया
मामले के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, फूड डिलीवरी ऐप की सपोर्ट टीम ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि वे इस घटना से हैरान हैं और जल्द ही इस शिकायत को संबंधित रेस्टोरेंट पार्टनर के साथ उठाएंगे। ऐप ने यह भी भरोसा दिलाया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

लोगों में बढ़ी चिंता
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अपनी चिंता जाहिर की और कहा कि अब ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते समय और ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। साथ ही, रेस्टोरेंट्स को भी साफ-सफाई और क्वालिटी कंट्रोल पर खास ध्यान देना चाहिए।

Radha Ashtami: राधा अष्टमी पर इन मंदिरों में होते हैं श्री जी के चरण दर्शन, 4 स्थानों का है विशेष महत्व

0

Radha Ashtami 2025: श्री राधा रानी भगवान श्रीकृष्ण की आत्मा स्वरूपा, उनकी आद्य शक्ति (ह्लादिनी शक्ति) और सर्वोच्च भक्ति स्वरूप मानी जाती हैं। वे भक्ति की पराकाष्ठा और अनन्य प्रेम की प्रतिमूर्ति हैं। श्रीमद्भागवत और गौड़ीय परंपरा में राधा को भगवान कृष्ण का अध्यात्मिक स्वरूप कहा गया है। कृष्ण पौरुष और राधा शक्ति हैं। उन्हें भक्तों की आराध्य देवी और भक्ति की जननी भी कहा जाता है।

Radha Ashtami

राधा अष्टमी के दिन यदि कोई भक्त बरसाना (राधा रानी की जन्मभूमि) जाता है तो केवल श्रीजी मंदिर (लाड़ली जी मंदिर) ही नहीं बल्कि  उसके अतिरिक्त कई दिव्य स्थल हैं, जहां दर्शन और भ्रमण करना अत्यंत शुभ माना जाता है। श्रीजी मंदिर, राधा कुंड, पिला पोखर और मढ़न मोहन पर्वत– ये चार स्थल राधा अष्टमी पर विशेष रूप से अवश्य देखने चाहिए। राधा अष्टमी पर बरसाना की यात्रा केवल दर्शन नहीं, बल्कि ब्रज रस का अनुभव है।

Radha Ashtami

श्रीजी मंदिर (लाडली जी मंदिर)- यह बरसाना का मुख्य मंदिर है, जहां राधा रानी विराजमान हैं। राधा अष्टमी के दिन यहीं चरण दर्शन होते हैं। यहां मंगला आरती से लेकर महाआरती तक विशेष श्रृंगार, भोग और संकीर्तन होते हैं।

PunjabKesari Radha Ashtami

राधा कुंड- बरसाना से कुछ दूरी पर स्थित यह राधारानी का प्रियतम तीर्थ है। कहा जाता है कि राधा जी ने स्वयं इस कुंड की रचना की थी। राधा अष्टमी पर राधा कुंड में स्नान करना और जल अर्पित करना अत्यंत पुण्यकारी है।

मढ़न मोहन पर्वत (मनगढ़)- बरसाना की ऊंचाई पर स्थित पर्वत, जहां राधा जी के खेल-लीला स्थान हैं। यहां से पूरे बरसाना का अद्भुत दृश्य दिखाई देता है। यह पर्वत भी राधा-कृष्ण की रास-लीलाओं का साक्षी रहा है।

श्री राधा रस बिहारी मंदिर- बरसाना में ही स्थित, यहां भक्त संकीर्तन और हरिनाम जप करते हैं। राधा अष्टमी पर यहां भी विशेष कीर्तन और भोग महोत्सव होता है।

पिला पोखर- यह एक सरोवर है जहां राधा जी और सखियां खेल करती थी। राधा अष्टमी पर यहां स्नान और दर्शन को अत्यंत शुभ माना गया है।

मोर कुटी- बरसाना का एक प्रमुख स्थल जहां राधा-कृष्ण ने मोर लीला की थी। यहां का वातावरण भक्तों को ब्रज लीला की झलक देता है।

नंदगांव- (बरसाना के निकट) यहीं कृष्ण का बाल्यकाल बीता। राधा अष्टमी पर बरसाना आने वाले भक्त प्रायः नंदगांव जाकर नंद भवन के भी दर्शन करते हैं।

Radha Ashtami

राधा अष्टमी पर दर्शनों के लिए विशेष भ्रमण क्रम
सुबह – 
श्रीजी मंदिर में मंगला आरती व चरण दर्शन।
पूर्वाह्न – पिला पोखर और मढ़न मोहन पर्वत।
दोपहर – राधा कुंड और श्याम कुंड स्नान-दर्शन।
शाम – मोरकुटी और नंदगांव दर्शन।
रात्रि – श्रीजी मंदिर में महाआरती और भोग प्रसाद।

Radha Ashtami

अमरोहा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात: दहेज के लिए पिलाया तेजाब, 17 दिन तक अस्पताल में तड़पती रही बहू

0

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां दहेज की मांग पूरी ना होने पर एक विवाहिता को जबरन तेजाब पिला दिया गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। करीब 17 दिन तक अस्पताल में इलाज चला, लेकिन आखिरकार उसकी मौत हो गई। अब पुलिस इस मामले की हत्या के तौर पर जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला?
मामला अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के काला खेड़ा गांव का है। जहां की निवासी विवाहिता गुल फिजा की शादी लगभग एक साल पहले मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाले फुरकान की बेटी से हुई थी। उसका निकाह परवेज नामक युवक से हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले पति, सास, ससुर और अन्य परिजन लगातार दहेज की मांग कर रहे थे। पीड़िता के परिवार का आरोप है कि दहेज ना मिलने पर गुल फिजा को लगातार प्रताड़ित किया जाता था।

तेजाब पिलाने का आरोप
11 अगस्त को हालात और बिगड़ गए। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि ससुरालवालों ने मिलकर गुल फिजा को जबरन तेजाब पिला दिया। हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 17 दिन तक इलाज चला, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। आखिरकार गुल फिजा की मौत हो गई।

पुलिस कार्रवाई शुरू
गुल फिजा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पहले ही दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। लेकिन अब जब पीड़िता की मौत हो गई है, तो पुलिस ने हत्या की धाराएं भी जोड़ने की बात कही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

आज का राशिफल जानें क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आपके प्रतिद्वंदी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। किसी वाद विवाद की स्थिति को भी आप अपने विचारों से सामान्य करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी किसी बात से आज परिवार के सदस्य नाराज हो सकते है, जिन्हे आप मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। नौकरी में आप जल्दबाजी में कोई काम ना करें और आपको किसी बात को लेकर थोड़ा समझदारी दिखानी होगी।
taurus daily horoscope

वृष राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आने वाला है। वाहनों का प्रयोग आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। परिवार में सदस्यों से छोटी-छोटी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ें बढ़ सकते हैं। आप टीमवर्क के जरिए काम करके लोगों को हैरान करेंगे। शेयर मार्केट में भी आपकी अच्छी सांठ-गांठ रहेगी, जिससे आपको दूर करने में काफी मदद मिलेगी। किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपकी भागदौड़ अधिक रहेगी।
gemini daily horoscope

मिथुन राशि : आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी ऊपर उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपके विरोधी भी बढ़ेंगे, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य से कोई भी बात गुप्त रखने से बचना होगा। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।
cancer daily horoscope

कर्क राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए इनकम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा भी पूरी हो सकती है। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपको अपने आत्मविश्वास को मजबूत करके आगे बढ़ना होगा। यदि आप एक बड़ा लक्ष्य पकड़कर चलेंगे, तभी आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।
leo daily horoscope

सिंह राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने बॉस से कोई भी बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी, क्योंकि इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं और कोई फैसला थोड़ा सोच समझकर लें। संतान को आप यदि कहीं बाहर पढ़ाई के लिए भेजना चाहते हैं, तो उसके लिए भी आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है।
virgo daily horoscope

कन्या राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी काम को समय से पूरा न होने से समस्या हो सकती है। आर्थिक मामलों में आप लापरवाही ना दिखाएं। आप जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आप अपने घर में किसी नये इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी कर सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
libra daily horoscope

तुला राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए शौक मौज की चीजों की खरीदारी के लिए रहेगा। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। आप कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे, जिससे आपके पेंडिंग काम भी आसानी से पूरे होंगे। आप अपनी जिम्मेदारियां में ढील बिल्कुल ना दें और आपको यदि कोई पेट संबंधित समस्या  चली आ रही है, तो उसके लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
scorpio daily horoscope

वृश्चिक राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने कामों को करने के लिए किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें। घर गृहस्थी में चल रही समस्याओं को दूर करेंगे। बिजनेस में आपको कोई बड़ी डील फाइनल होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रॉपर्टी में आपको अच्छे बेनिफिट मिलते दिख रहे हैं। आप यदि ऑनलाइन कोई काम करते हैं, तो उसमें आपके साथ धोखा हो सकता है। परिवार के सदस्यों का आपके कामों में पूरा साथ मिलेगा। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा।
sagittarius daily horoscope

धनु राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, जिसमें आपसे गड़बड़ी हो सकती है। आपके किसी परिवार के सदस्य से यदि मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको यदि कोई काम को लेकर टेंशन चल रही थी, तो उसे भी आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है।
capricorn daily horoscope

मकर राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। नौकरी की लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आप किसी दूसरी जगह अप्लाई करने की सोचेंगे। आप पास पड़ोस में  किसी दूसरे के मामले में ना बोलें। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे, लेकिन आपको किसी के प्रति मन में ईर्ष्या की भावना रखने से बचना होगा। आपको अपने काम के प्रति थोड़ा सचेत रहना होगा।
aquarius daily horoscope

कुंभ राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। बिजनेस में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपका सोचा हुआ काम पूरा होने से खुशी होगी। आपकी किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप किसी सरकारी योजना में इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ कुछ रोमांटिक समय बिताएंगे।

pisces daily horoscope

मीन राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके कामों में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपका मन कुछ नया करने को करेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने घर किसी पूजा पाठ का आयोजन कर सकते हैं और आपकी सुख-समृद्धि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को भी पढ़ाई-लिखाई में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

ITR Filing 2025: ITR Refund में हो रही देरी? ये गलतियां बन सकती हैं वजह, जानें

0

नेशनल डेस्क : आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2025 तेजी से नजदीक आ रही है। देशभर के करोड़ों टैक्सपेयर्स अपना रिटर्न पहले ही दाखिल कर चुके हैं, और कई लोगों को आयकर रिफंड भी मिल चुका है। हालांकि, ऐसे भी कई करदाता हैं जिन्हें अभी तक टैक्स रिफंड नहीं मिला है। विशेषज्ञों का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि रिफंड में देरी के पीछे कुछ सामान्य कारण हो सकते हैं, जिन्हें समझना जरूरी है।

आमतौर पर 7 से 15 दिन में मिल जाता है रिफंड
यदि आपने सही ढंग से और समय पर रिटर्न दाखिल कर ई-वेरिफाई कर दिया है, तो आमतौर पर रिफंड 7 से 15 दिनों के भीतर आपके बैंक खाते में आ जाता है। कुछ मामलों में यह समय एक हफ्ते से भी कम हो सकता है। लेकिन अगर कोई गलती या गड़बड़ी होती है, तो रिफंड प्रोसेसिंग में देरी हो सकती है।

रिफंड में देरी के प्रमुख कारण

1. गलत या अधूरी बैंक डिटेल्स
रिटर्न दाखिल करते समय अगर बैंक खाता संख्या, IFSC कोड या नाम गलत दर्ज किया गया है, तो रिफंड ट्रांसफर नहीं हो पाएगा। इसलिए हमेशा बैंक संबंधी जानकारी की सही से जांच करें।

2. फॉर्म 26AS या AIS से मेल न खाना
आपके ITR और आयकर विभाग के पास मौजूद फॉर्म 26AS या AIS में कोई अंतर होने पर भी प्रोसेसिंग में देरी हो सकती है। जैसे अगर आपने किसी आय का उल्लेख नहीं किया या टीडीएस क्रेडिट का गलत दावा किया है।

3. ITR का ई-वेरिफिकेशन नहीं होना
सिर्फ रिटर्न फाइल कर देना काफी नहीं है, उसे ई-वेरिफाई करना भी अनिवार्य होता है। बिना ई-वेरिफिकेशन के ITR प्रोसेसिंग शुरू नहीं होती, जिससे रिफंड अटक जाता है।

4. विभागीय जांच या स्क्रूटनी
अगर रिटर्न में किसी बड़ी राशि का दावा किया गया है या कोई अनियमितता नजर आती है, तो आयकर विभाग रिटर्न को जांच के लिए होल्ड कर सकता है। ऐसे मामलों में भी रिफंड में देरी होती है।

5. पहले से बकाया टैक्स
यदि करदाता पर पहले से कोई टैक्स बकाया है, तो आयकर विभाग नए रिफंड को उसी में एडजस्ट कर सकता है। ऐसे में विभाग नोटिस भेजकर जानकारी देता है और रिफंड रोका जाता है।

देरी होने पर क्या करें?
अगर आपने रिटर्न सही समय पर फाइल कर दिया है और ई-वेरिफाई भी कर चुके हैं, फिर भी रिफंड नहीं आया है, तो आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाकर ITR प्रोसेसिंग स्टेटस चेक करें। यदि प्रोसेस हो चुका है और रिफंड ‘Issued’ दिखा रहा है, तो अपने बैंक स्टेटमेंट की जांच करें।

इंडियन बेवरेज एसोसिएशन का सरकार से सॉफ्ट ड्रिंक पर GST घटाकर 18% करने का आग्रह

0

नई दिल्लीः कोका-कोला, पेप्सिको जैसी कंपनियों के निकाय इंडियन बेवरेज एसोसिएशन ने सरकार से कोल्ड ड्रिंक और अन्य पेय पदार्थों पर जीएसटी घटाकर 18 प्रतिशत करने का अनुरोध किया है। वर्तमान में, इन पेय पदार्थों पर 28 प्रतिशत जीएसटी और अहितकर वस्तुओं के मामले में लगने वाले 12 प्रतिशत अतिरिक्त कर लगता है। जीएसटी में व्यापक सुधारों के तहत सरकार ने जीएसटी को दो स्लैब (पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत) में बदलने का प्रस्ताव किया है। इसके अलावा, महंगी कारों और अहितकर वस्तुओं जैसी चुनिंदा वस्तुओं पर 40 प्रतिशत की विशेष दर लागू होगी। वर्तमान में, जीएसटी के चार स्लैब… 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत हैं।

इंडियन बेवरेज एसोसिएशन (आईबीए) ने कहा कि इस क्षेत्र के लिए जीएसटी को युक्तिसंगत बनाने से उत्पाद अधिक किफायती होंगे, इस क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा और 2030 तक सालाना 1.2 लाख नई नौकरियां भी सृजित होंगी। आईबीए ने अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों के लिए सरकार की सराहना करते हुए कहा कि, पुनर्वर्गीकरण, जीएसटी युक्तिसंगत बनाने और इस श्रेणी को एक मानक जीएसटी दर में रखने से इस क्षेत्र की वास्तविक क्षमता का पता चलेगा, जिससे निवेश, रोजगार, किसानों को समर्थन और भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए समावेशी विकास को बढ़ावा मिलेगा। कोका-कोला, पेप्सिको, रिलायंस, बिसलेरी, डाबर और रेड बुल जैसी प्रमुख कंपनियां आईबीए के सदस्य हैं।

आईबीए ने कहा, “जीएसटी दरों को तर्कसंगत बनाने से 2030 तक सालाना 1.2 लाख नए रोजगार पैदा हो सकते हैं, जिससे ग्रामीण आजीविका को और बढ़ावा मिलेगा। हाल के वर्षों में, इस क्षेत्र ने 50,000 करोड़ रुपए का निवेश किया है और 85,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश की योजना बना रहा है।”

‘प्रेमी को मिलने के लिए घर बुलाया और काट दिया प्राइवेट पार्ट…’, मुस्लिम युवती ने उठाया खौफनाक कदम; कांप जाएगी रूह

0

Hardoi News, (मनोज तिवारी): उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक गर्लफ्रेंड ने राजस्थान के प्रेमी को अपने घर बुलाकर उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया जिससे प्रेमी जख्मी हो गया। आनन-फानन में उसको इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। युवक की हालत सामान्य बताई जा रही है। एएसपी ने बताया कि महिला को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।

PunjabKesari

दोनों का पिछले 4 सालों से था प्रेम प्रंसग
बता दें कि सनसनीखेज वारदात हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र के कस्बे के एक मोहल्ले की है। यहां राजस्थान का रहने वाला जसवंत (35) जो कि अपनी समुदाय विशेष की प्रेमिका (18) के बुलाने पर उसके घर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों का पिछले चार साल से प्रेम प्रंसग चल रहा है और दोनों फोन पर बातचीत करते हैं। दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे जिससे दोनो की नजदीकियां बढ़ गयी। अब प्रेमिका ने फोन करके प्रेमी युवक को मिलने के लिए अपने घर पर बुलाया उसी दौरान किसी बात पर दोनों की कहासुनी हो गई जिसके बाद प्रेमिका ने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया और घायल कर दिया। घटना के बाद काफी देर हंगामा हुआ तो सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल भिजवाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने पीड़ित युवक से पूछताछ की।

PunjabKesari

आरोपी युवती को हिरासत में
एएसपी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि यह मामला थाना मल्लावां के अंतर्गत एक मोहल्ले का है, जहां पर जसवंत जो की राजस्थान का रहने वाला है अपनी पूर्व परिचित युवती से मिलने आया था। दोनों में बातचीत के दौरान वाद-विवाद हो गया। उसी उक्त युवती ने उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया था। जिसे तत्काल स्थानी CHC ले जाया गया था जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य है। आरोपी युवती को हिरासत में लिया गया है और इसमें पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई कराई जा रही है।