Saturday, February 14, 2026
Home Blog Page 256

Auraiya News: 27 से पंडालों में विराजेंगे गणपति बप्पा

0

औरैया/बिधूना। श्रीगणेश महोत्सव को लेकर जिलेभर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। अबकी 27 अगस्त से जगह-जगह गणपति भगवान पंडालों में विराजेंगे।मूर्तिकारों ने छोटे-बड़े आकार की गणपति जी की प्रतिमाएं बनाकर दुकानों पर सजा दी हैं। हालांकि इस बार प्रतिमाएं पहले से महंगी बिक रही है।
श्रीगणेश महोत्सव अबकी 27 अगस्त से शुरू हो रहा है। इसका समापन पूर्णमासी के दिन सात सितंबर को होगा। इसे लेकर जगह-जगह भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है। कहीं छोटी तो कहीं बड़ी प्रतिमा की स्थापना के लिए तैयारी हो रही है।मोहल्ला समितियां व गणेश महोत्सव समिति के कार्यकर्ता व्यवस्था जुटाने लगे हैं। पंडाल बुक हो गए हैं। बिधूना में बेला रोड पर रामलीला मैदान के पास सड़क पर लगी दुकानों में गणेश प्रतिमाओं की बिक्री शुरू हो गई है।बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार मूर्तियों की कीमतों पर कुछ दाम बढ़े हैं। पांच फीट की प्रतिमा पिछले वर्ष साढ़े चार हजार रुपये में मिल जाती थी। जो इस बार पांच हजार से 6500 में मिल रही है।

मूर्ति विक्रेता कुंदन व कलावती ने बताया कि रंग से लेकर प्रतिमा में उपयोग होने वाली मिट्टी तक महंगी हो गई है। कच्चा माल भी बीते वर्ष की अपेक्षा महंगा मिल रहा है। डेढ़ माह पूर्व ही प्रतिमा का निर्माण शुरू कर दिया था। इस बार तीन सौ रुपये से लेकर हजार रुपये कीमत तक की प्रतिमाएं बिक्री के लिए बनाईं गई हैं।

Auraiya News: कूड़ेदान गायब, खाली प्लॉटों में कूड़ा

0

औरैया। शहर की पॉश कॉलोनी आवास विकास को साफ सुथरा बनाने के लिए आवास विकास परिषद ने जगह-जगह पर कूड़ेदान लगाए थे।शुरुआती दौर में तो यहां के लोगों ने उनका इस्तेमाल किया, लेकिन अब कॉलोनी से अधिकांश कूड़ेदान गायब हो चुके हैं। जहां कहीं बचे है वो जंग खाकर गल गए हैं। इससे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने लगे हैं।

आवास विकास परिषद ने तीन दशक पहले शहर के कानपुर रोड किनारे कॉलोनी बसाई थी। लोगों को यहां पॉश कॉलोनी का सपना दिखाकर बसाया गया था। जिसके लिए लोगों ने मोटी रकम भी खर्च की थी।

हर पार्क और गली तिराहों और चौराहों पर कूड़ेदान लगाए गए थे, ताकि घरों से निकलने वाला कूड़ा इनमें डाला जा सके। उधर, कॉलोनी हैंडओवर न होने से व्यवस्थाएं धीरे-धीरे अव्यवस्था में बदल रही हैं। इससे लोग परेशान हो रहे हैं।

Lucknow News: जानकीपुरम में फैला डायरिया, ट्रामा सेंटर में भर्ती किए गए मरीज; क्षेत्र में कराई गई साफ-सफाई

0

राजधानी लखनऊ में जानकीपुरम के सेक्टर-7 में डायरिया फैला है। यहां घरों में गंदा पानी आ रहा है। हर दूसरे घर में मरीज है। रविवार को यहां स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें लोगों की सेहत की जांच की गई। बीमारों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। साथ ही क्षेत्र में साफ-सफाई कराई गई है। बताते चलें कि एक दिन पहले शनिवार को यहां डायरिया से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। इससे लोगों में आक्रोश था। इसको देखते हुए रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम क्षेत्र में पहुंची। शिविर में लोगों की जांच करके उचित सलाह दी। साथ ही नगर निगम ने सफाई कर्मियों को भेजकर मृतक के घर के आसपास, पार्क व सड़कों के किनारे जमा गंदगी साफ कराई।

शुभांशु शुक्ला के स्वागत को तैयार लखनऊ: सजाया गया घर… बन गई नई सड़क; बहन और पिता ने जताई खुशी

0

Axiom-4 मिशन के ग्रुप कैप्टन एवं अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला सोमवार यानी 25 अगस्त को लखनऊ पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर राजधानी में तैयारियां की जा रही हैं। बड़े ही धूमधाम से उनका स्वागत किया जाएगा। इस दौरान छह मार्गों पर रूट डायवर्जन रहेगा। उनके आने से पहले त्रिवेणी नगर स्थित उनके अवास के सामने सीमेंटेड सड़क बना दी गई है। उनका पूरा घर सजाया गया है। पिता शंभू दयाल मिश्रा, मां और बहन सुची मिश्रा ने अमर उजाला से बातचीत में बेटे की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बेटे के स्वागत के लिए की गई तैयारियों के बारे में जानकारी साझा की। बहन ने कहा कि वह भाई को राखी बांधकर उनका स्वागत करेंगी।

शुभांशु शुक्ला के नाम पर सड़क का नाम रखने का एलान

वहीं पड़ोसी ने बताया कि शुभांशु आसमान में चमकता ध्रुव तारा है। बचपन में उन्हें कुत्तों से खास लगाव था। वह डॉगी के साथ खेलते रहते थे। बताते चलें कि इस मौके पर शुभांशु का घर बंदनवार से सजाया गया है। सरकार की तरफ से जहां उनका आवास है, त्रिवेणी नगर की एक रोड शुभांशु शुक्ला के नाम पर रखने का एलान किया गया है। हालांकि, तीन दिन के लखनऊ प्रवास में शुभांशु विशेष सुरक्षा में नैमिष गेस्ट हाउस में ही रुकेंगे। वह घर आएंगे या नहीं यह अभी साफ नहीं है।

ये है रूट डायवर्जन प्लान

    1. दिलकुशा तिराहा रेलवे क्रासिंग से पायनियर तिराहा से वाहन पिपराघाट गोल चक्कर तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन दिलकुशा चौराहे से अर्जुनगंज बाजार होते हुए जाएंगे।
  1. पिपराघाट गोल चक्कर तिराहा से जी-20 तिराहा शहीद पथ की ओर जाने वाले वाहन पायनियर तिराहा, दिलकुशा चौराहा से अर्जुनगंज बाजार होते हुए जाएंगे।
  2. जी-20 तिराहा शहीद पथ से पिपराघाट गोल चक्कर तिराहा या गोमतीनगर की ओर जाने वाले वाहन हुसाड़िया जीवन प्लाजा, शहीद पथ होते हुए जाएंगे।
  3. जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नं-7 से कावेरी अपार्टमेंट तिराहा, डीपीएस स्कूल तिराहा की ओर जाने वाले वाहन जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नं-1, 2 की तरफ से दयाल पैराडाइज चौराहा होते हुए जाएंगे।
  4. शहीद पथ सर्विस रोड से हेल्थ सिटी विस्तार चौराहा की ओर से डीपीएस जाने वाले वाहन यातायात हेल्थ सिटी विस्तार हॉस्पिटल के सामने से होते हुए मैकूलाल तिराहा से दाहिने शहीद पथ सर्विस रोड होकर जाएंगे।
  5. मैकूलाल तिराहा से गोमतीनगर विस्तार थाना की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे।

लड़कियों को बंधक बनाकर करते रेप और फिर करवाते थे देह व्यापार, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

0

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में युवतियों को बंधक बनाकर उनके साथ दुष्कर्म करने और फिर उनसे सेक्स रैकेट चलाने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बीती देर रात मझोला क्षेत्र में नया मुरादाबाद स्थित हर्बल पार्क के पास वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को जाते समय रोका गया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दोनों बदमाश घायल होकर गिर पड़े जिन्हे गिरफ्तार कर लिया गया।

एक आरोपी अभी भी फरार 
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अविनाश यादव और विजय ठाकुर बताया। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी की बांह में भी गोली लगी है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी विजय ठाकुर मुरादाबाद के कांशीराम नगर और अवीनाश यादव थाना अमरोहा देहात क्षेत्र का निवासी है। गिरोह का सरगना सचिन व पिंकी अभी फरार बताए गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। जांच में पता चला कि उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मझोला थाने में एक नाबालिग समेत तीन युवतियों को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज है।

तीन महीने से बंधक बना कर रखी युवतियां 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि 19 अगस्त को जम्मू से हावड़ा जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस के एसी कोच में तीन लड़कियां यात्रा कर रहीं थीं।टीटीई जितेन्द्र सिंह ने टिकट चेक किया तो उनके पास टिकट नहीं थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह मुरादाबाद के कांशीराम नगर में पिछले तीन महीने से सेक्स रैकेट के चंगुल में बंधक बनी हुई थीं। किसी तरह वहां से बच निकलीं। ट्रेन के मुरादाबाद स्टेशन पहुंचने पर टीटीई ने तीनों युवतियों को जीआरपी के हवाले कर दिया। जहां जीआरपी ने बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया।

अलग-अलग घरों में कराते थे देह व्यापार 
बाल कल्याण समिति ने वन स्टाप सेंटर में तीनों लड़कियों की काउंसलिंग की। काउंसलिंग के दौरान बताया कि इनमें एक लड़की बिहार के मधुबनी जिले की तथा एक उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले जबकि एक उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के जोया की रहने वाली है। बाल कल्याण समिति को बताया कि घर से नाराज होकर दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने पर वहां सचिन नामक युवक ने काम दिलाने के बहाने मुरादाबाद मझोला थाना क्षेत्र के कांशीराम नगर में पिंकी नामक महिला को सौंप दिया।

जांच में हुई थी दुष्कर्म की पुष्टि
पीड़ित युवतियों ने समिति को आगे बताया कि उन्हें वैश्यावृत्ति में धकेलने की भनक लगने पर वह मौका देखकर किसी तरह बदमाशों के चंगुल से निकल कर भाग निकलीं। बाल कल्याण समिति ने इस संबंध में मझोला थाने में एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। युवतियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पीड़ित युवतियों के बयानों के आधार पर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच में तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

करोड़ों के घोटाले में श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति विक्रमसिंघे गिरफ्तार, जेल अस्पताल में भेजे

0

Colombo: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को जेल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, क्योंकि एक अदालत ने उन्हें उनके कार्यकाल के दौरान सरकारी धन के कथित दुरुपयोग के मामले में गिरफ्तारी के बाद जमानत देने से इनकार कर दिया। विक्रमसिंघे (76) को कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट की अदालत द्वारा 26 अगस्त तक हिरासत में भेजे जाने के बाद शुक्रवार आधी रात के करीब मुख्य मैगजीन रिमांड जेल ले जाया गया। जेल प्रवक्ता जगत वीरसिंघे ने शनिवार को बताया कि विक्रमसिंघे को जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, क्योंकि उनकी रक्त शर्करा और रक्तचाप का स्तर अधिक था।

 

पूर्व राष्ट्रपति को शुक्रवार को आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) मुख्यालय में गिरफ्तार किया गया था, जहां उन्हें 1.66 करोड़ श्रीलंकाई रुपये के सरकारी धन के कथित दुरुपयोग की जांच के संबंध में बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था। इसके बाद विक्रमसिंघे को कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। सीआईडी ​​ने उन पर दंड संहिता की धारा 386 और 388 तथा सार्वजनिक संपत्ति अधिनियम की धारा 5(1) के तहत आरोप लगाए हैं। इन आरोपों में कम से कम एक साल और अधिकतम 20 साल की जेल की सजा का प्रावधान है।

शर्मनाक: दुकानदार ने टॉफी का लालच देकर 2 बच्चों के साथ किया कुकर्म, अब हुआ गिरफ्तार

0

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में टॉफी का लालच देकर एक दुकानदार ने दो बच्चों से कथित तौर पर कुकर्म किया। पुलिस ने मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को आज शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या कहती है पुलिस?
पुलिस ने बताया कि उभांव थाना क्षेत्र के एक कस्बे में 11 अगस्त की शाम को आठ और नौ वर्ष के दो बच्चे एक दुकान के सामने खेल रहे थे कि तभी अफजाल अंसारी उर्फ राजू मास्टर (43) नाम के दुकानदार ने दोनों बच्चों को टॉफी का लालच देकर बुलाया और दुकान में उनसे कथित तौर पर कुकर्म किया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बच्चों को घटना के बारे में किसी को भी बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी, लेकिन बच्चों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक बच्चे की मां की तहरीर पर अफजाल अंसारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के प्रावधानों के तहत 13 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें…
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में जारी बारिश के कारण एक राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अनेक सड़कें बंद हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बंद हुईं 339 सड़कों में से 162 सड़कें मंडी जिले में और 106 सड़कें निकटवर्ती कुल्लू में हैं।

प्रेमानंद महाराज को किडनी देना चाहता है ये मुस्लिम युवक, जिला प्रशासन को लिखा पत्र; बताई वजह

0

नेशनल डेस्क : नर्मदापुरम जिले के रहने वाले मुस्लिम युवक आरिफ खान चिश्ती ने विख्यात संत प्रेमानंद जी महाराज को अपनी किडनी दान करने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्होंने महाराज और जिला प्रशासन को औपचारिक पत्र भी भेजा है। आरिफ का कहना है कि वे चाहते हैं कि प्रेमानंद जी लंबी उम्र तक स्वस्थ रहें और अपने प्रवचनों से देश में प्रेम, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाते रहें।

कौन हैं आरिफ खान?

आरिफ खान मूल रूप से इटारसी के निवासी हैं और एक छोटी-सी दुकान पर कूरियर का काम करते हैं। साधारण जीवन जीने वाले आरिफ की सोच बहुत बड़ी है। उनका मानना है कि भारत तभी सच्चे मायनों में मज़बूत बनेगा जब सभी धर्मों के लोग आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ रहेंगे।

कैसे आया किडनी दान का विचार?

आरिफ ने सोशल मीडिया पर प्रेमानंद जी महाराज के प्रवचन सुने और उनसे गहराई से प्रभावित हो गए। जब भी महाराज दो धर्मों के बीच प्रेम और भाईचारे की बात करते हैं, तो आरिफ को खास सुकून मिलता है। इसी भावना के चलते उन्होंने तय किया कि वे अपनी किडनी प्रेमानंद जी को दान करेंगे, ताकि उनका जीवन और लंबा हो सके और वे देशभर में शांति और एकता का संदेश फैलाते रहें।

राष्ट्रीय एकता की मिसाल

आरिफ का यह कदम देश में धर्मों के बीच सौहार्द की अद्भुत मिसाल बन रहा है। वे मानते हैं कि यदि हर नागरिक आपसी नफरत छोड़कर भाईचारे की सोच अपनाए, तो भारत और मजबूत और सच्चा भारत बन सकता है। आरिफ का यह अनोखा निर्णय दिखाता है कि किसी भी धर्म या जाति से ऊपर उठकर इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है।

Dog Attack: कॉलेज से लौट रही छात्रा पर आवारा कुत्तों ने किया जानलेवा हमला, 17 टांके लगने से हालत गंभीर, तस्वीरें देखकर कांप उठेंगे…

0

नेशनल डेस्क: कई शहरों में इन दिनों आवारा कुत्तों का खौफ बढ़ता जा रहा है। अब ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला कानपुर से सामने आया है, जहाँ आवारा कुत्तों के झुंड ने एक बीबीए छात्रा पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। इस हमले में छात्रा के गले और नाक में गंभीर जख्म आए हैं, और उसे 17 टांके लगाने पड़े हैं।

कॉलेज से लौटते समय हुआ हादसा
पीड़ित छात्रा की पहचान वैष्णवी साहू के रूप में हुई है। यह घटना तब हुई जब वह कॉलेज से घर लौट रही थी। बताया जा रहा है कि उस समय कुत्तों और बंदरों के बीच लड़ाई हो रही थी, और इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने वैष्णवी पर हमला कर दिया। कुत्तों ने उसे बुरी तरह से नोचा और घसीटा। छात्रा ने खुद को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन कुत्ते लगातार उसे काटते रहे। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए और किसी तरह कुत्तों को भगाया। गंभीर रूप से घायल छात्रा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रशासन पर उठे सवाल
इस घटना के बाद लोगों में कानपुर नगर निगम के खिलाफ भारी नाराजगी है। आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों से लोग दहशत में हैं। हाल के दिनों में पुणे, आगरा और कई शहरों में बच्चों और बड़ों पर कुत्तों के हमले के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें मासूम गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन इन आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए सख्त कदम उठाए, ताकि ऐसी घटनाएँ दोबारा न हों।

पंजाब में सोमवार को छुट्टी का ऐलान, Notification जारी

0

पंजाब ​​डेस्क : श्री गुरु नानक देव जी के बड़े सुपुत्र बाबा श्री चंद जी महाराज का 531वां प्रकाश पर्व सोमवार, 1 सितंबर को मनाया जा रहा है। इस मौके पर पंजाब सरकार द्वारा राज्य में आरक्षित छुट्टी का ऐलान किया गया है। यहां यह स्पष्ट कर दें कि 1 सितंबर  को गजटिड छुट्टी नहीं है बल्कि आरक्षित छुट्टी है जिस कारण इस दिन स्कूल-कॉलेज सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

पंजाब सरकार द्वारा जारी आरक्षित छुट्टियों की सूची में 1 सितंबर की छुट्टी को भी शामिल किया गया है। इस सूची में कुल 28 छुट्टियां शामिल हैं और सरकारी कर्मचारी इनमें से कोई भी 2 छुट्टियां ले सकते हैं। वहीं जिला गुरदासपुर में बाबा श्री चंद जी महाराज के 531वें प्रकाश पर्व के अवसर पर स्थानीय छुट्टी घोषित करने की भी मांग की गई है, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है।

PunjabKesari