बारामूला(रिजवान मीर): बारामूला के कनलीबाग इलाके में तेंदुए की लगातार हो रही गतिविधियों से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पिछले करीब एक महीने से इलाके में तेंदुआ कई बार दिखाई दे चुका है और अब यह रिहायशी मकानों के आंगनों में भी नजर आने लगा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार तेंदुए को पकड़ने के लिए वन्यजीव विभाग की ओर से क्षेत्र में सी.सी.टी.वी. कैमरे और पिंजरे लगाए गए हैं, लेकिन करीब एक महीने का समय बीत जाने के बावजूद तेंदुआ अब तक पकड़ में नहीं आया है।
तेंदुए की लगातार मौजूदगी के चलते स्थानीय लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों में भय बना हुआ है। लोगों ने वन्यजीव विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने और इलाके में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
स्थानीय लोगों के लिए सलाह:


