डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सरकार की योजनाओं का लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने का है। इस दौरान ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव व ग्राम पंचायत सहायक आदि मौजूद रहे। (संवाद)
Sitapur News: घरेलू विवाद में मां ने दो बच्चों सग पिया कीटनाशक, महिला की मौत… बच्चों की हालत नाजुक
सीतापुर में घरेलू विवाद में मां ने दो बच्चों सग कीटनाशक पी लिया। अस्पताल में महिला की मौत हो गई। जबकि, बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।
यूपी के सीतापुर में शुक्रवार को घरेलू कलह से आजिज आकर मां ने दो बच्चों संग कीटनाशक पी लिया। घटना मछरेहटा के अबधपुर गांव की है। गांव निवासी राजरानी (45) ने कीटनाशक पी लिया। साथ ही दो बच्चों गीता (18) व आशीष (12) को भी कीटनाशक पिसा दिया। कुछ ही देर में तीनों की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों को जानकारी हुई तो तीनों को सीएचसी, सिधौली लेकर पहुंचे। वहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में राजरानी ने दम तोड़ दिया। बच्चों का इलाज जारी है।
UP News: बाघ ने युवक को बनाया निवाला, पशुओं के लिए घास लेने गया था; खेत में पड़े मिले अवशेष
सीतापुर में बाघ ने युवक को निवाला बना लिया। वह पशुओं के लिए घास लेने गया था। घरवाले ढूंढते हुए पहुंचे तो खेत में उसके अवशेष मिले। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
यूपी के सीतापुर में शुक्रवार को बाघ ने एक युवक को निवाला बना लिया। घटना महोली थाना क्षेत्र के नरनी गांव की है। गांव निवासी रवि दीक्षित (21) पशुओं के लिए घास लेने खेत गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में निकले। देर शाम उसके शव के अवशेष एक खेत में पड़े मिले। मौके पर खून बिखरा था। आसपास जंगली जानवर के पंजों के निशान भी मिले। मृतक के परिजनों ने बताया कि बाघ ने रवि को अपना निवाला बना लिया है।
UP News: छात्रवृत्ति हड़पने वाले मदरसे के तत्कालीन प्रबंधक और प्रधानाचार्य गिरफ्तार, 62 मदरसों से हड़पी 38 लाख
38 लाख की छात्रवृत्ति हड़पने वाले मदरसे के तत्कालीन प्रबंधक और प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया गया है। मामले में 62 मदरसों में कक्षा आठ तक के छात्रों की 24.92 करोड़ की छात्रवृत्ति हड़पी गई थी। ईओडब्ल्यू की टीम ने इन्हें हाथरस से पकड़ा है। यह घोटाला 2011 से 2013 के बीच हुआ था। यूपी के हाथरस में 38 लाख रुपये की छात्रवृत्ति का गबन करने वाले मदरसे के तत्कालीन प्रबंधक और प्रधानाचार्य को आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा की टीम ने शुक्रवार को सिंकदराराऊ से गिरफ्तार कर लिया है। टीम आगे की कार्रवाई कर रही है। बता दें कि वर्ष 2011 से 2013 के बीच हाथरस के 62 मदरसों में कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली छात्रवृत्ति में 24.92 करोड़ रुपये के घोटाले को अंजाम दिया गया था। अर्जुनपुर के मोतीराय स्थित मदरसा अब्दुल हमीद इस्लामिया एजुकेशन की तत्कालीन प्रबंधक सुधा शर्मा और प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद जांच में दोषी मिले थे।
81 आरोपियों को गबन का दोषी पाया था
मामले में शासन के निर्देश पर हुई जांच के बाद हाथरस के मुरसान थाने में वर्ष 2014 में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसकी जांच बाद में ईओडब्ल्यू के सुपुर्द कर दी गई थी। ईओडब्ल्यू ने जांच के बाद 81 आरोपियों (3 लोक सेवक एवं 78 निजी व्यक्ति) को गबन का दोषी पाया था।
इसमें से 46 के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। शेष 32 आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। डीजी ईओडब्ल्यू के निर्देश पर शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।
लखनऊ सेक्टर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
वहीं दूसरी ओर डीजी ईओडब्ल्यू नीरा रावत ने लखनऊ सेक्टर को जुलाई माह में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर शुक्रवार को सम्मानित किया। वहीं निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा को सर्वश्रेष्ठ विवेचक का पुरस्कार दिया गया है।
UP Weather: दक्षिणी और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी, गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका; जानें अपडेट
UP Weather News: मौसम विभाग ने दक्षिणी और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका है। आगे पढ़ें और जानें ताजा अपडेट…
उत्तर प्रदेश में मानसून के दोबारा सक्रिय होने से मौसम ने करवट लिया है। मौसम विभाग ने 22 से 25 अगस्त के बीच प्रदेश के विभिन्न इलाकों में रुक-रुककर कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।
UP News: ‘मेरी हत्या हुई तो सपा व अखिलेश होंगे दोषी…’, पूजा पाल ने अखिलेश यादव को पत्र लिखकर साधा निशाना
सपा से निकाले जाने के बाद पूजा पाल ने अखिलेश यादव को पत्र लिखकर सपा पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि सपा की नीतियों से मेरा भरोसा उठ गया है। भाजपा सरकार में मेरे पति के हत्यारों को सजा मिली। जबकि, सपा हत्यारों का साथ दे रही थी।
जनता और पाल समाज मेरी शक्ति बनेंगे
उन्होंने पत्र में लिखा कि पार्टी से निष्कासन का दर्द छोटा है। मुझे भरोसा है कि प्रदेश की जनता और पाल समाज मेरी शक्ति बनेंगे और मैं फिर लड़कर जीतूंगी। मैं विपरीत परिस्थितियों में बिना सपा के सहयोग के दो बार विधायक बनी। मैंने सपा के नेताओं के कहने पर पार्टी में शामिल होकर चुनाव लड़ा और तीसरी बार विधायक बनी। जब मैं सपा में काम करने लगी तो मुझे अहसास हुआ कि यहां पिछड़े, अति-पिछड़े और दलित दूसरे दर्जे के नागरिक हैं। पहले दर्जे के नागरिक तो मुस्लिम ही हैं, भले ही वे कितने बड़े अपराधी हों। उनको सम्मान देना, ताकत बढ़ाना सपा की पहली प्राथमिकता है। मैंने कई बार प्रयास किया कि आप मेरे पति के हत्यारों को सजा दिलाएंगे, लेकिन निराशा हाथ लगी।
भाजपा प्रत्याशी को वोट देने पर मेरा निष्कासन किया गया
वहीं भाजपा में चाहे जितना बड़ा अपराधी हो, उसे सजा दी जाती है। यदि राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट देने पर मेरा निष्कासन किया गया है तो मैं पूछना चाहती हूं कि अभी आपने दिल्ली में कांस्टीट्यूशन क्लब के चुनाव में खुद भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया है।
अजीतमल फोन पर बात करने से मना किया तो पति पर फेंकी चाय
अजीतमल। पत्नी को मोबाइल फोन पर बात करने से मना करना पति पर महंगा पड़ गया। नाराज पत्नी ने पति पर पहले चाय फेंक दी। बाद में गरम बर्तन से उसकी पिटाई कर दी। यह मामला 16 अगस्त है। पति की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।कस्बे के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी इकलाख ने बुधवार को कोतवाली पुलिस को बताया कि 16 अगस्त की सुबह परिवार के साथ घर पर था। उसने पत्नी गुलफसा को चाय बनाने के लिए कहा। इस दौरान पत्नी फोन पर किसी से बात कर रही थी।दोबारा चाय के लिए कहने पर गुस्साई पत्नी रसोई से गर्म चाय लाई और उस पर फेंक दी। इसके बाद चाय बनाने वाले बर्तन से उस पर हमला कर दिया। इससे उसका चेहरा, गर्दन व छाती जल गई।
इकलाख ने पुलिस को बताया कि उसके शोर मचाने पर उसकी मां सिराजन बेगम वहां पहुंचीं। तभी पत्नी बच्चों के साथ आई और गाली-गलौज करते हुए घर से चली गई। इकलाख ने पत्नी के मायके में शिकायत की।
आरोप है कि पत्नी के भाई रिजवान, इमरान व रिहान फोन पर धमकी देने लगे। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार शाम तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
अजीतमल हैदरपुर को विकसित ग्राम पंचायत का दर्जा
अजीतमल। ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सहायकों का गुरुवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। इसमें गांव को विकसित करने का प्रशिक्षण दिया गया। बीडीओ ने बताया कि हैदरपुर ब्लॉक विकसित गांव पंचायत में चयनित हुआ है।ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय ने प्रशिक्षण कैंप का शुभारंभ किया। एडीओ पंचायत सर्वेश कुमार ने विषयवार विकास के लक्ष्यों पर जानकारी दी। बीडीओ अतुल यादव ने बताया कि ब्लॉक की हैदरपुर ग्राम पंचायत को विकसित ग्राम पंचायत का दर्जा मिला है।
Auraiya News: सिक्योरिटी गार्ड को मिलेगा 15 हजार वेतन, जाना पड़ेगा दिल्ली एनसीआर
औरैया/ककोर। ककोर मुख्यालय स्थित सेवायोजन कार्यालय में गुरुवार को बेरोजगार युवाओं की भीड़ उमड़ी। रोजगार मेले में यहां पर दिल्ली समेत कई अन्य शहरों से आईं कंपनियों ने 120 युवाओं का साक्षात्कार लिया। इसमें से 52 का नौकरी के लिए चयन किया गया।उधर, कंपनी की शर्तों को सुनकर युवा असमंजस की स्थिति में दिखे। सिक्योरिटी गार्ड के लिए दिल्ली एनसीआर में 15 हजार की नौकरी ऑफर हुई, ऐसे में कई युवाआें ने जाने से मना कर दिया।सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में जी-फोरएस सिक्योरिटी, पुखराज हेल्थकेयर, एलआईसी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, कॉर्टिनोबस फर्टिलाइजर व होंडा कंपनी के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार लिया। होंडा कंपनी की ओर से युवाओं का ऑनलाइन साक्षात्कार लिया गया, अन्य कंपनी के अधिकारी स्वयं मौजूद रहे।
कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं से उनके अनुभव व कार्य कुशलता की जानकारी ली। साथ ही साथ उन्हें पैकेज व सहूलियतों से लेकर उनके कार्यक्षेत्र से रूबरू कराया। जी-फोरएस सिक्योरिटी कंपनी के प्रतिनिधि अमित अवस्थी के मुताबिक सिक्योरिटी गार्ड को आठ घंटे की ड्यूटी पर 15 हजार वेतन और सप्ताह में एक दिन का अवकाश मिलेगा। ड्यूटी दिल्ली एनसीआर में करनी होगी।
वहीं, इतनी कम पगार और दिल्ली में नौकरी का ऑफर सुनकर युवा किनारा करते नजर आए।
हालांकि युवाओं ने नौकरी के ऑफर का प्रमाण पत्र ले लिया। वहीं एलआईसी के प्रतिनिधि की ओर से जिले में ही काम करने का ऑफर दिया गया, लेकिन नौकरी केवल कमीशन पर होगी। यह बात भी युवाआें को रास नहीं आई। फर्टीलाइजर कंपनी के प्रतिनिधि धर्मवीर के 15 हजार रुपये वेतन का ऑफर सुनकर कुछ युवा सहमत दिखे।
समापन पर चयनित युवाओं के नाम की घोषणा की गई। गांव मेरखपुर निवासी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि 15 हजार वेतन बताया गया है। इसके लिए सोचना होगा। दिबियापुर निवासी विमल ने कहा कि 15 हजार की नौकरी मिली है। अमित ने कहा कि दूसरे शहर जाने का प्रयास करेंगे।
Auraiya News: खाद की दुकानों पर डाला छापा, गोदाम व दुकानें सील
बिधूना। डीएम व एसपी ने अधीनस्थ अफसरों के संग गुरुवार को खाद दुकान पर छापा डाला। टीम ने एक खाद गोदाम व तीन दुकानें सील करने की कार्रवाई की। इस हड़कंप मचा रहा।डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व एसपी अभिजित आर शंकर ने एसडीएम गरिमा सोनकिया के साथ अछल्दा क्षेत्र में खाद की दुकानों व गोदामों पर छापे डाले की। इस दौरान हरीगंज बाजार स्थित राहुल खाद भंडार का गोदाम सील किया गया। महेवा रोड पर हाकिम सिंह के मकान में स्थित राहुल की गोदाम को भी प्रशासन ने सील कर दिया। बाद में अफसरों ने इसी मार्ग पर गोदाम चेक किया, इसमें चीनी रखी होने पर उसे भी सील किया गया।

