Friday, February 13, 2026
Home Blog Page 262

गरीबों के आशियानों पर चला बुलडोजर; एक दर्जन से अधिक घरों और झोपड़ियों को तोड़ा, लोगों ने लगाया महिला बीजेपी नेता पर आरोप

0

झांसी: यूपी के झांसी में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें बेघर कर दिया गया है। नगर निगम की अतिक्रमण टीम ने उनके घरों पर बुलडोजर चला दिया और करीब एक दर्जन से अधिक घरों और झोपड़ियों को तोड़ दिया गया। जो लोग अपने घरों से बेघर हुए है, उनका कहना है कि उनके पास राशन कार्ड, वोटर कार्ड और आधार कार्ड भी है। लेकिन, फिर भी निगर ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए उनके घरों को गिरा दिया।

जानिए पूरा मामला 
ये पूरा मामला झांसी में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है। यहां पर खालसा स्कूल के पास स्थित इन्द्रा नगर में करीब 20 सालों से गरीब परिवार अपनी झोपडी और घर बनाकर रह रहे थे। बुधवार को झांसी नगर निगम की अतिक्रमण टीम बुलडोजर लेकर यहां पहुंच गई। टीम ने इन गरीबों के घरों पर बुलडोजर चला दिया और करीब 12 घरों और झोपड़ियों को तोड़ दिया और उन्हें घरों से बेघर कर दिया।

‘सरकारी जमीन को कराया मुक्त…’
नगर निगम की टीम का कहना था कि ये सरकारी जमीन है, जिस पर कब्जा कर लिया गया था। जिस पर बुलडोजर चलाकर मुक्त कराया गया है।

महिला भाजपा नेता पर आरोप
अपने घरों से बेघर हुए लोगों का कहना था कि ये कार्रवाई एक महिला भाजपा नेता के कहने पर की गई है। उनका कहना था कि वो जमीन बेचने का काम कर रहीं थी। इस लिए हमारे घरों पर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि हमारे पास राशन कार्ड, वोटर कार्ड और आधार कार्ड भी है, फिर भी बुलडोजर चला दिया गया।

GST Rate Rationalisation: GST में होगा बड़ा बदलाव, 12% और 28% टैक्स स्लैब होंगे खत्म, GoM ने केंद्र का प्रस्ताव किया स्वीकार

0

नई दिल्ली:  देशभर में लागू वस्तु एवं सेवा कर (GST) को और सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। गुरुवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक में GST रेट रेशनलाइजेशन पर गठित मंत्री समूह (GoM) ने केंद्र सरकार के उस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया, जिसमें दो टैक्स स्लैब — 12% और 28%- को हटाने की सिफारिश की गई थी।

बैठक की अध्यक्षता बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की। उन्होंने बताया कि सरकार अब केवल 5%, 18% और विशेष वस्तुओं के लिए 40% की दर रखने की योजना पर आगे बढ़ेगी।

सूत्रों के अनुसार, सरकार ने वर्तमान चार स्लैब – 5%, 12%, 18% और 28% – की जगह एक नई दो-स्तरीय संरचना लाने का प्रस्ताव तैयार किया है।  इस प्रस्ताव के तहत, 5% और 18% दो प्रमुख टैक्स दरें होंगी। योजना के मुताबिक, जो वस्तुएं अब तक 12% टैक्स के दायरे में थीं, उनमें से करीब 99% सामानों को 5% स्लैब में शिफ्ट किया जाएगा। वहीं 28% टैक्स वाले करीब 90% उत्पादों और सेवाओं को 18% स्लैब में लाने की बात कही गई है।

हालांकि, कुछ खास वस्तुएं जैसे पान मसाला, तंबाकू और ऑनलाइन गेमिंग, जिन्हें सरकार ‘हानिकारक वस्तुएं’ (Demerit Goods) की श्रेणी में रखती है, उन पर 40% का विशेष टैक्स स्लैब लागू करने का प्रस्ताव है।

कौन-कौन थे इस फैसले के पीछे?
बैठक की अध्यक्षता बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की। इस 6-सदस्यीय समूह में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और केरल के मंत्री शामिल थे।

Heavy Rain Alert: इन शहरों में भारी बारिश ने मचाई तबाही, आज भी होगी झमाझम…IMD ने जारी किया नया अलर्ट

0

नेशनल डेस्क: मुंबई में मंगलवार (19 सितंबर) को हुई भारी बारिश के बाद अब लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या आज भी बारिश का कहर जारी रहेगा? भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम का ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके अनुसार मुंबई और आसपास के इलाकों में आज भी बारिश की संभावना है, लेकिन यह मंगलवार जितनी तेज़ नहीं होगी।

मुंबई और ठाणे का हाल
IMD के मुताबिक, मुंबई में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूरे दिन बादल छाए रहेंगे, लेकिन तेज बारिश के आसार कम हैं। वहीं, ठाणे, नवी मुंबई और पालघर में भी मौसम ऐसा ही रहेगा, जहाँ बीच-बीच में हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, रायगढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है, इसलिए वहाँ के लोगों को ज़्यादा सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बारिश से 21 की मौत
महाराष्ट्र में बीते चार दिनों से हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग लापता हैं। राज्य सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेज़ कर दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान जारी किए गए अलर्ट का पालन करें और सुरक्षित रहें।

FB-Insta Ban: इस देश में बैन होने जा रहे हैं इंस्टाग्राम, फेसबुक और टिकटॉक, जानें क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला?

0

नेशनल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगने जा रहा है। एक नए कानून के तहत 10 दिसंबर से 16 वर्ष से कम आयु के बच्चे फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर), टिकटॉक, स्नैपचैट, रेडिट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। संघीय सरकार ने इन कंपनियों को 10 दिसंबर तक इन खातों को हटाने का निर्देश दिया है। यह प्रतिबंध इतना सख्त है कि माता-पिता की अनुमति से भी बच्चे इन प्लेटफॉर्म का उपयोग नहीं कर सकेंगे।

प्रतिबंध क्यों लगाया जा रहा है?

यह फैसला देशभर में बहस का विषय बना हुआ है। विशेषज्ञों का एक समूह जहां इसके खिलाफ है वहीं दूसरा समूह इसका समर्थन कर रहा है। प्रतिबंध लगाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सोशल मीडिया की लत और इसके हानिकारक प्रभावों से बचाना है। यह माना जा रहा है कि सोशल मीडिया की लत के कारण बच्चे वास्तविक जीवन में मिलने वाली खुशियों और सामाजिक मेलजोल से दूर होते जा रहे हैं।

दूसरी ओर कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चे खुद को व्यक्त करते हैं और सामाजिक जुड़ाव महसूस करते हैं जो उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

PunjabKesariमाता-पिता के लिए 5 अहम सुझाव

विशेषज्ञों ने माता-पिता को इस बदलाव के लिए बच्चों को तैयार करने के लिए पांच महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं:

➤ तुरंत करें शुरुआत: 10 दिसंबर का इंतज़ार न करें। अभी से बच्चों के साथ इस बारे में बात करना शुरू करें कि यह प्रतिबंध क्यों लगाया जा रहा है।

➤ धीरे-धीरे स्क्रीन टाइम घटाएं: एक झटके में सोशल मीडिया से दूरी बनाना बच्चों के लिए मुश्किल हो सकता है। धीरे-धीरे उनके स्क्रीन टाइम को कम करें जैसे हर हफ़्ते 25% कम।

➤ विकल्प दें सिर्फ हटाएं नहीं: सोशल मीडिया के बदले बच्चों को सामूहिक गतिविधियों, खेलों, कला, संगीत या अन्य रचनात्मक कार्यों में शामिल करें।

PunjabKesari

➤ ऑफलाइन रिश्तों को बढ़ावा दें: बच्चों को प्रेरित करें कि वे अपने दोस्तों से आमने-सामने मिलें और सामाजिक समूहों में भाग लें।

➤ खुद उदाहरण बनें: माता-पिता को भी अपना स्क्रीन टाइम कम करना चाहिए। जब आप खुद सोशल मीडिया से दूरी बनाएंगे तो बच्चे भी आपसे सीखेंगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रतिबंध बच्चों को डिजिटल और वास्तविक जीवन के बीच संतुलन बनाना सिखाने का एक अच्छा मौका है। हालांकि इसे लागू करना आसान नहीं होगा लेकिन समय रहते तैयारी करने से इसका असर कम किया जा सकता है।

ससुर-बहू की जोड़ी चला रही थी स्मैक तस्करी गैंग, पति के जेल जाते ही संभाला पूरा धंधा! लाखों की स्मैक और 16 लाख कैश जब्त

0

Varanasi News: उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के चोलापुर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने स्मैक की तस्करी करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है, जिसे कोई और नहीं बल्कि एक बहू और उसका ससुर मिलकर चला रहे थे। इस गैंग के साथ एक ऑटो चालक भी शामिल था।

कैसे हुआ खुलासा?
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गड़सरा-धरसौना मार्ग के पास पवारेपुर इलाके में कुछ लोग स्मैक की डीलिंग करने वाले हैं। सूचना के आधार पर चोलापुर थाना पुलिस ने वहां छापेमारी की और तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए लोगों की पहचान
* अल्पना सिंह – उम्र 41 साल, तस्करी में जेल में बंद राजेश उर्फ बंटी की पत्नी
* इन्द्रजीत सिंह – राजेश का पिता यानी अल्पना के ससुर
* भोला यादव उर्फ राकेश यादव – एक ऑटो चालक, जो स्मैक की डिलीवरी का काम करता था

क्या बरामद हुआ?
पुलिस ने इन लोगों के पास से 56.40 ग्राम स्मैक बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपए है। वहीं 16.27 लाख रुपए नगद भी जब्त किए गए।

कौन चला रहा था ये धंधा?
डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि राजेश उर्फ बंटी पहले ही नशे की तस्करी के मामले में जेल में बंद है। उसके जेल जाने के बाद उसकी पत्नी अल्पना और उसके पिता इन्द्रजीत ने यह अवैध धंधा जारी रखा। ऑटो चालक भोला इस गैंग के लिए स्मैक की डिलीवरी और मूवमेंट्स का काम करता था।

क्या कार्रवाई की गई?
इनके खिलाफ थाना चोलापुर में NDPS एक्ट (धारा 8/22) के तहत केस दर्ज किया गया है (मुकदमा संख्या: 0342/2025)। पुलिस ने कहा है कि इनके खिलाफ अब गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, इनके द्वारा अपराध से कमाई गई संपत्ति को भी जब्त (कुर्क) किया जाएगा।

घर में अकेले सो रही महिला की बेरहमी से हत्या, मेले से वापस लौटा बेटा तो मंजर देख निकली चीखें ।। Motihari Crime News

0

Motihari Crime News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहांएक अधेड़ महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना ट्ठतुरकौलिया थाना क्षेत्र के निमुईया मोड़ के पास घटित हुई है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात अज्ञात अपराधियों ने उमाशंकर प्रसाद की 55 वर्षीय पत्नी चंदा देवी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब चंदा देवी घर में अकेली थी और वे सो रही थी। घटना का पता तब चला जब उनका बेटा मेले से घर वापस लौटा। उसने खिड़की में लगी ईंट को हटाकर देखा तो मां को मृत अवस्था में अपने ही खून में लथपथ पाया। इसके बाद बेटे ने अपने पिता को घटना की सूचना दी, जो अपनी दुकान पर थे। पुलिस को को भी सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही सदर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया है। डीएसपी सिंह ने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने हत्या के कारणों का शीघ्र पता लगाने का भरोसा जताया है।

Bihar MLA Horse Trading Case: बिहार पुलिस संदिग्धों का ‘लाई-डिटेक्शन टेस्ट’ कराने पर कर रही विचार, जानें क्या है मामला

0

Bihar MLA Horse Trading Case: बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में कुछ संदिग्धों का “लाई डिटेक्शन टेस्ट” (झूठ पकड़ने वाली मशीन से जांच) कराने की संभावना पर विचार कर रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जानें क्या है पूरा मामला?

ईओयू फरवरी 2024 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजद) सरकार द्वारा जीते गए विश्वास मत से पहले खरीद-फरोख्त के आरोपों की जांच कर रहा है। पटना के कोतवाली थाने में दर्ज प्राथमिकी में जद (यू) के विधायक सुधांशु शेखर ने आरोप लगाया था कि उन्हें राजद में शामिल होने के लिए रिश्वत की पेशकश की गई थी। राजद ने राजनीतिक उथल-पुथल के कारण सत्ता खो दी थी। शेखर ने दावा किया था कि उन्हें पेशकश की गई कि अगर वह राजद को विश्वास मत जीतने में मदद करते हैं तो उन्हें ‘‘10 करोड़ रुपये नकद और मंत्री पद” दिया जाएगा।

इस मामले में ईओयू ने जिन लोगों से पूछताछ की है उनमें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की पूर्व विधायक बीमा भारती और भाजपा विधायक मिश्री लाल यादव शामिल हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक (ईओयू) मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा, “जांचकर्ताओं ने एक पूर्व विधायक और मौजूदा विधायकों समेत कई लोगों से पूछताछ की है। संदिग्धों में से कुछेक सवालों के संतोषजनक जवाब देने में नाकाम रहे। हम कुछ संदिग्धों का ‘लाई डिटेक्शन टेस्ट’ कराने समेत अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं।”

The Great Indian Kapil Show 3: सेट पर कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा की भयानक लड़ाई! तू तू-मैं-मैं के वीडियो से मची सनसनी

0

मुंबई: कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा दोनों ही बेहतरीन कॉमेडियन हैं।  इन दिनों दोनों कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स पर आ रहे शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3’ में नजर आ रहे हैं। वे कभी धर्मेंद्र और सनी देओल की जोड़ी बनकर आते हैं तो कभी शाहरुख खान और मां की। हाल ही में दोनों का एक वीडियो सामने आया है जो हर किसी को परेशान कर रहा है। ये वीडियो सेट का लग रहा है और दोनों आपस में बहस करते दिख रहे हैं।

PunjabKesari

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सेट पर हैं। उनके आसपास काफी लोग मौजूद हैं। वे उन्हें आपस में झगड़ने से रोक रहे हैं लेकिन दोनों ही बहस कर रहे हैं।

कपिल शर्मा के इस शो में कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा के अलावा सुनील ग्रोवर भी हैं जो अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।

Rekha Gupta Attack: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को Z+, Z या फिर Y कौन सी मिलती है सुरक्षा? जानें कितने कमांडो रहते हैं साथ

0

नेशनल डेस्क। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को उस वक्त हमला हुआ जब वह सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कर रही थीं। एक शख्स ने उनपर हमला कर दिया जिससे उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। इस हमले में मुख्यमंत्री को मामूली चोटें आई हैं। दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानिए क्या है पूरा मामला

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार को अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुन रही थीं। इसी दौरान एक शख्स जो अर्जी लेकर आया था उसने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर ने पहले मुख्यमंत्री पर पत्थर फेंकने की कोशिश की और फिर उन्हें कथित तौर पर थप्पड़ मारने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री पर हमले की खबर से सीएम आवास पर अफरातफरी मच गई। हमले के बाद सीएम आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर भी मौके पर पहुंचे हैं।

कौन-सी सुरक्षा मिलती है सीएम को?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद गृह मंत्रालय ने जेड (Z) श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। यह सुरक्षा उनके शपथ ग्रहण के तुरंत बाद लागू की गई थी। जेड श्रेणी की सुरक्षा में करीब 22-25 सुरक्षाकर्मी होते हैं। इसमें पीएसओ, एस्कॉर्ट्स, वॉचर्स और करीब 8 हथियारबंद गार्ड शामिल होते हैं। भारत में यह सुरक्षा प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री जैसे लोगों को उनके खतरे के स्तर के आधार पर दी जाती है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को भी जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी।

हमलावर से हो रही है पूछताछ

दिल्ली पुलिस की टीमें हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ कर रही हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने यह हमला क्यों किया। इस घटना पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव समेत कई नेताओं ने कड़ी निंदा की है।

होटल के पीछे मिला अज्ञात शव

0

अलीगढ़ – होटल के पीछे मिला अज्ञात शव, होटल के पीछे मिला अज्ञात शव, पुलिस अज्ञात शव की जांच में जुटी, थाना गोरई इलाके के बेसवा क्षेत्र की घटना