*1* पीएम मोदी इंडोनेशिया पहुंचे, फाइटर जेट्स ने एस्कॉर्ट किया, देश की 85% आबादी मुस्लिम, फिर भी गरुड़ एयरलाइन, नोट पर गणेश की तस्वीर छपी
*2* इंडोनेशिया की यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय बैठक में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा व रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इस दौरान ब्रह्मोस सौदे पर भी मुहर लग सकती है। भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने के लिए 2,500 करोड़ के सौदे पर बातचीत अंतिम चरण में है।
*3* राजधानी के सार्वजनिक परिवहन बेड़े में 300 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जा रही हैं। इन बसों को 7 जुलाई को आरके पुरम में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नई बसों को प्राथमिकता के आधार पर उन रूटों पर तैनात किया जाएगा, जहां यात्रियों की संख्या अधिक रहती है, नई बसों के संचालन से यात्रियों का इंतजार कम होगा और भीड़भाड़ वाली बसों में सफर करने की मजबूरी भी घटेगी।
*4* राममंदिर चढ़ावा चोरी- 70 घटनाएं CCTV में कैद, गिनती करने वाले जेब-जूतों में नोटों की गड्डियां छिपाते दिखे, अनिल मिश्रा लापरवाह बने रहे- SIT रिपोर्ट
*5* राम मंदिर चढ़ावा चोरी-चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन नए महासचिव; ट्रस्ट ने 4 सोने-चांदी की वस्तुएं दिखाईं, इनकी चोरी का दावा था
*6* कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर करके राम मंदिर ट्रस्ट ने पूरी तरह यह स्वीकार कर लिया है कि पिछले एक महीने से देश को हिला देने वाली ‘चंदा चोरी’ की रिपोर्टें वाकई सत्य हैं। यह स्वागत योग्य खबर है कि प्रभु राम के पावन मंदिर से वे लोग हटाए जा रहे हैं जो वर्षों तक इसे लूटते रहे। लेकिन यह पर्याप्त नहीं है
*7* अयोध्या के राम मंदिर चंदा विवाद में सोमवार को जहां ट्रस्ट की ओर से बैठक की गई। वहीं, राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने मीडिया के सामने आकर बताया कि चंपत राय का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। इसके साथ ही अनिल मिश्रा का इस्तीफा भी मंजूर किया गया है। ट्रस्ट की ओर से इस्तीफा मंजूर किए जाने के बाद विपक्ष ने सवाल खड़े कर दिए। विपक्षी नेताओं ने कहा कि इस्तीफा स्वीकार कर बचाने की कोशिश हो रही है
*8* भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को अंतिम कानूनी जंग में भी शिकस्त मिली है। माना जा रहा है कि अब नीरव मोदी को जल्द भारत लाया जा सकता है। दरअसल, यूरोपीय मानवाधिकार कोर्ट ने एक अहम फैसले में किसी भी तरह की राहत देने से इन्कार कर दिया
*9* मणिपुर के उखरूल में आत्मघाती हमले में 2 जवान शहीद, 40 असम राइफल्स के काफिले पर किया गया हमला, सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान जारी
*10* कांग्रेस ने वैश्विक पासपोर्ट सूचकांक में भारत के प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। पार्टी ने कहा कि सरकारी नीतियों से देश की अंतरराष्ट्रीय छवि प्रभावित हुई है, जबकि पासपोर्ट सेवाएं महंगी और वीजा व्यवस्था कमजोर हुई है। कांग्रेस ने विदेशी पर्यटकों की घटती संख्या पर भी सवाल उठाए
*11* कचरे से बनी गैस से दौड़ेंगीं दिल्ली की बसें; नितिन गडकरी बोले- यह भी मुमकिन
*12* योगी कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। यहां शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम बदल दिया गया है। कैबिनेट के फैसले के मुताबिक जलालाबाद का नया नाम होगा “परशुरामपुरी” कर दिया गया है। भगवान परशुराम की जन्मस्थली के रूप में जलालाबाद प्रसिद्ध है, जिसे अब परशुरामपुरी कहा जाएगा। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की मांग पर यह फैसला लिया गया है।
*13* पंजाब कांग्रेस में कलह, राहुल गांधी आज विदेश से लौटेंगे, चन्नी प्रधान की बयानबाजी की रिपोर्ट लेकर दिल्ली पहुंचे; वड़िंग यूनिटी इन स्ट्रेंथ कह कार्रवाई में जुटे
*14* माइक्रोसॉफ्ट ने 4,800 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ने के चलते फैसला; कंपनी का शेयर 6 महीने में 20% गिरा
*15* डील करो वरना करेंगे,तमाम कर देंगे,खामनेई की अंतिम सलामी के बीच बौखलाए ट्रंप की ईरान को फिर धमकी
*16* आखिरी मिनट में टूटा रोनाल्डो का सपना, मेरिनो के एक गोल ने पुर्तगाल को विश्व कप से किया बाहर
*17* श्रेयस की कप्तानी में भारत अब तक नहीं जीता, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टी-20 आज, हारे तो सीरीज जीतने की उम्मीद खत्म हो जाएगी
*18* बारिश ने रोकी मुंबई की रफ्तार: बस पर ब्रेक-रेल के बदले रूट और कई फ्लाइट हुई डायवर्ट,नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
*==============================*


