Sunday, February 15, 2026
Home Blog Page 273

CCTV फुटेज में भागती दिखी मूक‑बधिर युवती, 24 घंटे में लिया गया एक्शन – मुठभेड़ में दुष्कर्म के 2 आरोपी गिरफ्तार

0

Balrampur News: बलरामपुर जिले में मूक-बधिर व मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला से दुष्कर्म के आरोपी 2 लोगों को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मामला कोतवाली देहात क्षेत्र का है जिसके संबंध में पीड़िता के भाई की शिकायत पर बीते सोमवार को मुकदमा दर्ज किया गया था।

CCTV फुटेज से संदिग्धों की पहचान करने में मिली मदद
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि जब महिला मामा के घर से अपने घर लौट रही थी तभी बीच रास्ते में कुछ लोगों ने उसे मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और एक सुनसान जगह ले जाकर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू की गई। कुमार ने कहा कि महिला जिस रास्ते से गई थी, उसकी गहन जांच की गई और सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों की पहचान करने में मदद मिली।

मूक-बधिर से दुष्कर्म के 2 आरोपी गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि 2 आरोपियों अंकुर वर्मा और हर्षित पांडे को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

”विकसित भारत संकल्प” को हासिल करने में प्रत्येक नागरिक को जोड़ने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: खन्‍ना

0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्‍ना ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार केंद्र के ”विकसित भारत संकल्प” को हासिल करने में राज्य के प्रत्येक नागरिक को जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को ”विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश” विषय पर 24 घंटे के अनवरत संवाद श्रृंखला का प्रस्ताव रखते हुए खन्ना ने कहा, ‘‘योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार निरंतर आर्थिक, सामाजिक, एवं सांस्कृतिक विकास की दिशा में कार्य कर रही है। उप्र देश की दूसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, और इस चर्चा में 2047 तक के विकास कार्य की योजनाओं पर विचार किया जाएगा।

खन्‍ना ने किसानों, युवाओं एवं महिलाओं के लिए सरकार द्वारा किये गये प्रयासों और भविष्य की योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा, ”आज हम इस स्थिति में आ गये हैं कि एक दीर्घकालीन विजन तैयार करें और इसके लिए आवश्यक है कि सभी सम्मानित सदस्य एकजुट होकर इस प्रयास के भागीदार बनें, ताकि आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर हमारा देश एवं प्रदेश पूर्ण रूप से विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि भारत तभी विकसित राष्ट्र बनेगा, जब राज्य विकसित होने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाएंगे।

देश के सबसे बड़े बैंक SBI का बड़ा फैसला, 15 अगस्त से ज्यादा करनी होगी जेब ढीली

0

नेशनल डेस्क: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा झटका देते हुए ऑनलाइन IMPS ट्रांजेक्शन पर शुल्क लगाने का ऐलान किया है। यह नई व्यवस्था 15 अगस्त 2025 से लागू होगी। अभी तक यह सेवा पूरी तरह से निःशुल्क थी, लेकिन अब ग्राहकों को इस सुविधा के लिए मामूली शुल्क अदा करना होगा।

IMPS यानी इंस्टेंट मनी पेमेंट सर्विस, एक रीयल-टाइम फंड ट्रांसफर सिस्टम है, जिसके जरिए ग्राहक 24 घंटे और साल के 365 दिन कभी भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इस सेवा के माध्यम से अधिकतम ₹5 लाख तक की राशि एक बार में ट्रांसफर की जा सकती है। SBI द्वारा किया गया यह बदलाव केवल ऑनलाइन माध्यमों जैसे इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI पर लागू होगा। हालांकि, कुछ विशेष खातों पर यह शुल्क अब भी नहीं लगेगा। आइए जानते हैं नए शुल्क की पूरी डिटेल:

ऑनलाइन IMPS ट्रांजेक्शन पर कितना लगेगा शुल्क?
अब अगर ग्राहक IMPS के जरिए ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करते हैं, तो उन्हें नीचे बताए गए स्लैब के अनुसार शुल्क चुकाना होगा:

₹25,000 तक: कोई शुल्क नहीं लगेगा

₹25,001 से ₹1 लाख तक: ₹2 + GST

₹1 लाख से ₹2 लाख तक: ₹6 + GST

₹2 लाख से ₹5 लाख तक: ₹10 + GST

गौरतलब है कि इससे पहले इन सभी स्लैब पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता था, लेकिन अब हर रेंज के ट्रांजेक्शन पर छोटा-छोटा शुल्क जोड़ा गया है।

वेतनभोगी ग्राहकों को राहत
SBI ने अपने सैलरी अकाउंट धारकों को राहत दी है। जिन ग्राहकों के पास DSP, CGSP, PSP, RSP, CSP, SGSP, ICGSP और SUSP जैसे विशेष Salary Package Accounts हैं, उनसे अभी भी IMPS ट्रांजेक्शन पर कोई शुल्क नहीं वसूला जाएगा।

ब्रांच से IMPS ट्रांजेक्शन पर कोई बदलाव नहीं
अगर कोई ग्राहक SBI की शाखा में जाकर IMPS करता है, तो वहां के ट्रांजेक्शन शुल्क पहले की तरह ही रहेंगे। शाखा से किए गए लेनदेन पर शुल्क ₹2 से शुरू होकर ₹20 + GST तक हो सकता है, जो ट्रांसफर की राशि पर निर्भर करता है।

अन्य बैंकों की स्थिति क्या है?

केनरा बैंक: ₹1,000 तक फ्री, ₹1,001 से ₹5 लाख तक पर ₹3 से ₹20 + GST

PNB (पंजाब नेशनल बैंक): ₹1,000 तक फ्री, ₹1,001 से ऊपर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर ₹5 से ₹10 + GST, जबकि ब्रांच से किया गया ट्रांजेक्शन थोड़ा महंगा पड़ सकता है।

क्या होता है IMPS चार्ज?
IMPS चार्ज उस डिजिटल सुविधा की कीमत है, जिसके जरिए बैंक आपके पैसे को तुरंत किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर करता है। यह शुल्क बैंक द्वारा नेटवर्क मेंटेनेंस, ट्रांजेक्शन प्रोसेसिंग और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाए रखने के लिए लिया जाता है। यह राशि ट्रांसफर की गई राशि के अनुसार अलग-अलग होती है।

SBI के इस फैसले का असर उन ग्राहकों पर ज्यादा पड़ेगा जो नियमित रूप से ऑनलाइन माध्यम से पैसे ट्रांसफर करते हैं। ऐसे में अब ग्राहकों को ट्रांजेक्शन करने से पहले शुल्क की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।

बंगाल, उड़ीसा और झारखंड से लाई जाती थीं लड़कियां…फिर करवाते थे ये काम; पुलिस ने 10 लड़कियों को छुड़ाया

0

Chhapra News:​ बिहार में सारण जिला के इसुआपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने विभिन्न आर्केस्ट्रा ग्रुप से बुधवार को छापामारी कर दस नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराने के साथ सात ग्रुप संचालकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से प्राप्त सूचना के आधार पर मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली, नारायणी सेवा संस्थान छपरा एवं रेस्क्यू फाउंडेशन वेस्ट बंगाल के साथ आज पुलिस की दो टीमों ने जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की। इस छापामारी के दौरान बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और झारखंड से आई लड़कियों को मुक्त कराया गया।

सूत्रों ने बताया कि छापामारी के दौरान आर्केस्ट्रा संचालकों में मशरक थाना क्षेत्र के गोपालबाड़ी गांव निवासी नीरज यादव, शुभम कुमार, सनौली गांव निवासी चंदन कुमार तिवारी, इसुआपुर थाना क्षेत्र के सहवां नवादा गांव निवासी जुनाब हुसैन, मुरवां गांव निवासी मोहम्मद बिट्टू हाशमी एवं मढौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता एवं पास्को एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

J&K में UP व छत्तीसगढ़ के युवकों की मौ*त, बेहद दर्दनाक हादसा

0

साम्बा :  बड़ी-ब्राहमणा क्षेत्र में बुधवार को हुए एक सड़क हादसे में दो नवयुवकों की मौत हो गई। यह हादसा बड़ी ब्राह्मणा के सरोर अड्डा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ जिसमें एक बाईक स्कूल बस (जेके02एएक्स-1137) की चपेट में आगई, जिसमें बाईक (जेके21एच-2267) पर सवार दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल व स्कूल बस के बीच तेज रफ्तार में जोरदार टक्कर हो गई और टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल बस के नीचे जा फंसी। हादसे से राजमार्ग पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम हो गया। आनन-फानन में दोनों युवाओं को बस के नीचे से निकाला गया। इसी दौरान स्कूली बच्चों को बस से निकाल कर दूसरी बस से घरों को पहुंचाया गया। इस बीच बस का चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

मृतकों की पहचान सनी कुमार पुत्र बड़े लाल, निवासी तेजपुर, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) और जोगिंदर कुमार पुत्र माया राम निवासी बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। क्रमश: 18 और 19 वर्ष आयु के इन युवााओं में एक 12वीं कक्षा का छात्र भी था। वर्तमान में बड़ी-ब्राहमणा के दौलियां इलाके में रहते थे। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को विजयपुर अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

दफ्तर में खतरे से खाली नहीं WhatsApp चलाना! सरकार ने जारी की Warning

0

पंजाब डेस्क : अगर आप भी अपने ऑफिस के लैपटॉप पर  WhatsApp Web का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने ऑफिस के लैपटॉप या वर्क डिवाइस पर WhatsApp Web के इस्तेमाल को लेकर एक गंभीर चेतावनी जारी की है। इससे आपके पर्सनल डेटा, बातचीत और कंपनी की साइबर सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

मंत्रालय ने बताया कि ऑफिस डिवाइस पर WhatsApp Web चलाने से आईटी एडमिनिस्ट्रेशन टूल्स के माध्यम से निजी चैट, मीडिया फाइल और संवेदनशील डेटा तक पहुंच संभव हो सकती है। इससे डेटा चोरी, फिशिंग अटैक और नेटवर्क हैकिंग जैसी घटनाएं हो सकती हैं। सूचना सुरक्षा जागरूकता टीम (ISAT) ने बताया कि एक बार कंपनी का डिवाइस या नेटवर्क प्रभावित होने पर पूरा आईटी सिस्टम खतरे में आ सकता है। यही वजह है कि कई कंपनियां WhatsApp Web को एक साइबर रिस्क मान रही हैं।

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह चेतावनी डर पैदा करने के लिए नहीं, बल्कि डिजिटल अनुशासन और साइबर जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए है। सलाह दी गई है कि सोशल मीडिया और चैट एप्स का उपयोग निजी डिवाइस पर ही करें और कंपनियां अपनी आईटी नीतियों में इस बारे में स्पष्ट प्रावधान रखें।

अमेरिका में फिर हिंदू मंदिर का अपमानः तोड़फोड़ कर नामपट्ट विरूपित किया, भारतीय दूतावास ने जताई कड़ी आपत्ति

0

New York: अमेरिका के इंडियाना शहर में एक हिंदू मंदिर के नामपट्ट को विरूपित कर दिया गया जिसे भारतीय वाणिज्य दूतावास ने ‘‘निंदनीय” बताया है। मंदिर के आधिकारिक जनसंपर्क हैंडल ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि यह ‘‘घृणित कृत्य” ग्रीनवुड शहर स्थित बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में हुआ। इसमें कहा गया है कि एक साल से भी कम समय में यह चौथी बार है जब किसी BAPS मंदिर को निशाना बनाया गया है।

 

शिकागो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस कृत्य पर कड़ा संज्ञान लिया और इसे ‘‘निंदनीय” बताया। उसने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘इंडियाना के ग्रीनवुड स्थित बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के मुख्य नामपट्ट का अपमान निंदनीय है।” दूतावास ने कहा कि उसने ‘‘शीघ्र कार्रवाई” के लिए कानून प्रवर्तन अधिकारियों के समक्ष यह मामला उठाया है। इसमें कहा गया है कि महावाणिज्य दूत ने ग्रीनवुड के मेयर सहित श्रद्धालुओं और स्थानीय नेतृत्व की एक सभा को भी संबोधित किया और ‘‘वहाँ एकता एवं एकजुटता तथा उपद्रवियों के विरुद्ध सतर्कता बरतने का आह्वान किया।”

प्रेमानंद महाराज से मिलना हुआ आसान! जानें आश्रम का पता, टोकन और बुकिंग से जुड़ी सभी जानकारी

0

नेशनल डेस्क: श्री प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज, जिन्हें प्रेमानंद जी महाराज के नाम से जाना जाता है, वृंदावन के एक अत्यंत सम्मानित संत हैं। श्री राधा रानी के प्रति उनकी भक्ति और श्रीमद्भगवद्गीता पर आधारित उनके प्रवचन लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। अगर आप उनसे मिलना चाहते हैं या उनके आश्रम के बारे में जानकारी चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है।

आश्रम का पता और दर्शन का समय
प्रेमानंद जी महाराज वृंदावन में श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में रहते हैं, जो परिक्रमा मार्ग पर स्थित है। यहाँ हर दिन देश-विदेश से भक्त आते हैं। दर्शन के लिए कोई ऑनलाइन बुकिंग उपलब्ध नहीं है, इसलिए आपको आश्रम में ही टोकन लेना होगा।

टोकन प्रक्रिया: टोकन लेने के लिए सुबह जल्दी आश्रम पहुँचें। टोकन का वितरण आमतौर पर सुबह 9:30 बजे के आसपास शुरू होता है और ये टोकन अगले दिन के दर्शन के लिए होते हैं।
दस्तावेज: टोकन लेने के लिए आपको अपना आधार कार्ड साथ लाना होगा।

दैनिक कार्यक्रम:
सुबह का सत्संग: सुबह 4:10 बजे से 5:30 बजे तक
शृंगार आरती: सुबह 8:15 बजे से 9:15 बजे तक
संध्या आरती: शाम 6:00 बजे से 6:15 बजे तक

ऑनलाइन फॉर्म भरने का तरीका
हालांकि सीधे दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग नहीं है, लेकिन आप अपनी यात्रा की जानकारी के लिए एक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट https://vrindavanrasmahima.com पर जाएँ।
  • ‘गतिविधियां’ अनुभाग में ‘दर्शन’ टैब पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर और यात्रा का कारण भरें।
  • यह फॉर्म आपकी रुचि को दिखाता है और इससे आश्रम को भीड़ को मैनेज करने में मदद मिलती है।

    एकांतिक वार्तालाप
    अगर आप प्रेमानंद जी महाराज से व्यक्तिगत रूप से बात करना चाहते हैं, तो आप एकांतिक वार्तालाप नामक सत्र का अनुरोध कर सकते हैं। हालांकि, समय की कमी के कारण यह एक दुर्लभ अवसर है और प्रतिदिन कुछ ही भक्तों को यह मौका मिलता है।

Lucknow News: 127 बाइकों का चालान, पंजीकरण और लाइसेंस होगा निरस्त

0

लखनऊ। शहर में लापरवाही से फर्राटा भर रहीं ऐसी टाॅप टेन बाइकों को ट्रैफिक पुलिस ने चिह्नित किया, जिन पर सबसे अधिक चालान हैं। अभी तक चालान शुल्क नहीं भरने के कारण आरटीओ अब इनके स्वामियों का ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन निरस्त करेगा। टॉप टेन की सूची में पहले स्थान पर रहने वाली बाइक पर 127 चालान हैं।यातायात विभाग के मुताबिक वाहन चालक बेअंदाजी और लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। चालान होने पर भी वाहन स्वामी पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। विभाग ने शहर में उन टॉप टेन बाइकों की सूची बनाई है, जिन पर सर्वाधिक चालान हैं। इनकी रिपोर्ट तैयार कर आरटीओ को भेजी गई है।टॉप टेन बाइकों की सूची
बाइक चालान संख्या
1 : यूपी 32 एचसी 1772 – 127
2: यूपी 32 ईएस 5351 – 117
3 : यूपी 32 डीएक्स 6292 – 110
4 : यूपी 32 जीजे 7918 – 101
5: यूपी 34 एके4631 – 100
6: यूपी 32 ईटी 9367 – 97
7: यूपी 32 एचपी 9484 – 94
8 : यूपी 32एफवाई 8312 – 92
9 : यूपी 32 एचआर 9379 – 88
10 : यूपी 32 जेवी 4978 – 85

Lucknow News: कई इलाकों में आज बंद रहेगी बिजली

0

लखनऊ। इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र में आने वाले इलाकों में मंगलवार को अनुरक्षण कार्य करवाया जाएगा। इस कारण सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली बंद की जाएगी। इससे भारत पेट्रोलियम, ज्ञान दूध डेरी, हरिओम फैक्टरी, स्पोर्ट्स कॉलेज, रुक्मणी कोल्ड स्टोर व आसपास का क्षेत्र प्रभावित होगा।