Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 276

10 हजार का इनामिया वांछित गिरफ्तार,

0

श्रावस्ती- 10 हजार का इनामिया वांछित गिरफ्तार, चोरी, पशु क्रूरता के मामलों में वांछित था, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा, ककरदरी जंगल के पास से गिरफ्तारी

पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश , मैदानी इलाकों में भी भारी असर,

0

कासगंज- पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश , मैदानी इलाकों में भी भारी असर, बारिश से गंगा का बढ़ा जलस्तर, हजारों बीघा फसल हुई जलमग्न, लहरा से सटे 15 से ज्यादा गांव प्रभावित, सोरों ब्लॉक क्षेत्र के लहरा गांव का मामला

DM, SP ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों का किया निरीक्षण

0

फर्रुखाबाद – DM, SP ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों का किया निरीक्षण, NDRF की टीम के साथ बाढ़ प्रभावित गांव पहुंचे, गांव में ग्रामीणों की डीएम ने सुनी समस्याएं , फर्रुखाबाद की अमृतपुर तहसील का मामला

नौकरी के नाम पर 7 लोगों से ठगी

0

लखनऊ- नौकरी के नाम पर 7 लोगों से ठगी, गोमती नगर में 92 लाख की ठगी, फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर देकर फर्ज़ीवाड़ा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा, लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र का मामला

Auraiya News: मायके जा रही महिला की मासूम बेटी की ट्रक की टक्कर से मौत

0

फफूंद। तेज रफ्तार ट्रक ने एक मासूम बेटी को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वो अपनी मां के साथ अपने नौनिहाल को जा रही थी। हादसे में समय मां दुकान पर भाई के लिए मिठाई खरीद रही थी, तभी वो सड़क पर पहुंच गई। ये हादसा कस्बा के अछल्दा चौराहे के पास हुआ। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। जबकि हादसे के बाद चालक भाग निकला।कानपुर देहात थाना भोगनीपुर के गांव जल्लापुर निवासी हरिशंकर की पत्नी प्रियंका अपनी तीन वर्षीय बेटी कृषिका के साथ शनिवार को रक्षाबंधन पर्व पर फफूंद के गांव मीरगावा जाने को घर से निकली थी। आटो से वो फफूंद कस्बा के अछल्दा चौराहे पहुंची। आटो से उतरकर प्रियंका अपने भाई गगन का इंतजार करने लगी। शाम करीब सात बजे भाई वहां पहुंचा तो प्रियंका अछल्दा रोड पर दुकान से मिठाई खरीदने लगे। इसी दौरान उसकी बेटी कृषिका रोड पर पहुंच गई।

तभी पाता प्लांट से प्लास्टिक दाना लेकर आए ट्रक ने मासूम को टक्कर मार दी। हादसे में कृषिका घायल हो गई। सूचना पर पुलिस उसे दिबियापुर सीएचसी ले गई। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Auraiya: गेहूं की बोरियों से दबकर किसान की मौत, रक्षाबंधन पर परिवार में पसरा मातम, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

0
Auraiya News: ऐरवा कटवा थाना क्षेत्र में घर के बरामदे में सो रहे किसान की गेहूं की बोरियों के नीचे दबकर मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
औरैया जिले में ऐरवा कटवा थानाक्षेत्र के ऐरवा कुईली भटपुरा गांव में एक दुखद हादसा हुआ है, जहां घर के बरामदे में सो रहे किसान रामवीर राठौर (55) की गेहूं की बोरियां गिरने से दबकर मौत हो गई। यह घटना शनिवार देर रात घटी, जब परिवार रक्षाबंधन के त्यौहार में डूबा हुआ था।

रामवीर राठौर शनिवार शाम को रिश्तेदारों से मिलकर और खाना खाकर घर के बरामदे में सो गए थे। उनके बगल में ही गेहूं की करीब 80 बोरियां रखी हुई थीं, जो देर रात अचानक उन पर गिर गईं। रविवार सुबह करीब पांच बजे उनके बेटे शिवम ने जब बाहर आकर देखा, तो पिता को बोरियों के नीचे दबा पाया।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
आनन-फानन में उन्हें सीएचसी ऐरवा कटरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पत्नी रानी देवी, बेटों शिवम और विजय, और बेटियों अंजली, ज्योति व प्रिया सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी जीतमल चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

औरैया में छुट्टा मवेशियों का आतंक, राहगीर हो रहे हादसों का शिकार

0
एरवाकटरा क्षेत्र में छुट्टा मवेशियों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे सड़कों पर यातायात बाधित हो रहा है और राहगीर लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इन मवेशियों को पकड़वाने की मांग की है।

रक्षाबंधन: जेल में बंद भाइयों को बहनों ने बांधी राखी, प्रेम में छलक पड़ी आंखें; अपराध छोड़ने का लिया संकल्प

0

राजधानी लखनऊ में शनिवार को गोसाईगंज स्थित जिला जेल में भी रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। जेल पहुंची बहनों ने बंदी भाइयों के माथे पर टीका करके उनकी कलाइयों में राखी बांधी। उनकी लंबी आयु और जल्द रिहा होने की कामना की। इस दौरान कई भावुक कर देने वाली तस्वीरें सामने आईं। कई बंदियों की आंखें छलक पड़ी। इस पर बहनों ने उन्हें संकल्प दिलाया कि वह जेल से छूटने के बाद हमेशा के लिए अपराध की दुनिया छोड़ देंगे। जिला कारागार में बंद बंदियों से बहनों ने मुलाकात कर उन्हें राखी बांधी। मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। सुबह 6.00 बजे से ही सैकड़ों की संख्या में बहनें जिला जेल पहुंचने लगीं। इस मौके पर उनकी खुली मुलाकात कराई गई। भीड़ की आशंका पर जेल प्रशासन ने कई रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए थे। महिला पुलिसकर्मी व जेलकर्मियों ने कई चरणों में सघन तलाशी के बाद बहनों को जेल में प्रवेश दिया। इस दौरान 44 दरोगा, 45 पुलिसकर्मियों के अलावा एक प्लाटून पीएसी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तैनात रही।

2293 पुरुष बंदियों को 3881 बहनों व 1133 बच्चों ने बांधी राखी

जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि रक्षाबंधन पर 2293 पुरुष बंदियों को 3881 बहनों व 1133 बच्चों ने राखी बांधी। सुबह 6.00 से लेकर शाम करीब 6.00 बजे तक मुलाकात कराई गई। किसी भी महिला मुलाकाती को लौटाया नहीं गया। इस मौके पर जेलर सुनील दत्त मिश्रा, डिप्टी जेलर कुंवर वीरेंद्र विक्रम सिंह, आशुतोष मिश्रा, अजय कुलवंत, तारकेश्वर सिंह व आनंद कुमार के अलावा सभी अफसर व जेलकर्मी मौजूद रहे।

जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी ने बताया कि जेल प्रशासन की ओर से हेल्प डेस्क पर राखी और मिष्ठान की निशुल्क व्यवस्था की गई थी। ताकि, जल्दबाजी में जेल पहुंचने वाली महिलाओं को भटकना न पड़े। राखी बांधने के बाद जेल से बाहर निकलने पर महिलाओं और बच्चों के लिए जलपान का भी इंतजाम किया गया था।

एक साल पहले छूट गया बेटा… मिलने की आस में जेल पहुंची मां निराश

जेल में बंद बेटे मनीष यादव से मिलने पहुंचीं सआदतगंज के पुराना चबूतरा निवासी बुजुर्ग शकुंतला ने बताया कि उन्हें दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। लेकिन, उन्हें मायूसी हाथ लगी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल से मदद की गुहार लगाने पर उन्हें पता चला कि उनका बेटा मनीष एक साल पहले ही जेल से छूट गया था। शंकुतला ने बताया कि वह घर नहीं पहुंचा। इस पर राजेंद्र जायसवाल ने किसी दूसरी जेल में शिफ्ट होने की आशंका पर आनलाइन डाटा चेक कराया। लेकिन, पता चला कि मनीष कहीं भी बंद नहीं है। अब वह कहां गया यह जांच का विषय है।

UP: योगी सरकार के बेड़े में शामिल होगा अगस्ता हेलीकाप्टर, प्रशिक्षण के लिए 13 अगस्त से इटली भेजे जाएंगे पायलट

0

विश्व के सबसे अत्याधुनिक हेलीकाप्टरों में शुमार अगस्ता एडब्लू 139 जल्द यूपी सरकार के बेड़े में शामिल होगा। इस हेलीकाप्टर खरीद की मंजूरी के साथ ही तीन पायलटों को विशेष प्रशिक्षण के लिए इटली भेजा जाएगा। नागरिक उड्डयन विभाग ने इसकी मंजूरी देते हुए आदेश जारी कर दिया है।अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टर की निर्माता कंपनी इटली की लियोनार्डो हेलीकाप्टर है, जो पायलटों को हेलीकाप्टर की उड़ान के लिए तकनीकी और आपात स्थिति में लैंडिंग का प्रशिक्षण देगी। इसके तहत कैप्टन अमित कुमार भूटानी और कैप्टन अक्षय जायसवाल को 13 अगस्त से 10 अक्तूबर तक और कैप्टन राजेश कुमाार शर्मा को 9 अक्तूबर से 27 नवंबर तक विशेष प्रशिक्षण के लिए इटली भेजा जाएगा। विदेश यात्रा के दौरान उनके हवाई किराया, दैनिक भत्ता, होटल, बीमा, वीजा शुल्क आदि पर 50.40 लाख रुपये के खर्च को शासन ने मंजूरी दे दी है। अमित और अक्षय पर प्रति पायलट 17.61 लाख रुपये और राजेश शर्मा पर 15.18 लाख रुपये खर्च होंगे। प्रदेश सरकार हेलीकाप्टर के अलावा एक नया अत्याधुनिक चार्टर्ड प्लेन भी खरीदने की तैयारी कर रही है।

चार्टर्ड प्लेन और हेलीकाप्टर खरीदने में 600 से 700 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इससे पहले मायावती और अखिलेश यादव के शासनकाल में चार्टर्ड प्लेन और हेलीकॉप्टर की खरीद हुई थी। योगी सरकार में पहली बार चार्टर्ड प्लेन और हेलीकाप्टर खरीदने का फैसला हुआ है। अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टर के साथ फ्रांस के में बने फ्लेकन या बॉम्बार्डियर चार्टर्ड प्लेन को लेकर विचार किया जा रहा है। अमेरिका और यूरोप की चार बड़ी कंपनियों ने चार्टर्ड प्लेन के लिए अपना प्रस्ताव दिया है।

नागरिक उड्डयन विभाग के मुताबिक, नया चार्टर्ड प्लेन और हेलीकाप्टर खरीद के साथ ही सरकार के हवाई बेड़े में पांच चार्टर्ड प्लेन और चार हेलीकाप्टर हो जाएगे। देश के किसी भी राज्य की सरकार के पास इतने चार्टर प्लेन और हेलीकॉप्टर नहीं हैं। मायावती सरकार में वर्ष 2008 में एक बीचक्राफ्ट प्रीमियर 1-ए जेट और हॉकर 900 एक्सपी खरीदा गया था। अखिलेश यादव की सरकार में एक बीचक्राफ्ट 200 टर्बोप्रॉप एयरक्राफ्ट और एक बेल 412 हेलिकॉप्टर खरीदा गया था। 

अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टर की खूबियां

-अधिकतम रफ्तार 278 किलोमीटर प्रति घंटा
-बुलेटप्रूफ बॉडी
-मशीनगन फिट करने की सुविधा
-दो पायलट की क्षमता
-तीन ताकतवर इंजन
-हवा में ईंधन भरने की क्षमता
-सबसे बड़ा केबिन 8.3 फीट चौड़ा, 6.1 फीट ऊंचा
-अधिकतम वजन 15,600 किलो

यूपी: पत्नी ने सो रहे पति की आंख में मिर्च डालकर चाकू से गोदा, प्राइवेट पार्ट काटकर किया अलग; हालत गंभीर

0

यूपी के अमेठी जिले के जगदीशपुर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में रविवार सुबह पत्नी ने पहले पति को नशीला पदार्थ खिलाया, फिर आंख में मिर्च डालकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया और नाजुक अंग काटकर अलग कर दिया। गंभीर हालत में पीड़ित को जगदीशपुर ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां से उसे एम्स रायबरेली रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।जगदीशपुरके मैगलगंज मजरे कचनाव गांव निवासी अंसार (38) कमरे में हारीमऊ गांव निवासी दूसरी पत्नी नाजनी के साथ सो रहा था। भोर करीब तीन बजे नाजनी ने पहले पति की आंख में मिर्च डाली, फिर चाकू से कई वार किए। इस दौरान उसका नाजुक अंग भी काट दिया गया। शोर सुनकर परिजन पहुंचे तो आरोपी पत्नी कमरे से निकलकर भाग गई।

भाई सूफियान के अनुसार, अंसार की पहली शादी 14 वर्ष पहले अयोध्या जिले के इटौंजा निवासी शब्तुन से हुई थी, लेकिन संतान न होने पर आठ माह पूर्व नाजनी से दूसरी शादी की। दूसरी पत्नी आए दिन धमकी देती थी। शनिवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। आशंका के कारण अंसार देर रात तक जागता रहा, लेकिन सोने के बाद वारदात हुई।

परिजन 108 एंबुलेंस से उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताकर एम्स रायबरेली भेजा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी विधान चंद यादव ने बताया कि घायल के भाई की तहरीर पर आरोपी पत्नी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी हिरासत में है, पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।