Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 8

रिटायर्ड फौजी की करतूत: सेना से चुराए प्रतिबंधित कारतूस और घर में बना लिया ‘मिनी डिपो’; पत्नी ने राज खोला तो उड़े पुलिस के होश!

0

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित मोदीनगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने अपने ही पति के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पुलिस को घर में छिपे प्रतिबंधित कारतूसों की जानकारी दे दी। पुलिस ने छापेमारी कर घर से 42 प्रतिबंधित कारतूस बरामद किए हैं, जिसके बाद पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है।

पत्नी ने पुलिस को दी सूचना
मामला राजाकुंज कॉलोनी का है। आरोपी आदेश कुमार 1988 में जाट रेजिमेंट में भर्ती हुए थे और 2015 में डिफेंस सिक्योरिटी कोर से रिटायर हुए। आदेश की पत्नी कविता का आरोप है कि उनके पति ने सेना में नौकरी के दौरान वहां से कारतूस चोरी किए और उन्हें घर में छिपाकर रख दिया। कविता को ये कारतूस एक पुराने मोजे में लिपटे हुए मिले, जिसके बाद उन्होंने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर दी।

बक्से से निकले 42 कारतूस
पुलिस ने जब आदेश के बक्से की तलाशी ली, तो वहां से 7.62 एमएम के 35, 9 एमएम के 5, और 12 एमएम के 2 कारतूस बरामद हुए। इसके साथ ही 5.56 एमएम का एक खोखा भी मिला। ये सभी कारतूस प्रतिबंधित श्रेणी के हैं और इन्हें आम नागरिक नहीं रख सकता।

मारपीट और घरेलू विवाद का मामला
कविता का कहना है कि उनके पति और ससुराल वालों ने उन्हें लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा था। पति ने उन पर झूठा आरोप लगाया था कि कविता ने उनका लाइसेंसी हथियार छिपा लिया है। इसी विवाद के बीच कविता ने बरेली रेजिमेंट सेंटर जाकर भी शिकायत की थी, लेकिन वहां से स्थानीय पुलिस को सूचना देने की सलाह मिली। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने कार्रवाई की।

आरोपी फौजी फरार, पुलिस कर रही तलाश
एसीपी भास्कर वर्मा के मुताबिक, पत्नी की शिकायत पर आरोपी रिटायर्ड फौजी आदेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी मेरठ में अपनी बहन के घर से भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस यह जांच कर रही है कि इन कारतूसों को रखने के पीछे आदेश का क्या मकसद था और क्या वह किसी बड़ी साजिश की तैयारी में था।

T20 World Cup 2026, IND vs PAK: इस तारीख को होगा भारत-पाकिस्तान का मैच! जानिए किसने किया दावा

0

T20 World Cup 2026: T20 World Cup 2026 चल रहा है। वर्ल्ड कप शुरू होते ही लोगों के मनों में सबसे पहले ये सवाल उठने लगे कि क्या भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा? इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मुकाबला हो सकता है। यह मैच श्रीलंका के कोलंबो स्थित प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने की संभावना है। ये खबर पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से आ रही है।

किसने किया दावा? 
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों के बीच मैच को लेकर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार जाहिद गिशकोरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है कि पाकिस्तान और भारत के बीच मैच होने के पूरे आसार हैं। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान सरकार के दो बड़े अधिकारियों ने उन्हें इस बारे में बताया है।

अगले 24 घंटे में हो सकता है बड़ा ऐलान
इससे पहले 8 फरवरी को लाहौर में ICC, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बीच अहम बैठक हुई। जानकारी के अनुसार, यह बैठक करीब 5 घंटे तक चली और किसी नतीजे पर पहुंच गई है। माना जा रहा है कि अगले 24 घंटे में भारत-पाक मैच को लेकर एक बड़ा ऐलान हो सकता है।

UP Police के SI अजय गौड़ का शव अयोध्या की सरयू नदी में मिला, 72 घंटे से लापता दारोगा की इस हाल में मिली बॉडी, महकमे में मचा हड़कंप…

0

उत्तर प्रदेश पुलिस से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बस्ती जिले में तैनात सब-इंस्पेक्टर अजय गौड़ का शव अयोध्या में सरयू नदी से बरामद किया गया है। वह पिछले तीन से चार दिनों से रहस्यमयी ढंग से लापता थे। शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम…

बस्ती/अयोध्या : उत्तर प्रदेश पुलिस से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बस्ती जिले में तैनात सब-इंस्पेक्टर अजय गौड़ का शव अयोध्या में सरयू नदी से बरामद किया गया है। वह पिछले तीन से चार दिनों से रहस्यमयी ढंग से लापता थे। शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

बस्ती में तैनात थे एसआई अजय गौड़
मृतक की पहचान अजय गौड़ के रूप में हुई है, जो बस्ती जिले के परसरामपुर थाने में सब-इंस्पेक्टर (SI) के पद पर तैनात थे। 5 फरवरी की शाम वह अचानक लापता हो गए थे। उन्होंने आखिरी बार अपनी पत्नी से बातचीत की थी, इसके बाद से उनका मोबाइल फोन बंद हो गया।

अमहट घाट के पास मिली लावारिस बाइक
दरोगा के लापता होने के कुछ घंटों बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान सदर कोतवाली क्षेत्र के अमहट घाट स्थित पुलिस चौकी के पास उनकी बाइक लावारिस हालत में मिली। इसके बाद आशंका जताई गई कि वह नदी में गिर गए होंगे। कुआनो नदी में गोताखोरों को उतारकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कई दिनों तक कोई सुराग नहीं मिल सका।

परिजन लगातार लगा रहे थे गुहार
एसआई अजय गौड़ के अचानक गायब होने से पत्नी और बच्चे बेहद परेशान थे। परिजनों ने थाने पहुंचकर खोजबीन का दायरा बढ़ाने की मांग की थी। पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की टीमें लगातार उनकी तलाश में जुटी रहीं।

अयोध्या में सरयू नदी से बरामद हुआ शव
मामले में नया मोड़ तब आया जब अयोध्या में सरयू नदी से एक शव बरामद किया गया। शिनाख्त के बाद पुष्टि हुई कि शव एसआई अजय गौड़ का है। इसके बाद बस्ती और अयोध्या पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पत्नी ने जताई पुरानी रंजिश की आशंका
एसआई की पत्नी ने मामले में गंभीर आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि दुबौलिया थाने में तैनाती के दौरान पुलिस कस्टडी से छूटे एक युवक की बाद में मौत हो गई थी। इसके बाद युवक के परिजनों ने उनके पति को जान से मारने की धमकी दी थी। पत्नी का आरोप है कि उसी रंजिश के चलते उनके पति के साथ अनहोनी की गई हो सकती है। सीसीटीवी फुटेज में आखिरी बार एक फॉलोअर को अजय गौड़ के साथ बाइक पर देखा गया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, जांच तेज
एडिशनल एसपी श्यामाकांत ने बताया कि गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की टीमें दरोगा की सकुशल बरामदगी में लगी थीं। अब शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

देवर का सेहरा सजने से पहले भाभी ने चुन लिया कफन! पति का सनसनीखेज खुलासा- ‘भाई के प्यार में पागल थी पत्नी’

0

Etawah News: उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के अहिबरनपुरा गांव में रविवार को एक ऐसी वारदात हुई जिसने हर किसी को सन्न कर दिया। जिस घर में दो दिन बाद शहनाइयां बजने वाली थीं, वहां अब चीख-पुकार मची है। एक महिला पुष्पा देवी ने अपने देवर की शादी तय होने से नाराज होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

खुशियों वाले घर में पसरा सन्नाटा
मृतक महिला के पति शेर सिंह ने बताया कि उसके छोटे भाई की बारात 10 फरवरी को जानी थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन पुष्पा इस शादी के सख्त खिलाफ थी। रविवार को जब उसका सामना देवर से हुआ, तो दोनों के बीच तीखी बहस हुई। विवाद इतना बढ़ा कि पुष्पा ने कमरे में जाकर अपनी जान दे दी। मासूम बच्चों ने जब मां को फंदे पर लटका देखा, तो घर में कोहराम मच गया।

पति का चौंकाने वाला खुलासा
शेर सिंह ने पत्नी की मौत के बाद जो खुलासा किया, उसने गांव वालों के होश उड़ा दिए। पति के मुताबिक, पुष्पा के उसके छोटे भाई (देवर) के साथ अवैध संबंध थे। शेर सिंह ने बताया, “मेरी पत्नी और भाई के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। इसी वजह से मैंने भाई को घर से दूर बाहर काम पर भेज दिया था। पुष्पा अलग घर में रहती थी, लेकिन फिर भी वह भाई से मिलती रहती थी।”

शादी तय होते ही शुरू हुआ विवाद
शेर सिंह ने आगे बताया कि जैसे ही भाई की शादी कहीं और तय हुई, पुष्पा आपा खो बैठी। भाई शादी के लिए गांव आया तो पुष्पा उससे मिलने पहुंची, जहाँ दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इसी मानसिक तनाव और नाराजगी में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला देवर की शादी से नाराजगी का लग रहा है। पुष्पा की शादी 2011 में शेर सिंह से हुई थी और उनके दो बच्चे (10 और 7 वर्ष) हैं। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

बुझ गया घर का इकलौता चिराग! वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत, बेटे का शव देख बेसुध हुई मां

0

शाहजहांपुर: जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जिसने सभी को झकझोर दिया है। दरअसल, मेरठ–वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से रविवार को निगोही थाना क्षेत्र के ढकिया तिवारी गांव निवासी 16 वर्षीय अंकित चौहान की मौत हो गई। वह सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। घटना के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में उपचार में लापरवाही के आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

रील बनाने के दौरान हुआ हादसा
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा रील बनाने के दौरान हुआ है, हालांकि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। वहीं मृतक के पिता विमलेश चौहान ने आरोप लगाया कि ट्रेन की चपेट में आने के बाद भी अंकित जीवित था, लेकिन डॉक्टरों ने उसका समुचित इलाज नहीं किया और उसे सीधे मोर्चरी भेज दिया गया।

 परिजनों का आरोप- ट्रॉमा सेंटर में नहीं मिला इलाज
परिजनों का आरोप है कि यदि समय पर उपचार मिलता तो अंकित की जान बचाई जा सकती थी। नाराज परिजनों ने ट्रॉमा सेंटर में हंगामा किया, इस दौरान तोड़फोड़ भी हुई और डॉक्टरों व स्टाफ के साथ अभद्रता का आरोप लगा है। हंगामे के दौरान मरीजों और तीमारदारों में भगदड़ मच गई। कई लोग जान बचाने के लिए गैलरी, शौचालय और दवा स्टोर में छिप गए। ट्रॉमा सेंटर में तैनात डॉ. मेराज आलम ने बताया कि पुलिस अंकित को मृत अवस्था में लेकर आई थी। करीब एक घंटे बाद परिजन पहुंचे और अंकित के जिंदा होने का दावा करते हुए दोबारा ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। हंगामे के दौरान एक जूनियर महिला डॉक्टर, जिनका ड्यूटी का पहला दिन था, घबराकर चली गईं।

परिजनों की मांग-  घटना की निष्पक्ष हो जांच 
परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक के चचेरे भाई दिनेश सिंह ने आरोप लगाया कि हंगामे के दौरान उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उनकी उंगलियों में चोट आई है। परिवार का यह भी कहना है कि पुलिस द्वारा रील बनाने की बात कही जा रही है, जबकि यह तथ्य सही नहीं है।

इकलौते बेटे का शव देख मां हुई बेसुध 
अंकित की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इकलौते बेटे का शव देख मां सोनी देवी बेसुध हो गईं। पिता खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। अंकित कॉमर्स का छात्र था और 18 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग जा रहा था। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना को लेकर चौक कोतवाली पुलिस को तहरीर दी जा रही है। ईएमओ की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुरादाबाद में जेल ब्रेक: आधी रात 3 बजे ताला तोड़ छत से कूदे 5 बंदी; सिपाही और होमगार्ड समेत 11 पर FIR, मचा हड़कंप!

0

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह (बाल सुधार गृह) से पांच किशोर बंदी फिल्मी अंदाज में फरार हो गए। रविवार की देर रात करीब 2:55 बजे हुई इस घटना ने पुलिस प्रशासन और समाज कल्याण विभाग की सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिल्मी स्टाइल में भागे बंदी
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फकीरपुरा स्थित इस सुधार गृह में रविवार रात सब कुछ शांत था, तभी अचानक पांच किशोरों ने अपने कमरे का ताला तोड़ दिया। ताला तोड़ने के बाद वे चुपके से छत पर चढ़े और वहां से ऊंची दीवार फांदकर बाहर कूद गए। जब तक सुरक्षाकर्मियों को भनक लगती, किशोर अंधेरे का फायदा उठाकर आंखों से ओझल हो चुके थे।

इन जिलों के रहने वाले हैं फरार किशोर
पुलिस के मुताबिक, फरार होने वाले पांचों किशोर अलग-अलग इलाकों के हैं। इनमें अमरोहा (धनौरा) के दो, मुरादाबाद (ठाकुरद्वारा) का एक और उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के दो किशोर शामिल हैं। इन सभी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं।

पुलिस और कर्मचारियों पर गिरी गाज
इस बड़ी लापरवाही को देखते हुए प्रभारी अधीक्षक मुकेश कुमार चौधरी ने सख्त रुख अपनाया है। सिविल लाइंस थाने में 5 फरार किशोरों के अलावा ड्यूटी पर तैनात 1 सिपाही, 3 होमगार्ड और 2 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कुल 11 लोगों को इस मामले में नामजद किया गया है।

सर्च ऑपरेशन तेज
पुलिस अब आसपास के इलाकों और सुधार गृह के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। यह भी जांच की जा रही है कि क्या किशोरों को बाहर से किसी ने मदद पहुंचाई थी। मुरादाबाद के साथ-साथ पड़ोसी जिलों की पुलिस को भी अलर्ट पर रखा गया है।

गजब हाल है! महिला पुलिसकर्मी का ही कर लिया अपहरण, शादी करना चाहता था हिस्ट्रीशीटर…कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

0

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव से एक महिला पुलिसकर्मी को ही अगवा कर लिया गया। जिसके बाद कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे। हालाकि, पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया है।

अब जानिए पूरा मामला 
जानकारी के अनुसार, महिला पुलिसकर्मी की शादी उसके परिवार ने अपनी पसंद से तय की थी। उसकी शादी यूपी पुलिस के एक जवान से होनी थी और रविवार को बारात आने वाली थी। लेकिन महिला इस शादी से खुश नहीं थी, क्योंकि वह किसी और युवक से प्यार करती थी, जो एक हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।

शादी से पहले हुई लापता 
शादी से पहले ही महिला अचानक लापता हो गई। इसके बाद परिवार ने बहसूमा थाने में अपहरण की तहरीर दी। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस ने तुरंत अपहरण का केस दर्ज किया। जिसके बाद पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुट गई। कुछ ही समय में पुलिस ने महिला पुलिसकर्मी को मेरठ के बक्सर क्षेत्र से बरामद कर लिया।

हिस्ट्रीशीटर प्रेमी पर आरोप
पुलिस के मुताबिक, महिला को उसका प्रेमी अंकित चौहान अपने साथ ले गया था। अंकित एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश है और उस पर कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 9 मुकदमे मवाना थाने और 2 मुकदमे परीक्षितगढ़ थाने में दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

कानून व्यवस्था पर सवाल
इस घटना के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि जब महिला पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं है, तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।

दरोगा अजय गौड़ की मौत पर गरमाई सियासत, कांग्रेस बोलीं- जब भाई खुद ADM हो…न्याय के लिए धरने पर बैठे तो आम जनता किसके भरोसे है?

0

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में तैनात दरोगा अजय गौड़ का शव सरयू नदी में मिलने से प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि जब एक दरोगा का भाई खुद ADM होकर अपनी पत्नी (PCS) के साथ न्याय के लिए धरने पर बैठने को मजबूर है। उत्तर प्रदेश में जंगलराज किस कदर हावी है। ये सब के सामने है। कांग्रेस ने कहा कि सवाल ये है कि जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं, तो आम जनता किसके भरोसे है? उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अब अपराधी बेखौफ हैं और रक्षक बेबस।

 अजय गौड़ के भाई बोले ये नियोजित हत्या” है
आप को बता दें कि चार दिनों से लापता चल रहे दरोगा का शव सरयू नदी से बरामद हुआ। उसके बाद से कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मृतक के भाई ने कहा कि शव बरामद होना न सिर्फ दर्दनाक है, बल्कि पुलिस तंत्र की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगाता है। मृतक के भाई, जो वर्तमान में अपर जिलाधिकारी (ADM) के पद पर तैनात हैं, ने इस घटना को “पूर्व नियोजित हत्या” करार दिया है।

भाई ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
ADM अजय गौड़ के अनुसार, उनके भाई की गुमशुदगी के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और प्रारंभिक स्तर पर लापरवाही बरती गई। उनका कहना है कि यदि समय रहते ठोस कार्रवाई की जाती, तो शायद सच्चाई पहले सामने आ सकती थी। न्याय की मांग को लेकर ADM भाई अपनी पत्नी, जो PCS अधिकारी हैं, के साथ धरने पर बैठने को मजबूर हुए, जो व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है।

कानून के रक्षक खुद असहाय फिर आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे
इस घटना ने पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा दिया है। सवाल यह उठ रहा है कि जब एक वर्दीधारी पुलिस अधिकारी ही सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की क्या गारंटी है। विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश में ‘जंगलराज’ जैसे हालात होने का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और कानून के रक्षक खुद असहाय नजर आ रहे हैं। यह घटना राज्य की कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को उजागर करती है।

पुलिस ने जांच की तेज
परिजनों और समर्थकों ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि दोषियों को ऐसी सख्त सजा दी जाए, जो भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए नजीर बने। फिलहाल पुलिस ने जांच तेज करने और सभी पहलुओं पर पड़ताल का आश्वासन दिया है, लेकिन लोगों की नजरें अब सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

सरकार के प्रयासों से UP देश में विभिन्न योजनाओं में पहले और दूसरे स्थान पर है: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को विधानपरिषद और विधानसभा (दोनों सदनों) की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार के सुनियोजित प्रयासों एवं कार्यान्वयन से यह राज्य विभिन्न योजनाओं में देश में पहले और दूसरे स्थान पर है।विधानसभा के सभागार में मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों के व्यापक विरोध, नारेबाजी और हंगामे के बीच अपने आधे घंटे के अभिभाषण में राज्यपाल ने योगी आदित्यनाथ सरकार की पिछले नौ वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

‘उप्र पूरे देश में पहले स्थान पर है’
राज्यपाल ने कहा कि 2025 में अयोध्या में दीपोत्सव में 26 लाख 17 हजार 215 दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर कीर्तिमान स्थापित किये गये जो गिनीज वर्ल्‍ड रिकार्ड में दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत 10 करोड़ 22 लाख खातों के साथ उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है और 2017 के सापेक्ष पांच करोड़ 76 लाख खातों की वृद्धि हुई है। पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत अब तक सात करोड़ 94 लाख नामांकन, प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति बीमा योजना में दो करोड़ 92 लाख नामांकन के साथ और पीएम सूर्य घर योजना में उप्र पूरे देश में पहले स्थान पर है।

आवास निर्माण में भी यूपी सबसे आगे
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि 2024-25 में 388.15 लाख मीट्रिक टन दुग्‍ध उत्‍पादन कर उत्तर प्रदेश देश में अव्‍वल है, इसके अलावा वह प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी) के तहत आवास निर्माण में भी सबसे आगे है। राज्यपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने अटल पेंशन योजना के तहत पंजीकरण में पहला स्थान हासिल किया है तथा वह 96 लाख से अधिक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की स्थापना कर देश में अग्रणी स्थान पर है। उन्होंने कहा कि कृषि निवेशों पर किसानों को देय अनुदान का ‘डीबीटी’ माध्यम से भुगतान करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है तथा गन्ना एवं चीनी, खाद्यान्न, आम, दुग्‍ध एवं आलू उत्पादन में भी इस राज्‍य का पहला स्थान है।

इन योजनाओं में भी प्रदेश सबसे आगे 
पटेल ने कहा कि ग्रामीण स्वच्छ शौचालय निर्माण, राज्‍य कौशल विकास नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना में भी यह राज्य पहले स्थान पर है। राज्‍यपाल ने कहा कि देश में एथेनॉल के उत्पादन एवं आपूर्ति में भी इस राज्य का पहला स्थान है। पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सर्वाधिक 20 लाख 98 हजार सक्रिय करदाताओं के साथ देश में पहले स्थान पर और रिटर्न दाखिल में अग्रणी राज्यों में है। पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना में उत्तर प्रदेश को देश में दूसरा स्थान मिला है जबकि भारत सरकार के महत्वाकांक्षी जनपद कार्यक्रम में चयनित राज्य के आठ जिलों में समग्र रैकिंग में बलरामपुर जिला प्रथम तथा सिद्धार्थनगर दूसरे स्थान पर है।

UP में तेज रफ्तार ट्रक का कहर! दर्दनाक हादसे में सगे भाइयों समेत 3 की मौत, एक का सिर-कंधा गायब, दो की अंतड़ियां बिखरीं

0

Sonbhadra News : सोनभद्र जिले में मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर में एक सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, घटना रविवार रात रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के हिंदुआरी तिराहा के पास उस वक्त की है जब एक ही मोटरसाइकिल पर सवार मधुपुर के चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह कुशवाहा (63), उनके भाई कमल सिंह (67) और उनके रिश्तेदार प्रेमनाथ (63) किसी समारोह से लौट रहे थे।

पुलिस क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा ने बताया कि उनकी मोटरसाइकिल की एक ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में लैंबोर्गिनी कार से हुए सनसनीखेज सड़क हादसे के बाद अब मामला सिर्फ एक्सीडेंट तक सीमित नहीं रह गया है। हादसे के आरोपी रईसजादे को थाने में कथित तौर पर ‘VIP ट्रीटमेंट’ दिए जाने के आरोप सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी आरोपी की लग्जरी कार को कवर से ढकते नजर आ रहे हैं, जबकि आरोपी के निजी बाउंसर पीड़ित पक्ष के परिजनों से अभद्रता करते दिखाई दे रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.