यूपी: प्रदेश में 30 फीसदी महंगा हो सकता है बिजली का नया कनेक्शन, कॉर्पोरेशन ने दिया दरें बढ़ाने का प्रस्ताव
UP News: पुलिस विभाग में चयनित कर्मियों को सीएम योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र, इन पदों पर हुई भर्ती
राजधानी लखनऊ में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित 1494 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सभागार में हो रहा है। कार्यक्रम में सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इससे पहले डीजीपी राजीव कृष्णा ने सीएम को प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया।
UP News: स्कूल मर्जर के खिलाफ जुटे आप कार्यकर्ता, बोले- शराब ठेके 300 मीटर पर… तो स्कूल तीन किमी पर क्यों?
उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों को बंद करने के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने शनिवार को इको गार्डन में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने स्कूल बचाओ, देश बचाओ और मधुशाला नहीं, पाठशाला चाहिए जैसे नारे लगा कर अपनी नाराजगी जताई।प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शंख बजाकर जनता से शंखनाद करने की अपील की। उन्होंने सवाल उठाया कि शराब की दुकानें तीन सौ मीटर पर खोली जा रही हैं और स्कूल खोलने के लिए तीन किलोमीटर की बाध्यता लागू की जा रही है? उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह फैसला गरीबों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के बच्चों को शिक्षा से दूर करने की साजिश है।
उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश के अंतिम स्कूल को भी बंद करने की योजना पूरी तरह रद्द नहीं हो जाती तब तक आंदोलन रुकेगा नहीं। प्रदेश सह प्रभारी दिलीप पांडेय ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का आंदोलन हर स्कूल के दोबारा खुलने तक जारी रहेगा।
दिल्ली के विधायक अनिल झा ने कहा कि भाजपा सरकार साजिश करके दलित, पिछड़ा, आदिवासी, गरीब के बच्चों को शिक्षा से वंचित रखना चाहती है सरकार के फैसले को किसी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा।
UP Weather: प्रदेशभर में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, आज इन जिलों में झमाझम बरसे बदरा; जानें अपने जिले का हाल
उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता में संभावित वृद्धि के कारण दो दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में लगभग सभी जगह गरज-चमक के साथ बारिश और बौछारें पड़ने के आसार हैं। सोमवार को भी बारिश का यह सिलसिला चलेगा और कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।
यहां भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर एवं आसपास के इलाकों में।
यहां रहेगा भारी वर्षा का यलो अलर्ट
प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत एवं आसपास के इलाकों में।
यहां मेघगर्जन व वज्रपात होने की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।
यूपी में विदेशी पर्यटक की मौत: शिवलिंग पर जल चढ़ाकर गया मेला, झूले पर बैठा; रफ्तार बढ़ने से नीचे गिरा
यूपी के महराजगंज स्थित कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के पंचमुखी शिव मंदिर ईटहिया मेले में शनिवार दोपहर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब मेले में मनोरंजन के लिए लगे झूले से एक नेपाली युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से निजी वाहन के जरिए आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने घायल युवक की हालत बिगड़ते देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर घायल नेपाली युवक की मौत हो गई।
POK में लश्कर-ए-तैयबा के खिलाफ बगावत! आतंकी कमांडर को गांव वालों ने जूतों से पीटकर भगाया
Peshawar: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में अब लश्कर-ए-तैयबा जैसे खूंखार आतंकी संगठनों के खिलाफ लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है। PoK के कूइयां गांव में स्थानीय लोगों ने आतंकवादियों के खिलाफ ऐसा विद्रोह किया कि कुख्यात आतंकी कमांडर रिजवान हनीफ को जूतों से पीटकर भागना पड़ा।सूत्रों के मुताबिक रिजवान हनीफ जम्मू-कश्मीर यूनाइटेड मुजाहिदीन (JKUM) का कमांडर है, जो लश्कर-ए-तैयबा की सहयोगी शाखा के तौर पर काम करता है। उसका मकसद गांव के बच्चों को कट्टरपंथी बना कर आतंकवाद की ट्रेनिंग दिलाना था। लेकिन इस बार ग्रामीणों ने उसका घेराव कर लिया। पहले तो उससे तीखे सवाल-जवाब किए और फिर देखते ही देखते लोग टूट पड़े और जमकर जूतों-चप्पलों से पिटाई हुई और आखिरकार हनीफ को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा।
आतंकियों को चेतावनी
जानकारी के मुताबिक गांव के बुजुर्ग और युवा अब आतंकियों के खिलाफ ‘जिरगा’ (पंचायत) बुलाने की तैयारी कर रहे हैं। इस पंचायत में तय होगा कि कोई भी गांववासी आतंकियों का साथ नहीं देगा और गांव में किसी भी आतंकी गतिविधि पर पाबंदी लगाई जाएगी।
भारत के कड़े एक्शन के बाद बढ़ा डर
लोगों का गुस्सा बताता है कि अब POK के आम लोगों को समझ आ गया है कि आतंकवाद का साथ देने पर अंजाम क्या हो सकता है। भारत ने पहले ही साफ कर दिया है कि चाहे आतंकी पाकिस्तान में कहीं भी छुपे हों-अब कोई सुरक्षित नहीं। हाल ही में पाकिस्तान के पंजाब में मुरीदके और बहावलपुर जैसे आतंकी ठिकानों पर भारतीय हमलों ने यही संदेश दिया है।
POK में बढ़ रही बगावत की चिंगारी
यह पहली घटना नहीं है। हाल के महीनों में PoK के कई हिस्सों में लोग आतंकवाद के खिलाफ खुलकर बोलने लगे हैं। अब वहां के लोग शिक्षा, बिजली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए आवाज़ उठा रहे हैं और आतंकियों को गांव से बाहर निकालने के लिए एकजुट हो रहे हैं।
New FASTag pass: अब टोल देने की झंझट खत्म! NHAI का नया FASTag पास 15 अगस्त से होगा चालू
नेशनल डेस्क: नेशनल हाईवे पर बार-बार टोल देने से परेशान हैं? तो अब राहत की खबर है। 15 अगस्त 2025 से NHAI एक नया FASTag वार्षिक पास लॉन्च कर रहा है, जिसकी कीमत सिर्फ ₹3,000 होगी। इस पास के जरिए आप पूरे साल या 200 बार टोल फ्री सफर कर सकेंगे—वो भी बिना हर बार भुगतान किए। अब हाईवे से अप-डाउन करने वालों का सफर होगा तेज, सस्ता और झंझट मुक्त।
क्या है नया सिस्टम?
NHAI अब एक FASTag Annual Pass लेकर आया है, जो खासतौर पर निजी वाहनों—जैसे कार, जीप और वैन—के लिए है। इस पास की कीमत ₹3,000 रखी गई है और इसकी वैधता दो में से किसी एक शर्त पर आधारित होगी:
एक साल की अवधि
-200 टोल ट्रिप (जो भी पहले पूरी हो जाए) मतलब अब आप साल भर नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सिर्फ एक बार ₹3,000 देकर 200 बार टोल फ्री सफर कर सकते हैं।
किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा?
- रोज़ाना ऑफिस या काम के सिलसिले में हाइवे से यात्रा करने वाले लोग
- छोटे शहरों से मेट्रो सिटी तक डेली अप-डाउन करने वाले
- कैब सर्विस, टूर ऑपरेटर और अन्य ट्रैवल बिज़नेस से जुड़े लोग
- निजी वाहन से फ्रीक्वेंट ट्रैवल करने वाले फैमिली या प्रोफेशनल्स
कहां मिलेगा फायदा और कहां नहीं?
यह पास सिर्फ केंद्र सरकार द्वारा संचालित नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर मान्य होगा।
राज्य हाइवे, म्यूनिसिपल बॉडी रोड्स या स्टेट टोल रोड्स पर इसका लाभ नहीं मिलेगा।
एक्टिवेशन कैसे करें?
- RajmargYatra मोबाइल ऐप या NHAI की वेबसाइट पर जाएं
- अपना FASTag अकाउंट लॉगिन करें (मोबाइल नंबर, वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर और FASTag ID से)
- वाहन और FASTag की वेरिफिकेशन के बाद ₹3,000 का भुगतान करें (UPI, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग विकल्प उपलब्ध)
- पेमेंट सफल होते ही 2 घंटे में पास एक्टिवेट हो जाएगा
- आपको SMS और ईमेल से पुष्टि भी भेजी जाएगी
शर्तें भी जान लीजिए
- यह पास सिर्फ उसी वाहन के लिए वैध होगा, जिस पर FASTag लगा है
- पास नॉन-ट्रांसफरेबल होगा—यानी किसी अन्य वाहन पर इसे इस्तेमाल नहीं कर सकते
- 200 ट्रिप के बाद या एक साल की मियाद पूरी होने पर FASTag सामान्य मोड में आ जाएगा
- आप चाहें तो अगली बार फिर से ₹3,000 देकर नया पास एक्टिवेट कर सकते हैं
‘ऑपरेशन सिंदूर में चोट कराची को लगी’, मुख्तार अब्बास नकवी बोले- चीख कांग्रेस की निकली
नेशनल डेस्क: पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को मुख्य विपक्षी दल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान ‘चोट कराची को लगना,चीख कांग्रेस की निकलना’ इस बात का प्रमाण है कि कुछ लोगों का राजनीतिक स्वार्थ और उनकी सियासत, राष्ट्रीय सुरक्षा पर हावी है।
नकवी के कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की दिल्ली इकाई की ओर से आयोजित ‘कलाम को सलाम’ सम्मेलन में उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर विपक्ष का रवैया अफसोसनाक है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘चोट कराची को-चीख कांग्रेस की निकलना, इस बात का प्रमाण है कि कुछ लोगों का राजनीतिक स्वार्थ और सियासत, राष्ट्रीय सुरक्षा सरोकार पर हावी है।”
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम पर सवाल पहली बार नहीं उठा है, कारगिल विजय पर भी कांग्रेस पाकिस्तान के साथ सवाल-सुबूत की जुगलबंदी करके जीत के रंग में भ्रम का भंग घोलने का पाप कर चुकी है।
नकवी ने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी और भारत ने एपीजे अब्दुल कलाम साहब को ऐसे वक्त में राष्ट्रपति बनाया था, जब पूरे विश्व में अल-कायदा के आतंक और इस्लाम को सुरक्षाकवच बना कर इंसानियत को लहूलुहान करने का शैतानी दौर चल रहा था। भारत ने दुनियाभर को संदेश दिया कि भारत में कलाम साहब जैसे राष्ट्रवादी जन्म लेते हैं, बिन लादेन जैस आतंकवादी नहीं।”
500 Rupees Note Ban: सितंबर 2025 से ₹500 के नोट हो जाएंगे बंद, ATM से भी नहीं निकलेंगे नोट? सामने आई RBI की सच्चाई
नेशनल डेस्क: हाल ही में WhatsApp और सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने आम जनता के बीच भ्रम और घबराहट फैला दी है। इस मैसेज में दावा किया गया है कि आरबीआई ने बैंकों से सितंबर 2025 तक एटीएम से 500 रुपये के नोट निकालना बंद करने को कहा है और सभी बैंकों को एटीएम से इन्हें धीरे-धीरे हटाने के निर्देश दे दिए गए हैं। यही नहीं, इसमें यह सलाह भी दी गई है कि लोग अभी से अपने पास मौजूद ₹500 के नोट खर्च कर दें या बदल लें, क्योंकि बाद में ये अमान्य हो जाएंगे। आईए जानते इस मैसेज की हकीकत?
वायरल मैसेज का पर्दाफाश
भारत सरकार की आधिकारिक फैक्ट चेक यूनिट PIB Fact Check ने इस वायरल दावे को पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है। PIB ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साफ किया कि RBI ने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है, और ₹500 के नोट पूरी तरह वैध और चलन में हैं।
PIB ने लोगों से अपील की है कि ऐसी अफवाहों पर भरोसा न करें और किसी भी जानकारी को आगे बढ़ाने से पहले उसकी सत्यता जांच लें, खासकर जब मामला पैसों या सरकारी नीति से जुड़ा हो।
तो अफवाह की जड़ क्या है?
जानकारों का मानना है कि इस अफवाह की शुरुआत RBI के एक पुराने सर्कुलर से हुई, जिसमें अप्रैल 2025 में बैंकों और व्हाइट लेबल एटीएम ऑपरेटर्स को छोटे नोटों (₹100 और ₹200) की उपलब्धता बढ़ाने का सुझाव दिया गया था। इस सर्कुलर का मकसद यह था कि ग्राहकों को एटीएम से छोटे नोट भी आसानी से मिल सकें। हालांकि, कुछ लोगों ने इस सर्कुलर को गलत संदर्भ में पेश कर दिया और यह अफवाह फैल गई कि ₹500 के नोट बंद किए जा रहे हैं-जबकि सच्चाई यह नहीं है।
क्या भविष्य में ₹500 का नोट बंद हो सकता है?
फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं है कि आरबीआई ₹500 का नोट बंद करने की योजना बना रहा है। अगर भविष्य में कभी कोई ऐसा बड़ा कदम उठाया भी जाएगा, तो सरकार इसकी आधिकारिक घोषणा करेगी-जैसे पहले नोटबंदी के समय किया गया था। जब तक कोई पुष्टि नहीं होती, तब तक ₹500 का नोट पूरी तरह सुरक्षित और वैध है। आप इसका इस्तेमाल निश्चिंत होकर कर सकते हैं।
अमरनाथ यात्रा 3 अगस्त से स्थगित, अब तक 4.1 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
नेशनल डेस्क: प्रशासन ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा को इसके तय समापन से एक सप्ताह पहले स्थगित कर दिया है। हाल ही में हुई वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त मार्गों के रखरखाव की जरूरत के कारण यह निर्णय लिया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस वर्ष तीन जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा का रक्षाबंधन के दिन नौ अगस्त को समापन होना है। हालांकि अधिकारियों ने भारी बारिश के मद्देनजर “महत्वपूर्ण मरम्मत और रखरखाव कार्यों” का हवाला देते हुए इसकी अवधि एक सप्ताह घटाने का फैसला किया।
कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने यहां बताया, “हाल ही में हुई भारी बारिश और श्री अमरनाथजी यात्रा मार्ग के बालटाल और पहलगाम दोनों छोरों पर मार्ग के रखरखाव की आवश्यकता के कारण दोनों मार्गों पर यात्रा बंद कर दी गई है।”
उन्होंने कहा, “यह देखा गया कि मार्ग पर लगातार श्रमिकों और मशीनरी की तैनाती के कारण हम यात्रा को कल से पुनः आरंभ नहीं कर पाएंगे। इसलिए तीन अगस्त से यात्रा दोनों मार्गों से स्थगित रहेगी।” बिधूड़ी ने बताया कि इस वर्ष 410,000 से अधिक यात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किये हैं। इसकी तुलना में पिछले वर्ष 510,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किया था।

