Tuesday, June 9, 2026
Home Blog Page 8

सहारनपुर, कोर्ट रोड स्थित फोन शॉप में लाखों की चोरी,

0

सहारनपुर, कोर्ट रोड स्थित फोन शॉप में लाखों की चोरी, शटर के ताले तोड़कर दुकान में घुसे चोर, लाखों के फोन, नकदी पर किया हाथ साफ, करीब 8 लाख रुपये की चोरी की आशंका, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, थाना सदर बाजार क्षेत्र का मामला

 

 

मुरादाबाद, कटघर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार का कहर

0

मुरादाबाद, कटघर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार का कहर, पैदल चल रही युवती को पीछे से मारी टक्कर, टक्कर लगते ही सड़क पर गिरी युवती, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, हादसे के बाद चालक गाड़ी समेत फरार, काशीपुर तिराहा क्षेत्र में हुआ हादसा

 

 

आगरा, प्रधानी की रंजिश में जमकर चली गोलियां,

0

आगरा, प्रधानी की रंजिश में जमकर चली गोलियां, दो भाइयों को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती, एक भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है, घटना में एक महिला भी गंभीर घायल, कार, बाइक से आए हमलावरों ने की फायरिंग, कई नामजद आरोपियों की जानकारी सामने आई, आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी, जैतपुर थाना क्षेत्र के प्यारम पुरा की घटना

 

 

हापुड़, पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

0

हापुड़, पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, घायल बदमाश समेत 3 बदमाश गिरफ्तार, कपड़ा व्यापारी से हुई थी 20 लाख की लूट, बदमाशों से करीब 16 लाख रुपये बरामद, अवैध हथियार भी पुलिस ने किए बरामद, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी

 

 

सहारनपुर, अंबेटापीर में महिला की हत्या से सनसनी,

0

सहारनपुर, अंबेटापीर में महिला की हत्या से सनसनी, महिला घर में मृत अवस्था में मिली, गले पर धारदार हथियार के निशान मिले, हर पहलू पर जांच जारी- एसएसपी, प्रथम दृष्टया व्यक्ति पर शक गहराया, लूटपाट या चोरी की बात नहीं आई सामने, खुलासे के लिए 6 विशेष पुलिस टीमों का गठन

 

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन अच्छा व खुशनुमा रहेगा। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल जाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिलाएगा। काम में आप आज व्यस्त रह सकते हैं। अचानक किसी रिश्तेदार से सम्पर्क हो सकता है व कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। समय का सदुपयोग करने तथा अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। पूर्व नियोजित कोई बड़ा काम पूरा हो जायेगा। माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होने की पूरी संभावना है।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यालय के काम को निपटाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। घर पर अचानक से कोई मित्र आने की सम्भावना है। शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिशते बेहतर बने रहेंगे।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आप किसी समारोह में जाने की योजना कर सकते हैं। आसपास का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आलस्य महसूस हो सकता है। आपको अपना खान-पान उत्तम रखना चाहिए। माता-पिता अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बितायेंगे जिससे परिवारिक महौल खुशनुमा रहेगा। आपको बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए।आप थोड़े भावुक होंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आपका सामाजिक दायरा और भी बढ़ सकता है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। कहीं घूमने की योजना करेंगे। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। घर में सबके साथ किसी जरूरी मामले पर बातचीत होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी अपने व्यक्ति से अचानक बात करके मनोबल बढ़ेगा, लेकिन आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ बात कर के खुशी के पल बिता सकते हैं। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिला सकती हैं। कार्य पूरे होने के बाद आप बढ़िया महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मामले पर पिता से सलाह करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहे खोल देगा। सभी रूके काम पूरे होंगे।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी दोस्त को जन्मदिन की प्रेषित कर सकते हैं। आप कार्यालय के किसी नए कार्य के लिये योजना बनाएगें। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आसानी से पूरा होगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आप दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर व्यक्त कर सकते हैं। संतान की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपके सारे काम इच्छा अनुसार पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है। कार्यालय में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सब कुछ आपके अनुरूप रहेगा।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के किसी भी सदस्य से मधुर व्यवहार बनाए रखें। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में रह सकते हैं। आपको अपने खर्च पर लगाम लगाना चाहिए। किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है, इससे आप थकान महसूस करेंगे। आपको आसपास हर चीज़ पर गौर रखने की जरूरत है। किसी निकट संबंधी की चिंता सता सकती है। कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं।

 

 

Auraiya: थाने में सुलह, गेट पर संग्राम; बीएसएफ जवान और पत्नी के बीच सड़क पर घमासान

0

दिबियापुर थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय बीच सड़क पर अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया, जब देश की सीमा की रक्षा करने वाला एक बीएसएफ जवान अपनी ही पत्नी के साथ सरेराह गुत्थमगुत्था हो गया। अभी कुछ ही देर पहले पुलिस ने दोनों के बीच समझौता कराकर थाने से विदा किया था, लेकिन थाने के मुख्य गेट पर पहुंचते ही दोनों के बीच फिर से लात-घूंसे चलने लगे।

इस हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान जवान के अत्यधिक शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। वहीं, अस्पताल में भर्ती जवान ने स्थानीय पुलिस पर ही थाने के भीतर बेरहमी से पीटने का संगीन आरोप मढ़ दिया है, जिससे प्रशासनिक गलियारों में खलबली मच गई है।साले की शिकायत पर थाने पहुंचा था जवान
पंजाब के जलालाबाद में 158 बटालियन में तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवान का अपनी पत्नी के साथ काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था। रविवार को घर पर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई। इसके बाद जवान के साले ने स्थानीय दिबियापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी।

साले द्वारा पुलिस बुलाने की भनक लगते ही जवान भी खुद थाने पहुंच गया। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों पक्षों को काफी देर तक समझाया-बुझाया और कानूनी पचड़े से बचते हुए दोनों के बीच आपसी रजामंदी से सुलह कराकर थाने से विदा कर दिया।

बीच सड़क पर लात-घूंसे और हाईवोल्टेज ड्रामा
पुलिस को लगा कि मामला शांत हो गया है, लेकिन असली ड्रामा तो अभी बाकी था। दोनों पक्ष जैसे ही थाने के मुख्य गेट पार कर सड़क पर पहुंचे, किसी पुरानी बात को लेकर पति-पत्नी में दोबारा तीखी कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्ष मर्यादा भूलकर बीच बाजार एक-दूसरे पर टूट पड़े।

बताया जा रहा है कि बीएसएफ जवान उस वक्त भारी शराब के नशे में धुत था, जिससे वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठा और मारपीट के दौरान अचानक सड़क पर ही औंधे मुंह गिर पड़ा। सड़क पर घिसटने और गिरने के कारण उसके शरीर और सिर में काफी गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

जवान के आरोप थाने के अंदर की गई बेरहमी से पिटाई
अस्पताल के बेड पर लेटे बीएसएफ जवान ने खुद का बचाव करते हुए दिबियापुर थाना पुलिस पर ही गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगा दिए। जवान का दावा है कि उसके शरीर पर जो चोटें आई हैं, वे गिरने से नहीं बल्कि पुलिस द्वारा थाने के अंदर की गई बेरहमी से पिटाई के कारण लगी हैं।

मामले को बढ़ता देख सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने पुलिस पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत बताया। उन्होंने दो टूक कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस की छवि धूमिल करने के लिए फैलाई जा रही इस फर्जी खबर के मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है और भ्रामक तथ्य फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Auraiya: आंधी में दीवार गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत, ननद घायल; परिजनों में मचा कोहराम

0

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव हरपालपुर में रविवार की रात तेज आंधी और बारिश के दौरान गांव में एक ग्रामीण के घर की पक्की दीवार गिर गई। हादसे के दौरान वहां से गुजर रहीं जिला जालौन निवासी महिला जगरानी की दीवार के मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीं उसकी ननद को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दोनों भंडारे का प्रसाद खाकर घर लौटी थीं।

जालौन जनपद के थाना रामपुरा क्षेत्र के गांव मढ़ेपुरा निवासी जगरानी (50) पत्नी सुरेंद्र निषाद रविवार को अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव हरपालपुर में अपने नंदोई लेकपाल निषाद के घर गई थीं। रविवार शाम वह अपनी ननद सोमवती पत्नी लेकपाल के साथ पड़ोसी गांव भीखम नगर में चल रही भागवत कथा के भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने गई थीं। भंडारा खाने के बाद दोनों महिलाएं पैदल घर जा रहीं थी। वह जैसे ही गांव हरपालपुर के अंदर पहुंचीं, तभी अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे गांव निवासी बुद्ध सिंह के घर की बाहरी पक्की दीवार ढह गई।

रास्ते से गुजर रहीं सोमवती और जगरानी मलबे में दब गईं। चीख-पुकार सुनकर दौड़े आसपास के लोगों ने मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने जगरानी को मृत घोषित कर दिया। ननद को मेडिकल कॉलेज चिचौली भेज दिया गया।

परिजनों ने बताया कि महिला के चार बेटियां और दो बेटे हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं लेखपाल विशाल गुप्ता और प्रधान प्रतिनिधि गोपाल गुर्जर ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। कोतवाली प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल महिला का इलाज चल रहा है।

 

Auraiya: बेड पर मिला महिला का शव, गर्दन पर मिले चोट के निशान, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया

0

बेला थाना क्षेत्र के गांव पुरवा दुजे में सोमवार सुबह एक विवाहिता का शव उसके घर में बेड पर पड़ा मिला। गर्दन पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस को शव घर के बाहर बरामदे में रखा मिला। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव बरहा देवी निवासी मोहिनी (23) की शादी 2024 में गांव पुरवा दुजे निवासी शिवा दोहरे से हुई थी। पति मजदूरी करता है, सोमवार को वह पास के गांव में बने मकान में लेंटर डालने जा रहा था। इसी दौरान पत्नी का शव संदिग्ध हालात में बैड पर पड़ा देख सन्न रह गया। सूचना पर थाना पुलिस व तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा। प्राथमिक जांच में महिला के गर्दन व अन्य जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं महिला की मौत की सूचना पर मायके पक्ष के लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर गांव पहुंचे। गांव में शव न मिलने पर परिजन बिलख पड़े। इसके बाद गुस्साए और रोते-बिलखते परिजन सीधे थाने पहुंच गए और महिला का शव देखने की मांग पर अड़ गए।

पुलिस अधिकारियों ने उन्हें ढांढस बंधाया और जानकारी दी कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। मृतक की बहन राधा ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन साजिश के तहत हत्या की गई है। मायके पक्ष के गंभीर आरोपों को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मृतका के पति शिवा दोहरे को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

इसके बाद पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत कराया। मृतक ने सात माह पहले बच्चे को जन्म दिया था, जिसकी चार दिन बाद मौत हो गई थी। बेला के थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

 

UP News: एलएलबी छात्रों को राहत, 40 प्रतिशत एग्रीगेट अंक पर होंगे उत्तीर्ण; इसी सत्र से प्रावधान होंगे प्रभावी

0

राजधानी लखनऊ स्थित लखनऊ विश्वविद्यालय ने विधि शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) लागू करते हुए एलएलबी तीन वर्षीय और पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के छात्रों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आधिकारिक घोषणा की है कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र से ही एनईपी के प्रावधान प्रभावी होंगे। इसके तहत एलएलबी प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर में अध्ययनरत विद्यार्थी भी नई व्यवस्था का लाभ प्राप्त करेंगे।विश्वविद्यालय ने परीक्षा परिणामों और शैक्षणिक सत्र को नियमित रखने के उद्देश्य से एलएलबी तीन वर्षीय और पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को विषम (ऑड) सेमेस्टर से सम (ईवन) सेमेस्टर में प्रोन्नत करने का निर्णय लिया है। एनईपी के तहत सबसे बड़ा बदलाव उत्तीर्ण होने के नियमों में किया गया है।

किसी विषय में अलग-अलग उत्तीर्ण होना आवश्यक नहीं होगा

अब किसी विषय में पास होने के लिए थ्योरी और आंतरिक मूल्यांकन में अलग-अलग उत्तीर्ण होना आवश्यक नहीं होगा। छात्र को दोनों के अंकों को मिलाकर न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। हालांकि, पूरे सेमेस्टर के सभी विषयों में कुल प्राप्तांक 45 प्रतिशत या उससे अधिक होना अनिवार्य रहेगा।

कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि विधि शिक्षा को आधुनिक और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। नई व्यवस्था विद्यार्थियों का शैक्षणिक दबाव कम करने के साथ उनके भविष्य को अधिक सुरक्षित बनाएगी। 

मूल्यांकन प्रणाली में भी बदलाव

मूल्यांकन प्रणाली में भी बदलाव किया गया है। पहले लिखित परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन का अनुपात 90:10 था। इसे अब 75:25 कर दिया गया है। आंतरिक मूल्यांकन में असाइनमेंट, प्रोजेक्ट और उपस्थिति को शामिल किया जाएगा।

विश्वविद्यालय का मानना है कि इससे विद्यार्थियों के समग्र मूल्यांकन को बढ़ावा मिलेगा। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के अनुसार, प्रथम सेमेस्टर की संशोधित मार्कशीट नए नियमों के आधार पर शीघ्र जारी की जाएगी। इसके बाद छात्र आगामी सम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।