Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 283

Auraiya News: घर में फंदे से लटकता मिला कक्षा 10 की छात्रा का शव

0

बिधूना। कक्षा 10 की छात्रा रश्मि का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। स्कूल जाने के लिए छोटा भाई जब बहन के कमरे में पहुंचा तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके।कस्बे के मोहल्ला आदर्श कछपुरा निवासी वीरभान सिंह बाहर रहकर नौकरी करते हैं। शनिवार की सुबह उनका बेटा राज स्कूल जाने के लिए तैयार हुआ। वह अपनी बहन रश्मि उर्फ सौम्या (17) को जागने के लिए घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में पहुंचा तो वहां पर बहन का शव दुपट्टे के फंदे से लटका देखा।बेटी की आवाज सुनकर मां रीता कमरे में पहुंचीं। इसी दौरान मोहल्ले के लोग भी इकट्ठा हो गए। बाबा लखन सिंह की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मां रीता ने बताया कि बेटी कस्बा स्थित श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा थी।

शुक्रवार रात खाने के बाद वह पहली मंजिल पर सोने चली गई थी। परिवार के लोग नीचे सो रहे थे। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पूछताछ में परिजनों ने घर में सब कुछ ठीक होने की बात बताई है।

Lucknow News: जमकर बरसे बदरा, आज और कल भी झमाझम के आसार

0

गोंडा में मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव निवासी 15 लोग बोलेरो से पृथ्वीनाथ मंदिर जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। इटियाथोक के बेलवा बहुता नहर के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इसमें डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं। डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी विनीत जायसवाल के साथ पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर जुटी है।

Lucknow News: जमकर बरसे बदरा, आज और कल भी झमाझम के आसार

0

लखनऊ। शहर में शनिवार को बादल जमकर बरसे। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में झमाझम बारिश हुइ्र। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में रविवार व सोमवार को भी भारी बारिश के आसार हैं।बारिश का यह दौर चार-पांच दिन तक जारी रहेगा। इससे तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आ जा सकती है। बारिश उमस से राहत दिलाएगी। मौसम भी सुहावना रहेगा।

शहर में शनिवार को दिनभर रुक-रुककर होती रही बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मो. दानिश और अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को राजधानी में औसत 3.2 मिमी. बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री रहा। रविवार को कहीं रुक-रुककर तो कहीं भारी बारिश हो सकती है।

Lucknow News: केसरीखेड़ा फ्लाईओवर का काम आज से, पांच महीने में राहत

0

लखनऊ। अधूरे पड़े केसरीखेड़ा फ्लाईओवर का काम रविवार से शुरू होगा। पांच महीने में प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। इसके बाद नए साल से पारा, केसरीखेड़ा, कृष्णानगर सहित आसपास के इलाकों की करीब पांच लाख की आबादी इस पुल से आवागमन कर सकेगी। पुल का काम पूरा होने से बड़ी राहत मिलेगी।सेतु निगम के प्रबंध निदेशक धर्मवीर सिंह ने शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे केसरीखेड़ा फ्लाईओवर का निरीक्षण कर अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से उस स्थान का जायजा लिया, जहां बीते सात महीनों से पुल के रास्ते में खड़ा कॉम्प्लेक्स अड़चन पैदा कर रहा था।

एमडी ने उस स्थल की भी समीक्षा की, जहां शुक्रवार को फ्लाईओवर के पिलर बनाने के लिए चिह्नीकरण किया गया थ। उन्होंने टीम को निर्देश दिया कि रविवार से पिलर बनाने का काम शुरू कर दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरहेड बनाने का काम शुरू करने की तैयारियां भी तेज करने के लिए कहा। एमडी ने अनूपगंज गोसाईंगंज, मरी माता अर्जुनगंज और पारा प्रोजेक्ट स्थल का भी निरीक्षण किया।

अभियंताओं ने एमडी को बताया कि रविवार को सरिया से जाल तैयार करने और पिलर की खोदाई का कार्य शुरू होगा। निरीक्षण के दौरान परियोजना महाप्रबंधक केके श्रीवास्तव, परियोजना प्रबंधक अमित वर्मा समेत अन्य अभियंता उपस्थित थे।-

क्रॉसिंग का काम तीन माह में होगा पूरा

सेतु निगम के अफसरों ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर हेड बनाने का काम पूरा करने में करीब तीन महीने का समय लगेगा। यह कार्य भी सेतु निगम करवाएगा, लेकिन रेलवे इसकी निगरानी करेगा। यहां दो पिलर बनाए जाएंगे। सेतु निगम के अधिकारियों के अनुसार, फ्लाईओवर के अधूरे हिस्से को अगले पांच महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के अनुसार, नए साल की शुरुआत में यह पुल आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

उठाया था मुद्दा
केसरीखेड़ा फ्लाईओवर की राह में अड़चन बने कॉम्प्लेक्स से आम जनता को हो रही परेशानी को अमर उजाला ने लगातार खबरें प्रकाशित कर प्रमुखता से उठाया। इसके बाद जिम्मेदार नींद से जागे और पुल का काम पूरा करने की ओर कदम बढ़ाए गए।

Lucknow News: एएसपी मुकेश प्रताप के खिलाफ हत्या की तहरीर

0

लखनऊ। सीआईडी में तैनात एएसपी मुकेश प्रताप सिंह के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है। उनकी पत्नी नितेश सिंह का शव बुधवार को पुलिस लाइन स्थित आवास में फंदे पर लटका मिला था। शनिवार रात फिरोजाबाद से लखनऊ पहुंचे नितेश के भाई प्रमोद कुमार ने महानगर थाने में एएसपी और उनके परिवार वालों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप लगाया कि नितेश की साजिश के तहत हत्या की गई।प्रमोद के मुताबिक नितेश की शादी 30 नवंबर 2012 को मुकेश प्रताप सिंह से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ वर्ष बाद ही मुकेश के आशियाना की महिला से करीबी संबंध हो गए थे। इस वजह से वह नितेश को मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करते थे। उनकी बहन ने कई बार इसकी जानकारी दी।

नितेश ने बताया था कि मुकेश महिला से फोन पर बात करते हैं और बाहर मिलते हैं। प्रमोद ने हर बार परिवार व बच्चों का हवाला देकर बहन को समझा दिया। आरोप है कि महिला के बारे में मुकेश के माता-पिता और भाई से भी शिकायत की गई, पर किसी ने साथ नहीं दिया। इससे नितेश निराश रहने लगी। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्र का कहना है कि तहरीर मिली है। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही होगी।

भांजी ने बताई पूरी कहानी

प्रमोद का कहना है कि बुधवार को भांजी अनन्या ने फोन कर बताया था कि मंगलवार को पापा व बुआ ने एक महिला को लेकर मां से झगड़ा किया था। दोनों मां को घर से जाने के लिए कह रहे थे। आरोप है कि दोनों ने मारपीट की। इसके बाद नितेश फंदे पर लटकी मिलीं। प्रमोद बहन के घर पहुंचे तो नितेश का शव फर्श पर पड़ा था। आरोप लगाया कि मुकेश और उनके घरवाले नितेश पर तलाक का दबाव डालते थे।

Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में डायलिसिस करने की क्षमता बढ़ी

0

लखनऊ। मशीनें व नर्सिंग स्टाफ बढ़ने के बाद बलरामपुर अस्पताल में डायलिसिस की क्षमता में इजाफा हुआ है। शनिवार को एक दिन में 31 मरीजों की डायलिसिस की गई। अभी तक एक दिन में 20 मरीजों की ही डायलिसिस हो रही थी। अस्पताल की न्यू बिल्डिंग में चल रही डायलिसिस यूनिट में दस मशीनें बढ़ी हैं। पांच मशीनें पहले से थीं। शुक्रवार को डायलिसिस यूनिट का आरओ प्लांट खराब होने से 15 मरीजों की डायलिसिस टल गई थी। इनके साथ 16 अन्य मरीजों की शनिवार को डायलिसिस की गई।

क्वीनमेरी : डॉक्टर का दिन न हो तो भी बनेगा परचा

0

लखनऊ। केजीएमयू के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग (क्वीनमेरी) में आने वाली सभी महिलाओं का परचा बनाया जाएगा। अभी तक महिला ने जिस डॉक्टर को पहली बार दिखाया था, अगली बार आने पर सिर्फ उसी का परचा बनाया जाता था। इससे अलग दिन आने पर परचा बनाने से मना कर दिया जाता था। अब सभी महिलाओं के परचे बिना यह देखे बनाए जाएंगे कि उसने पहली बार किस डॉक्टर को दिखाया था।

विभाग की अध्यक्ष प्रो. अंजू अग्रवाल ने पर्चा काउंटर के सभी कर्मचारियों को नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रो. अंजू ने बताया कि विभाग में चलने वाली सभी स्पेशलियालिटी क्लीनिक के परचे दोपहर दो से शाम चार बजे के बीच बनाए जाएंगे।

Lucknow: हर्षदीप के गीतों से सूफियाना हुई शाम, लखनऊ में अपने पहले लाइव कॉन्सर्ट में जीता दर्शकों का दिल

0
सूफी की सुल्ताना नाम से मशहूर हर्षदीप कौर का लखनऊ में यह पहला लाइव कॉन्सर्ट था।
मशहूर बॉलीवुड गायिका हर्षदीप कौर की मखमली आवाज का जादू शनिवार शाम लखनवियों के सिर चढ़कर बोला। इस मखमली आवाज में कभी सूफियाना रंग चढ़ा तो कभी बॉलीवुड का तड़का लगा। कभी पंजाब की खुशबू बिखरी तो कभी मोहब्बत का सुरूर छाया। कव्वाली की गूंज भी सुनाई। दर्शक दिल थामकर सुनते रहे और हर्षदीप के साथ थिरकते रहे। यह नजारा था 94.3 बिग एफएम की ओर से एलडीए कॉलोनी आशियाना स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में आयोजित हर्षदीप कौर के लाइव कॉन्सर्ट का। अमर उजाला ने इस आयोजन में मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई। सूफी की सुल्ताना नाम से मशहूर हर्षदीप कौर का लखनऊ में यह पहला लाइव कॉन्सर्ट था।

हर्षदीप ने मंच पर पहुंचते ही लखनऊ के दर्शकों का अभिवादन किया। उन्होंने सबसे पहले इक ओंकार सतनाम करता पुरख… गाकर आगाज किया। इसके बाद आज दिन चढ्या तेर अज्ज दिन चढ़ेया तेरे रंग वरगा… फूल सा है खिला आज दिन रब्बा मेरे दिन ये ना ढले… से सूफियाना रंग मंच पर बिखेरा।

फिर नुसरत फतेह अली का गीत सांसों की माला पे सिमरू मैं पी का नाम… गाकर पूरे प्रेक्षागृह को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद वे पीर वी तू प्यार वी तू दीन वी तू ईमान वी तू… सुनाया।  ये जवानी है दीवानी फिल्म में गाया गीत कैसी तेरी खुदगर्जी… कबीरा मान जा… जब हर्षदीप ने गुनगुनाना शुरू किया तो उनके साथ सामने बैठे दर्शकों ने भी साथ में गुनगुनाना शुरू कर दिया।

गाना खत्म हुआ तो दर्शकों ने वंस मोर की फरमाइश की और हर्षदीप ने दोबारा गाया।  इसके बाद चार दिनों का प्यार ओ रब्बा लंबी जुदाई…, आज जाने की ज़िद न करो… , सानु इक पल चैन न आवे सजना तेरे बिना…, पिया रे थारे बिना लागे नहीं मेरा जिया  रे… से खूब धमाल मचाया। इसके बाद फिल्म राजी का गीत मुड़के न देखो दिलबरो… गाकर दर्शकों को भावुक कर दिया।

यूपी: प्रदेश में इस साल फहराए जाएंगे 4.6 करोड़ तिरंगे, पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी से भी मिलेंगे झंडे

0
Tricolor campaign in UP: यूपी में इस साल चार करोड़ 60 लाख से ज्यादा तिरंगा फहारने का लक्ष्य रखा गया है।  मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से सभी जिलों केडीएम के साथ हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।

एसपी गोयल ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से सभी जिलाधिकारियों के साथ ‘हर घर तिरंगा अभियान-2025’ की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को प्रदेश भर में एक जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। जिलाधिकारियों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि गत वर्षों में हर घर तिरंगा अभियान उत्साह, उमंग और जनभागीदारी के साथ आयोजित किया गया था। इस बार भी वृहद प्रचार-प्रसार व जनजागरूकता से लोगों को फिर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रेरित करें। अभियान के तहत इस साल 4.6 करोड़ से अधिक तिरंगा फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अनुरूप स्वयं सहायता समूह, एनजीओ, एमएसएमई, खादी ग्रामोद्योग व अन्य निजी सिलाई केंद्रों के माध्यम से झंडों का निर्माण कराएं।

पंचायत भवनों, जन सेवा केन्द्रों, राशन केन्द्रों, तहसील, विकास खंड, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, डाकघर आदि में वितरण की व्यवस्था कराई जाए। जनभागीदारी बढ़ाने के लिए बाइक और साइकिल रैली, युवा परेड और सामुदायिक तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएं। राष्ट्रीय गौरव, एकता और देशभक्ति की चेतना के संदेश को मजबूत करने के लिए स्कूली बच्चों, युवाओं और सभी क्षेत्रों के नागरिकों को शामिल किया जाए। शैक्षणिक संस्थानों, स्मारकों और सार्वजनिक स्थलों को तिरंगा-थीम वाली लाइटिंग, भित्ति चित्रों और रंगोली कला से सजाया जाए।

बैठक में प्रमुख सचिव पंचायतीराज अनिल कुमार, प्रमुख सचिव सिंचाई अनिल गर्ग, प्रमुख सचिव राजस्व पी गुरुप्रसाद, प्रमुख सचिव होमगार्ड राजेश कुमार सिंह, प्रमुख सचिव खादी व ग्रामोद्योग अनिल कुमार सागर, ग्राम्य विकास आयुक्त गौरी शंकर प्रियदर्शी, राहत आयुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी आदि उपस्थित थे। 

सेल्फी विथ तिरंगा के लिए करें प्रोत्साहित

मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि नागरिकों को सेल्फी विद तिरंगा अभियान में भाग लेने तथा राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी तस्वीरें ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित करें। 08 अगस्त को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव समारोह का आयोजन जनभागीदारी व उत्साह के साथ कराएं। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में काकोरी शताब्दी महोत्सव समापन समारोह का आयोजन शहीद स्मारक-काकोरी में किया जायेगा। 08-09 अगस्त को सैनिकों, अर्द्धसैनिक बलों, पुलिस कर्मियों, सुरक्षा कर्मियों को तिरंगा राखी बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया जाए। डाक विभाग से समन्वय स्थापित सीमाओं पर सैनिकों व अर्द्धसैनिकों बलों को तिरंगा राखी भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।

2 से 15 अगस्त तक चलेगा अभियान
बैठक में संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने बताया कि हर घर तिरंगा 2025 अभियान 2 से 15 अगस्त के बीच तीन अलग-अलग चरणों में चलाया जाएगा। इसमें 2 से 8 अगस्त तक सार्वजनिक स्थलों को तिरंगा-थीम वाली दीवारों, भित्ति चित्रों और रंगोली कला से सजाया जाएगा। 9 से 12 अगस्त तक सांस्कृतिक उत्सव (तिरंगा महोत्सव) और मेले आयोजित किए जाएंगे। तिरंगे थीम पर बनाए गए उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। 13 से 15 अगस्त के बीच ध्वजारोहण समारोह और प्रमुख सरकारी भवनों, संस्थानों, पुलों बांधों, सार्वजनिक स्थलों तिरंगा लाइटिंग से प्रकाशित किया जाएगा।

यूपी: निरस्त होंगे 50 से ज्यादा छात्र संख्या वाले स्कूलों के विलय संबंधी आदेश, अब नए सिरे से होंगे तबादले

0

प्रदेश में एक किलोमीटर से ज्यादा दूरी और 50 से ज्यादा बच्चों वाले परिषदीय विद्यालयों का विलय न करने के आदेश से पहले जिन ऐसे स्कूलों का विलय हो चुका था उन्हें निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका असर परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की चल रही तबादला व समायोजन प्रक्रिया पर भी पड़ेगा। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा परिषद ने ऑनलाइन आवेदन की तिथि एक से बढ़ाकर चार अगस्त कर दी है।

परिषद के सचिव सुरेंद्र तिवारी की ओर से हाल ही में जारी आदेश में यह कहा गया था कि विलय वाले विद्यालयों के शिक्षक भी तबादले व समायोजन के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे। पर, अब कुछ विद्यालयों का विलय वापस होने की संभावना है तो इन स्कूलों के शिक्षक सबसे ज्यादा ऊहापोह में हैं। अगर वे तबादले के लिए आवेदन कर दें और दूसरे विद्यालय में उनकी तैनाती हो जाए और बाद में उनका विद्यालय फिर से संचालित होने लगे तो यहां कौन पढ़ाएगा?

वहीं, अगर विद्यालय का विलय निरस्त हो गया तो क्या उन शिक्षकों का तबादला भी निरस्त होगा। विभाग के पास भी इन सवालों का कोई जवाब नहीं है। जिन विद्यालयों का विलय निरस्त होना है उसकी प्रक्रिया एक सप्ताह में पूरी होनी है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि विभाग अभी इसकी तिथि और आगे बढ़ाएगा या फिर कुछ और संशोधन किए जाएंगे। 

स्कूल बंद करना पीडीए के खिलाफ बड़ी साजिश : अखिलेश

UP: Merger orders of schools with more than 50 students will be cancelled, transfer process will start in a ne
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता समझ गई है कि स्कूल बंद करना पीडीए समाज के खिलाफ भाजपा की एक बहुत बड़ी साजिश है। ताकि, पीडीए समाज के लोग पढ़ न पाएं। इन स्कूलों में बूथ न बन पाएं, जिससे पीडीए समाज वोट न डाल सके। भाजपा का यह राजनीतिक षडयंत्र हम कभी सफल नहीं होने देंगे। समाजवादी पार्टी का पीडीए पाठशाला का अभियान जारी रहेगा।

अखिलेश ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार के एजेंडे में शिक्षा, नौकरी और रोजगार नहीं है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल है। विद्यार्थी और शिक्षक सड़क पर आंदोलन करने पर मजबूर हैं। भाजपा सरकार नौजवानों का वर्तमान और भविष्य दोनों बर्बाद करने की दोषी है।