Thursday, February 19, 2026
Home Blog Page 116

Auraiya News: कक्षा नौ से 12 तक के 800 छात्रों की छात्रवृत्ति पर संकट

0

औरैया। जिले के कक्षा नौ से 12 तक के सैकड़ों छात्रों की छात्रवृत्ति पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इनके आवेदन अभी तक विद्यालय स्तर पर ही लंबित हैं।स्कूलों के प्रधानाचार्याें को शनिवार रात तक हर हाल में फाइनल करने के कहा गया है। शनिवार को इन छात्रों से संपर्क करने का प्रयास किया जाता रहा।

कक्षा नौ व 10 के 375 व कक्षा 11वीं और 12वीं के 425 छात्रों ने छात्रवृत्ति लेने के लिए आवेदन किया था। इनके फार्म 13 दिसंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को अग्रसारित किए जाने थे, पर कई विद्यालय ऐसा कर नहीं पाए।

विद्यालयों के प्रधानाचार्याें से जब इस संबंध में जवाब तलब किया गया तो उन्होंने बताया कि ये छात्र मिल नहीं रहे हैं। ऐसे में बिना सत्यापन फार्म अग्रसारित नहीं किया जा सकता। इस पर छात्रों से संपर्क करने को कहा गया।शनिवार को शिक्षकों ने छात्रों के परिजन से संपर्क करने का प्रयास शुरू किया। शनिवार रात 12 बजे तक इन छात्रों के आवेदन या तो अग्रसारित किए जाने हैं या रिजेक्ट। ऐसे में यह भी आशंका है कि कुछ पात्र छात्र छात्रवृत्ति से वंचित भी हो सकते हैं।

 

प्रयास किया जा रहा है कि एक भी पात्र बच्चे का नाम न छूट पाए। सभी प्रधानाचार्याें को छात्रों के परिजन से संपर्क करने को कहा गया है। सोमवार तक स्थिति साफ हो जाएगी।

– प्रदीप कुमार मौर्य, डीआईओएस

Auraiya News: रात में छाने लगा घना कोहरा, वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

0

औरैया। जिले में अब कोहरे का असर बढ़ने लगा है। शनिवार तड़के घना कोहरा छाने से हाईवे पर दौड़ रहे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।दृश्यता बेहद कम होने के कारण चालकों को वाहन रोक-रोककर चलाने पड़ा। कई स्थानों पर कुछ ही मीटर की दूरी तक दिखाई दे रहा था, इससे यातायात प्रभावित रहा।
शनिवार को सुबह करीब आठ बजे कोहरा धीरे-धीरे छंटना शुरू हुआ, तब जाकर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरे की तीव्रता और बढ़ सकती है।
शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर भी तेज होता जा रहा है। आगे भी तापमान कम होने का अनुमान जताया गया है।

लखनऊ में शराब चोरी गिरोह का भंडाफोड़

0

लखनऊ- लखनऊ में शराब चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 8 शातिर आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, थाना कृष्णानगर पुलिस ने की गिरफ्तारी, शराब दुकान का शटर तोड़कर करते थे चोरी, अभियुक्तों से ब्रांडेड अंग्रेजी शराब, रुपये बरामद, 400 CCTV खंगालकर आरोपियों की पहचान की गई, अभियुक्तों पर 32 से अधिक आपराधिक केस दर्ज

 

लखनऊ इलाहाबाद HC लखनऊ खंडपीठ में आयोजन,

0

लखनऊ- इलाहाबाद HC लखनऊ खंडपीठ में आयोजन, राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, वरिष्ठ जज राजन रॉय की अध्यक्षता में कार्यक्रम, आपसी सुलह-समझौते से न्याय पर विशेष जोर, राष्ट्रीय लोक अदालत में 92 वादों का निस्तारण, कई श्रेणियों के मामलों का समाधान किया गया, 5.37 करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाया गया

लखनऊ पीएम मोदी का 25 दिसंबर को प्रस्तावित आगमन

0

लखनऊ- पीएम मोदी का 25 दिसंबर को प्रस्तावित आगमन, आगमन को लेकर नगर निगम ने तेज की तैयारियां, नगर आयुक्त गौरव कुमार ने निरीक्षण किया, अटल बिहारी प्रेरणा स्थल का निरीक्षण किया, बंधा रोड की गहन सफाई के दिए सख्त निर्देश, 17 दिसंबर तक सफाई कार्य पूरा करने के निर्देश, मोबाइल टॉयलेट, पानी टैंकर की व्यवस्था के निर्देश

लखनऊ के ठाकुरगंज में लाखों की चोरी

0

लखनऊ- लखनऊ के ठाकुरगंज में लाखों की चोरी, पूनम सिंह के घर चोरों ने तोड़ा ताला, चोरों ने वारदात से पहले गेट बाहर से बंद किया, आसपास के घरों के गेट बाहर से बंद किए, घर से करीब 8 लाख रुपये के जेवर चोरी, नकदी 50 हजार रुपये भी चोर ले गए, वारदात का CCTV सोशल मीडिया पर वायरल

लखनऊ पूर्वोत्तर रेलवे ट्रेनों में लगाएगा एंटी फॉग डिवाइस

0

लखनऊ- पूर्वोत्तर रेलवे ट्रेनों में लगाएगा एंटी फॉग डिवाइस, कोहरे में फॉग सिग्नल मैन, डेटोनेटर की जरूरत खत्म, एंटी फॉग डिवाइस से ट्रेनों का संचालन रहेगा निर्बाध, लखनऊ मंडल की 315 ट्रेनों में डिवाइस लगी, इज्जतनगर मंडल की 250 ट्रेनों में भी लगी, वाराणसी मंडल की 415 ट्रेनों में भी सुविधा

Auraiya News: हाईस्कूल की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

0

Kanpur: महाठग ने दुबई के शाही परिवार को भी ठगा, ज्यादा मुनाफा दिखाकर लगाया करोड़ों का चूना, ऐसे हुआ खुलासा

0

Kanpur News: महाठग रविंद्र नाथ सोनी ने फॉरेन एक्सचेंज और सोने में निवेश के नाम पर दुबई के शाही परिवार के सदस्य को कई मिलियन दिरहम का चूना लगाया। इसकी जानकारी देने के लिए पीड़ित सदस्य शनिवार को कानपुर आकर पुलिस अधिकारियों से मिला।कानपुर में महाठग रविंद्र नाथ सोनी ने दुबई के शाही परिवार को भी ठगी का शिकार बनाया है। शाही परिवार के सदस्य ने शनिवार को शहर आकर पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात कर आपबीती सुनाई। बताया कि आरोपी ने उन्हें कई मिलियन दिरहम का चूना लगाया है। हालांकि, उन्होंने जल्द ही वास्तविक राशि की जानकारी देने के लिए कहा है।

बताया कि उन्हें फॉरेन एक्सचेंज और सोने में निवेश के नाम पर ठगा गया। दुबई के शाही परिवार के सदस्य ने बीते दिनों कमिश्नरी पुलिस से संपर्क कर ठगी के बारे में सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें शहर आकर पूरी बात विस्तार से बताने को कहा था। इसके चलते पीड़ित सदस्य शनिवार सुबह शहर आए।

निवेश पर काफी ज्यादा मुनाफे का भरोसा दिलाया
उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें रविंद्रनाथ की गिरफ्तारी की सूचना वहां की मीडिया से मिली थी। सोनी से उनकी मुलाकात एक करीबी ने कराई थी। यह मुलाकात एक होटल में पार्टी के दौरान हुई थी। उसने अपने कारोबार में ज्यादा रकम के निवेश पर काफी ज्यादा मुनाफे का भरोसा दिलाया था। कंपनी द्वारा फॉरेन एक्सचेंज और सोने में निवेश की जानकारी दी थी।

UP: पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष, आखिरी तीन दिन में ली बढ़त; निर्विरोध निर्वाचन तय… आज घोषणा

0

UP BJP President: पंकज चौधरी यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। रविवार को औपचारिक रूप से उनके नाम की घोषणा की जाएगी। महराजगंज से सात बार के सांसद और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी यूपी में भाजपा के अध्यक्ष होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पर्यवेक्षक विनोद तावड़े व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में चौधरी ने शनिवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में नामांकन दाखिल किया। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चौधरी के अलावा किसी और ने नामांकन नहीं किया है। इसलिए उनका प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना तय है। हालांकि उनके अध्यक्ष चुने जाने की अधिकारिक एलान रविवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में डॉ, राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित ‘मेगा इंवेंट’ में किया जाएगा।

भारी गहमागहमी के बीच चौधरी के नामांकन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, दारा सिंह चौहान, एके शर्मा व असीम अरुण और केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने चौधरी के नाम का प्रस्ताव किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार चौधरी शनिवार को दोपहर दो बजे भाजपा मुख्यायलय पहुंचे। चौधरी के लखनऊ पहुंचते ही एयरपोर्ट पर और पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं खासतौर से महाराजगंज से आए समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम को लेकर पंकज चौधरी के पार्टी कार्यालय पहुंचने तक यानि दोपहर ढाई बजे तक रहस्य बना रहा। यह तभी खत्म हुआ जब चौधरी के नामांकन की पुष्ट खबर बाहर आई। दरअसल इससे पहले सुबह 11 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पार्टी दफ्तर पहुंचीं तो उनके नाम को लेकर अटकलें शुरू हो गईं। अध्यक्ष के नाम को लेकर अंतिम समय तक कयासबाजी होती रही। यहां तक कि पंकज चौधरी के बाद भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नामों को लेकर चर्चा चलती रही। हालांकि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने चौधरी का नाम लिए बगैर यह कहते हुए तस्वीर साफ किया कि ‘नए अध्यक्ष 7 बार सांसद रहे हैं। वे अपने समाज में भी लोकप्रिय हैं। उन्होंने पार्टी में अहम जिम्मेदारी निभाई है।’

चौथे कुर्मी प्रदेश अध्यक्ष होंगे

प्रदेश भाजपा के 17वें अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले चौधरी कुर्मी बिरादरी से चौथे अध्यक्ष होंगे। इनसे पहले विनय कटियार, ओम प्रकाश सिंह और स्वतंत्रदेव सिंह भी इसी बिरादरी से अध्यक्ष रह चुके हैं।

तीन दिन में ही चौधरी ने ली बढ़त

दरअसल प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में चौधरी का नाम पहली बार चर्चा में आया था, लेकिन इसे लोग इस आधार पर खारिज कर रहे थे सीएम और अध्यक्ष एक ही क्षेत्र से नहीं हो सकता है। हालांकि शुक्रवार को चौधरी के नाम और तेजी से सामने आया, लेकिन नामांकन दाखिल होने तक भी सियासी गलियारों में कई नाम चर्चा में रहे। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के इतिहास के लिहाज से देखा जाए तो लक्ष्मीकांत बाजपेयी के चुनाव के बाद यह पहला मौका है,जब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए चुनाव की औपचारिकता की जा रही है।

सुबह से शुरू हो गई थी चहल-पहल

नए प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन के लिए पार्टी कार्यालय में सुबह 11 बजे से ही चहल-पहल शुरू हो गई थी। वहीं, चौधरी के समर्थक भी सुबह से ही पहुंचने लगे थे। इसी बीच नामांकन की तैयारियों के प्रभारी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया मंत्री जेपीएस राठौर आदि नेताओं ने तैयारियों का जायजा लिया। चौधरी के पार्टी मुख्यालय पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। इसके पहले दोनों उप मुख्यमंत्री व अन्य मौजूद थे। सीएम के आते ही नामांकन की प्रक्रिया पूरी कराई गई। इसके बाद सीएम चले गए।

सत्ता का केंद्र बना गोरखपुर क्षेत्र

केंद्रीय राजनीति से प्रदेश की सियासत में लौटे पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा के सियासत में पूर्वांचल का दखल बढ़ गया है। खास तौर से गोरखपुर क्षेत्र सत्ता का नया केंद्र बनकर उभरा है। देखा जाए तो गोरखपुर की राजनीति में योगी और पंकज चौधरी ही भाजपा के दो बड़े क्षत्रप हैं और अब तो इनमें में एक पास सरकार और एक पास के भाजपा संगठन की कमान आ गई है।