राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास पर गो संरक्षण को लेकर बैठक की। इसमें पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त, अपर मुख्य सचिव समेत वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। इसके अलावा गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी मौजूद रहे। बैठक में गौ संरक्षण से जुड़ी योजनाओं और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।


