Saturday, February 14, 2026
Home Blog Page 47

Heart Blockage Symptoms: हार्ट ब्लॉकेज के शुरुआती संकेत: शरीर देता है ये अलार्म, एक्सपर्ट ने बताई धमनियां साफ करने की टिप्स

0

नेशनल डेस्क:  दिल की सेहत में गड़बड़ी या नसों में रुकावट (हार्ट ब्लॉकेज) आज के समय की एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। मुख्य रूप से यह दो तरह की होती है: एक वह जिसमें धमनियों के अंदर वसा या कोलेस्ट्रॉल जमने से खून का रास्ता संकरा हो जाता है, और दूसरी वह जिसमें दिल की धड़कन को नियंत्रित करने वाले इलेक्ट्रिक सिग्नल में खराबी आ जाती है। जब नसों में गंदगी जमा होती है, तो दिल की मांसपेशियों तक ऑक्सीजन और खून सही मात्रा में नहीं पहुंच पाता, जिसे डॉक्टरी भाषा में ‘कोरोनरी आर्टरी डिजीज’ कहते हैं।

शरीर में इसके शुरुआती संकेत काफी स्पष्ट होते हैं जिन्हें पहचानना जरूरी है। सबसे प्रमुख लक्षण सीने में भारीपन या दबाव महसूस होना है, जो चलते समय बढ़ जाता है। यह दर्द सिर्फ छाती तक सीमित नहीं रहता, बल्कि बाएं हाथ, जबड़े और पीठ तक भी फैल सकता है। इसके अलावा, बिना किसी खास मेहनत के सांस फूलना, अचानक ठंडा पसीना आना और चक्कर के साथ धड़कन तेज होना भी खतरे की घंटी है। महिलाओं में इसके लक्षण थोड़े अलग हो सकते हैं, जैसे बहुत अधिक थकान, नींद की कमी या बेचैनी महसूस होना।

अच्छी बात यह है कि सही खान-पान से धमनियों की सफाई में मदद मिल सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, आहार में कुछ खास चीजों को शामिल करके नसों की रुकावट को कम किया जा सकता है:

  • आंवला: यह कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में मददगार है।
  • मोरिंगा (सहजन): इसमें सूजन कम करने वाले गुण होते हैं जो दिल की रक्षा करते हैं।
  • बैंगनी पत्तागोभी: यह नसों की सेहत को बेहतर बनाती है।
  • हल्दी और अदरक: हल्दी नसों की अंदरूनी सूजन को खत्म करती है, जबकि अदरक खून के बहाव को बेहतर बनाकर गंदगी जमने से रोकता है।

UPI यूजर्स सावधान! फ्री पेमेंट का दौर हो सकता है खत्म, बजट 2026 से पहले सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

0

नेशनल डेस्क: भारत में डिजिटल पेमेंट का दौर तेजी से बढ़ रहा है। आज एक कप चाय, किराया, बिजली बिल या मोबाइल रिचार्ज तक, लोग UPI (Unified Payments Interface) के जरिए भुगतान कर रहे हैं। QR कोड अब सिर्फ सुविधा नहीं बल्कि एक नई आजादी का प्रतीक बन चुका है। लेकिन बजट 2026 से पहले सामने आई नई जानकारी से साफ हो गया है कि यह फ्री डिजिटल पेमेंट मॉडल हमेशा कायम नहीं रह सकता।

UPI का दबदबा, लेकिन चुनौतियां भी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन के तहत UPI ने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट मार्केट बना दिया है। देश में डिजिटल लेनदेन का लगभग 85% हिस्सा UPI के माध्यम से होता है। अक्टूबर 2025 में ही UPI के जरिए 20 अरब से ज्यादा ट्रांजैक्शन और 27 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ।

फिर भी आंकड़े बताते हैं कि चुनौती अभी खत्म नहीं हुई है। सिर्फ 45% व्यापारी नियमित तौर पर UPI स्वीकार करते हैं, और देश के कई पिनकोड में 100 से भी कम सक्रिय UPI मर्चेंट हैं। इस तरह, बड़े पैमाने पर डिजिटल लेनदेन की संभावना अभी अधूरी है।

फ्री UPI की असली कीमत
द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, UPI पर जीरो MDR (Merchant Discount Rate) लागू है, यानी दुकानदार से कोई फीस नहीं ली जाती। यह कदम छोटे लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया था। लेकिन हर UPI ट्रांजैक्शन की लागत लगभग 2 रुपये आती है, जो अभी बैंक और फिनटेक कंपनियों की जेब से पूरी होती है। PhonePe, PCI और RBI ने भी माना है कि यह मॉडल लंबे समय तक टिकाऊ नहीं है। वित्त वर्ष 2023-24 में सरकार ने डिजिटल पेमेंट्स के लिए 3900 करोड़ रुपये खर्च किए थे, लेकिन 2025-26 में यह घटकर सिर्फ 427 करोड़ रुपये रह गए। वहीं, अगले दो साल में UPI सिस्टम का संचालन 8000 से 10,000 करोड़ रुपये तक खर्चीला हो सकता है।

RBI की चेतावनी और इंडस्ट्री की मांग
RBI गवर्नर ने स्पष्ट किया है कि UPI हमेशा मुफ्त नहीं रह सकता। संचालन खर्च किसी न किसी को उठाना ही पड़ेगा। भुगतान कंपनियां भी कह रही हैं कि पैसे की कमी से गांवों में UPI पहुंचाना, सिस्टम सुरक्षा मजबूत करना और नए फीचर्स लाना मुश्किल हो रहा है।

इसी वजह से इंडस्ट्री ने एक बीच का रास्ता सुझाया है। प्रस्ताव यह है कि: छोटे दुकानदार और P2P (व्यक्ति से व्यक्ति) लेनदेन मुफ्त जारी रहे। जिन बड़े कारोबारी का सालाना टर्नओवर 10 करोड़ रुपये से अधिक हो, उनसे हर ट्रांजैक्शन पर 0.25% से 0.30% तक मामूली फीस ली जाए।

बजट 2026: UPI के लिए टर्निंग पॉइंट
बजट 2026 UPI के भविष्य का निर्णायक मोड़ हो सकता है। या तो सरकार इसे भारी सब्सिडी देकर पूरी तरह फ्री रखेगी, या फिर सीमित MDR के जरिए इसे आत्मनिर्भर और टिकाऊ बनाएगी। एक बात तय है, डिजिटल भुगतान का दौर समाप्त नहीं होने वाला, लेकिन इसके मॉडल में बड़े बदलाव की तैयारी अब शुरू हो गई है।

महिला संग आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए DGP का वीडियो वायरल, IPS का दावा – फर्जी है

0

नेशनल डेस्क : कर्नाटक में उस समय हड़कंप मच गया, जब बेंगलुरु में तैनात DGP रैंक के IPS अधिकारी डॉ. रामचंद्र राव का एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में अधिकारी अपनी सरकारी वर्दी में, ड्यूटी के समय एक सरकारी कार्यालय के अंदर एक महिला के साथ अनुचित व्यवहार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह फुटेज छिपे हुए तरीके से रिकॉर्ड किया गया है, जिसमें अधिकारी महिला को गले लगाते और चूमते नजर आते हैं।

मामला सामने आते ही मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने तुरंत संबंधित विभाग से पूरी जानकारी ली। वीडियो देखने के बाद मुख्यमंत्री की नाराजगी साफ बताई जा रही है। फिलहाल डॉ. रामचंद्र राव सिविल राइट्स एन्फोर्समेंट निदेशालय में महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं। हालांकि, उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

डीजीपी राव ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि वायरल वीडियो पूरी तरह से फर्जी और मॉर्फ्ड है। उनका कहना है कि यह उन्हें बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है और कुछ लोग जानबूझकर उन्हें निशाना बना रहे हैं। सरकार ने अब वीडियो की सच्चाई और आरोपों की गंभीरता की जांच शुरू कर दी है।

इस पूरे मामले ने पुलिस विभाग के अनुशासन और नैतिक मूल्यों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो में दिखने वाली महिलाएं अलग-अलग समय पर अधिकारी के कार्यालय पहुंची थीं। हालांकि किसी तरह की जबरदस्ती का आरोप सामने नहीं आया है, लेकिन ड्यूटी के दौरान सरकारी चैंबर में ऐसा व्यवहार एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की गरिमा के खिलाफ माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया इस प्रकरण को लेकर बेहद सख्त रुख में बताए जा रहे हैं। प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो अधिकारी के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक या कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इसके अलावा, डॉ. रामचंद्र राव का नाम गोल्ड स्मगलिंग मामले की मुख्य आरोपी रान्या राव के पिता के रूप में भी सामने आने से यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है।

फिलहाल सरकार और संबंधित एजेंसियां वीडियो की प्रामाणिकता की जांच में जुटी हैं। इस घटना को लेकर सार्वजनिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, क्योंकि इससे पुलिस बल की छवि और विश्वसनीयता पर गहरा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

क्या फिर होने वाली है नोटबंदी? 500 रुपये के नोट को लेकर बड़ा सच आया सामने

0

नेशनल डेस्कः सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों 500 रुपये के नोट को लेकर लगातार अफवाहें फैल रही हैं। इन दावों में कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) मिलकर एक बार फिर नोटबंदी करने की तैयारी कर रहे हैं, जिसे “नोटबंदी 2.0” बताया जा रहा है। कुछ पोस्ट्स में यह भी दावा किया गया कि देश में 500 रुपये के नोटों को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा और 100 रुपये का नोट सबसे बड़ी करेंसी रह जाएगा। इन खबरों से आम लोगों में चिंता बढ़ गई है और 2016 की नोटबंदी की यादें ताजा हो गई हैं। हालांकि, अब सरकार की ओर से इन दावों पर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी गई है।

पीआईबी फैक्ट चेक में सामने आई सच्चाई

प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट ने सोशल मीडिया पर चल रहे इन सभी दावों का खंडन किया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने स्पष्ट रूप से कहा है कि केंद्र सरकार 500 रुपये के नोटों पर किसी भी तरह का प्रतिबंध लगाने की कोई योजना नहीं बना रही है।

पीआईबी फैक्ट चेक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए कहा, “सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार 500 रुपये के नोटों पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही है। यह दावा पूरी तरह से फर्जी है।” पीआईबी ने यह भी साफ किया कि केंद्र सरकार या आरबीआई की ओर से इस संबंध में कोई घोषणा नहीं की गई है। फैक्ट चेक यूनिट ने भ्रामक दावों वाले सोशल मीडिया पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं।

जनता से सतर्क रहने की अपील

पीआईबी ने आम जनता से अपील की है कि वे सरकार की नीतियों और वित्तीय फैसलों से जुड़ी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें। पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा कि वित्तीय नीतियों और फैसलों से संबंधित प्रामाणिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचें और केवल सरकारी घोषणाओं पर ही विश्वास करें।

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

*1* मोदी बोले- बिहार में जंगलराज रोका, बंगाल से विदा करेंगे, घुसपैठ रोकने के लिए फेंसिंग जरूरी, ममता सरकार जमीन नहीं दे रही

*2* केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन दाखिल करेंगे। पीएम मोदी और अमित शाह का कार्यकारी अध्यक्ष को समर्थन है। ऐसे में निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है

*3* जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में 8 जवान घायल, 3 एयरलिफ्ट किए गए; किश्तवाड़ के सोनार में ऑपरेशन त्राशी-1 जारी

*4* शिंदे ने होटल में 29 पार्षदों से मुलाकात की, कहा- मुंबई का मेयर महायुति का ही होगा; भाजपा के बाद शिवसेना दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

*5* राजनाथ सिंह ने गाइडेड-पिनाका रॉकेट सिस्टम को हरी झंडी दिखाई, ये आर्मेनिया भी एक्सपोर्ट होगा; कहा- हमारा लक्ष्य गोला बारूद प्रोडक्शन का ग्लोबल हब बनना

*6* इंदौर में दूषित पानी से 50+ मौतों का दावा, कार्यकर्ता बोला- श्मशान से रिकॉर्ड गायब; राहुल गांधी ने पीड़ितों से बातचीत का VIDEO शेयर किया

*7* SIR पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, पिछली सुनवाई में चुनाव आयोग बोला था- ये सिर्फ नागरिकता वेरिफाई करने के लिए

*8* CJI: मुख्य न्यायाधीश बोले- विवेक ज्ञान से अलग है, कानून के शब्दों और मकसद को समझना जरूरी

*9* यूएई के राष्ट्रपति नाहयान आज आएंगे भारत, पीएम के निमंत्रण पर तीसरी बार आधिकारिक यात्रा

*10* गाजा में शांति पहल के लिए भारत को न्योता, ट्रंप ने ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने का दिया प्रस्ताव

*11* जल्द बजेगा ट्रंप का बाजा, मादुरो जैसे हमें नहीं उठा सकते; बाबा रामदेव का दावा

*12* ‘प्लेन में बम है…’ इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, लखनऊ में उतारा गया, 8 घंटे तक सर्चिंग के बावजूद बम नहीं मिला; वापस रवाना

*13* दक्षिणी स्पेन में बड़ा रेल हादसा हो गया। एक ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद हाई-स्पीड ट्रेनें आपस में टकरा गईं, जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत और 73 लोगों के घायल होने की सूचना है। हालांकि इस आंकड़े के बढ़ने की आशंका है। मौके पर बचाव अभियान जारी है

*14* न्यूजीलैंड ने 41 रन से जीता तीसरा मैच, भारत 2-1 से हारा वनडे सीरीज; कोहली की मेहनत पर फिरा पानी

*15* विदर्भ ने पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती, सौराष्ट्र को 38 रन से फाइनल हराया, अथर्व तायडे का शतक; यश ठाकुर को 4 विकेट

*16* उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई राज्यों में भीषण हादसों में लोगों की जान गई और दर्जनों घायल हुए, जबकि पहाड़ी इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों तक कोहरे और ठंड के बने रहने की चेतावनी दी है,

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप लम्बे समय से रुके कार्यों को समाप्त करने में सफल रहेंगे। किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिल सकता है। सम्बधियों से मुलाकात कर मधुरता बढ़ेगी। यात्रा की योजना बन सकती है। आपको करियर से संबंधित नए अवसर या सफलता प्राप्त होने की सम्भावना है। कुछ योजनाओं में आप बदलाव करेंगे। आप कुछ नया करके दिखा सकते हैं । आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आराम करें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए दिन फेवरेबल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में पूरी तरह मदद भी मिलेगी। आप पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको किसी खास काम में सफलता हासिल होगी। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। साथ ही वह अपनी दिशा को निर्धारित करने में कामयाब हो सकते हैं। कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। कार्यों में दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। साथ ही आप अपने किसी रिश्तेदार को भी साथ ले जा सकते हैं। इसके अलावा आपको किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब नहीं डालना चाहिए। कुछ साथियों से आपका मनमुटाव हो सकता है। बिजनेस संबंधी यात्रा करना पड़ सकता है। आज आपका खर्च थौड़ा बढ़ सकता है, इसलिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाना चाहिए।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको किसी काम से अलग से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। किसी अजनबी व्यक्ति से सावधानी से बात करें । जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होने। धन लाभ के लिए कुछ नए सोर्स आपको प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन पैसों के लेन-देन से आपको बचना चाहिए तभी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। पहले किये गये अच्छे कामों का आपको फायदा मिलेगा । आप करियर में आगे बढ़ेंगे। काम को लेकर कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आप कोई नई योजना बना सकते हैं। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता करेगी। पारिवारिक काम की वजह से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है, इससे आपको थकान महसूस होगी। परिवार में नन्हें मेहमान के आने की सम्भावना है। कामकाज में नए बदलाव करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक आपके घर में खुशी का माहौल बनेगा। साथ ही रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना उत्तम रहेगा। प्रेमी के लिए दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिल सकता है। परिवार के साथ बातचीत करके आप अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। बाहर जाते समय रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। अगर नये काम की शुरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक धन लाभ भी हो सकता है। प्रेमी किसी स्थान पर घूमने की योजना बनायेंगे। व्यापार के मामले में कुछ अनुभवी लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। साथ ही आप उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर आपको भरोसा करने से बचना चाहिए। प्रेमी के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपको फालतू की बातें करने से बचना चाहिए। आपकी सारी मुश्किलें दूर होंगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप अपनी काबिलियत से काम को सरलता पूर्वक पूरा कर लेंगे। धन लाभ में इजाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप अपनी ऊर्जा का अच्छे कामों सदुपयोग करेंगे। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में जश्न का माहौल बन सकता है। साथ ही कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं। आप दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश करेंगे। किसी परिजन के चिंतन से कुछ मुक्ति मिलेगी। आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

औरैया 300 रुपये में खेल महोत्सव, 1200 में वार्षिकोत्सव

0

औरैया। शासन स्तर से वार्षिकोत्सव व खेल महोत्सव के आयोजन को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसमें 300 रुपये में खेल महोत्सव और 1200 रुपये में वार्षिकोत्सव का आयोजन कराना है।इतने कम बजट ने शिक्षकों के सामने संकट खड़ा कर दिया है। वहीं शिक्षक संगठनों में भी इसे लेकर नाराजगी है। वह आयोजन के लिए बजट बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

वार्षिकोत्सव व खेल महोत्सव को लेकर जारी हुए निर्देश में तय बजट शिक्षकों के गले नहीं उतर रहा है। शिक्षकों का कहना है कि वार्षिकोत्सव के लिए 1200 रुपये तो खेल महोत्सव के लिए स्कूल स्तर पर 300 रुपये की धनराशि तय की गई है।

शिक्षकों के अनुसार इतनी कम राशि में न तो गुणवत्तापूर्ण आयोजन संभव है और न ही बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य पूरे किए जा सकते हैं। खेल सामग्री, पुरस्कार, प्रमाणपत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंच, सजावट व जलपान जैसी व्यवस्थाएं जुटाना संभव नहीं दिख रहा है।

शिक्षकों का कहना है कि वास्तव में वार्षिकोत्सव और खेल महोत्सव को सार्थक बनाना है, तो प्रति विद्यालय कम से कम 10 हजार रुपये की धनराशि निर्धारित की जानी चाहिए।

बोले शिक्षक नेता, कैसे हो आयोजन
वार्षिकोत्सव के जरिये सालभर पढ़ाई करने वाले बच्चों का हौसला बढ़ाया जाता है, लेकिन 1200 रुपये में यह आयोजन संभव नहीं है। इस बजट को छात्र संख्या के अनुसार बढ़ाया जाना चाहिए।
-दीपक दुबे

खेल महोत्सव के जरिये बच्चों की प्रतिभाओं को मंच मिलता है, लेकिन 300 रुपये में एक स्कूल का आयोजन संभव नहीं है। खेल सामग्री से लेकर कई इंतजाम जरूरी होते हैं। बजट बढ़ना जरूरी है। -विपिन तिवारी

शासन के जो निर्देश आए हैं उसकी के तहत कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाएगा। शिक्षकों की मांग से भी उच्चाधिकारियों और शासन को अवगत कराया जाएगा। शासन का जो निर्णय होगा, उसका पालन किया जाएगा।
-संजीव कुमार, बीएसए।

फोटो-2-बीएसए कार्यालय।

फोटो-2-बीएसए कार्यालय।

फोटो-2-बीएसए कार्यालय।

फोटो-2-बीएसए कार्यालय।

बिधूना प्राइवेट अस्पताल से रेफर महिला की मौत

0

बिधूना। कस्बा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती महिला की हालत में सुधार न होने पर इटावा रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया।परिजन शव लेकर निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल प्रशासन और परिजन में समझौता हो गया। इस पर परिजन ने पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया।एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव भेदपुर भूटा निवासी किशोरी देवी (60) को बीपी व सांस की मरीज थीं। दो दिन पहले दिक्कत बढ़ने पर बेटी ने बिधूना कस्बा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार को उपचार के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद डॉक्टर ने इटावा ले जाने की बात कही। इटावा स्थित अस्पताल ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना देते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

हालांकि बाद में अस्पताल प्रबंधन और परिजन के बीच समझौता हो गया। इसके बाद पुलिस मौके से चली गई। परिजन शव लेकर गांव चले गए।
बिधूना कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि महिला की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजन ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया है।

बाराबंकी: गोरखपुर से दिल्ली जा रही बस 15 फीट नीचे गिरकर पलटी, 55 यात्री थे सवार; 12 को आईं गंभीर चोटें

0
बाराबंकी: गोरखपुर से दिल्ली जा रही बस 15 फीट नीचे गिरकर पलटी, 55 यात्री थे सवार; 12 को आईं गंभीर चोटेंचीख पुकार सुनने के बाद के बीच हाईवे से गुजर रहे अन्य वाहनों ने पुलिस को सूचना दी। कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच भारी पुलिस बल ने राहत और बचाव  शुरू किया। बस में करीब 55 यात्री सवार थे। हादसे में करीब 20 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी संगम कुमार स्वयं राहत और बचाव कार्य में लग रहे।  घायलों का इलाज किया जा रहा है।

यूपी: आज से लखनऊ में जुटेंगे देश भर की विधानसभाओं के अध्यक्ष, बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक

0

राजधानी लखनऊ 19 से 21 जनवरी तक राष्ट्रीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन की मेजबानी करेगी। तीन दिवसीय सम्मेलन में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं के अध्यक्ष, विधान परिषदों के सभापति तथा संसद के वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे। आयोजन की मेजबानी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना करेंगे।

विधानभवन में होने वाले सम्मेलन का उद्घाटन 19 जनवरी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश बिरला और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। समापन सत्र को 21 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे।

विधानमंडलीय परंपरा के तहत यह सम्मेलन प्रत्येक वर्ष किसी न किसी राज्य में आयोजित होता है। पिछली बार इसका आयोजन कर्नाटक में हुआ था। उत्तर प्रदेश में यह चौथी बार आयोजित किया जा रहा है, इससे पहले वर्ष 2015 में प्रदेश को इसकी मेजबानी मिली थी। सम्मेलन के समानांतर 19 जनवरी को विधानसभा और विधान परिषद सचिवों का अलग सम्मेलन भी होगा। वहीं, 20 जनवरी को मुख्य सत्र में विधायी संस्थाओं की भूमिका, संसदीय मर्यादा, कार्यकुशलता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

विधान भवन में 19 जनवरी से अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का 86वां और विधायी निकाय के सचिवों का 62वां सम्मेलन आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के मद्देनजर तीन दिन तक यातायात परिवर्तित रहेगा। तीन दिन शहर में वीआईवी मेवमेंट के कारण ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। 

बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक

कार्यक्रम में अध्यक्ष, लोकसभा, राज्यपाल व मुख्यमंत्री समेत अन्य शामिल होंगे। इसकी वजह से विधान भवन व इसके आस-पास 19 जनवरी से 21 जनवरी तक सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस लोगाें को निकलवाएगी। इसके लिए कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस ने लोगों से डायवर्जन वाले मार्ग की ओर जाने से बचने की अपील की है।

जानिए कहां बदला रहेगा यातायात
– बंदरियाबाग चौराहा से सामान्य यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधान भवन की ओर नहीं जा सकेंगे। यह यातायात लालबत्ती चौराहा, कैंट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर अपने जा सकेगा।- डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेंगे। यह पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर जा सकेगा।
– रॉयल होटल चौराहा से विधान भवन के सामने से हजरतगंज चौराहा की तरफ सभी तरह के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
– डीएसओ चौराहा से सिसेंडी तिराहा की तरफ नो व्हीकल जोन रहेगा।
– वर्लिंग्टन (हुसैनगंज) चौराहा से सामान्य वाहन रॉयल होटल चौराहा, हजरतगंज चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह कैसरबाग या सदर होकर जा सकेगा।
– अशोक लाॅट चौराहा से यातायात रॉयल होटल चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह परिवर्तन चौक या वर्लिंग्टन चौराहा होकर जा सकेगा।
– संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहा से महानगर की तरफ से आने वाली रोडवेज, सिटी बसें सिकंदरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधान भवन की ओर नहीं जा सकेंगी। ये बैकुंठ धाम, 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर जाएंगी।
– केकेसी तिराहा से चारबाग की तरफ से आने वाली बसें हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधान भवन की ओर नहीं जा सकेंगी। ये बसें लोको चौराहा, कैंट या वर्लिग्टन चौराहा से कैसरबाग होकर जाएंगी।
– गोमतीनगर की तरफ से आने वाली बसें सिकंदरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधान भवन की ओर नहीं जा सकेंगी। ये बसें बैकुंठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर कैसरबाग होते हुए 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर जाएंगी। – सिकंदरबाग चौराहा से हजरतगंज, विधान भवन की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह यातायात सिकंदरबाग चौराहे से राणा प्रताप मार्ग, बालू अड्डा, गांधी सेतू (1090) चौराहा या चिरैयाझील होकर जा सकेगा।
– परिवर्तन चौक, हिन्दी संस्थान तिराहा से हजरतगंज चौराहा होकर विधान भवन की ओर वाहन नहीं जाएंगे। ये कैसरबाग चौराहा या चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका या सिकंदरबाग चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा होकर जाएंगे।
– लालबत्ती चौराहा से सिसेंडी तिराहा, रॉयल होटल चौराहा की तरफ वाहन नहीं आ जा सकेंगे। ये बंदरियाबाग चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा या एसएन ओवरब्रिज, कैंट होकर जाएंगे।

होटल द सेंट्रम व इसके आस-पास इस तरह होगा बदलाव

UP: Speakers of legislative assemblies from across the country will gather in Lucknow tomorrow, with the Lok

रिसिता मलबरी हाइट्स चौराहा से होटल द सेंट्रम की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह सेक्टर-सी पॉकेट-5 चौराहा, स्टेचू पार्क चौराहा या अन्य वैकल्पिक मार्गों से होकर को जा सकेगा।
– मरीमाता मंदिर चौराहा, लखनऊ पब्लिक स्कूल चौराहा से इस्कॉन मंदिर तिराहा से होटल द सेंट्रम की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह जयपुरिया स्कूल चौराहा या स्टेचू पार्क चौराहा होकर जा सकेगा।
नोट
– गोल्फ क्लब चौराहा से पांच कालीदास मार्ग की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह मार्टिन पुरवा रोड या बंदरियाबाग चौराहा होकर जा सकेगा।
– लामार्टिनियर चौराहा से पांच कालीदास मार्ग की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह मार्टिन पुरवा रोड होकर जा सकेगा।
– 1090 चौराहा की तरफ से सामान्य यातायात गोल्फ क्लब चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह पीएनटी चौराहा या अंबेडकर उद्यान चौराहा होकर जा सकेगा।
– बंदरियाबाग चौराहा की तरफ से सामान्य यातायात गोल्फ क्लब चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा होकर जा सकेगा।

विधान भवन के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा
इस कार्यक्रम को देखते हुए विधान भवन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था पांच जोन और 13 सेक्टर में विभाजित की गई है। दिल्ली ब्लॉस्ट की घटना को ध्यान में रखकर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात की जाएगी। सम्मेलन 19 जनवरी को सुबह 10 बजे शुरू होगा। हालांकि, 18 जनवरी से ही पीठासीन अधिकारी व विधायी निकाय के सचिव राजधानी पहुंचेंगे। इसके लिए अलग अलग इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है। एटीएस के कमांडो भी मुस्तैद रहेंगे। सुरक्षा में पांच एएसपी, 13 डिप्टी एसपी, 45 इंस्पेक्टर, 460 दरोगा, 36 महिला दरोगा, 817 हेड कांस्टेबल, 143 महिला कांस्टेबल, 153 होमगार्ड, पांच प्लाटून पीएसी और बम निरोधक दस्ता समेत अन्य शामिल हैं। डीएम ने भी बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई है।