बिधूना। भगवान शिव की आराधना का पावन मास सावन 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा।इसको लेकर क्षेत्र के शिवालयों में धार्मिक आयोजनों, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और विशेष पूजा-अर्चना की तैयारी तेज हो गई हैं। इस बार सावन में चार सोमवार पड़ने से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।
वनखंडेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी उमेश चंद्र शुक्ला ने बताया कि सावन में प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। वहीं, मऊ गुरा स्थित देवघट बाबा शिव मंदिर के महंत शरद विज्ञानानंद पुरी ने बताया कि अरिंद नदी के तट पर स्थित इस प्राचीन मंदिर में सावन भर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा।
सावन 30 से, शिव मंदिरों में तैयारियां शुरू


