Wednesday, March 25, 2026
Home Blog Page 10

रायबरेली युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया

0

रायबरेली- युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया, युवक को एक गुप्त स्थान पर ले जाकर पीटा गया, आरोपी की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है, आरोपी पयागपुर का निवासी बताया जा रहा है, मामला गदागंज थाना क्षेत्र का है

 

 

रायबरेली बुलडोजर एक्शन मामले में सदर SDM को राहत

0

रायबरेली- बुलडोजर एक्शन मामले में सदर SDM को राहत मिली है, हाईकोर्ट की डबल बेंच ने अंतरिम राहत दी, प्रफुल्ल कुमार शर्मा पर लगाया गया 20 लाख रुपये का जुर्माना फिलहाल स्थगित किया गया, सावित्री सोनकर प्रकरण में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया गया, मामले की अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी

 

 

झांसी कमर्शियल LPG की किल्लत के कारण सेवई महंगी हो गई

0

झांसी- कमर्शियल LPG की किल्लत के कारण सेवई महंगी हो गई है, दूध फेनी सेवई के दाम 20-25 रुपये तक बढ़ गए हैं, दुकानदार महंगा सिलेंडर खरीदने को मजबूर हैं, ईद से पहले बाजार में खरीदारी की रफ्तार धीमी पड़ी है, बेहतर क्वालिटी की सेवई अब 200 रुपये किलो तक बिक रही है, पहले इसकी कीमत 160-170 रुपये किलो थी

 

 

 

 

आगरा भाजपा के महानगर मंत्री अनिल सारस्वत का वीडियो हुआ वायरल

0

आगरा- भाजपा के महानगर मंत्री अनिल सारस्वत का वीडियो वायरल हुआ, वीडियो में वह राज्यसभा सांसद नवीन जैन के सामने दंडवत प्रणाम करते नजर आए, उनकी इस हरकत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में चर्चा है, नवीन जैन को प्रभावशाली कारोबारी और नेता माना जाता है, सड़क निर्माण कारोबार से भी उनका जुड़ाव बताया जाता है

फफूंद ससुराल आए युवक का फंदे से लटका मिला शव

0

फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव दूल्हा राय का पुरवा में ससुराल आए युवक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।गांव निवासी स्वर्गीय गंगाराम की बेटी छोटी की शादी करीब सात साल पहले जालौन के गांव डकोर निवासी धर्म सिंह के बेटे महेंद्र (35) के साथ हुई थी। बीते 14 मार्च को छोटी अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ मायके आई थी। मंगलवार को महेंद्र भी ससुराल पहुंचा था। देर शाम किसी बात को लेकर पति-पत्नी व ससुराल पक्ष के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद महेंद्र घर से बाहर चला गया।

बुधवार सुबह खेतों की ओर जा रहे किसानों ने गांव के बाहर बबलू यादव के खेत में पेड़ से रस्सी के फंदे से युवक का शव लटका देखा। सूचना मिलते ही ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, जहां शव देख कोहराम मच गया। घटना की जानकारी युवक के परिवार को दी गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां जांच के साथ पुलिस ने परिजन से पूछताछ की।

थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि युवक के परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अटसू पेड़ पर मफलर के फंदे से लटका मिला किशोर का शव

0

अटसू। कोतवाली क्षेत्र के गांव सैदपुर स्थित काली मंदिर के पास बंबा किनारे बुधवार दोपहर बाद 17 वर्षीय एक किशोर का शव संदिग्ध हालात में पेड़ पर फंदे से लटका मिला।राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव फंदे से नीचे उतार लिया। घटनास्थल पर मौजूद मां से पुलिस ने पूछताछ की। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।गांव सैदपुर निवासी रविशंकर शंखवार दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनका बड़ा बेटा निर्मल (17) गांव में ही अपनी मां पूनम और दो छोटे भाइयों अन्नू व देवा के साथ रहता था। बुधवार दोपहर निर्मल बाइक लेकर घर से निकला था। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास स्थित काली मंदिर के पास बंबा के किनारे लगे आम के पेड़ पर निर्मल का शव मफलर के फंदे से टका मिला।

घटना की जानकारी पर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता की गैरमौजूदगी में घर की जिम्मेदारी संभालने वाले बेटे की मौत से मां पूनम बेसुध हो गई है। छोटे भाई अन्नू (12) और देवा (10) भी भाई के जाने से सदमे में हैं। दिल्ली में रह रहे पिता को घटना की सूचना दे दी गई है।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद शव को फंदे से उतार लिया। किशोर के आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में मौत का करण स्पष्ट हो सकेगा।

Auraiya News: पेड़ पर मफलर के फंदे से लटका मिला किशोर का शव

0

अटसू। कोतवाली क्षेत्र के गांव सैदपुर स्थित काली मंदिर के पास बंबा किनारे बुधवार दोपहर बाद 17 वर्षीय एक किशोर का शव संदिग्ध हालात में पेड़ पर फंदे से लटका मिला।राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव फंदे से नीचे उतार लिया। घटनास्थल पर मौजूद मां से पुलिस ने पूछताछ की। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।गांव सैदपुर निवासी रविशंकर शंखवार दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनका बड़ा बेटा निर्मल (17) गांव में ही अपनी मां पूनम और दो छोटे भाइयों अन्नू व देवा के साथ रहता था। बुधवार दोपहर निर्मल बाइक लेकर घर से निकला था। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास स्थित काली मंदिर के पास बंबा के किनारे लगे आम के पेड़ पर निर्मल का शव मफलर के फंदे से टका मिला।

घटना की जानकारी पर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता की गैरमौजूदगी में घर की जिम्मेदारी संभालने वाले बेटे की मौत से मां पूनम बेसुध हो गई है। छोटे भाई अन्नू (12) और देवा (10) भी भाई के जाने से सदमे में हैं। दिल्ली में रह रहे पिता को घटना की सूचना दे दी गई है।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद शव को फंदे से उतार लिया। किशोर के आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में मौत का करण स्पष्ट हो सकेगा।

Auraiya: भंडारे के दौरान गायब हुई मोटरसाइकिल, एक जैसी बाइक से गच्चा खा गया किसान, पुलिस ने ऐसे सुलझाया मामला

0

औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के तिर्वा मार्ग स्थित गांव फतेहपुर मोड़ के पास बुधवार को भागवत कथा के समापन के बाद भंडारा का आयोजन हुआ था। इसमें काफ़ी बड़ी संख्या में भक्ट प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे थे। इसी दौरान शाम करीब सात बजे गांव सिमरापुरवा निवासी कपिल पुत्र देवेंद्र सिंह की मोटरसाइकिल कोई उठा ले गया। जब कपिल भंडारा खाकर घर जाने के लिए उस जगह पहुंचा, जहां उसने मोटरसाइकिल खड़ी की थी, तो अपनी मोटरसाइकिल वहां न देख उसके होश उड़ गए।

इसके बाद उसने अपनी मोटरसाइकिल की काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता न लगा। पास में एक किराना की दुकान के सीसीटीवी फुटेज देखे, तो कोई उसकी मोटरसाइकिल ले जाता दिखा। उसके बाद करीब नौ बजे उसने थाना पुलिस को बाइक गायब होने का शिकायती पत्र दिया। तहरीर मिलते ही कस्बा इंचार्ज बृजभूषण तिवारी फोर्स के साथ मोटरसाइकिल खोजने में लग गए।गलती से बदल गई थी मोटरसाइकिल
करीब एक घंटे में उक्त मोटरसाइकिल बेला से करीब पांच किलोमीटर दूर गांव भदौरा निवासी एक किसान के पास मिल गई। उसने पुलिस को बताया की उसकी भी मोटरसाइकिल बिल्कुल ऐसी ही है, इसलिए धोखा हो गया। जबकि उसकी मोटरसाइकिल वहीं भंडारा स्थल पर खड़ी पाई गई। मोटरसाइकिल मिलने से कपिल ने पुलिस की प्रशंसा करते हुए धन्यबाद किया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया की गलती से मोटरसाइकिल बदल गई थी, दिलवा दी गई है।

Auraiya: पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, परिजनों और ग्रामीणों ने लगाया जाम, फरार चालक की तलाश जारी

0

Auraiya News: औरैया के बेला में पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया।

औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिधूना क्षेत्र में पुरवा ताल के सामने गंगा ईंट भट्ठा के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इससे एक घंटे यातायात बाधित रहा। जानकारी के अनुसार मुड़यायी गांव निवासी रघुनाथ (35) पुत्र फूल सिंह साइकिल से बिधूना से अपने घर लौट रहे थे।

तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रघुनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद की कोशिश की, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। मृतक रघुनाथ अविवाहित थे और खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परिवार में चार भाई संजू, हरगोविंद और जीतू सहित अन्य सदस्य हैं, जबकि बहनों में रूबी, प्रीति और रीता हैं।  हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, फरार वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है। मौके पर बिधूना कोतवाल मुकेश बाबू चौहान, एरवाकटरा विनेश जादौन, बेला थाना अध्यक्ष संदीप जादौन सहित पुलिस बल रहा मौजूद। 

सूरत: इमारत में आग लगने से फटा सिलिंडर, दो की लोगों की मौत; नौ घायल

0

नई दिल्ली। गुजरात के सूरत शहर में एक एम्ब्रॉयडरी यूनिट वाली इमारत में गुरुवार सुबह आग लगने के बाद गैस सिलिंडर फट गए। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य बुरी तरह जल गए। सुबह का वक्त था, लोग अभी नींद में थे कि अचानक धमाके की आवाज ने पूरे इलाके को हिला दिया।

तीसरी मंजिल पर लगी आग

घटना सुबह करीब 5:30 बजे कपोदरा इलाके के भरतनगर में रचना सर्कल के पास वाली इमारत की तीसरी मंजिल पर हुई। वहां एम्ब्रॉयडरी का काम होता था और आठ गैस सिलिंडर स्टोर किए गए थे।

फायर विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग लगते ही दो सिलिंडर फट गए, जिससे आग और तेजी से फैल गई। एक सिलिंडर तो फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले ही फट चुका था। चार फायर स्टेशनों की गाड़ियां पहुंची, लेकिन पहले ही धमाका हो चुका था।

दमकलकर्मी ने 11 लोगों को बचाया

जैसे ही सूचना मिली, चार अलग-अलग फायर स्टेशनों से दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अधिकारी ने कहा कि पहुंचते ही देखा कि आग पूरे तीसरे तल्ले पर भड़क रही थी। फायरमैनों ने इमारत के तीसरे फ्लोर पर लगी शीट तोड़ी और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। कुल 11 लोगों को बचाया गया।

बचाए गए 11 लोगों में से नौ को हल्की से मध्यम जलन के निशान थे, जबकि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। फायर अधिकारी ने बताया कि घायलों की स्थिति स्थिर है, लेकिन दो परिवार अब हमेशा के लिए टूट गए हैं।

सिलिंडर स्टोर करने का खतरा एक बार फिर सामने

यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि फैक्टरियों और छोटी यूनिटों में गैस सिलिंडर कितने खतरनाक हो सकते हैं। सुबह-सुबह का यह हादसा उन मजदूरों की जिंदगी ले गया जो रोज कमाने के लिए निकलते हैं।

पुलिस और फायर विभाग अब पूरे मामले की जांच कर रहे हैं कि आग लगने की असली वजह क्या थी और सिलिंडर कहां से और कैसे स्टोर किए गए थे।