कानपुर: कानपुर में जलभराव की समस्या पर बोलीं महापौर। मेयर प्रमिला पाण्डेय ने अधिकारियों पर उठाए सवाल। महापौर प्रमिला पांडेय ने 312 तालाबों का मुद्दा उठाया। महापौर बोलीं- शहर के 312 तालाब आखिर गए कहां? ‘तालाब सुरक्षित होते तो नहीं भरता बारिश का पानी’। जलभराव को लेकर मंडलायुक्त से जांच कमेटी की मांग। नगर आयुक्त और केडीए वीसी पर भी उठाए सवाल। 312 तालाबों की मौजूदा स्थिति बताने की कही बात। अवैध कब्जों पर तत्काल कार्रवाई के भी दिए निर्देश। नगर निगम के पास बजट की कमी नहीं- महापौर। मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखने की बात भी बताई।
लखनऊ: LDA की वरुण विहार-नैमिष नगर योजना।
लखनऊ: LDA की वरुण विहार-नैमिष नगर योजना। 12 हजार करोड़ की LDA योजनाओं का भूमि पूजन। 10,680 एकड़ में वरुण विहार-नैमिष नगर योजना। CM योगी करेंगे भूमिपूजन, शिलान्यास और शुभारंभ। दोनों योजनाओं में भूखंडों के पंजीकरण का शुभारंभ। 2 लाख परिवारों के लिए बेहतर आवास की सुविधा। 4,100 एकड़ में विकसित होगी नैमिष नगर योजना। पहले चरण में 1,084 भूखंड होंगे उपलब्ध। 6,580 एकड़ में विकसित होगी वरुण विहार योजना। पहले चरण में 1,926 भूखंड उपलब्ध। लखनऊ की पहली सेल्फ-सस्टेनेबल आवासीय योजना।
अलर्ट: WhatsApp बैंकिंग का नया फ्रॉड – ‘NO’ का जवाब देने पर ही CA के 1.70 लाख रुपये गए
अलर्ट: WhatsApp बैंकिंग का नया फ्रॉड – ‘NO’ का जवाब देने पर ही CA के 1.70 लाख रुपये गए
फ्रॉड का नया तरीका क्या है?
– WhatsApp के ज़रिए ऑटो-एक्ज़ीक्यूशन फ़ाइल अटैक
– फ्रॉड करने वालों ने बिना किसी लिंक पर क्लिक किए या OTP शेयर किए बिना हैक करने का तरीका ढूंढ लिया है
यह फ्रॉड कैसे होता है?
1. आपको एक फ़ेक मैसेज मिलता है कि आपके अकाउंट से पैसे डेबिट हुए हैं, जैसे ₹90,000 डेबिट हुए
2. इसके तुरंत बाद, आपको दूसरा मैसेज मिलता है – अगर आपने यह ट्रांज़ैक्शन नहीं किया है, तो कृपया ‘No’ का जवाब दें
3. मैसेज में एक छिपी हुई ऑटो-एक्ज़ीक्यूशन फ़ाइल होती है
4. जैसे ही आप ‘No’ का जवाब देते हैं, फ़ाइल एक्टिवेट हो जाती है और हैकर्स को आपके मोबाइल फ़ोन का पूरा कंट्रोल मिल जाता है
असली मामला:
– पीडित ने अपने ICICI और IndusInd बैंक अकाउंट से ₹1.70 लाख गंवा दिए
– उन्होंने किसी लिंक पर क्लिक नहीं किया और न ही कोई OTP शेयर किया, बस ‘No’ का जवाब दिया
सावधानियां:
1. अगर आपको किसी अनजान नंबर से डेबिट के बारे में WhatsApp मैसेज मिलता है, तो जवाब न दें। इसे तुरंत डिलीट कर दें
2. मैसेज असली है या फ़ेक, यह पता लगाने के लिए अपने बैंक के ऑफ़िशियल ऐप से ही अपना अकाउंट स्टेटमेंट/बैलेंस चेक करें
3. सिर्फ़ बैंक के ऑफ़िशियल अलर्ट और वेरिफ़ाइड कस्टमर केयर नंबरों पर ही भरोसा करें
4. बैंक कभी भी WhatsApp के ज़रिए ऐसे ‘Yes/No’ वाले मैसेज नहीं भेजते हैं
हापुड़ : कानून गो पकड़े गए तो भड़के भीम आर्मी नेता बोले दलित को जबरन परेशान करने पर होगी SC/ST में एफआईआर
*हापुड़ : कानून गो पकड़े गए तो भड़के भीम आर्मी नेता बोले दलित को जबरन परेशान करने पर होगी SC/ST में एफआईआर*
राजस्व विभाग के कानून गो विजेंद्र ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार हुए हैं
घूस लेने के बाद जब पानी में उनके हाथ डुबोए गए तो पानी और हाथ दोनों लाल हो गए
विजेंद्र को गिरफ्तार किया गया है लेकिन भीम आर्मी ने अब विजलेंस पर जातिवादी कानून में एफआईआर करवाने की धमकी दी है
भीम आर्मी और बामसेफ नेताओं का आरोप है कि बिना दलित कानून गो की अनुमति के उसकी तलाशी ली गई और जबरन उसके हाथ पानी में डाले गए, जो स्पष्ट रूप से अत्याचार है
प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत news के साथ
*1* चिंतन शिविर: पीएम मोदी ने शासन और सुधारों पर किया मंथन, युवाओं-महिलाओं तक योजनाओं की पहुंच बढ़ाने पर जोर
*2* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक समूह के साथ अलग-अलग बातचीत की। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से विभिन्न मुद्दों पर फीडबैक लिया और सरकार के कामकाज से जुड़े कई पहलुओं पर उन्हें दिशा-निर्देश दिए। पहले दिन की चर्चा में शासन व्यवस्था, प्रशासनिक सुधार और कल्याणकारी योजनाओं को महिलाओं तथा युवाओं तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने के मुद्दे प्रमुख रहे।
*3* बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक समय पर और प्रभावी तरीके से पहुंचे। इसके लिए अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत पर चर्चा हुई। सरकार के कामकाज में समय प्रबंधन, योजनाओं की प्रगति की निगरानी, नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन और सार्वजनिक सेवाओं की डिलीवरी भी चिंतन शिविर के एजेंडे में शामिल हैं।
*4* पीएम मोदी आज वडनगर से वाराणसी तक जा रहे बाइकर्स से मिलेंगे, सेवा यात्रा में शामिल हुए हैं मोटरसाइकिलिस्ट
*5* सीतारमण बोलीं- रूसी तेल खरीदना अचानक बंद नहीं कर सकते, 140 करोड़ लोगों की जरूरत पूरी करने दुनिया के हर कोने से खरीदेंगे
*6* कांग्रेस बोली- भाजपा प्रत्याशी जन्म से पहले 10वीं पास हुईं, नंदीग्राम उपचुनाव हलफनामे में जन्म 1966, 10वीं 1965 में पास की; उम्मीदवारी रद्द करने की मांग
*7* रिपोर्ट-SIR पर 2 चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग बोला- यह सामान्य प्रक्रिया; राहुल ने कहा- वोट चोरी में शामिल, तो नहीं बख्शेंगे
*8* चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, सांसद पहले दे चुके नोटिस; बनाया दबाव
*9* कैंसर के इलाज का खर्च आम मरीज की पहुंच में लाने के लिए संसद की स्वास्थ्य संबंधी स्थायी समिति ने बैठक की। समिति ने कैंसर की सभी दवाओं को जीएसटी के दायरे से बाहर करने की बात कही। इसके अलावा महंगे इलाज को आयुष्मान भारत योजना में अधिक व्यापक रूप से शामिल करने पर जोर दिया।
*10* बॉम्बे हाईकोर्ट ने त्योहारों के दौरान सड़कों पर पटाखे फोड़ने और तेज आवाज में संगीत बजाने पर सख्ती दिखाई है। कोर्ट ने सार्वजनिक सड़कों पर लाउडस्पीकर, डीजे, लेजर बीम और पटाखों के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने का आदेश दिया। जस्टिस गिरिश कुलकर्णी और नीला गोखले की पीठ ने कहा कि शोर प्रदूषण से जुड़े नियमों को लागू करने में प्रशासन की लापरवाही सामने आई है।
*11* ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की जलकर हुई मौत
*12* जोधपुर के बसनी औद्योगिक क्षेत्र में केमिकल फैक्टरी में आग लगने के बाद धमाका हुआ। इसमें 14 दमकलकर्मी घायल हो गए, जिनमें से आठ 50 फीसदी से अधिक झुलस गए। जिला प्रशासन और पुलिस मौके पर मौजूद हैं।
*13* खाने का तेल सस्ता होगा, सरकार ने कस्टम ड्यूटी घटाई, सोया और पाम ऑयल पर शुल्क 10% से 5% हुआ; सूरजमुखी तेल पर ड्यूटी खत्म
*14* जिनपिंग 11 साल बाद अमेरिका पहुंचे, ट्रम्प रिसीव करने गए, आज रात व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर; ट्रेड, AI और ताइवान पर बातचीत होगी
*15* अब मुकेश अंबानी नहीं गौतम अडाणी देश में सबसे अमीर, हुरुन लिस्ट में संपत्ति 13% बढ़कर ₹9.23 लाख करोड़ हुई, रोशनी नादर सबसे अमीर महिला
*16* NSE के IPO की आज लिस्टिंग होगी, ग्रे मार्केट के हिसाब से ₹1857 पर हो सकता है लिस्ट, निवेशकों को 4% रिटर्न मिलने की संभावना
*17* एशियन गेम्स 5वां दिन- रोशिबिना ने वुशु में सिल्वर दिलाया, रोइंग में सतनाम-सलमान को ब्रॉन्ज, 13 मेडल इवेंट में उतरेगा भारत
*18* ओडिशा तट से टकराएगा चक्रवात, 5,000 लोगों को सुरक्षित जगह भेजा गया; 7 जिलों में स्कूल बंद; आंध्र प्रदेश और बंगाल में भी भारी बारिश का अलर्ट
*===============================*
ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग, 9 यात्री जिंदा जले
ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग, 9 यात्री जिंदा जले ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। दयानतपुर गांव के पास जीरो पॉइंट से करीब 32 किमी आगे राज कल्पना ट्रैवल्स की डबल डेकर AC स्लीपर बस (BR32 PA8647) में अचानक भीषण आग लग गई।
बस करीब 35-40 यात्रियों को लेकर दिल्ली/नोएडा से महोबा जा रही थी। आग लगते ही बस में धुआं भर गया और चीख-पुकार मच गई। चालक ने बस किनारे रोकी, कई यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई, लेकिन 9 यात्री अंदर फंस गए।
दमकल की 4-5 गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। बॉडी काटकर शव निकाले गए। मृतकों में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बस से पटाखे जैसी आवाजें आने की बात कही है, जिससे अवैध पटाखे ले जाए जाने की आशंका है। फिलहाल पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेकर मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं !!
आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको राजकीय कार्यों में उच्च वर्गीय मित्रों से सहयोग मिलेगा। घर, शौक, पसन्दीदा गतिविधियों के लिए समय मिलेगा, जोखिम लेने का मूड भी होगा। आप खुद को अकेला महसूस नहीं करेंगे। अच्छे मित्रों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। आपके आदर्श/आध्यात्मिक झुकाव सामने आयेंगे, आप अपना ध्यान मजबूती से अपने परिवार पर लगाएं। आप घर और कार्यक्षेत्र में बेहतर सद्भाव कायम कर सकेंगे। आपके बच्चों की गतिविधियां खुशी तथा आनन्द का स्रोत बनी रहेंगी परंतु बच्चों को समय देना आवश्यक है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आप बच्चों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों, पालतू जानवरों , बच्चों , बुजुर्गों और सामुदायिक गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से कार्यक्रमों में फेरबदल की सम्भावना है। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता और प्रसन्नता मिलेगी। आभूषण और कपड़े खरीद सकते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि आप चाहते हैं कि प्रियजन ज्यादा से ज्यादा सुन्दर दिखें। काम का दबाव कम होगा और आप नई योजनाओं और काम के बारे में सोच सकते हैं।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका घर में मांगलिक कार्य की रूप रेखा बनाते हुए मन प्रसन्न रहेगा। प्रियजनों और बच्चों के अलावा आप आन्तरिक सज्जा तथा लेखन जैसी कला और घर की देखभाल जैसे क्षेत्रों में भी संवेदनशील होंगे। खानपान में संयम बरतना बहुत जरूरी है, खासकर ठण्डी चीजें खाने से बचें। किसी से कर्ज लेना व कर्ज देना दोनों ही काम न करें अन्यथा भविष्य में सम्बन्धों में दरार आ जायेगी। पुरानी यादें मन को कचोटेंगी और कुछ मानसिक तनाव का भी अहसास होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । सामाजिक दायरा बढेगा । मान सम्मान में वृद्धि होगी । रोजमर्रा के जीवन की रफ्तार भले ही कितनी भी अधिक क्यों न हो, मगर अपने स्तर पर शान्त बने रहेंगे। इस पक्ष में आप बुजुर्गों, गरीबों, बीमारों, असहाय लोगों की मदद करेंगे और उनके सरोकारों को अपना बनाने का प्रयास करेंगे। ऐसा आप किसी उद्वेग के कारण नहीं, बल्कि उनके प्रति वास्तविक भावनाओं के वशीभूत होकर करेंगे। नए कार्यों के लिए आगे शुभ समय का योगदान आपको मिलेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। आपका अपने ही सहकर्मियों से अप्रत्यक्ष विरोध, प्राइवेट नौकरी से जुड़े व्यक्तियों पर कार्यभार की अधिकता रहेगी। किसी राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात होगी। यदि आप सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो चर्चा का विषय बन सकते हैं। मित्र या रिश्तेदारों की सहायता से महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। नौकरी पेशा लोगों के लिये समय सामान्य गुजरेगा। अनावश्यक खर्च होने से थोड़ी मानसिक खिन्नता रहेगी। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से चर्चा होगी। आकस्मिक छोटी-मोटी चोट लग सकती है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आध्यात्मिक रूचियां, आस्था, धार्मिक रूझान का प्रतीक है और इस समय यही सब महत्वपूर्ण भी रहेगा। चूंकि फिलहाल आपके घर परिवार और प्रेमपक्ष में सहजता बनी हुई है, लिहाजा आप तन्त्र, मन्त्र, अलौकिक विषयों/विज्ञान के प्रति अपने भीतरी उन्माद को समर्पित रहेंगे। आपके हृदय की पवित्रता के प्रतिफल के रूप में ईश्वरीय अनुकम्पा का लाभ आपको मिलेगा। आप स्वयं को सुखानुभूति और प्रसन्नता में आकंठ डूबा हुआ महसूस करेंगे। प्रसन्नता का भाव बना रहेगा। ये सब आपकी निजी कामयाबी का हिस्सा है, जो वास्तव में महान है। व्यवसाय, कैरियर, कार्य में ठोस सफलता मिल सकती है, आर्थिक स्थिति भी सहज रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप सिर्फ काम में व्यस्त रहें, मौज मस्ती न करें, ऐसा ठीक नहीं है। मनोरंजन सामाजिक स्तर पर मिलना जुलना, पार्टी, खाना—पीना आपको व्यस्त रखेगा। सम्पर्क संचार और कम्प्यूटर महत्वपूर्ण रहेंगे। मन करेगा खूब अधिक कार्य करें, परन्तु किन्हीं कारणों से आलस्य आगे हो जायेगा। साथ ही दौरे, यात्राएं, सम्बन्ध, प्रौद्योगिकी, खोज यात्राओं का भी योग है। आप मजे या मनोरंजन के लिए यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन इन सबका जबर्दस्त लाभ आपको मिलेगा। रुपये—पैसे के मामले में ही नहीं, बल्कि बौद्धिकता के स्तर पर भी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका मौजूदा नजरिया फिलहाल कायम रहेगा। छोटे-मोटे विवाद, काम का दबाव, समस्याएं सिर उठाएंगी, लेकिन आप इन्हें पीछे छोड़ देंगे। एक अच्छे इंसान के रूप में आपका विकास और प्रगति जबर्दस्त रही है और ऐसी परिस्थितियां बनेंगी, जो इसे और प्रभावशाली बनाएंगी। व्यक्तिगत स्तर पर सन्तुष्टि का अनुभव होगा, सराहना और मान्यता प्राप्त होगी। वेतन-वृद्धि, प्रोन्नति, सुविधाएं, लाभ, सार्वजनिक स्तर पर प्रशंसा और पुरस्कारों के ठोस रूप में नतीजे सामने आएंगे। सौभाग्यवश इस समय वित्त सम्बन्धी कोई परेशानी नहीं होगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज व्यापार नौकरी के क्षेत्र में चल रहे प्रयास तो सफल होंगे ही, वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से कार्य क्षेत्र का विस्तार भी होगा। आप अपना काम निकलवाने के लिए जोर लगाएंगे, दूसरों की मदद चाहेंगे, मोल-तोल करेंगे, ताकि सन्तोषजनक तरीके से हर काम पूरा हो सके। चुनौतियां जारी रहेंगी, लेकिन ये ही लाभ और प्रगति के अवसर जुटाएंगी। आप किसी अज्ञात, अलौकिक, रहस्य के पीछे भागेंगे और उसके बारे में जानना चाहेंगे। आप रचनात्मकता और नए विचारों से लबालब भरे होंगे। आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आप अपनी पहचान के लिहाज से खुद को साबित भी करेंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यक्तिगत तौर से आप राह की अड़चनों को दूर करने की जरूरत समझेंगे। घरेलू एवं पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने सम्बन्धी सरोकार महत्वपूर्ण होंगे, पूर्व निर्धारित कार्यों में परिश्रम से सफलता मिलेगी। किसी नए कार्य में उतावलापन ठीक नहीं है। कारोबारी क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। कोई नया अनुबंध लाभप्रद साबित होगा। दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा। किसी नये कार्य को करने का अवसर प्राप्त होगा। परीक्षा में आंशिक सफलता मिलेगी। गर्म वस्तुओं का सेवन त्याग दें, तो अच्छा है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आविष्कारी तकनीकों, नई और साहसपूर्ण विधियों का लाभ मिलेगा। आप एक साथ कई गतिविधियों पर ध्यान देंगे। लापरवाही के कारण निराशा और दूसरी परेशानियां उठ सकती हैं। आप अपने कार्य में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे, कुछ और सोचने का मौका नहीं मिलेगा। परिवार में सामान्य स्थितियाँ रहेंगी। सहकर्मियों से सहयोग की प्राप्ति होगी। किसी भी नई योजना की शुरूआत करने की तो सोचेंगे, पर किसी कारणवश टल जायेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज किसी मित्र के सहयोग से व्यापार में लाभ की संभावना है। नौकरी -पेशा लोग उच्चाधिकारियों की उपेक्षा का शिकार हो सकते हैं। शक्ति, नैतिक समर्थन, मांगें, निर्देशन तथा प्रेरणा के लिए वापस परिवार, प्रियजन तथा जीवन साथी की ओर मुड़ेंगे। किसी मार्गदर्शक से बात होंगी। किसी नए काम के आरम्भ में कुछ आकस्मिक अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। शेयर-बाजार एवं सट्टे से जुड़े व्यक्तियों की स्थिति सामान्य गुजरेगी। सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। किसी बड़े महत्वपूर्ण कार्य की शुरूआत न करें। सहयोगी गण आपके ऊपर विशेष मेहरबान रहेंगे, पर दूरदर्शिता से काम लें, तो बेहतर होगा।
*पति ने पत्नी, और घर में पूजा करा रहे दो पंडितों की गोली मारकर हत्या की
आजमगढ़। आजमगढ़ में मंगलवार शाम पति ने पत्नी समेत दो पंडितों की गोली मारकर हत्या कर दी। उसने पूजा के दौरान वारदात को अंजाम दिया। पति ने पत्नी से बहस के बाद दोनों पंडितों से आधार कार्ड मांगा, जिसके बाद उसका दोनों से झगड़ा शुरू हो गया।शंभूपुर गहजी के रहने वाले अरविंद सिंह मंगलवार शाम करीब 6 बजे घर पहुंचे। उस समय पत्नी बबीता सिंह (40), मां समला देवी (70) और बेटी परी (5), बेटा लक्खा (6) और सात माह की बेटी घर पर मौजूद थे। इसके अलावा पटखौली गांव के पंडित महेंद्र पाठक (60), छितौना भटौली गांव के अखिलेश मिश्रा (55), उनके पुत्र हिमांशु मिश्रा और एक अन्य पंडित पूजा करा रहे थे।
अरविंद की पत्नी बबिता पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान करा रही थीं। बाजार से घर पहुंचे अरविंद ने यह सब देखकर पंडितों से सवाल किया। पंडितों ने पूजा कराए जाने की जानकारी दी। अरविंद ने उनसे आधार कार्ड मांगना शुरू कर दिया। इसके बाद अरविंद और पंडितों के बीच बहस शुरू हो गई।
↗️अरविंद ने पहले पत्नी फिर पंडितों को गोली मारी
स्थानीय लोगों के मुताबिक, पंडितों से बहस बढ़ने पर आरोपी अरविंद कमरे से अपनी लाइसेंसी राइफल निकाल लाया। पहले उसने पत्नी बबीता को गोली मारी। इसके बाद दोनों पंडितों पर भी फायरिंग कर दी।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ते हुए अरविंद के घर के बाहर पहुंचे। भीड़ को घर में आता देख आरोपी अरविंद ने खुद को तीन बच्चों के साथ कमरे में कैद कर लिया। पड़ोसियों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।
↗️पुलिस ने मकान को चारों तरफ से घेरा
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी डॉ. अनिल कुमार, एसपी ग्रामीण चिराग जैन 6 थानों की फोर्स से साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेर रखा है। अफसर लगातार इस प्रयास में लगे हैं कि किसी तरह आरोपी को गिरफ्तार कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए।
पुलिस घटना के कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद साफ होने की बात कह रही है। तीन लोगों की हत्या के बाद से घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा है।
↗️पत्नी ने विरोध किया तो बोला- तेरे चक्कर में भाई की हत्या हो गई
पूजा करा रहे एक पंडित ने पुलिस को बताया कि 4 दिन की पूजा थी। कल पूर्णाहोति थी। अरविंद के बड़े भाई सुनील सिंह की आत्मा उन्हें परेशान कर रही है। यह बताकर अरविंद की मां और बबिता ने पूजा पाठ के लिए बुलाया था। अरविंद ने हम लोगों को अगले दिन न आने की चेतावनी दी थी।
आज शाम को जब अरविंद घर आया और घर में पूजा होते देखकर हमें अपशब्द कहने लगा। उसकी पत्नी बबिता ने इसका विरोध किया। इस पर अरविंद ने कहा कि तेरे चक्कर में मेरे भाई की हत्या हो गई। अब तू यहां ड्रामा कर रही है। इसके बाद उसने दो पंडित और पत्नी को गोली मार दी।
↗️एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया-
हत्यारोपी अरविंद सिंह को पंडितों से पूजा-पाठ कराने को लेकर दिक्कत थी। पत्नी से विवाद हुआ और आवेश में आकर उसने लाइसेंसी बंदूक से पत्नी और दो पंडितों की गोली मारकर हत्या कर दी। खुद को अपने बच्चों के संग लेकर एक कमरे में बंद कर लिया। मौके पर SP, फार्मेसिक टीम, DIG और मै खुद मौजूद हूं।
रीलबाज दरोगा प्रकाश सिंह से 4 दिन में थाने का चार्ज छिना, झूंसी कोतवाली के SHO पद से हटाए गए
रीलबाज दरोगा प्रकाश सिंह से 4 दिन में थाने का चार्ज छिना, झूंसी कोतवाली के SHO पद से हटाए गए
प्रयागराज में झूंसी कोतवाली के थानाध्यक्ष बनाए गए दरोगा प्रकाश सिंह को महज चार दिन बाद ही थाने के चार्ज से हटा दिया गया। सोमवार रात उन्हें झूंसी कोतवाली के SHO पद से हटा दिया गया। उनकी जगह इंस्पेक्टर नरेश कुमार को तैनात किया गया है, जो इससे पहले नवाबगंज में अतिरिक्त निरीक्षक के पद पर तैनात थे।
प्रकाश सिंह को चार दिन पहले ही झूंसी कोतवाली का थानाध्यक्ष बनाया गया था। इससे पहले वह पासपोर्ट सेल में तैनात थे। चार्ज संभालने के बाद थाने पहुंचने पर कई लोगों ने उनका बुके देकर स्वागत किया था। इस दौरान बनाए गए वीडियो और रील सोशल मीडिया पर सामने आए और वायरल हुए।
प्रकाश सिंह सोशल मीडिया पर रील और वीडियो बनाने को लेकर पहले भी चर्चा में रहे हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर बड़ी संख्या में रील और वीडियो मौजूद हैं। इसी वजह से अब अचानक थाने के चार्ज से हटाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर रीलबाजी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
हालांकि, महत्वपूर्ण बात यह है कि पुलिस विभाग की ओर से प्रकाश सिंह को हटाए जाने की आधिकारिक वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस ने यह भी नहीं बताया है कि उन्हें सोशल मीडिया पर रील बनाने या किसी सोशल मीडिया गतिविधि के कारण हटाया गया है। इसलिए रीलबाजी को कार्रवाई की वजह बताए जाने की चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अप्रैल में मऊ में भी चर्चा में आए थे प्रकाश सिंह
प्रकाश सिंह 2015 बैच के दरोगा बताए जा रहे हैं और मूल रूप से मऊ के रहने वाले हैं। प्रयागराज आने से पहले वह वाराणसी में भी तैनात रहे हैं। 25 अप्रैल को मऊ में एक वीडियो सामने आने के बाद भी उनका नाम चर्चा में आया था। इस वीडियो में कुछ लोगों के साथ दरोगा प्रकाश सिंह के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही थी।
DCP ने क्या कहा?
प्रकाश सिंह को झूंसी कोतवाली के चार्ज से हटाए जाने के बाद इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को तैनात किया गया है। DCP सिटी सागर जैन ने बताया कि झूंसी कोतवाली में इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी की तैनाती की गई है। हालांकि, प्रकाश सिंह को हटाए जाने की वजह के बारे में उन्होंने जानकारी होने से इनकार किया।
फिलहाल, प्रकाश सिंह को चार दिन में ही झूंसी कोतवाली के SHO पद से हटाए जाने के बाद रीलबाजी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं जरूर तेज हैं, लेकिन कार्रवाई की आधिकारिक वजह सामने आने का इंतजार है।
#PrayagrajNews #JhusiKotwali #PrayagrajPolice

