औरैया: छत के रास्ते परचून की दुकान में घुसे शातिर, 55 हजार की नकदी व माल पार, कोतवाल बोले- जल्द होगा खुलासा
औरैया जिले के मुरादगंज कस्बे में जिला पंचायत इंटर कॉलेज के सामने दलेलनगर संपर्क मार्ग पर स्थित परचून की दुकान में शनिवार रात अज्ञात चोर छत के रास्ते घुस गए। चोर दुकान की गोलक में रखी करीब 25 हजार रुपये की नकदी के साथ लगभग 30 हजार रुपये कीमत का किराना सामान चोरी कर ले गए। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। कस्बा मुरादगंज में जिला पंचायत इंटर कॉलेज के पीछे बस्ती निवासी इमरान मंसूरी पुत्र इलयास मंसूरी दलेलनगर संपर्क मार्ग पर परचून की दुकान चलाते हैं। शनिवार शाम उनके पुत्र की तबीयत खराब होने के कारण वह जल्दबाजी में दुकान बंद कर घर चले गए।छत के रास्ते दुकान के अंदर दाखिल हुए थे चोर
दिनभर की बिक्री से प्राप्त करीब 25 हजार रुपये उन्होंने गोलक में ही छोड़ दिए थे। रविवार सुबह दुकान के आसपास रहने वाले लोगों ने इमरान को फोन कर दुकान का साइड वाला दरवाजा खुला होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वह दुकान पर पहुंचे। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर रात में छत के रास्ते दुकान के अंदर दाखिल हुए थे।
कोतवाल बोले- जल्द होगा खुलासा
चोर गोलक में रखी करीब 25 हजार रुपये की नकदी के अलावा तीन बोरी चावल, घी, बादाम, काजू, तेल के डिब्बे समेत करीब 30 हजार रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
देशभर में UPI पर चार्ज के खिलाफ अब विरोध तेज
देशभर में UPI पर चार्ज के खिलाफ अब विरोध तेज होता जा रहा है। दिल्ली-NCR समेत देशभर में कई जगहों पर अब “No UPI, Only Cash” के पोस्टर लगा दिए गए हैं। दिल्ली के कई पेट्रोल और सीएनजी पंप से ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जहां पर ये पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं। ग्राहकों से पेमेंट कैश या कार्ड में लेने की मांग की जा रही है। आपको बता दें कि पेट्रोल पंप एसोसिएशन ट्रेड यूनियन समेत कई संगठनों ने इस चार्ज का विरोध किया है और कहा है कि चार्ज लगेगा तो धीरे-धीरे सभी जगहों पर “No UPI, Only Cash” का बोर्ड लग जाएगा। दिल्ली के कश्मीरी गेट मार्केट के व्यापारियों ने यूपीआई ट्रांजेक्शन पर चार्ज लगाने के सरकार के फैसले का विरोध करने के लिए अपनी दुकानों पर ‘नो यूपीआई’ के पोस्टर लगाए हैं। व्यापारियों का ये विरोध प्रदर्शन गुरुवार को चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के अध्यक्ष बृजेश गोयल के नेतृत्व में हुआ। पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने क्लियर कर दिया है कि इस चार्ज से ग्राहकों की ही परेशानी बढ़ेगी। क्योंकि पहले से ही काफी कम मार्जिन मिलता है। एक और बोझ पेट्रोप पंप मालिक नहीं संभाल पाएंगे और यूपीआई का ट्रांजेक्शन कम करना पड़ जाएगा।
लैंगिक समानता में पाकिस्तान तीसरे सबसे निचले स्थान पर, महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बेहद कम
कराची : विश्व आर्थिक मंच (WEF) की Global Gender Gap Report 2026 में पाकिस्तान लैंगिक समानता के मामले में तीसरे सबसे निचले स्थान पर रहा। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में कुल लैंगिक समानता 59.5 प्रतिशत रही। हालांकि, पिछले साल की तुलना में इसमें करीब 3 प्रतिशत अंक का सुधार हुआ है। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट ‘डॉन’ के मुताबिक, 2006 के बाद से पाकिस्तान ने अपने लैंगिक अंतर को 5.2 प्रतिशत तक कम किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2026 में पाकिस्तान ने पिछले एक दशक में साल-दर-साल सबसे बड़ा सुधार दर्ज किया है। इसमें सबसे अहम योगदान शिक्षा के क्षेत्र में हुई प्रगति का रहा। रिपोर्ट में शामिल 38 निम्न-मध्यम आय वाली अर्थव्यवस्थाओं और 7 दक्षिण एशियाई देशों में पाकिस्तान का स्कोर सबसे कम रहा।
रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान आर्थिक भागीदारी और अवसर के मामले में 144वें स्थान पर रहा। हालांकि, 2025 की तुलना में इस क्षेत्र में उसकी रैंकिंग तीन स्थान सुधरी है। 2025 में पाकिस्तान 147वें स्थान पर था। पाकिस्तान में पुरुषों की श्रम बल भागीदारी 81.46 प्रतिशत है, जबकि महिलाओं की भागीदारी सिर्फ 28.21 प्रतिशत है। विधायकों, वरिष्ठ अधिकारियों और प्रबंधकों के पदों पर महिलाओं की हिस्सेदारी केवल 6.13 प्रतिशत है। वहीं, पेशेवर और तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी 30.96 प्रतिशत है। समान काम के लिए वेतन समानता के मामले में पाकिस्तान 115वें स्थान पर रहा, जबकि अनुमानित अर्जित आय के मामले में उसकी रैंक 140वीं रही।
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में पुरुषों की साक्षरता दर 69.14 प्रतिशत है, जबकि महिलाओं की साक्षरता दर 48.52 प्रतिशत है। प्राथमिक शिक्षा में लड़कों का नामांकन 83.01 प्रतिशत और लड़कियों का 81.08 प्रतिशत रहा। वहीं, माध्यमिक शिक्षा में लड़कों का नामांकन 49.99 प्रतिशत और लड़कियों का 46.48 प्रतिशत रहा। रिपोर्ट में पाकिस्तान की शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक भागीदारी और राजनीतिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में अलग-अलग रैंकिंग भी दी गई है। पाकिस्तान शिक्षा में 130वें, स्वास्थ्य और जीवन रक्षा में 127वें तथा राजनीतिक सशक्तीकरण में 107वें स्थान पर रहा।
छात्रावास की छत से गिरकर एनआईएसईआर भुवनेश्वर के छात्र की मौ/त
भुवनेश्वरः भुवनेश्वर स्थित राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईएसईआर) के एमएससी तृतीय वर्ष के एक छात्र की कथित रूप से छात्रावास की छत से गिरने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृत छात्र डीएसवी विनय महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले थे और वह एकीकृत गणित में एमएससी के तृतीय वर्ष के छात्र थे। पुलिस के अनुसार, विनय शुक्रवार शाम परिसर में स्थित एक छात्रावास की तीसरी मंजिल से गिर गए। सुरक्षा गार्ड उन्हें तत्काल परिसर के स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)-भुवनेश्वर स्थानांतरित किया गया।
पुलिस ने बताया कि अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जटनी के थाना प्रभारी निरीक्षक स्टालिन बिस्वाल ने कहा, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि छात्र ने आत्महत्या की है।” उन्होंने बताया, ”शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हमने उनके परिवार को भी घटना की जानकारी दे दी है।
Earthquake : पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में लगे भूकंप के झटके, 4.9 रही तीव्रता
नेशनल डेस्क : पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में शनिवार शाम को 4.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी। भूकंप का केंद्र भूटान के ग्याल्पोझिंग से लगभग तीन किलोमीटर दूर पृथ्वी की सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में था। इस क्षेत्र में गुवाहाटी सहित अन्य स्थानों पर भी झटके महसूस किए गए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप शाम चार बजकर एक मिनट पर आया। फिलहाल इससे किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।
साइबर ठगों ने बड़ी घटना को दिया अंजाम, विधायक पूजा पाल के खाते से 1.55 लाख रुपये उड़ाए
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले की चायल सीट से विधायक पूजा पाल ने फोनपे के माध्यम से अपने खाते से अनाधिकृत रूप से 1.55 लाख रुपये निकाले जाने के मामले में प्रयागराज के धूमनगंज थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पूजा पाल ने थाना में दी तहरीर में आरोप लगाया कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में उनके खाते से 22 अगस्त से 13 सितंबर, 2026 के बीच फोनपे के माध्यम से लगभग 1,55,000 रुपये अनाधिकृत रूप से निकाल लिए गए। विधायक ने आशंका जताई कि उनके आईफोन 17 को हैक करके इस घटना को अंजाम दिया गया। धूमनगंज थाना के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विधायक पूजा पाल की तहरीर पर शुक्रवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम, 2008 की धारा 66डी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के गिरोह द्वारा पूजा पाल के पति और तत्कालीन बसपा विधायक राजू पाल की कथित तौर पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
बदायूं, महिला ने युवक पर आरोप लगाया,
बदायूं, महिला ने युवक पर आरोप लगाया, अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया, शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, वीडियो में महिला युवक को थप्पड़ मारती दिखी, पुलिस ने युवक को अपने कब्जे में लिया, एक अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो में युवक की पत्नी डंडा लिए नजर आ रही, थाना जरीफनगर क्षेत्र के रसूलपुर गांव का मामला
प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत न्यूज के साथ
🔶US सीनेट में ट्रंप के ‘टैरिफ हथियार’ को मंजूरी: भारत को चेतावनी-‘रूस से दोस्ती की कीमत चुकाने को रहो तैयार’, मिला करारा जवाब
🔶भारत को तेल पर ज्ञान, पाक को गुपचुप दिया ड्रोन, टैरिफ तो अमेरिका पर लगना चाहिए
🔶होर्मुज-बाब अल मंदेब पर ताला! लेकिन भारत को मिला नया रास्ता, संकटमोचक बना ओमान
🔶TMC का चुनाव चिह्न और नाम इस्तेमाल करने पर रोक:चुनाव आयोग बोला- तृणमूल के दोनों गुट नए सिंबल चुनें, बंगाल उप-चुनाव से पहले फैसला
🔶पति ने लिया कर्ज, तो विधवा पत्नी के FD से उड़ाए ₹2000000, SBI को HC की लताड़
🔶जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में 2 आतंकियों का एनकाउंटर:दोनों पाकिस्तानी, सुरक्षाबलों का ऑपरेशन कल से जारी; इस साल 15 आतंकी मारे जा चुके
🔶तीन राज्यों में अलर्ट: जम्मू से हटे तो अगला ठौर खोज रहे रोहिंग्या, अब दूसरे राज्यों में बसने की फिराक में
🔶ओडिशा के 6 जिलों में डूबने से 12 की मौत:गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसे, इनमें 6 बच्चे भी शामिल
🔶भारत को यूरोपीय संघ से 28 लाख टन इस्पात निर्यात का कोटा मिला: अधिकारी
🔶सुप्रीम कोर्ट बोला-तमिलनाडु में हिंदी पढ़ाने से नहीं रोक सकते:दिल्ली से अलग-थलग नहीं चेन्नई, राज्य सरकार भाषा पर अपनी सोच बदले
🔶केरलम बाल अधिकार आयोग बोला-लंबे बालों पर भेदभाव न करें:स्कूल ऐसे बच्चों को सजा न दें; बच्चे पसंद से बाल बढ़ाने के लिए आजाद
🔶मणिपुर के राहत कैंपों में हुई मौतों के मामले में सुप्रीम कोर्ट की फटकार, 25 संदिग्ध मौतों पर मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट
🔶Global Warming Crisis: धरती से गायब हुई 12 लाख करोड़ टन बर्फ, तेजी से बढ़ रहा समुद्र का जलस्तर
🔶जब आपूर्ति श्रृंखला का हथियार की तरह इस्तेमाल हो रहा है, भारत हो सकता है भरोसेमंद सेमीकंडक्टर निर्माण स्थल: PM Modi
🔶2,000 रुपये से ज्यादा के यूपीआई भुगतान पर चार्ज के विरोध में पेट्रोल पंप डीलर, कैश पर लौटने की चेतावनी
🔶दिल्ली PG हादसा- किरण बेदी की हाईकोर्ट में याचिका:पूर्व IPS ने खुद जांच करने की इजाजत मांगी, सरकार ने विरोध किया
🔶बच्चों के पासपोर्ट पर बड़ा बदलाव:15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट 5 साल या 18 साल की उम्र तक रहेगा वैध
🔶राजस्थान को मिल सकता है बड़ा राष्ट्रीय तोहफा, प्रदेश में बनेगी देश की पहली ICAS अधिकारियों की प्रशिक्षण अकादमी
🔷अभिषेक शर्मा की आंधी में उड़ा अफगानिस्तान, 127 रन से तीसरा टी20 जीता भारत; 3-0 से सीरीज

