Monday, February 16, 2026
Home Blog Page 72

गाजियाबाद इंदिरापुरम स्थित शिप्रा रिवेरा टावर में आग,

0

गाजियाबाद- इंदिरापुरम स्थित शिप्रा रिवेरा टावर में आग, बेसमेंट के कमर्शियल मार्केट में लगी आग, आग तेजी से फैली, कई दुकानें चपेट में, बाइक की दुकान पूरी तरह जलकर खाक, दुकान मालिक को भारी नुकसान, बगल के रेस्टोरेंट में रखे थे 50-60 गैस सिलेंडर, सिलेंडरों तक नहीं पहुंची आग, टला बड़ा हादसा, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू, आग लगने के कारणों का पता नहीं

हापुड़ घर में घुसकर दंपति पर हमला, दंपति को दबंगों ने जमकर पीटा

0

हापुड़- घर में घुसकर दंपति पर हमला, दंपति को दबंगों ने जमकर पीटा, 5 दबंगों ने महिला से की छेड़छाड़, लोगों को आता देख धमकी देकर दबंग फरार, पुलिस ने पांचों दंगों पर लिखा केस, थाना सिंभावली क्षेत्र का मामला

 

UP अध्यक्ष पंकज चौधरी का महराजगंज दौरा आज, महराजगंज में कई स्वागत कार्यक्रमों में होंगे शामिल,

0

महराजगंज- UP अध्यक्ष पंकज चौधरी का महराजगंज दौरा आज, महराजगंज में कई स्वागत कार्यक्रमों में होंगे शामिल, दोपहर 3.30 बजे जिला कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन, बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह, भव्य स्वागत की तैयारी

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

*1.* बांग्लादेशः एक और हिंदू की हत्या, बीच बाजार मारी गोली; रिश्तेदारों को कमरे में बंद कर हिंदू विधवा का गैंगरेप, पेड़ से बांधकर पीटा; बाल काटे, वीडियो बनाया।

*2.* ‘मैं युद्धबंदी हूं’, न्यूयॉर्क कोर्ट से निकलते हुए बोले मादुरो, अदालत में खुद को बताया था शरीफ आदमी।

*3.* पुराने रंग में नजर आने लगे दिलीप घोष, मेदिनीपुर में 50 परिवारों को थमाया भाजपा में करवाया शामिल।

*4.* संदेशखालीः पुलिस पर हमले मामले में TMC नेता मूसा मोल्ला का भाई-भतीजा हिरासत में, अब तक 12 गिरफ्तार।

*5.* CM ममता के जन्म दिन पर तारकेश्वर नगर पालिका का विशेष ‘गिफ्ट’, कैंसर के इलाज में निःशुल्क होगी खून जांच, पैथोलॉजिकल किसी भी टेस्ट में 70% छूट का लोगों को दिया विशेष कार्ड।

*6.* कोलकाताः घर में 20 साल से काम रही नौकरानी ने घर से उड़ाए लाखों के गहने, 80 वर्षीय वृद्धा ने की गुप्तचरी, 60 किमी दूर नौकरानी के घर जाकर रंगे हाथों पकड़ा, बांसद्रोणी पुलिस की मदद से करवाया गिरफ्तार।

*7.* राजस्थान की चिकित्सा व्यवस्था में फर्जीवाड़ा, विदेश से MBBS की डिग्री हासिल करने वालों की होगी जांच।

*8.* यूपी के यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी के 9 ठिकानों पर ED रेड, लैंड रोवर- BMW कार जब्त; अकूत है संपत्ति।

*9.*’राहुल गांधी की तुलना में प्रियंका गांधी ज्यादा काबिल’, तेजप्रताप यादव ने बताया इंदिरा गांधी जैसे गुण।

*10.* RSS के संगठनों से नितिन नबीन की मीटिंग, भाजपा और मोदी सरकार में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट?

*11.* पुणे चुनाव: CM फडणवीस ने अजित पवार को दिखाए तेवर, ‘मुझे उकसाया जाएगा तो मैं…

*12.* UP: सरकारी नौकरी नहीं मिली तो CTET पास छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट पढ़कर पुलिस भी हैरान।

*13.* गांव की आबादी 1300, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र 27 हजार बने: महाराष्ट्र के गांव में फर्जीवाड़ा, सरकार ने जांच के लिए SIT गठित की।

*14.* बांग्लादेश का पहला ओपिनियन पोल, खालिदा जिया की पार्टी BNP को बंपर सीटें मिलने का अनुमान।

*15.* टैरिफ से मजबूत अमेरिका: ट्रंप का दावा- 600 अरब डॉलर से ज्यादा की हो रही कमाई, राष्ट्रीय सुरक्षा में भी सुधार।

*16.* ईरान में कुछ बड़ा होने के संकेत? भारत सरकार ने जारी की ट्रैवल एडवायजरी।

*=========================*

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन अच्छा व खुशनुमा रहेगा। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल जाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिलाएगा। काम में आप आज व्यस्त रह सकते हैं। अचानक किसी रिश्तेदार से सम्पर्क हो सकता है व कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। समय का सदुपयोग करने तथा अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। पूर्व नियोजित कोई बड़ा काम पूरा हो जायेगा। माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होने की पूरी संभावना है।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यालय के काम को निपटाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। घर पर अचानक से कोई मित्र आने की सम्भावना है। शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिशते बेहतर बने रहेंगे।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आप किसी समारोह में जाने की योजना कर सकते हैं। आसपास का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आलस्य महसूस हो सकता है। आपको अपना खान-पान उत्तम रखना चाहिए। माता-पिता अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बितायेंगे जिससे परिवारिक महौल खुशनुमा रहेगा। आपको बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए।आप थोड़े भावुक होंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आपका सामाजिक दायरा और भी बढ़ सकता है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। कहीं घूमने की योजना करेंगे। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। घर में सबके साथ किसी जरूरी मामले पर बातचीत होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी अपने व्यक्ति से अचानक बात करके मनोबल बढ़ेगा, लेकिन आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ बात कर के खुशी के पल बिता सकते हैं। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिला सकती हैं। कार्य पूरे होने के बाद आप बढ़िया महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मामले पर पिता से सलाह करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहे खोल देगा। सभी रूके काम पूरे होंगे।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी दोस्त को जन्मदिन की प्रेषित कर सकते हैं। आप कार्यालय के किसी नए कार्य के लिये योजना बनाएगें। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आसानी से पूरा होगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आप दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर व्यक्त कर सकते हैं। संतान की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपके सारे काम इच्छा अनुसार पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है। कार्यालय में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सब कुछ आपके अनुरूप रहेगा।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के किसी भी सदस्य से मधुर व्यवहार बनाए रखें। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में रह सकते हैं। आपको अपने खर्च पर लगाम लगाना चाहिए। किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है, इससे आप थकान महसूस करेंगे। आपको आसपास हर चीज़ पर गौर रखने की जरूरत है। किसी निकट संबंधी की चिंता सता सकती है। कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं।

‘मैं बेगुनाह हूं, मेरा अपहरण किया गया’, न्यूयॉर्क कोर्ट में निकोलस मादुरो ने ड्रग तस्करी के आरोपों से किया इनकार

0

इंटरनेशनल डेस्कः अपदस्थ वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिका की एक अदालत में खुद को निर्दोष बताया और ड्रग तस्करी से जुड़े सभी आरोपों को खारिज कर दिया। सोमवार को न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत में पेश होते हुए मादुरो ने जज से कहा, “मैं निर्दोष हूं। मैं दोषी नहीं हूं। मैं एक शरीफ इंसान हूं और अपने देश का राष्ट्रपति हूं।”

 

यह मादुरो की अमेरिकी अदालत में पहली पेशी थी। इन्हीं नार्को-टेररिज्म (ड्रग आतंकवाद) के आरोपों के आधार पर ट्रंप प्रशासन ने उन्हें पकड़कर अमेरिका लाने को सही ठहराया है।

 

जेल की वर्दी में अदालत पहुंचे मादुरो और उनकी पत्नी

सोमवार को मादुरो नीले रंग की जेल यूनिफॉर्म पहने हुए अदालत में पेश हुए। उनके साथ उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस भी मौजूद थीं। दोनों को दोपहर करीब 12 बजे अदालत में लाया गया। यह सुनवाई छोटी थी, लेकिन कानूनी रूप से जरूरी थी और इससे एक लंबी कानूनी लड़ाई की शुरुआत मानी जा रही है। चूंकि अदालत की कार्यवाही अंग्रेज़ी में हो रही थी, इसलिए मादुरो और उनकी पत्नी ने हेडफोन पहनकर स्पेनिश अनुवाद सुना।

 

कड़ी सुरक्षा में जेल से अदालत तक का सफर

सोमवार सुबह मादुरो और उनकी पत्नी को ब्रुकलिन की जेल से कड़ी सुरक्षा में मैनहैटन की अदालत ले जाया गया। सुबह करीब 7:15 बजे जेल से एक मोटरकेड रवाना हुआ। उन्हें पास के एक खेल मैदान तक ले जाया गया। वहां से मादुरो हेलिकॉप्टर में धीरे-धीरे चलते हुए चढ़े, वह थोड़े लंगड़ाते नजर आए। हेलिकॉप्टर न्यूयॉर्क हार्बर पार कर मैनहैटन के हेलीपोर्ट पर उतरा और वहां से उन्हें बख्तरबंद वाहन में अदालत परिसर ले जाया गया।

 

कुछ ही मिनटों में यह काफिला अदालत के गैरेज में पहुंच गया। यह वही इलाका है जहां पास की एक अदालत में डोनाल्ड ट्रंप को 2024 में बिजनेस रिकॉर्ड से जुड़ी धोखाधड़ी के मामले में दोषी ठहराया गया था।

आगरा चेन्नई-पॉन्डिचेरी नकली दवा फैक्ट्री से जुड़ी खबर,

0

आगरा – चेन्नई-पॉन्डिचेरी नकली दवा फैक्ट्री से जुड़ी खबर, नकली दवा फैक्ट्री की जांच CBI को सौंपी गई, दवा व्यापारियों से पूछताछ, छापेमारी भी संभव, पॉन्डिचेरी के उपराज्यपाल ने सिफारिश की थी, मामले में CBI और NIA जांच की सिफारिश थी, तमिलनाडु, पॉन्डिचेरी, यूपी तक फैला नेटवर्क, छत्तीसगढ़, हिमाचल तक नकली दवा कारोबार, कई राज्यों में नकली दवाओं की सप्लाई का खुलासा, नकली एंटीबायोटिक, पेनकिलर बनाने का था आरोप, जहरीले, गलत केमिकल के इस्तेमाल की आशंका, क्या सरकारी अस्पतालों तक पहुंचीं नकली दवाएं?, करोड़ों के अवैध लेन-देन की जांच ED कर सकती है, CBI की एंट्री, अंतर्राष्ट्रीय कनेक्शन की जांच संभव

आगरा तहसील बाह में संपूर्ण समाधान दिवस

0

आगरा – तहसील बाह में संपूर्ण समाधान दिवस , DM की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं, 40 शिकायतें दर्ज,5 का मौके पर समाधान, जरूरतमंदों में कंबल वितरण किया गया

 

 

प्रयागराज- ट्रिपल मर्डर की खौफनाक वारदात से हड़कंप

0

प्रयागराज- ट्रिपल मर्डर की खौफनाक वारदात से हड़कंप- मऊआइमा में परिवार के तीन लोगों की हत्या , बड़े बेटे ने पिता, बहन, भांजी की हत्या की, अगवा कर बेरहमी से हत्या, लाश कुएं में फेंकी, तीनों मृतक शुक्रवार रात 11 बजे से लापता थे, मुकेश ने पिता, 21 वर्षीय बहन की हत्या की, 14 साल की भांजी को भी मौत के घाट उतारा

मऊआइमा थाना क्षेत्र की सनसनीखेज वारदात

बहराइच दरगाह रजबी का वीडियो डालने का मामला, आपत्तिजनक बताते हुए कार्रवाई

0

बहराइच – दरगाह रजबी का वीडियो डालने का मामला, वीडियो आपत्तिजनक बताते हुए कार्रवाई, वीडियो पोस्ट करने वाले 6 लोग गिरफ्तार, दरगाह थाना क्षेत्र निवासी हैं सभी अभियुक्त, मेराज, माजिद, अकबर, ताज, सम्मू, शाहरुख अरेस्ट, बहराइच के थाना दरगाह इलाके का मामला