Monday, February 23, 2026
Home Blog Page 155

साप्ताहिक परेड मे शामिल हुई एसपी विनोद कुमार ने ली सलामी,

0

कन्नौज- साप्ताहिक परेड मे शामिल हुई एसपी विनोद कुमार ने ली सलामी, साप्ताहिक परेड में चेक हुए आपातकालीन उपकरण, एसपी विनोद कुमार ने चलवाकर चेक किये उपकरण

यूपी में जानवरों का कहर: बाघ-भेड़िए ने 2 मासूमों की ली जान, बच्ची अभी भी गायब—गांव में दहशत का माहौल

0

Bahraich\Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में वन्यजीवों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बहराइच और लखीमपुर खीरी जिले में बीते गुरुवार को हुई घटनाओं ने ग्रामीणों में खौफ और आक्रोश पैदा कर दिया है।

 

बहराइच में बाघ और भेड़िया के हमले

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा रेंज स्थित धर्मपुर बेझा गांव में 48 वर्षीय किसान भिखान आर्य खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान बाघ ने उन पर हमला कर दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ कई दिनों से इलाके में घूम रहा था और उसका वीडियो 3 दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, लेकिन वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसी दिन बहराइच के गजाधरपुर गांव में संतोष की 3 वर्षीय बेटी जाह्नवी घर के बाहर खेल रही थी, तभी भेड़िया ने उसे उठा लिया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर पीछा किया, लेकिन भेड़िया गन्ने के खेत में घुसकर गायब हो गया। डीएफओ राम सिंह यादव ने बताया कि बच्ची की तलाश में 28 टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं। पिछले 67 दिनों में जिले में भेड़ियों के हमले में 5 बच्चों समेत 7 लोग मारे जा चुके हैं और 34 से अधिक घायल हुए हैं।

 

लखीमपुर खीरी में बाघ का हमला

लखीमपुर खीरी के ग्राम पटिहन में 12 वर्षीय ट्विंकल अपने दादा को खाना देने के बाद लौट रही थी। तभी खेत में छिपा बाघ उस पर टूट पड़ा। बाघ ने उसे गर्दन से पकड़कर खेत की ओर खींचने की कोशिश की। दादा और ग्रामीणों की समय पर मदद से बच्ची को छुड़ाया गया, लेकिन गंभीर हालत में उसे पलिया अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

ग्रामीणों का गुस्सा और वन विभाग की कार्रवाई

ग्रामीणों का आरोप है कि बाघ कई दिनों से इलाके में नजर आ रहा था और इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई थी, लेकिन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। बहराइच और लखीमपुर खीरी में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं। डीएफओ सूरज कुमार ने कहा कि घटनास्थल पर तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं और पीड़ित परिवार को नियम के अनुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी।

 

स्थिति चिंताजनक

तराई क्षेत्र में वन्यजीव हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाघ और भेड़ियों के लगातार हमलों से स्थानीय लोग सुरक्षा की मांग कर रहे हैं और वन विभाग पर कड़ी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

Maithili Thakur: लोक गायिका मैथिली ठाकुर अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में आगे, कहा- मैं यहां रहकर लोगों की सेवा करूंगी

0

नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अपनी पहली पारी खेल रही लोक गायिका और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार मैथिली ठाकुर शुरुआती रुझानों में अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में आगे चल रही हैं। चुनाव से ठीक एक महीने पहले ही भाजपा में शामिल हुईं 25 वर्षीय ठाकुर ने कहा कि उनका मकसद सिर्फ बिहार की जनता की सेवा करना है।

 

उन्होंने बताया, “मैं जीत या हार के बारे में कभी नहीं सोचती। ये 30 दिन की मेरी यात्रा ही मेरे लिए सबसे बड़ी सीख रही। मुझे विश्वास है कि मैं यहां रहकर लोगों की सेवा करूंगी, और इसके लिए मैं मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार हूं।”

 

लोक गायिका ने अपनी चुनावी शुरुआत को जीवन का सबसे बड़ा निर्णय बताया। उन्होंने कहा, “इन 30 दिनों में लोगों के बीच रहकर जो अनुभव और सीख मिली, वह किसी किताब या किसी और जगह से नहीं मिल सकती थी। इस एक महीने ने मेरा जीवन बदल दिया।”

 

इससे पहले अक्टूबर में एक साक्षात्कार में ठाकुर ने बताया था कि उनका उद्देश्य बिहार की सेवा करना है। उन्होंने कहा, “मैं यह सेवा अपने लोक गीतों के माध्यम से कर रही थी, इसलिए विदेश जाने का कभी मन नहीं था। मैं अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाना चाहती हूं और अगर राजनीति मुझे यह अवसर दे तो इससे महत्वपूर्ण कुछ नहीं होगा। मेरा मकसद राजनीति करना नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र की सेवा करना है।”

मैथिली ठाकुर ने कहा कि राजनीति में उनकी रुचि कुछ साल पहले तक नहीं थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा ने उन्हें इस दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उनके नेतृत्व में काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”

Bihar Election Result 2025 Live: JDU सबसे बड़ी पार्टी, रुझानों में NDA सरकार के संकेत.. यहां देखें पल-पल की अपडेट

0

Bihar Election Result 2025 Live: बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना (Bihar Election Result 2025) जारी है। पोस्टल बैलेट के बाद अब ईवीएम की गिनती चल रही है। रुझानों में NDA ने बढ़त बनाई हुई है। वहीं महागठबंधन पीछे चल रहा हैं।

  • Bihar Election Result Live: NDA 166 सीटों पर आगे, जदयू सबसे बड़ी पार्टी
  • Bihar Election Result Live: राघोपुर से तेजस्वी यादव आगे, लखीसराय से विजय सिन्हा पीछे चल रहे हैं।
  • Bihar Election Result Live: चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 20, RJD 6, LJPRV 3, JD(U) 15 और कांग्रेस 3 सीट पर आगे चल रही है।

    PunjabKesari

2,616 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

छह और 11 नवंबर को दो चरणों में हुए चुनाव में 7.45 करोड़ मतदाताओं ने 2,616 उम्मीदवारों का भाग्य तय किया था। राजग में जनता दल-यूनाइटेड (JDU), भारतीय जनता पार्टी (BJP), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) शामिल हैं। वहीं, महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, वाम दल, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) शामिल हैं। दोनों गठबंधनों की ओर से मैदान में उतरे प्रमुख उम्मीदवारों में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, राजद के तेजस्वी यादव और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार शामिल हैं।

बिहार चुनाव 2025 के नतीजे आज होंगे घोषित, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

0

नेशनल डेस्कः दो चरणों में संपन्न हुये बिहार विधानसभा चुनाव के बाद अब सबकी निगाहें शुक्रवार, 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। मतगणना का कार्य राज्य के सभी 38 जिलों में स्थित 44 मतगणना केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शुरू होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि पूरे प्रदेश में मतगणना की प्रक्रिया सुचारू, पारदर्शी और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो।

 

मतगणना के दौरान चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके लिये पर्याप्त संख्या में केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस बलों की तैनाती की गई है, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के वरीय अधिकारी ने बताया है कि मतगणना की प्रक्रिया पोस्टल बैलट की गिनती से शुरू होगी। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से वोटों की गिनती की जायेगी।

 

अधिकारी ने यह भी कहा है कि मतगणना के प्रत्येक चरण की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अधिकारियों के अनुसार‘चुनाव परिणाम पारदर्शी तरीके से घोषित किये जाएंगे। सभी मतगणना केंद्रों पर पर्यवेक्षक और एजेंटों की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी।‘ प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों और समर्थकों से शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने और मतगणना केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ से बचने की अपील की है।

 

बिहार के सात जिलों में महिलाओं ने मतदान में पुरुषों को पीछे छोड़ा

बिहार विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने एक बार फिर मतदान में बढ़त बनाई है और राज्य के सात जिलों में महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में 14 प्रतिशत या उससे अधिक बढ़त के साथ मतदान किया, जबकि 10 अन्य जिलों में यह अंतर 10 प्रतिशत से अधिक रहा। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई। पटना राज्य का एकमात्र जिला रहा, जहां पुरुषों का मतदान प्रतिशत महिलाओं से अधिक दर्ज किया गया। पटना में जहां 60.05 प्रतिशत पुरुषों ने वोट डाले, वहीं महिलाओं का मतदान प्रतिशत 57.88 रहा। बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों में छह और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था और परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इस बार राज्य में 67.13 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जो अब तक का सबसे अधिक है। आयोग के आंकड़ों के अनुसार, महिलाओं की वोटिंग 71.78 प्रतिशत रही, जबकि पुरुषों का मतदान प्रतिशत 62.98 रहा।

Mokshada Ekadashi 2025: कब रखा जाएगा मोक्षदा एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

0

Mokshada Ekadashi 2025: मोक्षदा एकादशी एक विशेष व्रत है जिसे हिंदू धर्म में अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। यह व्रत मोक्ष और आध्यात्मिक शांति प्राप्त करने का अद्भुत अवसर प्रदान करता है। माना जाता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा करने से और व्रत रखने से जीवन में आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है और मन की हर मनोकामना पूरी होती है। इस साल मोक्षदा एकादशी 1 नवंबर को रखा जाएगा। तो आइए जानते हैं कि मोक्षदा एकदाशी के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में-

 

Mokshada Ekadashi 2025 Shubh muhurat मोक्षदा एकादशी 2025 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 30 नवंबर 2025 को रात 9 बजकर 29 मिनट पर शुरू होगी और 1 दिसंबर 2025 को सुबह 7 बजकर 1 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, मोक्षदा एकादशी का व्रत 1 दिसंबर 2025 को रखा जाएगा।

Significance of Mokshada Ekadashi 2025 मोक्षदा एकादशी का खास महत्व

मोक्षदा एकादशी सिर्फ एक व्रत नहीं है, बल्कि यह दो महत्वपूर्ण धार्मिक घटनाओं के साथ जुड़ा हुआ है। यह एकादशी सीधे तौर पर मोक्ष यानी जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्ति से संबंधित है। शास्त्रों के अनुसार, इस व्रत को विधि-विधान से करने पर व्यक्ति को वाजपेय यज्ञ जितना पुण्य मिलता है।

यह एकादशी का दिन गीता जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र के मैदान में अर्जुन को श्रीमद् भगवद् गीता का ज्ञान दिया था। इसलिए इस दिन भगवान विष्णु (श्री कृष्ण) और श्रीमद् भगवद् गीता की पूजा करना विशेष फलदायी होता है।

 

 

बिजनौर में सड़क पर टूटी लव स्टोरी! ‘रिश्ता बचाने आया दामाद’… सास ने जड़ दिए चांटे, वीडियो वायरल

0

बिजनौर में सड़क पर टूटी लव स्टोरी! ‘रिश्ता बचाने आया दामाद’… सास ने जड़ दिए चांटे, वीडियो वायरल Bijnor News: बिजनौर जिले के धामपुर कस्बे में बुधवार रात एक प्रेम कहानी सड़क पर खत्म हो गई। रोडवेज बस स्टैंड पर हुए इस हाई-वोल्टेज ड्रामे ने लोगों की भीड़ जुटा दी। गुस्से में पहुंची युवती की मां ने अपने दामाद को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ जड़ दिए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

चार साल पुराना रिश्ता, जो सड़क पर आकर टूटा
जानकारी के अनुसार, बुढ़नपुर गांव की युवती और गजरौला निवासी कपिल पिछले चार साल से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों की मुलाकात नौकरी के दौरान हुई थी और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। हालांकि, पिछले कुछ हफ्तों से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। युवती नाराज होकर अपने घर लौट आई थी और उसने कपिल से बात करना बंद कर दिया था।

बस स्टैंड बना ड्रामे का मंच
रिश्ते को बचाने की कोशिश में कपिल बुधवार रात गजरौला से धामपुर पहुंचा। रात करीब 8 बजे दोनों की मुलाकात रोडवेज बस स्टैंड पर हुई। कपिल ने सुलह की कोशिश की, लेकिन युवती ने इंकार कर दिया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ी और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान युवती की मां मौके पर पहुंचीं और गुस्से में उन्होंने कपिल को कई थप्पड़ जड़ दिए।

वीडियो वायरल, पुलिस पहुंची मौके पर
मारपीट के दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई और किसी ने पूरा वाकया मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। कोतवाल मृदुल कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पक्षों को शांत कराया। इसके बाद कपिल और युवती दोनों को कोतवाली लाया गया।

एक-दूसरे पर लगाए आरोप
युवती की मां का आरोप है कि कपिल उनकी बेटी पर बेवजह पाबंदियां लगाता है और उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। वहीं, कपिल का कहना है कि उसने सिर्फ रिश्ता बचाने की कोशिश की, लेकिन लड़की और उसकी मां ने उस पर हमला किया। फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया है।

रोजगार दो… सामाजिक न्याय दो’, अयोध्या में संजय सिंह की 200 किमी लंबी पदयात्रा से गूंजा यूपी

0

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और जातीय भेदभाव के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में अयोध्या से “रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा की शुरुआत हुई। 13 दिनों की यह यात्रा करीब 200 किलोमीटर लंबी होगी, जो अयोध्या से सुल्तानपुर और अमेठी होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। दूसरे दिन की यात्रा में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दिखा। चांदपुर, हरबंशपुर, धबासेमर, कल्याण भदरसा और बीकापुर जैसे इलाकों में पदयात्रा पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने संजय सिंह का भव्य स्वागत किया।

PunjabKesari

“बेरोजगारी यूपी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है”

पदयात्रा के दौरान संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश का सबसे बेरोजगार राज्य बन चुका है। उन्होंने कहा- “सरकारी नौकरियों का अभाव ही नहीं, बल्कि किसान, बुनकर और लघु उद्योग से जुड़े लोग भी रोजगार संकट में हैं। किसान को फसल का दाम नहीं मिलता, खाद के लिए लाइन में मौत हो जाती है और कर्ज का बोझ आत्महत्या तक ले जाता है।” उन्होंने आगे कहा कि आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षा मित्र और अनुदेशक वर्षों से नियमितीकरण की प्रतीक्षा में हैं। टीईटी और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी ने युवाओं की उम्मीदें तोड़ी हैं।

 

“जातीय भेदभाव और सामाजिक अन्याय की जड़ें गहरी”

AAP सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सामाजिक भेदभाव चरम पर है। “दलित समाज के लोगों के साथ मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर आज भी भेदभाव होता है। आरक्षण में हेराफेरी और प्रशासनिक स्तर पर अन्याय की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।” संजय सिंह ने आरोप लगाया कि “थानों से लेकर तहसीलों तक, न्याय की कोई गारंटी नहीं है।”

 

“हम हर नौजवान को रोजगार और हर वंचित को न्याय देना चाहते हैं”

संजय सिंह ने पदयात्रा के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ऐसी व्यवस्था बनाना चाहती है जिसमें, हर नौजवान को सम्मानजनक रोजगार मिले, और दलित, पिछड़े, शोषित वर्ग को न्याय और समान अवसर। उन्होंने कहा, “जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक लोकतंत्र मजबूत नहीं हो सकता। रोजगार और सामाजिक न्याय ही देश की तरक्की की असली पहचान है।”

जनता से अपील: “अब हक़ की आवाज़ उठाने का समय है”

संजय सिंह ने लोगों से आह्वान किया कि वे घरों से बाहर निकलें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं। “यह पदयात्रा सिर्फ राजनीतिक आंदोलन नहीं, बल्कि युवाओं, किसानों और वंचित समाज के हक़ की लड़ाई है।”

CM योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, शराब नीति में नया शुल्क प्रस्तावित…कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

0

Lucknow News: लखनऊ के लोकभवन में मंगलवार प्रातः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में प्रशासनिक, औद्योगिक, ऊर्जा, और कृषि क्षेत्रों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।

 

PWD अभियंता सेवा नियमावली में संशोधन प्रस्ताव

बैठक में उत्तर प्रदेश अभियंता सेवा (पीडब्ल्यूडी) (उच्चतर) नियमावली, 1990 के नियम 4, 5, 8 और 13 में संशोधन का प्रस्ताव रखा जाएगा। यह संशोधन राज्य के अभियंता कैडर में पदोन्नति, योग्यता और सेवा संरचना को अधिक पारदर्शी और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

राज्य संपत्ति विभाग को मिलेंगे 14 नए वाहन

राज्य संपत्ति विभाग द्वारा नीलाम किए गए पुराने 14 वाहनों के स्थान पर 14 नए वाहनों की खरीद का प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इन वाहनों का उपयोग शासन के महत्वपूर्ण कार्यों और वीआईपी मूवमेंट के लिए किया जाएगा।

 

ग्रेटर नोएडा–बलिया एक्सप्रेसवे परियोजना का जिम्मा UPEIDA को

बैठक में सबसे बड़ा निर्णय ग्रेटर नोएडा से बलिया तक प्रस्तावित 8 लेन एक्सप्रेसवे को लेकर लिया जा सकता है। अब यह परियोजना उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) को सौंपी जाएगी। इसके लिए 2008 और 2011 के पुराने कंसेशन एग्रीमेंट समाप्त किए जाएंगे। यह कदम परियोजना की गति बढ़ाने और निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।

 

ऊर्जा, न्याय और कृषि क्षेत्र से जुड़े अहम प्रस्ताव

 

प्लेज योजना में संशोधन को लेकर प्रस्ताव रखा जाएगा ताकि वित्तीय प्रक्रियाओं में सुधार हो सके।

पेय प्रयोजनार्थ एक्सट्रा न्यूट्रल अल्कोहल (ENA) पर विशेष परमिट फीस लगाने की अनुमति दी जा सकती है।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अपर निजी सचिव के 156 पदों को निजी सचिव ग्रेड-1 में उच्चीकृत करने का प्रस्ताव भी मंजूरी के लिए रखा गया है।

साथ ही निजी सचिव संवर्ग के 446 पदों का नया विभाजन भी तय किया जाएगा।

 

किसानों और निवेश से जुड़े अहम निर्णय

प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान (PM-KUSUM) योजना के तहत स्टैंडअलोन सोलर पंप स्थापना के 2024–25 के बकाया लक्ष्य और 2025–26 की कार्ययोजना को कैबिनेट मंजूरी मिल सकती है। त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं का वार्षिक प्रतिवेदन (2019–20) विधानमंडल में पेश करने को भी मंजूरी दी जाएगी। एफडीआई, एफसीआई, फॉर्च्यून ग्लोबल 500 और फॉर्च्यून इंडिया 500 निवेश प्रोत्साहन नीति 2023 के तहत बनी एम्पावर्ड कमेटी की सिफारिशों को भी अनुमोदन मिलने की संभावना है।

हम बम नहीं, नारियल फोड़ने वाले हैं’: मथुरा में बोली बागेश्वर धाम सरकार की गूंज, ब्रज में पहुंची सनातन एकता पदयात्रा

0

Mathura News: दिल्ली से वृंदावन तक चल रही ‘सनातन एकता पदयात्रा’ रविवार को पवित्र ब्रजभूमि मथुरा पहुंची। इस अवसर पर बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि “हम बम नहीं, नारियल फोड़ने वाले हैं। यह यात्रा किसी धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि हिंदुओं के पक्ष में है।”

 

ब्रजभूमि में पहुंची यात्रा, भक्तों ने किया भव्य स्वागत

यात्रा जब कोसीकलां सीमा में पहुंची, तो वहां का नज़ारा भावनात्मक और आध्यात्मिक दोनों था। निंबार्क पीठाधीश श्रीजी महाराज ने 11 तोपों से 11 क्विंटल फूलों की वर्षा कर बागेश्वर महाराज का स्वागत किया। 251 सुहागिन गोपियों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि ब्राह्मणों ने स्वस्तिवाचन मंत्रोच्चार के साथ आशीर्वाद दिया। ब्रजवासियों ने फूलों की वर्षा और जयकारों से यात्रा का स्वागत किया। बागेश्वर धाम सरकार ने कहा, “ब्रजभूमि भक्ति, शक्ति और प्रेम की भूमि है। जब ब्रजवासियों ने इस यात्रा को स्वीकार लिया है, तो निश्चित ही बांके बिहारी भी स्वीकार करेंगे।”

 

‘हम वास्तविक बनाना चाहते हैं, न आस्तिक न नास्तिक’

यात्रा के सातवें दिन की शुरुआत राष्ट्रगान और हनुमान चालीसा से हुई। संत धीरेंद्र शास्त्री ने युवाओं से कहा- “व्यक्ति उच्चारण से नहीं, उच्च आचरण से महान होता है। रील जरूर बनाओ, लेकिन रियल से भी जुड़े रहो। हम न किसी को आस्तिक बनाते हैं, न नास्तिक हम लोगों को वास्तविक बनाना चाहते हैं।” उन्होंने कहा कि जैसे पाँच उंगलियाँ मिलकर एक मुट्ठी बनती हैं, वैसे ही जब सारे हिंदू एकजुट होंगे तो उसका प्रभाव कई गुना होगा।

 

शहीद और दंगा पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले- ऐसा वक्त फिर न आए

बागेश्वर महाराज ने यात्रा के दौरान सड़क किनारे शहीद हेमराज के परिवार और कोसी दंगे में मारे गए सोनू सैनी की पत्नी सावित्री सैनी के साथ भोजन किया। उन्होंने कहा- “ऐसा वक्त फिर कभी न आए जब कोई युवक शहीद हो या किसी परिवार को दंगे का दंश झेलना पड़े।” यात्रा में अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास संजीव कृष्ण ठाकुर, वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय, सांसद निशिकांत दुबे, और मंत्री नरोत्तम मिश्रा समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।

 

किन्नर समाज ने उतारी नजर, बच्चों ने बनाए स्केच

यात्रा के स्वागत में किन्नर समाज ने परंपरागत तरीके से ‘नजर उतारकर’ बागेश्वर धाम सरकार को आशीर्वाद दिया। किन्नर समाज की ओर से कहा गया कि “जो व्यक्ति धर्म और देश के लिए कार्य कर रहा हो, उस पर किसी की नजर न लगे।” इसी दौरान बच्चों ने बागेश्वर महाराज के स्केच बनाकर भेंट किए, जबकि सड़क से लेकर छतों तक भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।