Friday, February 13, 2026
Home Blog Page 265

राजद नेता तेजस्वी यादव का ट्वीट

0

दिल्ली- राजद नेता तेजस्वी यादव का ट्वीट, वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर बोले , ‘चुनाव आयुक्त को अनिल मसीह से बेहतर प्रदर्शन करेंगे’, ‘चुनाव आयोग की विश्वसनीयता बचाने की जिम्मेदारी जनता की’, ‘विश्वसनीयता बचाने की जिम्मेवारी अब अधिकारियों की नहीं’, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में प्रिजाइडिंग अफसर थे अनिल मसीह

11वीं की छात्रा रेलवे ओवरब्रिज से कूदी,

0
  • जालौन- 11वीं की छात्रा रेलवे ओवरब्रिज से कूदी, मां ने फोन चलाने को किया था मना , गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, उरई कोतवाली क्षेत्र के राठ रोड का मामला

हापुड़ में वायरल बुखार का प्रकोप जारी

0

हापुड़- हापुड़ में वायरल बुखार का प्रकोप जारी, जिला अस्पताल में पहुंचे करीब 1800 मरीज, CHC में इलाज के लिए पहुंचे 1400

उपराष्ट्रपति चुनाव में साउथ VS साउथ! दक्षिण भारत के इस नेता पर दांव लगा सकता है विपक्ष

0

उपराष्ट्रपति चुनाव में साउथ VS साउथ! दक्षिण भारत के इस नेता पर दांव लगा सकता है विपक्ष

एनडीए द्वारा उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा के बाद विपक्ष भी जल्द ही अपने उम्मीदवार का नाम घोषित कर सकता है। सूत्रों के अनुसार डीएमके के राज्यसभा सांसद तिरुचि शिवा विपक्ष के उम्मीदवार हो सकते हैं। क्षेत्रीय राजनीति को ध्यान में रखते हुए विपक्ष उन्हें चुन सकता है।_

SIR पर गलत सूचना फैला रहे हैं, हम ‘वोट चोरी’ के निराधार आरोपों से नहीं डरते: CEC

0

यूपी डेस्क: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का उद्देश्य मतदाता सूचियों में सभी त्रुटियों को दूर करना है और यह गंभीर चिंता का विषय है कि कुछ दल इसके बारे में गलत सूचना फैला रहे हैं। निर्वाचन आयोग का यह बयान ऐसे समय आया है, जब कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल अन्य दलों ने कथित ‘वोट-चोरी’ के खिलाफ चुनावी राज्य बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरू की।

एसआईआर को सफल बनाने का कार्य कर रहा है चुनाव आयोग
मुख्य चुनाव आयुक्त ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दोहरे मतदान और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को निराधार करार दिया तथा कहा कि सभी हितधारक पारदर्शी तरीके से एसआईआर को सफल बनाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह गंभीर चिंता का विषय है कि कुछ दल और उनके नेता बिहार में एसआईआर के बारे में गलत सूचना फैला रहे हैं। निर्वाचन आयोग सभी राजनीतिक दलों से बिहार में मसौदा मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज करने का आग्रह करता है… अभी 15 दिन बाकी हैं।

एजेंट पारदर्शी तरीके से मिलकर काम कर रहे हैं
कुमार ने कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं तथा बूथ स्तर के अधिकारी और एजेंट पारदर्शी तरीके से मिलकर काम कर रहे हैं।” कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग राजनीतिक दलों के बीच भेदभाव नहीं कर सकता तथा सत्तारूढ़ और विपक्षी दल, दोनों ही चुनाव प्राधिकार के लिए समान हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अगर चुनाव याचिकाएं 45 दिन के भीतर दायर नहीं की जातीं, लेकिन वोट चोरी के आरोप लगाए जाते हैं, तो यह भारतीय संविधान का अपमान है।

‘वोट चोरी’ के आरोप निराधार
कुमार ने कहा कि न तो आयोग और न ही मतदाता दोहरे मतदान और ‘वोट चोरी’ के ‘‘निराधार आरोपों” से डरते हैं। उन्होंने कहा कि आयोग कुछ लोगों द्वारा खेली जा रही राजनीति की परवाह किए बिना सभी वर्गों के मतदाताओं के प्रति दृढ़ रहेगा। यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब विपक्ष ने बिहार में मतदाता सूची संशोधन और कांग्रेस द्वारा लगाए गए ‘वोट चोरी’ के आरोपों के बाद अपना हमला तेज कर दिया है।

Fatehpur News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत, डॉक्टर और नर्स फरार.. परिवार में पसरा मातम

0

Fatehpur News, (मोहम्मद यूसुफ): जिले के असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम छब्बापुर में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने एक गर्भवती महिला की जान ले ली। महिला की मौत से परिजनों में आक्रोश है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

PunjabKesari

महिला की हालत बिगड़ती देख डॉक्टर और नर्स मौके से फरार
जानकारी के मुताबिक मृतका का नाम शिवकली था, जो पांच महीने की गर्भवती थी। उसके पति प्रमोद कुमार दिल्ली में रहकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। प्रमोद और शिवकली के तीन बच्चे एक बेटी और दो बेटे भी हैं। बताया जा रहा है कि कल दोपहर अचानक शिवकली को पेट दर्द की शिकायत हुई। घर में कोई न होने के चलते वह नजदीकी जागेश्वर तिराहे पर स्थित डॉ. धनंजय प्रजापति की क्लिनिक पर इलाज कराने पहुंची। वहीं डॉक्टर धनंजय और नर्स पूनम ने गलत इलाज कर दिया। कुछ ही देर में महिला की हालत बिगड़ने लगी। जब स्थिति गंभीर हुई तो डॉक्टर और नर्स मौके से फरार हो गए। थोड़ी देर बाद शिवकली ने दम तोड़ दिया।

तीन बच्चों को अनाथ करने की जिम्मेदारी कौन लेगा?
घटना की सूचना परिजनों को दी गई। महिला के पति प्रमोद कुमार दिल्ली से आज सुबह फतेहपुर पहुंचे तो घर का हाल देखकर वह बेसुध हो गए। इस लापरवाही से न केवल एक गर्भवती महिला की जान गई, बल्कि उसके गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई। अब तीन छोटे-छोटे बच्चे अनाथ हो गए हैं। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर धनंजय और नर्स पूनम के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उनका कहना है कि जनपद में ऐसे कई झोलाछाप डॉक्टर खुलेआम लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। सवाल उठता है कि आखिरकार तीन बच्चों को अनाथ करने की जिम्मेदारी कौन लेगा? और कब तक झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से लोगों की जान यूँ ही जाती रहेगी।

इटावा में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर का आमना-सामना: मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, चोरी का ट्रैक्टर-तमंचा बरामद

0

Etawah News, (अरवीन): इटावा जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना बकेवर क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस और कुख्यात हिस्ट्रीशीटर चन्दू उर्फ चन्द्रशेखर का आमना-सामना हो गया। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश में चन्दू और उसके साथी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली चन्दू के पैर में लग गई, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसका भाई ऋषि अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से चोरी का महिन्द्रा ट्रैक्टर, एक तमंचा, तीन खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए।

PunjabKesari

बता दें कि घटना 17 अगस्त 2025 की रात थाना क्षेत्र के इकनौर तिराहे पर हुई, जब पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी महासिंगपुरा की ओर से एक महिन्द्रा ट्रैक्टर आता दिखाई दिया। रोकने के प्रयास पर ट्रैक्टर सवार ने पुलिस पर जानलेवा हमला करते हुए गोलियां चला दीं। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपियों ने फिर से फायरिंग की। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें चन्दू उर्फ चन्द्रशेखर गोली लगने से घायल हो गया और दबोच लिया गया।

पुलिस पूछताछ में चोरी के ट्रैक्टर का खुलासा 
गिरफ्तार आरोपी चन्दू उर्फ चन्द्रशेखर पुत्र स्व. अंगद, निवासी सूजीपुरा थाना भरथना, इटावा का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है। वह हिस्ट्रीशीटर (HS No. 216A) है और हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामलों में करीब 17 मुकदमों में वांछित रहा है। पुलिस पूछताछ में उसने चोरी के ट्रैक्टर का खुलासा किया और फरार साथी का नाम अपने भाई ऋषि के रूप में बताया। वहीं बरामदगी में पुलिस ने बदमाश के पास से चोरी का महिन्द्रा ट्रैक्टर, 315 बोर का तमंचा, तीन खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस को बरामद किया।

पति के मौत के सदमे मे पत्नी ने भी तोड़ा दम- खबर सुनकर लोग बोले- ‘ऊपर वाले का खेल निराला है’

0

गोंडा (ओम चन्द शर्मा): उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है यहां पति के निधन से आहत पत्नी ने 24 घंटे बाद दम तोड़ दिया। अधिवक्ता दंपति के निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि गांव निवासी 55 वर्षीय अनिरुद्ध द्विवेदी गोंडा कचहरी में करीब 25 साल से वकालत कर रहे थे। वे मधुमेह के बीमारी से पीड़ित थे। शुक्रवार को उनका निधन हो गया। पति की मौत का सदमा उनकी पत्नी उर्मिला दूबे बर्दाश्त नहीं कर सकीं और शनिवार की देर रात में हृदयगति रुकने से उनका भी निधन हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना  इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र के हरैय्याझूमन गांव का है। गांव निवासी 55 वर्षीय अनिरुद्ध द्विवेदी गोंडा कचहरी में करीब 25 साल से वकालत कर रहे थे। वे मधुमेह के बीमारी से पीड़ित थे। शुक्रवार को उनका निधन हो गया। पति की मौत का सदमा उनकी पत्नी उर्मिला दूबे बर्दाश्त नहीं कर सकीं और शनिवार की देर रात में हृदयगति रुकने से उनका भी निधन हो गया। दंपति की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

वहीं, मृतक के बेटे राहुल दूबे ने बताया कि उनके पिता पिछले कुछ दिनों से मधुमेह से ग्रसित थे और दवा चल रही थी। शुक्रवार की दोपहर बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए इटियाथोक सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार अयोध्या में सरयू नदी के तट पर किया गया। शुक्रवार की रात में करीब 8 बजे परिवार के लोग अंतिम संस्कार से लौटे। उसी दौरान मां उर्मिला दूबे की भी तबीयत अचानक बिगड़ गई। पड़ोस के चिकित्सक से इलाज कराने के बाद उन्हें घर लाया गया, लेकिन शनिवार की सुबह वे मृत अवस्था में बिस्तर पर मिलीं।

परिजनों का कहना है कि पिता की मौत के सदमे ने मां की जान ले ली। अधिवक्ता अनिरुद्ध द्विवेदी के चार बेटे राहुल, रोहित, मोहित और नाबालिग दुर्गेश दूबे हैं। जबकि तीन बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। गांव में इस दर्दनाक घटना से शोक की लहर है। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है और आसपास के लोग घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

PM मोदी ने जेलेंस्की से कहा- “Thank You”, बोले-रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भारत की पैनी नज़र

0

International Desk: रूस–यूक्रेन युद्ध को थामने की कोशिशों के बीच भारत ने एक बार फिर साफ किया है कि  “समाधान केवल बातचीत और कूटनीति से ही निकलेगा, गोलाबारी से नहीं।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को भारत के स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने के लिए धन्यवाद दिया और यूक्रेनी जनता के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि की  कामना की। वहीं भारत ने अलास्का में हुई ट्रंप-पुतिन शिखर बैठक का स्वागत करते हुए कहा कि दुनिया इस युद्ध के शीघ्र अंत की उम्मीद कर रही है।

 

Thank you President Zelenskyy for your warm greetings. I deeply value the joint commitment to forging even closer ties between India and Ukraine. We earnestly wish our friends in Ukraine a future marked by peace, progress and prosperity.@ZelenskyyUa https://t.co/g5HYuCuIRo

— Narendra Modi (@narendramodi) August 16, 2025

जेलेंस्की ने भारत की 79वीं स्वतंत्रता दिवस वर्षगांठ पर बधाई दी और कहा कि भारत–यूक्रेन सहयोग विज्ञान, तकनीक, व्यापार और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में और मज़बूत हो सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में अहम भूमिका निभाएगा।  जवाब में पीएम मोदी ने लिखा  “धन्यवाद राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की आपके गर्मजोशी भरे संदेश के लिए… भारत और यूक्रेन के रिश्तों को मैं गहराई से महत्व देता हूं। हम चाहते हैं कि यूक्रेन का भविष्य शांति और समृद्धि से भरा हो।” इस तरह, भारत ने जेलेंस्की को धन्यवाद देकर दोस्ती का इशारा किया है, जबकि ट्रंप-पुतिन बैठक को शांति की दिशा में शुरुआती कदम बताया है। नई दिल्ली अब भी खुद को एक ऐसे संतुलित मध्यस्थ  के रूप में पेश कर रही है जो युद्ध को थामने की कोशिशों में मददगार हो सकता है।

बिहार के कनेक्टिविटी की नई उड़ान, मोकामा–सिमरिया को जोड़ेगा 1871 करोड़ का महासेतु

0

Bihar News: बिहार की कनेक्टिविटी को नई उड़ान देने वाला औंटा से सिमरिया महासेतु बन कर तैयार है। मोकामा के औंट घाट और बेगूसराय के सिमरिया को जोड़ने वाला 6 लेन का यह पुल अब विकासशील बिहार का प्रतीक होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को बिहार आ रहे हैं। इसी क्रम में इस आधुनिक बिहार के महासेतु को जनता को समर्पित करेंगे। नया पुल न केवल भारी वाहनों के आवागमन को आसान बनाएगा बल्कि पूर्वोत्तर राज्यों को जोड़ने के लिहाज से महत्‍वपूर्ण होने वाला है। जिसका लाभ न केवल बेगूसराय समेत आस पास के क्षेत्र को होगा बल्कि ये पूरे बिहार और देश के लिए भी अहम होने वाला है। इस पुल के शुरू होने से जहां उद्योग और व्यापार को लाभ मिलेगा वहीं, पूर्वोत्‍तर हिस्‍सा भी मजबूत होगा।

8.15 किमी का है ये महासेतु 

इस परियोजना की कुल लागत 1871 करोड़ रुपये है। गंगा नदी पर तैयार किए इस पुल की लंबाई 1.865 किलोमीटर है, जबकि पहुंच पथ सहित इसकी कुल लंबाई 8.150 किलोमीटर है। इसके निर्माण से उत्तर और दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक बदलाव आएगा।

PunjabKesari

70 साल पुराने सेतु का बोझ होगा कम 

अब तक मोकामा-सिमरिया में सिर्फ एक 2 लेन का रेल-सह-सड़क पुल राजेंद्र सेतु ही था। जिसका उद्घाटन 1959 में श्रीकृष्ण सिंह के शासन काल के दौरान किया था। समय के साथ इस पुल पर यातायात का काफी दबाव था। लिहाजा तेज कनेक्टिविटी के लिए एक बड़ी परियोजना की जरूरत लंबे समय से महसूस हो रही थी। अब 8 किलोमीटर का 6 लेन वाला नया पुल बन कर तैयार है। जिसे 22 अगस्‍त को जनता को सौंपा जाएगा।

PunjabKesari

2017 में रखी गई थी आधारशिला 

इस पुल को बन कर तैयार होने में लगभग 10 वर्ष लग गए। बताते चलें, पीएम मोदी ने बिहार के लिए विशेष पैकेज की घोषणा 2015 में की थी। इसी पैकेज के तहत इस 6 लेन वाले महासेतु का निर्माण किया गया है। 2017 में मोकामा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान में प्रधानमंत्री ने इसकी आधारशिला रखी थी। अब यह सपना साकार होने जा रहा है।

PunjabKesari

और ये भी पढ़े